Back
नवरात्र नवमीं: विंध्याचल धाम में माँ सिद्धिदात्री के दर्शन की भक्तों की भीड़
RMRAJESH MISHRA
Mar 27, 2026 01:46:03
Danti, Uttar Pradesh
नवरात्र के नवें और अंतिम दिन आदिशक्ति माँ दुर्गा के नवम स्वरूप माँ सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि माँ सिद्धिदात्री अपने भक्तों को सभी प्रकार की सिद्धियां प्रदान करती हैं और उनके जीवन को सुख, शांति एवं समृद्धि से भर देती है। विंध्याचल धाम में आदिशक्ति की कृपा पाने के लिए भक्तों का तांता लगा है। एक रिपोर्ट
मीरजापुर के विश्वप्रसिद्ध विंध्याचल धाम में नवमी तिथि पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। माँ विंध्यवासिनी के दरबार में तड़के भोर से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। भक्तों ने “जय माता दी” के जयघोष के साथ माँ सिद्धिदात्री के दर्शन कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की।
माँ सिद्धिदात्री को देवी दुर्गा का पूर्ण स्वरूप माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इन्होंने भगवान शिव को भी अष्ट सिद्धियां प्रदान की थीं, जिसके बाद शिव का आधा शरीर देवी का हो गया और वे अर्धनारीश्वर कहलाए। माँ का स्वरूप अत्यंत शांत और दिव्य होता है। वे कमल के आसन पर विराजमान रहती हैं और उनके चार भुजाएं होती हैं, जिनमें चक्र, गदा, शंख और कमल सुशोभित होते हैं।
नवरात्र के नवें दिन विधि-विधान से माँ सिद्धिदात्री की पूजा करने का विशेष महत्व है। इस दिन कन्या पूजन और हवन-पूजन का आयोजन भी किया जाता है। श्रद्धालु कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनका पूजन करते हैं और उन्हें भोजन एवं उपहार अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।
विंध्य क्षेत्र में नवमी तिथि पर विशेष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। मंदिरों में वैदिक मंत्रोच्चार, दुर्गा सप्तशती का पाठ और भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि सच्चे मन से माँ की आराधना करने पर सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में आने वाली बाधाएं दूर हो जाती हैं.
नवरात्र का यह अंतिम दिन साधना और सिद्धि का प्रतीक माना जाता है। नवरात्र के नौ दिनों तक चली माँ शक्ति की आराधना नवमी के साथ पूर्ण होती है। भक्त माँ सिद्धिदात्री के चरणों में नमन कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हैं और अगले वर्ष पुनः इसी आस्था के साथ माँ के आगमन की प्रतीक्षा करते हैं।
विभिन्न प्रदेशों से मां के धाम में पहुंचे भक्त भारी भीड़ के बावजूद सुगम दर्शन मिलने से हर्षित रहे। परिवार के साथ दर्शन कर भक्त निहाल रहे। जितेंद्र मणि त्रिवेदी पश्चिम बंगाल
रामेश्वर प्रसाद गुप्ता, औरंगाबाद, बिहार
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KSKashish Singh
FollowMar 27, 2026 02:46:47Noida, Uttar Pradesh:Devotees offer prayers at the Kalkaji Temple on the occasion of Navami - the ninth day of Chaitra #Navratri
0
Report
PSPRABHAM SRIVASTAVA
FollowMar 27, 2026 02:45:460
Report
AKAMAR KANE
FollowMar 27, 2026 02:35:01363
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 27, 2026 02:34:29109
Report
VSVISHAL SINGH
FollowMar 27, 2026 02:33:39328
Report
PKPushpender Kumar
FollowMar 27, 2026 02:33:29283
Report
SGSANJEEV GIRI
FollowMar 27, 2026 02:32:54218
Report
MSMrinal Sinha
FollowMar 27, 2026 02:32:28275
Report
KBKuldeep Babele
FollowMar 27, 2026 02:31:28226
Report
MGMohd Gufran
FollowMar 27, 2026 02:31:06302
Report
MGMohd Gufran
FollowMar 27, 2026 02:30:53226
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 27, 2026 02:30:34Noida, Uttar Pradesh:Ayodhya (UP): Ram Navami 2026 / morning aarti visuals from Ram Janmabhoomi Temple (Source: Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra)
263
Report
969
Report
PKPrashant Kumar
FollowMar 27, 2026 02:16:29962
Report
VKVIKRANT KUMAR
FollowMar 27, 2026 02:16:00980
Report