icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मधुबनी में दिनदहाड़े फायरिंग: हार्डवेयर व्यापारी बाल-बाल बचा

Madhubani, Bihar:MADHUBANI में बेखौफ अपराधियो ने दिन दहाड़े व्यवसायी पर की फायरिंग, बाल बाल बचे हार्डवेयर व्यवसायी रौशन। घटना साहरघाट थाना के उतरा चौक की है। रौशन अपने हार्ड वेयर दुकान में बैठे थे तभी बाइक सवार अपराधी दुकान के पास पहुंचकर फायरिंग किया। गोली शीशे को तोड़ते हुए दुकान में बैठे व्यवसायी के पास से निकला। फायरिंग देख व्यवसायी बेहोश हो गये। फायरिंग की आवाज पर आसपास के लोग दौड़े और उसे अस्पताल पहुंचाया। परिजनों की माने तो उन्हें किसी से कोई दुश्मनी नहीं है, प्रेम विवाह मामले को लेकर गोली मारने की आशंका जताई है। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस एक खोखा बरामद कर मामले की छनबीन में जुट गई है। दिन दहाड़े हुई गोली बारी की बारदात से इलाके में दहशत है और लोग अपराधियो की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। बाइट परिजन
0
0
Report

बेतिया में हाईटेंशन पोल पर चढ़ा युवक, पुलिस ने छीनी समझाने की कोशिश

Bettiah, Bihar:Reporter ______ dhananjay dwivedi Anchor __________ फिल्म शोले का क्रेज आज भी बरकरार है धर्मेंद्र का वह सीन पानी टंकी वाला क्रेज युवाओं के सिर चढ़ कर बोल रहा है कोई मोबाइल टावर पर चढ़ जा रहा है कोई बिजली के हाईटेंशन पोल पर चढ़ जा रहा है ऐसा ही एक मामला बेतिया से सामने आया है बेतिया मुफ्फसिल थाना अंतर्गत गोडवा टोला गांव में एक युवक बिजली के हाईटेंशन पोल पर चढ़ हाई वोल्टेज ड्रामा किया है युवक मोबाइल और पावर बैंक के लिए बिजली के हाईटेंशन पोल पर चढ़ गया सूचना मिलते ही बेतिया पुलिस पहुंची पहले लाइन कट कराया गया एम्बुलेंस बुलाया गया सेफ्टी टिम को बुलाया गया युवक का नाम सोनू कुमार है जिसका एक मित्र ने उसका मोबाइल पावर बैंक और लैपटॉप ले लिया था नहीं देने पर युवक आज हाईटेंशन बिजली के पोल पर चढ़ गया घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा किया पुलिस पदाधिकारी नीचे से युवक को समझाने की कोशिश कर रहे थे युवक का जब मोबाइल पावर बैंक लैपटॉप मिल गया तब वह बिजली के पोल से नीचे उतरा सोनू ने आरोप लगाया कि उसके मित्र ने उसे झूठे मुकदमे बाइक चोरी के मामले में जेल भिजवा दिया था जेल से बाहर आने पर उसने मोबाइल मांगा तो नहीं दिया फिर सोनू ने थाना में आवेदन दिया था पुलिस की कार्रवाई नहीं होने से आज वह बिजली के पोल पर चढ़ गया था उसका मोबाइल पावर बैंक मिल जाने पर वह उतर गया है वही युवक की मां ने बताया कि उसका मित्र मोबाइल नहीं दे रहा था तो वह पोल पर चढ़ गया था एक पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि युवक मंद बुद्धि का है उसका मोबाइल मिल गया है वह उतर गया है
0
0
Report

घर वालों से नाराज युवक ने हाई वोल्टेज पोल चढ़कर बड़ा ड्रामा मचाया

Masaurhi, Bihar:हाई वोल्टेज विद्युत की पोल पर चढ़ा युवक घरवालों से नाराज होने के बाद उठाया कदम। समझाने के बाद पोल से उतरा युवक। काफी देर तक होता रहा हंगामा। मसौढ़ी, धनरूआ के सीरिया गांव में एक हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। इस दौरान काफी देर तक हंगामा होता रहा। घटना में एक युवक अपने घरवालों से नाराज होकर बिजली के हाई वोल्टेज पल पर चढ़ गया गांव वालों की जब नजर पड़ी तो ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठी हो गई। सूचना पुलिस तक पहुंची और युवक को समझाने का काफी प्रयास किया गया। कुछ घंटे बाद युवक पोल से नीचे उतरा। युवक सीरिया गांव का नीरज कुमार है उसका कहना था उसके घर वाले अक्सर उसे डांट फटकार करते थे। इस बात से वह बहुत दुखी था और इस तनाव में उसने आत्महत्या करने का फैसला किया यह सोचकर वह बिजली के हाई टेंशन पल पर चढ़ गया। भीड़ इकट्ठी होने पर और लोगों के समझाने पर उसकी बात समझ में आई और वह पोल से नीचे उतरा। इस दौरान पोल के आसपास और गांव में हंगामा की स्थिति रही। युवक से पूछने पर युवक ने बताया उसका डिसीजन गलत था। वह ऐसा कदम नहीं उठाएगा। पुलिस ने युवक को उसके परिजनों को सौंप दिया है।
0
0
Report
Advertisement

ग्वारीघाट में धर्मांतरण के विरोध में विहिप-बजरंग दल ने किया हंगामा

Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर के ग्वारीघाट में धर्मांतरण की सूचना मिलने पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंचे और वहां पर उन्होंने जमकर हंगामा किया। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली थी कि जबलपुर के ग्वारीघाट के एक मकान में बड़ी संख्या में लोगों एकत्रित हुए हैं और उन्हें ईसाई धर्म में परिवर्तित किया जा रहा है सूचना मिलते ही विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचे तो देखा वहां पर एक किताब और बाइबल के माध्यम से लोगों को प्रार्थना करवाई जा रही थी जिसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता भड़क उठे और उन्होंने जमकर हंगामा किया। हंगामा की सूचना मिलने पर ग्वारीघाट पुलिस भी मौके पर पहुंची और उन्होंने मौके पर मौजूद किताब और अन्य सामग्री सहित कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि लगातार पहले फुसलाकर सनातन के लोगों को इसी बनाया जा रहा है और भी ऐसा बिल्कुल नहीं होने देंगे। वही ग्वारीघाट पुलिस का कहना है कि पूरे मामले में जांच की जा रही है कुछ साहित्य भी बरामद किया गया है विभिन्न अधिनियम के तहत इसमें मामला कायम किया गया है
0
0
Report

आगरा के बुद्ध पार्क पर विवाद, प्रतिमाओं की मांग पर आंदोलन की चेतावनी

Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग आगरा के कालिंदी विहार में बन रहे बुद्धा पार्क पर शुरू हुआ विवाद करनी सेना के पदाधिकारियों ने धर्मांतरण से जोड़ते हुए विरोध किया शुरू करनी सेना के लोगों ने सभी जातियों को शामिल करने की उठाई मांग करनी सेना ने बुद्धा पार्क में भगवान श्रीराम,भगवान कृष्ण और भगवान परशुराम की प्रतिमा लगाने का दिया सहायक नगर आयुक्त को ज्ञापन अगर 10 दिन में मांग पर नहीं हुई मंजूरी तो बड़ा आंदोलन करेगी करनी सेना आगरा के आगरा कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित शाहदरा चौराहे पर बन रहा है 10 करोड़ की लागत से बुद्धा पार्क
0
0
Report

छोटी गंडक में नहाने गए दो किशोर डूबे मौके पर पहुंची पुलिस में दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

SSANDEEPFollow2m ago
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जनपद के भाटपाररानी थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा सामने आया है। छोटी गंडक नदी में नहाने गए चार किशोरों में से दो की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आपको बता दे बनकटा थाना क्षेत्र के कोठिलवा गांव के चार किशोर आज भाटपाररानी क्षेत्र के चनुकी स्थित छोटी गंडक नदी में नहाने पहुंचे थे। इसी दौरान दो किशोर गहरे पानी में चले गए और डूब गए। साथ गए दो अन्य किशोर घबराकर मौके से भाग गए। डूबने वालों में 16 वर्षीय अतुल कुशवाहा और 15 वर्षीय किशन गुप्ता शामिल हैं। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से काफी देर तक चले रेस्क्यू के बाद दोनों के शव नदी से बरामद किए गए। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । इस घटना के बाद गांव में शोक की लहर है। बाइट .. अंशुमान श्रीवास्तव सी ओ भाटपार रानी
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report

जेपीएससी जेटेट में सेंटर के प्रश्नपत्र न पहुंचने से हंगामा; मंत्री महतो बोले जिम्मेदार

Bokaro Steel City, Jharkhand:आज जेपीएससी द्वारा जेटेट परीक्षा के बोकारो सेक्टर 9 स्थित पटेल स्कूल सेंटर पर प्रश्नपत्र नहीं पहुँचने से हंगामा हुआ। झारखंड के मंत्री योगेन्द्र महतो ने इसे जेपीएससी की लापरवाही बताया और कहा कि प्रश्नपत्र सेंटर तक क्यों नहीं पहुँचा, इस पर जेपीएससी से जवाब तलब किया जाएगा। मंत्री सेक्टर 9 बैंक ऑफ इंडिया के कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात कर रहे थे। बताये चले कि आज जेपीएससी द्वारा जेटेट परीक्षा विभिन्न सेंटरों में हो रही थी, जहाँ उत्तर प्रदेश, बिहार समेत अन्य स्थानों से परीक्षार्थी आये थे। समय पर सभी छात्र पहुँच गए थे लेकिन प्रश्नपत्र पहुंच नहीं पाया, जिससे अधिकतर छात्रों को घंटों इंतजार रहा; अंततः हंगामा बढ़ने पर केंद्र के परीक्षा रद्द करने की सिफारिश की गई, और फिर परीक्षार्थी अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए।
0
0
Report

नवाबाद में संपत्ति बंटवारे के विवाद में भाई ने बहन पर हमला; CCTV में कैद

Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी के नवाबाद थाना के बजरंग कॉलोनी से एक हैरान करने वाला मारपीट का वीडियो मामला सामने आया है, जहां संपत्ति के बंटवारे को लेकर भाई बहन का न्यायालय में केस चल रहा है, वहीं पानी की मोटर का तार निकालने पर भाई ने पहले गमले फैंके फिर बहन के साथ घूंसों से मारपीट कर दी, जिससे बहन चोट लगने से घायल हो गई, यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़िता ने नवाबाद थाना पहुंचकर आरोपी भाई और भाभी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।   वी/ओ.1- पीड़ित नीता सच कपूर ने बताया कि उसका भाई से सिविल कोर्ट में केस चल रहा है, भाभियां आए दिन विवाद करती रहती हैं, मैंने अपना बिजली कनेक्शन अलग कर लिया, जब पानी लेने के लिए मोटर चालू की तो भाभी ने उसे बंद कर दिया, इसके बाद मैंने मोटर का तार निकाल दिया, उसके बाद भाभी के कहने पर भाई आए और गमले फेंकने लगे फिर मेरे ऊपर घूंसे से हमला कर मेरे साथ मारपीट कर दी, यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, पीड़िता ने पुलिस को शिकायती पत्र आरोपी भाई और भाभी के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की है। बाइट- नीता सचकपूर.....पीड़िता
0
0
Report
Advertisement

पंजाब CM भगवंत मान ससुराल पहुंचे, पत्नी-बेटी के साथ पहली बार फेरा डालकर लौटे

Kurukshetra, Haryana:फेरा डालने ससुराल पिहोवा पहुंचे पंजाब CM मान, पत्नी-बेटी साथ आईं, शादी के 4 साल बाद पहली बार आए, 2 घंटे रुके, लंच भी किया कुरुक्षेत्र:- पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के सात राज्यसभा सांसदों के पार्टी छोड़ने को लेकर मचे घमासान के बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान रविवार को पहली बार अपनी ससुराल हरियाणा के पिहोवा पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी गुरप्रीत कौर और दो साल की बेटी नियामत कौर भी आईं। भगवंत मान शादी के 3 साल 9 महीने बाद फेरा डालने के लिए पहुंचे थे। वह अपनी ससुराल में करीब 2 घंटे रुके। इस दौरान उन्होंने लंच भी किया। इसके बाद मान पत्नी के पैतृक गांव मदनपुर चले गए। कुछ समय पहले मान के चाचा ससुर हरपाल सिंह का निधन हो गया था। मान ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए परिवार से मुलाकात की। यहां वह आधा घंटा रुके, फिर चंडीगढ़ रवाना हो गए। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, सीएम मान रविवार को अपनी ससुराल फेरा डालने पहुंचे थे। इससे पहले वह पिहोवा में चुनावी दौरों पर आ चुके हैं, लेकिन ससुराल पहले कभी नहीं आए। अगस्त 2024 में हुई आप की रैली में भी वह यहां पहुंचे थे। रविवार को उनके आगमन को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और पुलिस की ओर से कड़े इंतजाम किए। सेंट्रल बैंक वाली गली और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बल तैनात रहा। युवक ने मान के साथ सेल्फी लीः CM मान जब जाने लगे तो एक युवक ने दूर से उन्हें बोला कि मान साहब एक फोटो लेनी है। इस पर सिक्योरिटी ने उस युवक को रोक लिया, लेकिन मान ने उसे अपने पास बुलाया और उसके साथ सेल्फी ली। सीएम के आगमन के लिए ही घर का कराया गया रेनोवेशनः सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर का पैतृक गांव मदनपुर है। हालांकि, परिवार काफी समय पहले पिहोवा में आकर बस गया था। शादी के बाद परिवार चंडीगढ़ में शिफ्ट हो गया, जिससे यह घर लंबे समय से बंद पड़ा था। सीएम के आने का कार्यक्रम तय होने के बाद ही इस घर का रेनोवेशन कराया गया। सीएम मान करीब 15-20 मिनट पहले पिहोवा से पत्नी के पैतृक गांव मदनपुर चले गए। यहां वे अपने चाचा ससुर हरपाल सिंह के परिवार से मिलने गए हैं। कुछ समय पहले चाचा ससुर हरपाल सिंह का निधन हो गया था। गांव मदनपुर में करीब आधा घंटा रुके और परिवार से मिलकर चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए।
0
0
Report

पन्ना के टिकुरिया मोहल्ले में कुत्ते के हमले से बेटी घायल, पुलिस ने मामला दर्ज

Panna, Madhya Pradesh:पन्ना जिले के टिकुरिया मोहल्ले से जो यह घटना सामने आई है वह दिल दहला देने वाली है एक बच्ची की मां सरिता बागड़ी ने बताया कि जब बीते रोज उनकी लड़की कीरण की दुकान में कुछ सामान लेने के लिए जा रही थी तब कुत्ते के मालिक खरे जी ने अपने कुत्ते को छू-छू करके उनकी बेटी के पीछे दौड़ा दिया और इसके बाद कुत्ते ने लड़की को बुरी तरह काट लिया कुत्ते का हमला हमला इतना भयानक था की लड़की के पैर का मांस उसने नोच लिया और दूसरे पैर में भी नाखून और दांत के निशान पड़ गए हैं यह देख मोहल्ले के लोग दौड़े और लड़की को कुत्ते से बचाया।
0
0
Report

PGIMS रोहतक: एक महीने में तीसरा अंगदान, छह लोगों को नई जिंदगी

Rohtak, Haryana:रोहतक के पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय से ग्रीन कॉरिडोर बनाकर आज अंग दान करवाया गया। 16 वर्षीय ब्रेनडेड नाबालिग लड़के के ऑर्गेन डोनेट किए गए हैं, जिनमें लीवर ILBS दिल्ली और एक किडनी पंचकूला के कमांड चंडी आर्मी अस्पताल लेकर गए हैं। बाकी ऑर्गेन पीजीआई में रहेंगे। पीजीआईएमएस रोहतक में एक महीने के अंदर तीसरा अंगदान है, जिससे संस्थान ने हरियाणा में अंग दान का नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। गत दिनों सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 16 वर्षीय किशोर को पीजीआईएमएस के ट्रॉमा सेंटर में लाया गया। डॉ. तरुण व उनकी टीम के तमाम प्रयासों के बावजूद 24 अप्रैल को उसे ब्रेनडेड घोषित कर दिया गया। किडनी लेने के बाद हेलीकॉप्टर से चंडी आर्मी अस्पताल में ट्रांसप्लांट किया जाएगा। 16 वर्षीय युवक के शरीर से छह जीवनदायिनी अंग निकाले गए: दो कॉर्निया, दो किडनी और दो लीवर। चेन्नई से हार्ट की डिमांड आई थी, पर वह टीम नहीं पहुंच पाई। इस खबर के बीच अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि इस अंग दान से छह लोगों की जिंदगी मदद मिलेगी। पीजीआई के वाइस चांसलर डॉ. एच.के अग्रवाल ने बताया कि परिवार के निर्णय से कई परिवारों के लिए मिसाल पैदा होगी।
0
0
Report
Advertisement

जल निगम के पानी की सप्लाई के लिए तरसे लोग, सप्लाई हुई भी तो आया गन्दा पानी

Manoj KumarManoj KumarFollow14m ago
Khandwari, Uttar Pradesh:जलनिगम की पानी की सप्लाई के लिए तरस रहे लोग *तीन दिन बाद पानी की सप्लाई शुरू भी हुई तो स्थिति बदत्तर* चहनियां । स्थानीय कस्बा सहित आसपास के गांवो में जलनिगम की सप्लाई के लिए लोग तरस रहे है । पीडियूनगर मुख्य मार्ग पर कई जगहों पर पाइप फटने से एक तो लोगो को गंदा पानी मिल रहा है ऊपर से पतली धार में पानी आ रहा है । पानी की धार इतनी स्लो आ रहा है कि दो बाल्टी पानी भरने में पानी गायब हो जा रहा है । इस भीषण गर्मी में पानी की सप्लाई की दशा पर ग्रामीणो में आक्रोश व्याप्त है । चहनियां स्थित जलनिगम टँकी से कस्बा, गांव,खण्डवारी,रानेपुर,रमौली, सिंगहा,सोनहुला,जगरनाथपुर,बन्धवापर आदि गांव में पानी की सप्लाई होती है । विगत दो माह से इधर चहनियां कस्बा सहित आसपास के गांवो के लोग पानी के लिए तरस रहे है । पीडियूनगर मुख्य मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान जेसीबी मशीन से पाइप कई जगह फट गई है । जिससे फटी पाइप के सहारे लोगो घरों में गंदा पानी की सप्लाई तो होती ही है ऊपर से पानी की धार इतनी पतली है कि दो बाल्टी भी पानी भरना मुश्किल हो गया है । कस्बावासियों और ग्रामीणो का कहना है कि अब किसे लापरवाही का दोष दे । सड़क निर्माण में लगे लोगो की सुस्त रवैया या फिर जलनिगम विभाग की लापरवाही । दोनो तरफ से जनता पिसा रही है । एक तो भीषण गर्मी में तीन दिन बाद पानी की सप्लाई शुरू भी हुई तो ये गति है । लोग पानी के लिए इधर उधर भटक रहे है । पहले लोगो के घरों के सामने हैंडपाइप था अब तो वह भी हाइवे निर्माण में चला गया । ऐसे में जलनिगम विभाग की लापरवाही से लोगो को इस गर्मी में परेशान होना पड़ रहा है ।
0
0
Report

बगहा में शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 302 लीटर विदेशी शराब जब्त

Bagaha, Bihar:बगहा से आ रहीं है जहाँ नदी थाना क्षेत्र में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। नारायणी गंडक नदी के रेहुआ चेकपोस्ट पर पुलिस ने वाहन जांच के दौरान एक ब्लू रंग की पियाजो तीन चक्का टेम्पू मालवाहक को रोक लिया। संदेह के आधार पर हुई इस कार्रवाई से हड़कंप मचा है। पुलिस की जांच के दौरान ऑटो रिक्शा वाहन से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की गई जिसके बाद पुलिस के होश उड़ गए क्योंकि पियाजो में तहखाना बनाकर विदेशी शराब छुपाई गईं थीं। दरअसल बिहार की नई सरकार में भी पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है लिहाजा पुलिस डाल डाल तो शराब तस्कर पात पात अभी भी अवैध शराब की तस्करी के खेल में जुटे हैं इसी कड़ी में नेपाल और उत्तर प्रदेश की सीमा पर बगहा पुलिस एक्टिव है SSB के साथ विभिन्न थानों की पुलिस कड़ी चौकसी में शराब के विरुद्ध निगरानी में जुटी है लिहाजा ताबड़तोड़ हो रहीं कार्रवाई में सफलता भी मिल रही है। बताया जा रहा है की एक ओर बथवरिया थाना क्षेत्र से चार पहिया वाहन से 190 लीटर विदेशी शराब जब्त किया गया तो वहीं नदी थाना क्षेत्र से 302 लीटर अंग्रेजी शराब की खेप جب्त की गईं है जिसको लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। पुलिस के अनुसार वाहन में कुल 35 कार्टून शराब लदी थी, जिसकी कुल मात्रा 302.4 लीटर है। इस मामले में पुलिस ने मौके से दो शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सिवान जिला निवासी विकास कुमार और उत्तर प्रदेश के हमीरपुर निवासी अमर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश से शराब लेकर बिहार के बगहा क्षेत्र में सप्लाई करने आ रहे थे। तभी बॉर्डर चेकपोस्ट पर तैनात पुलिस टीम को पहले से संदेह हुआ जिसके आधार पर वाहन को रोका गया और उसकी सघन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान विदेशी शराब की खेप बरामद होते ही दोनों तस्करों को हिरासत में ले लिया गया और उनसे पूछताछ शुरू की गई। पुलिस ने बरामद शराब और वाहन को जब्त कर लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनय के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसपी निर्मला कुमारी ने बताया है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और आगे भी पुलिस का शराब के विरुद्ध अभियान जिले भर जारी रहेगा। और आगे भी यह कार्रवाई सीमा क्षेत्रों में जारी रहेगी। गिरफ्तार शराब तस्करों के नाम और पूरा पता इस प्रकार हैं (1) व्यास प्रसाद उम्र लगभग 31 वर्ष पिता-daroga प्रसाद, साकिन गेहूंआ, थाना जमोबाजार जिला- सिवान (2) अमर सिंह उम्र लगभग 36 वर्ष पिता- मोतीलाल साकिन भरूआ समेरपुर जिला- हमीरपुर उत्तर प्रदेश है। अब पुलिस इन शराब तस्करों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की कवायद में जुटी है। सबसे बड़ी बात यह है कि इन सब के बावजूद एसपी के निर्देश पर अब रात्रि वाहन चेकिंग अभियान समेत पुलिस की गश्ती तेज कर दी गई है ताकि कोई मादक पदार्थ या नशे की खेप पार न कराई जा सके।
0
0
Report

यूपी सरकार कानून का राज है दावा: दयाशंकर सिंह का रोडमैप, अखिलेश पर हमला

Deoria, Uttar Pradesh:एंकर:-यूपी सरकार के परिवहन मंत्री/ देवरिया जनपद के प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह ने आज विकास भवन के गांधी सभागार में पत्रकारों से रुबरु हुए। महिला आरक्षण विधेयक को लेकर कहा कि इसको लागूं किया जाय। वही जब पत्रकारों ने जब उनसे सवाल किया कि अखिलेश यादव ने कहा है की यूपी सरकार जनता का भरोसा खो चुकी है - तबाब में मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा अखिलेश यादव का यह हताशा में दिया हुआ बयान है उनको मुख्यमंत्री पद नेताजी ने अपने नेतृत्व में 2012 में चुनाव लड़कर करके मुख्यमंत्री पद उनको आसीन किया था। जब से उन्होंने पद ग्रहण किया तब से वह लगातार पराजय हो रहे हैं। पत्रकारों ने सवाल किया कि अखिलेश यादव ने भाजपा को ‘नफरत फैलाने वाली’ पार्टी बताते हुए कहा कि भाजपा के लोग ‘बेलचा’ हैं, भाजपा से बड़ी ‘गिद्ध पार्टी’ कोई नहीं हो सकती है. के जवाब में मंत्री जी ने कहा कि जब अखिलेश जी मुख्यमंत्री थे तो लखनऊ के राजधानी में पुलिस के उपाधीक्षको घसीटा जाता था। मैं नाम नहीं लेना चाहता वह अपराधी इस दुनिया में नहीं है। जेल से अपराधी सीधे डीजीपी कार्यालय मिलने चले जाया करते थे। आज योगी जी के राज वहीं पुलिस है की आप एक सिपाही का कॉलर पकड़ा तो कलेजा निकाल दिया जाएगा। तरीके से योगी जी ने कानून का राज स्थापित किया है। आज सबसे ज्यादा हाईवे वाला प्रदेश उत्तर प्रदेश है। उत्तर प्रदेश देश बन रहा है। देश ही नहीं दुनिया की निगाहें उत्तर प्रदेश पर है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top