Back
मुंगेर के परहम दुर्गा स्थान में चैती नवरात्र में डांसिया उत्साह संगीत से वातावरण
PKPrashant Kumar
Mar 27, 2026 02:16:29
Munger, Bihar
मुंगेर जिले के परहम स्थित प्रसिद्ध दुर्गा स्थान परिसर में चैती नवरात्र के पावन अवसर पर गुरुवार की शाम भव्य डांडिया नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन ने पूरे क्षेत्र को भक्ति और उत्साह के रंग में रंग दिया। स्थानीय युवतियों और कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए गए मनमोहक डांडिया नृत्य ने श्रद्धालुओं का दिल जीत लिया। कार्यक्रम के दौरान मां दुर्गा और मां काली से जुड़े भक्ति गीतों की मधुर धुनों पर लोग झूमते नजर आए।
डांडिया नृत्य में भाग लेने वाली युवतियों ने पारंपरिक वेशभूषा में सजी-धजी प्रस्तुतियां दीं, जिसने कार्यक्रम की शोभा और बढ़ा दी। रंग-बिरंगी पोशाकों और तालबद्ध नृत्य ने पूरे माहौल को जीवंत बना दिया। कार्यक्रम पर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
इस भव्य आयोजन को देखने के लिए परहम सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और ग्रामीण पहुंचे। दुर्गा स्थान परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा। डांडिया नृत्य के साथ-साथ भक्ति संगीत कार्यक्रम भी लोगों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बना रहा, जिससे पूरा वातावरण पूरी तरह से भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम के आयोजन में दुर्गा पूजा समिति की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समिति के संयोजक एवं मुखिया प्रताप नारायण चौधरी उर्फ टुनटुन चौधरी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी चैती नवरात्र के अवसर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि छोटे से गांव में इस तरह का भव्य आयोजन मां दुर्गा के आशीर्वाद और समाज के सभी वर्गों के सहयोग से ही संभव हो पाता है। उन्होंने सभी ग्रामीणों और सहयोगकर्ता का आभार भी व्यक्त किया। कार्यक्रम के सफल संचालन में दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष कुंदन कुमार, उपाध्यक्ष पिंकू ठाकुर, विकास शर्मा, मंटू साव, लक्ष्मण कुमार, पंडित मनोज मिश्रा सहित अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। सभी ने मिलकर आयोजन को सफल बनाने में अपनी-अपनी भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के समापन पर पूजा समिति द्वारा डांडिया नृत्य में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
UJUmesh Jadhav
FollowMar 27, 2026 03:18:200
Report
DRDivya Rani
FollowMar 27, 2026 03:18:080
Report
VRVIJAY RANA
FollowMar 27, 2026 03:17:450
Report
NSNeeraj Sharma
FollowMar 27, 2026 03:17:320
Report
JPJai Prakash
FollowMar 27, 2026 03:17:220
Report
ASARUN SINGH
FollowMar 27, 2026 03:16:480
Report
PDPradyut Das
FollowMar 27, 2026 03:16:330
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
FollowMar 27, 2026 03:16:100
Report
NJNEENA JAIN
FollowMar 27, 2026 03:05:11491
Report
PKPushpender Kumar
FollowMar 27, 2026 03:04:14459
Report
RCRAJVEER CHAUDHARY
FollowMar 27, 2026 03:03:57620
Report
PGPARAS GOYAL
FollowMar 27, 2026 03:03:14471
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 27, 2026 03:03:02Noida, Uttar Pradesh:सीएम धामी ने अयोध्या राम मंदिर का वीडियो पोस्ट किया है
406
Report
PKPushpender Kumar
FollowMar 27, 2026 03:02:49514
Report
NJNEENA JAIN
FollowMar 27, 2026 03:02:32366
Report