231001
मुख्यमंत्री के निर्देश पर मिर्जापुर में अधिकारियों की टीम ने किया नगर क्षेत्र का निरीक्षण
Mirzapur, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मिर्जापुर की जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के नेतृत्व में अधिकारियों की एक टीम आज भोर में नगर क्षेत्र का निरीक्षण करने निकली। इस दौरान टीम ने नगर की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और अतिक्रमण की स्थिति का भी अवलोकन किया। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर सुरक्षा और सफाई व्यवस्था पर फीडबैक लिया। इस निरीक्षण का उद्देश्य नगर क्षेत्र में स्वच्छता और सुरक्षा को सुनिश्चित करना है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
42 वर्षीय प्रेमी ने 18 वर्षीय प्रेमिका की हत्या में बेटे समेत वारदात अंजाम दी
Fatehpur, Uttar Pradesh:स्लग- कत्ल, साजिश और झूठ का खेल! 42 साल का प्रेमी 18 साल की प्रेमिका के साथ था लिव इन रिलेशनशिप में, फिर बेटे के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के ओरई गांव से युवती को प्रेम जाल में फंसाकर युवक ने अपने बेटे और साथियों के साथ हत्या कर शव को रेलवे ट्रेक में फेकर गुमशुदगी दर्ज करवा पुलिस को गुमराह कर दिया। पुलिस ने रेलवे ट्रैक में मिली युवती की एक माह के बाद शिनाख्त कर हत्यारे पति और उसके बेटे सहित तीन को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजकर फरार एक आरोपी की तलाश में जुट गई। बताया जा रहा है कि 42 वर्षीय गंगासागर की पति की मौत एक बाद उसने गांव की एक 18 वर्षीय युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाकर उससे कोर्ट मैरिज कर नवंबर माह में किराए के कमरे में राधानगर थाना क्षेत्र में रहने लगा। 26 जून को हत्या कर शव को तीन दिन तक घर में छिपाए रखा। 29 जून को रेलवे ट्रैक में युवती का शव मिला। जिस शव को कब्जे में लेकर पुलिस लावारिश अवस्था में उसका अंतिम संस्कार करवा शिनाख्त के लिए प्रयास में जुटी रही। गांव पहुंचे हत्यारे को इस घटना के बारे में सुन मृतका युवती पुष्पा देवी के पिता ने थाने में शिकायती पत्र देकर बेटी की हत्या की आंका। पुलिस की सख्ती से गंगासागर हत्या करना कबूल कर लिया। मृतिका के पिता की तहरीर में प्रेमी सहित चार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तीन को सलाखों के पीछे भेजकर एक फरार आरोपी की तलाश में जुट गई।0
0
Report
किशनगंज में CDPO नागेंद्र कुमार पर रिश्वत-धमकी के आरोप, जांच शुरू
Kishanganj, Bihar:किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) नागेंद्र कुमार पर मानसिक प्रताड़ना, भयादोहन तथा अवैध रूप से राशि वसूली के गंभीर आरोप लगे हैं। ये आरोप आंगनबाड़ी केंद्र की सेविकाओं द्वारा लगाए गए हैं। सेविकाओं ने जिला पदाधिकारी को लिखित शिकायत सौंपते हुए मामले की तत्काल जांच कराए जाने की मांग की है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिला पदाधिकारी ने अपर समाहर्ता (एडीएम) को इसकी जांच का आदेश दिया। जांच के दौरान सेविकाओं ने अपना पक्ष रखा। सेविकाओं ने बताया कि उन्होंने एक जून 2026 को जिला पदाधिकारी को शिकायत पत्र सौंपा था। इसमें आरोप लगाया गया कि सीडीपीओ नागेंद्र कुमार पोषाहार राशि से 20 प्रतिशत कमीशन की मांग करते हैं। जब सेविकाएं इसकी विरोध करती हैं या कमीशन देने से मना करती हैं, तो उनसे बिना किसी कारण स्पष्टीकरण मांगा जाता है और नौकरी से हटाने (चयनमुक्ति) की धमकी दी जाती है। सेविकाओं ने कहा कि यदि Government पोषाहार की राशि देना ही बंद कर दे, तो उनकी परेशानी स्वतः समाप्त हो जाएगी। इस मामले पर जिला पदाधिकारी ने बताया कि अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गई है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध विधि अनुसार कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब हो कि सीडीपीओ नागेंद्र कुमार के शिकायत पर तत्कालीन ICDS विभाग के किशनगंज में पदस्थापित प्रभारी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ) अनीता कুমारी-टू को विशेष निगरानी इकाई की टीम ने पांच माह पूर्व सीडीपीओ नागेंद्र कुमार के हाथों 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया था।0
0
Report
योगी ने गोरखपुर में जनता दर्शन में 200 फरियादी समस्याएं सुनीं
Gorakhpur, Uttar Pradesh:एंकर: गोरखपुर दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में आज सुबह पूजा पाठ करने के बाद गौ सेवा की उसके बाद मन्दिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन में करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जन समस्याओं के निस्तारण में किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता मांगने आए लोगों को उन्होंने भरोसा दिलाया कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने मंदिर की गोशाला में गोसेवा कर गोवंश को गुड़ भी खिलाया。 वीओ: गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 200 लोगों से मुलाकात कर उनकी शिकायतें सुनीं। उन्होंने सभी प्रार्थना पत्र संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए त्वरित, पारदर्शी और संतोषजनक निस्तारण के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी पीड़ित के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए और हर जरूरतमंद की संवेदनशीलता के साथ मदद की जाए। राजस्व और पुलिस से जुड़े मामलों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने पारिवारिक विवादों में पहले संवाद और उसके बाद आवश्यक होने पर विधिक कार्रवाई की बात कही। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी। जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता मांगने वाले लोगों को मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि सरकार इलाज का पूरा सहयोग करेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जरूरतमंद मरीजों के उपचार का इस्टीमेट जल्द तैयार कर शासन को भेजा जाए, ताकि समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा सके। साथ ही सभी पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनवाने के भी निर्देश दिए। जनता दर्शन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर परिसर का भ्रमण किया। गुरु गोरखनाथ के दर्शन और ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद उन्होंने मंदिर की गोशाला में गोसेवा की और गायों व गोवंश को अपने हाथों से गुड़ खिलाया। इस दौरान उन्होंने गोशाला के कर्मचारियों को गोवंश की बेहतर देखभाल के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए。0
0
Report
Advertisement
दुर्ग के अछोटी में आग से मकान जलकर राख, दो घंटे की मशक्कत के बाद नियंत्रण
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां दुर्ग जिले के ग्राम अछोटी के रहने वाले राम चरन के मकान में सुबह 4 बजे के करीब भीषण आग लग गई आग लगते ही मौके पर रखा हुआ आधे से ज्यादा सामान जलकर पुरी तरह स्वाहा हो गया वही आग लगने की सूचना फौरन अग्निशमन विभाग को दी गई दमकल की दो टीम मौके पर पहुंची तब घर में आग की लपेटे निकल रही थी जिसे बड़ी सतर्कता के साथ आग को फैलने से रोका गया वहीं लगभग 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू भी पाया गया फिलहाल आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है.0
0
Report
पलीभीत में दहेज हत्या: नवविवाहिता श्वेता की मौत, पति-सास-ससुर गिरफ्तार
Pilibhit, Uttar Pradesh:एंकर, पीलीभीत के थाना केरली क्षेत्र के ढकिया जलालपुर गांव में नवविवाहिता की हत्या के मामले में वांछित चल रहे तीन हत्यारोपियों को पुलिस ने लिलहर चौराहे से गिरफ्तार कर कोर्ट के लिए चालान कर दिया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इनमें मृतका का पति धीरज सिंह, सास नन्ही देवी और ससुर इंद्रपाल सिंह शामिल हैं। यह घटना 19 जुलाई की रात की बताई जा रही है। बताया जा रहा है शादी के तीन महीने के भीतर ही नवविवाहिता श्वेता सिंह का शव उसके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटका मिला था। मृतका के पिता सहदेव सिंह ने 20 जुलाई को करेली थाने में पति समेत ससुराल वालों पर दहेज के लिए बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गौरतलब है की श्वेता सिंह की शादी 25 अप्रैल 2026 को हुई थी। हैसियत के अनुसार दान-दहेज भी दिया था। आरोप है शादी के बाद से श्वेता के ससुराल वाले एक सोने की Chain और दो लाख रुपये नकद अतिरिक्त दहेज की लगातार मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर मारपीट कर उसे फांसी पर लटकाकर हत्या कर दी गई। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति सास और ससुर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर कराया था।0
0
Report
लखनऊ के अस्पतालों में डेंगू वार्ड बनाए गए, मौसम बदलने से रोग फैलाव चिंताजनक
Lucknow, Uttar Pradesh:बदलते मौसम में मच्छरों से होने वाली बीमारियां तेजी से पैर पसार रही हैं राजधानी लखनऊ में लगातार मिल रहे डेंगू मरीजों को लेकर स्वास्थ्य महकमें में अलर्ट जारी कर दिया गया है लखनऊ के सभी सरकारी अस्पताल सिविल हॉस्पिटल बलरामपुर हॉस्पिटल लोक बंधु हॉस्पिटल मेडिकल कॉलेज लोहिया में अलग से मच्छरों से होने वाली बीमारियों के लिए वार्ड बना दिया गया है। आमतौर पर जुलाई के अंतिम सप्ताह से यह बीमारियाँ शुरू होकर अक्टूबर तक अपने चरम स्थान पर पहुंच जाती हैं ऐसे में पहले से ही अस्पतालों में व्यवस्था कर ली गई है लखनऊ के सिविल अस्पताल से रियलिटी चेक।0
0
Report
Advertisement
अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट निर्णय: पाँच संतों की नियुक्ति और विरोध-समर्थन की बहस
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): Swami Shankaracharya Avimukteshwarananda Saraswati Maharaj On Ram Mandir Trust Decision / Appointment Of Five Saints For Temple Management / Police Action During Student Protest / Government's Attack On Opposition Over Protest अयोध्या में हाल ही में हुई एक बैठक में CEO की नियुक्ति प्रक्रिया की देखरेख के लिए पाँच संतों को नियुक्त किया गया है। इसका मकसद सुधार लाना और संतों को सेवा का मौका देना है। हालाँकि ये संत RSS से भी जुड़े हैं, फिर भी उन्हें एक बेहतर विकल्प माना जा रहा है, जिससे कुछ हद तक संतुष्टि है। लेकिन, इस नियुक्ति के अस्थायी होने की आलोचना भी हो रही है माँग यह है कि पूरी व्यवस्था संतों को सौंप दी जाए। विपक्ष की गतिविधियों को "बुना हुआ जाल" कहकर खारिज किया जा रहा है, और उनके तर्कों व संबंधों की विश्वसनीयता पर शक जताया जा रहा है—जैसे कि चंपत राय का अखिलेश यादव के करीबी व्यक्ति से संबंध।0
0
Report
क Kashmir में पुलिस कर्मी पर हमला: अनंतनाग में हेड कॉन्स्टेबल हत्या, OGWs गिरफ्तारी
Aram Pora, Ganderbal, In the first terror attack targetting Jammu and Kashmir Police personnel this year, a lone terrorist shot dead a head constable deployed on Amarnath Yatra security duty in Anantnag on Wednesday, triggering a massive anti-terror operation and the detention of dozens of suspected overground workers (OGWs).0
0
Report
नेवढ़िया में बेखौफ चोरों ने लाखों के गहने लूटे, तीन कमरों के ताले तोड़े
Jaunpur, Uttar Pradesh:बेखौफ चोरों का तांडव, तीन कमरों के ताले तोड़कर लाखों के जेवर और ₹2 लाख नकद चोरी जौनापुर: मड़ियाहूं तहसील के नेवढ़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत नयेपुर हथेरा गांव में सोमवार-मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने दिनेश पटेल के पक्के मकान को निशाना बनाया। चोर पीछे के रास्ते से घर में घुसे और तीन कमरों के ताले तोड़कर अलमारी, बक्से, पेटी व अटैची में रखे लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात तथा करीब ₹2 लाख नकद लेकर फरार हो गए। घटना के दौरान मकान की ऊपरी मंजिल पर सो रहे युवक के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया गया था। परिजनों को चोरी की जानकारी तड़के करीब 3 बजे हुई, जिसके बाद 112 पीआरवी और नेवढ़िया पुलिस को सूचना दी गई। पीड़ित के अनुसार चोर करीब 3 किलो चांदी के जेवर, 3 सोने की चेन, 3 सोने की अंगूठियां, 2 मंगलसूत्र और ₹2 लाख नकद चोरी कर ले गए। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। नेवढ़िया थाना प्रभारी निरीक्षक निखिलेश तिवारी ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है और मामले की जांच की जा रही है। गांव में घटना के बाद दहशत का माहौल है。0
0
Report
Advertisement
MP विधानसभा का मानसून सत्र तीन दिन में खत्म, क्या हुआ असर?
Bhopal, Madhya Pradesh:एमपी विधानसभा का मानसून सत्र तीन दिन तक चला0
0
Report
सरकार के रवैये से नाराज़ छात्र: अस्पताल में मिलने से इनकार
Noida, Uttar Pradesh:महुआ मांझी - अच्छी बात है, हम स्वागत करते हैं, लेकिन बहुत देर हो चुकी है. २२ दिन से छात्र जब आंदोलन कर रहे तब सरकार को समय नहीं मिला कि जाकर बात करें. सरकार दबाव में है. कल हम लोग हॉस्पिटल में मिलने गए थे, लेकिन हमें मिलने नहीं दिया गया. सरकार तना शाही रवैया अपना रही है. सरकार द्वारा छात्रों को सुनना चाहिए.0
0
Report
जोधपुर के सरकारी अस्पतालों में टोकन सिस्टम से ओपीडी तेज, मरीजों को मिली राहत
Jodhpur, Rajasthan:जयपुर के बाद अब जोधपुर के सरकारी अस्पतालों में भी मरीजों को डॉक्टर से परामर्श के लिए लंबी कतारों में खड़े होने से राहत मिलने जा रही है। जोधपुर के महात्मा गांधी राजकीय अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए क्यू मैनेजमेंट सिस्टम लागू किया जा रहा है। इस नई व्यवस्था के तहत मरीजों को टोकन सिस्टम के जरिए उनकी बारी मिलेगी और वे वेटिंग हॉल में आराम से बैठकर अपनी बारी का इंतजार कर सकेंगे। महात्मा गांधी अस्पताल के अधीक्षक डॉ. फतेह सिंह ने बताया कि अस्पताल में प्रतिदिन करीब 3 से 4 हजार मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। अब तक मरीजों को पहले पर्ची बनवाने और फिर डॉक्टर को दिखाने के लिए अलग-अलग लाइनों में काफी देर तक इंतजार करना पड़ता था। नई व्यवस्था लागू होने के बाद अस्पताल पहुंचते ही मरीज को टोकन दिया जाएगा और उसी के अनुसार उसकी ओपीडी पर्ची तैयार होगी। उन्होंने बताया कि मरीज को लाइन में खड़े रहने की जरूरत नहीं होगी। उसे वेटिंग हॉल में बैठाया जाएगा, जहां डिजिटल डिस्प्ले पर टोकन नंबर प्रदर्शित होगा और साथ ही मरीज का नाम भी अनाउंस किया जाएगा। नंबर आने पर मरीज सीधे संबंधित डॉक्टर के कक्ष में जाकर उपचार ले सकेगा। अस्पताल प्रशासन ने यह व्यवस्था आई-एच-एम-एस ऐप के माध्यम से विकसित की है। साथ ही दूर-दराज से आने वाले मरीजों की सहायता के लिए अस्पताल में वॉलंटियर्स भी तैनात किए जाएंगे, जो टोकन लेने और पूरी प्रक्रिया में मरीजों की मदद करेंगे। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि इस नवाचार से भीड़ प्रबंधन बेहतर होगा, मरीजों का समय बचेगा और अस्पताल की ओपीडी व्यवस्था अधिक सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी बनेगी। नई प्रणाली का लाभ प्रतिदिन अस्पताल पहुंचने वाले हजारों मरीजों को मिलेगा।0
0
Report
Advertisement
बीकानेर के लूणकरणसर में नहर टूटा, खेतों में पानी घुसा—किसानों में अफरा-तफरी
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर के लूणकरणसर से बड़ी खबर नहर का पेच टूटा, खेतों में घुसा पानी महाजन के निकट मोखमपुरा में देर रात हुआ घटनाक्रम, किसानों में मची अफरा-तफरी खेतों में जलभराव से फसलों को नुकसान की आशंका, डिग्गी और ट्यूबवेल भी पानी की चपेट में ग्रामीणों का आरोप-घंटों बाद भी मौके पर नहीं पहुंचा सिंचाई विभाग का कोई अधिकारी किसानों ने नहर की तत्काल मरम्मत, नुकसान का सर्वे और उचित मुआवजे की मांग उठाई पानी उतरने के बाद ही वास्तविक नुकसान का होगा आकलन0
0
Report
राजस्थान मानसून सक्रिय 4-5 दिन: भारी बारिश की चेतावनी जारी
Noida, Uttar Pradesh:राजस्थान मानसून अपडेट 22 जुलाई राज्य के अधिकांश भागों में आगामी 4-5 दिन मानसून रहेगा सक्रिय। दक्षिणी व दक्षिण पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी व अतिभारी बारिश अलर्ट। पिछले 24 घंटों में बारां, बूंदी, दौसा, झालावाड़, कोटा, पाली, राजसमंद व टोंक जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश व बांरा जिले में कहीं-कहीं अतिभारी बारिश दर्ज की गई है। सर्वाधिक बारिश छीपाबड़ौद, बांरा में 139 mm दर्ज... आज एक ऊपरी परिसंचरण तंत्र एमपी के उत्तरी भागों व आसपास के क्षेत्र के ऊपर अवस्थित है। मानसून ट्रफ लाइन आज बीकानेर, वनस्थली व गुना से होकर गुजर रही है तथा सक्रिय है। साथ ही वायुमंडल के ऊपरी स्तरों में पूर्व-पश्चिम शियर Zone जोन भी राज्य के ऊपर सक्रिय है.... उपरोक्त के प्रभाव से राज्य के अधिकांश भागों में आगामी चार-पांच दिन मानसून सक्रिय रहने की प्रबल संभावना है... आज 22 जुलाई को कोटा, उदयपुर व जोधपुर, अजमेर संभाग के कुछ भागों में मध्यम से भारी बारिश व एक दो स्थानों पर अतिभारी बारिश होने की प्रबल संभावना है। आज भरतपुर , जयपुर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भी हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है.... मध्यम से भारी बारिश व कहीं कहीं अतिभारी बारिश की गतिविधियां 23-25 जुलाई को अजमेर, कोटा, जोधपुर व उदयपुर संभाग में दर्ज होने की संभावना है। इस दौरान जयपुर, भरतपुर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।0
0
Report
ओबरा तापीय परियोजना में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, संविदाकर्मी करंट लगने से घायल
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के ओबरा तापीय परियोजना में सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। परियोजना की 12/13 नंबर यूनिट में काम के दौरान करंट की चपेट में आने से एक संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलस गया। घायल की हालत गंभीर होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद परियोजना परिसर में हड़कंप मच गया। मामला ओबरा तापीय विद्युत परियोजना की 12/13 नंबर यूनिट का है। बताया जा रहा है कि ऐसलरी फील्ड मोटर कूलिंग पंप पर कार्य के दौरान संविदाकर्मी संजय कुमार अचानक करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। साथी कर्मियों ने तत्काल उन्हें परियोजना अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायल संविदाकर्मी मूल रूप से बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना के बाद परिजनों और साथी कर्मियों में चिंता का माहौल है। वहीं हादसे को लेकर परियोजना की सुरक्षा व्यवस्था और कार्यस्थल पर बरती गई लापरवाही को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। अब सभी की निगाहें इस बात पर हैं कि हादसे के कारणों की जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं।0
0
Report
Advertisement
