Back
राजगढ़ पुलिस ने शादी का झांसा देकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार किया
RMRAJESH MISHRA
Feb 11, 2026 09:10:16
Danti, Uttar Pradesh
मीरजापुर में राजगढ़ थाने की पुलिस ने शादी का झांसा देकर भोले-भाले लोगों से अवैध धन उगाही करने वाले एक अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गिरोह की तीन महिलाओं सहित कुल 6 सदस्य को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से ठगी के 30,000 रुपये भी बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक 'अपर्णा रजत कौशिक' के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत राजगढ़ पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली है। एक रिपोर्ट
शादी के नाम पर ठगी करने वाले अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उनका एक संगठित गिरोह है, जिसका मुखिया अजीत (फरार) है। यह गिरोह फर्जी दुल्हन और फर्जी रिश्तेदार बनकर उन परिवारों को निशाना बनाता था, जो अपने बेटों की शादी के लिए परेशान रहते थे। विश्वास जीतने के बाद शादी की रस्मों के नाम पर पैसों की मांग की जाती थी और रकम मिलते ही गिरोह रफूचक्कर हो जाता था। मामला आगरा जनपद के रामबाग (एत्माददौला) निवासी मीरा देवी की तहरीर पर दर्ज हुआ। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। मंगलवार को थाना प्रभारी राजगढ़ वेद प्रकाश पांडेय के नेतृत्व में उप निरीक्षक पुरन्जय चौबे और अनिल सिंह की टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी कर 6 आरोपियों को धर दबोचा। पकड़ाए गए आरोपियों में चंदौली और मीरजापुर के निवासी शामिल हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों में जितेन्द्र (चंदौली), रामविलाश (चंदौली), महिमा (चंदौली), रीता (मीरजापुर), जिऊती (राजगढ़, मीरजापुर), मनीषा (राजगढ़, मीरजापुर)। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक पुरन्जय चौबे, अनिल सिंह व अन्य हमराह शामिल रहे। पुलिस अब गिरोह के सरगना अजीत की तलाश में जुटी है। पुलिस अधीक्षक ने टीम की तत्परता की सराहना की है और आम जन से अपील की है कि शादी-विवाह जैसे मामलों में पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही कोई लेनदेन करें। गिरफ्तारी करने वाले अभियुक्तों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के उपरांत माननीय न्यायालय भेज दिया गया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DCDhruv Chaudhary
FollowFeb 11, 2026 12:50:14Noida, Uttar Pradesh:उचाना रिकाउंटिंग मामला: हाईकोर्ट द्वारा चुनाव अधिकारी तलब, 7 मार्च को होगी अगली सुनवाई
0
Report
RTRAJENDRA TIWARI
FollowFeb 11, 2026 12:50:070
Report
VSVishnu Sharma1
FollowFeb 11, 2026 12:49:300
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowFeb 11, 2026 12:48:560
Report
VKVijay1 Kumar
FollowFeb 11, 2026 12:48:390
Report
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 11, 2026 12:48:250
Report
HBHeeralal Bhati
FollowFeb 11, 2026 12:47:520
Report
DSDevendra Singh
FollowFeb 11, 2026 12:47:230
Report
VSVaibhav Sharma
FollowFeb 11, 2026 12:47:080
Report
KJKunal Jamdade
FollowFeb 11, 2026 12:46:550
Report
0
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowFeb 11, 2026 12:45:560
Report
PSPradeep Soni
FollowFeb 11, 2026 12:45:290
Report
NPNavratan Prajapat
FollowFeb 11, 2026 12:45:160
Report