231312
Narayanpur: अदलहाट में बिजली बकाया वसूली शिविर, बड़े बकायेदारों पर कार्रवाई के निर्देश
Prajapatipur, Uttar Pradesh:अदलहाट के शर्मा मोड़ त्रिमोहानी पर शुक्रवार को विद्युत विभाग ने बकाया वसूली के लिए शिविर आयोजित किया। शिविर में एसडीओ विनय कुमार सिंह, संबंधित जेई, लाइनमैन और अन्य कर्मी मौजूद रहे। शिविर के दौरान अधिशासी अभियंता शुभम मिश्रा और पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लखनऊ के प्रबंध निदेशक शंभू कुमार (आईएएस) ने उपभोक्ताओं के बीच पहुंचकर कागजातों की जांच की। एमडी शंभू कुमार ने जेई से बड़े बकायेदारों की सूची और उन पर हुई कार्रवाई का विवरण मांगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मोहन यादव ने टीकमगढ़ में अमृत भारत स्टेशन से जुड़ी परियोजनाओं का उद्धाटन किया
Tikamgarh, Madhya Pradesh:एंकर- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहुंचे टीकमगढ़, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन के वर्चुअल उद्घाटन समारोह कार्यक्रम में लिया भाग, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन सहित देशभर के 75 रेलवे स्टेशनों का किया वर्चुअल उद्घाटन, टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन की स्थापना 2013 में हुई थी, अब यहां 16 करोड़ 77 लाख की लागत से टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास किया जा रहा, यह रेलवे स्टेशन अब पारंपरिक हस्तशिल्प व्यापारिक केंद्र के रूप में प्रसिद्ध होगा, जिसे यात्रियों की सुविधाओं के लिए सुसज्जित किया जा रहा है, टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन अब आकर्षक व यात्री सुविधाओं से लैस होगा, इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने टीकमगढ़ जिले को 189 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात, जिनका सीएम ने किया भूमिपूजन और लोकार्पण। बी.ओ.-1- टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन पर जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की शान में कशीदे पढ़ते हुए कहा की टीकमगढ़ की पहचान उमा भारती से है, वही उन्होंने कहा की बुंदेलखंड की केन बेतवा लिंक परियोजना उमा भारती की देन है, इस परियोजना के चालू होते ही बुंदेलखंड में रोजगार के ना केवल अवसर उपलब्ध होंगे बल्कि बुंदेलखंड से पलायन भी रुक जाएगा, वही उन्होंने अपनी पार्टी के सिद्धांत एक देश एक कानून की बात करते हुए कहा की मध्य प्रदेश में इसी मानसून सत्र में बिल पास कराकर हम युसीसी लागू कर देंगे, वही मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कांग्रेस के शासनकाल में स्कूल में बैठने के लिए टाट पट्टी नहीं हुआ करती थी, खेलने के लिए मैदान नहीं हुआ करते थे, स्कूल की कक्षाएं पेड़ के नीचे संचालित होती थी, या झोपड़ी में संचालक होती थी, स्कूल में एक शिक्षक आये या न आये कोई देखने वाला ही नहीं था, अब हमारे सांदीपनि विद्यालय एक एक विद्यालय 35 करोड़ 50 करोड़ बनाकर शिक्षा को मजबूत कर रहे हैं, कार्यक्रम में बड़ी तादाद में स्कूली बच्चों को अलग अलग स्कूलों से बुलाया गया था, बच्चों को स्कूलों से 1 बजे से ही बुला लिया गया था, जबकि मुख्यमंत्री कार्यक्रम में 4 बजे के बाद पहुंचे, ऐसे में ये छोटे छोटे बच्चे उमस भरी गर्मी में हाल बेहाल होते रहे, इसके उलट जहां अधिकारियों और वीआईपी मेहमानों की बैठने की व्यवस्था की गई थी, वहां पानी की बौछार करने वाले पंखे लगाए गए थे, यह टीकमगढ़ जिला प्रशासन की लापरवाही की तस्वीर सामने आई है। स्पीच-1- डॉ. मोहन यादव (मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश)0
0
Report
हाइड्रोजन ट्रेन उद्घाटन पर मिथलेश तिवारी ने पीएम मोदी की पहल की सराहना
Noida, Uttar Pradesh:PATNA (BIHAR): MITHLESH TIWARI (BIHAR MINISTER) ON PM MODI FLAGGING OFF FIRST HYDROGEN TRAIN / KEJRIWAL'S DEMAND TO REPLACE EDUCATION MINISTER WITH SONAM WANGCHUK / DIMPLE YADAV'S RAM MANDIR REMARK / MRITYUNJAY TIWARI'S RESIGNATION FROM RJD पटना: बिहार सरकार के मंत्री मिथलेश तिवारी ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने पर कहा, "आज जिस प्रकार हाइड्रो ट्रेन की शुरुआत हुई है ये सपने जैसा है। आशा और आकांक्षाओं के प्रतीक प्रधानमंत्री मोदी बने हैं। विकास के मामले में प्रधानमंत्री मोदी देश को लगातार आगे ले जा रहे हैं।"0
0
Report
जालौन: युवती ने प्रेम विवाह का वीडियो वायरल कर सुरक्षा की गुहार लगाई
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में युवती ने अपनी मर्जी से प्रेम विवाह कर वीडियो किया वायरल, युवती में वीडियो वायरल कर प्रशासन से लगाई वैवाहिक जीवन की सुरक्षा की गुहार, कालपी क्षेत्र की रहने वाली वर्षा पाल ने बालिक होने का हवाला देते हुए इच्छा से अनिल के साथ शादी का किया दावा, युवती ने वायरल वीडियो में स्पष्ट किया उस पर किसी प्रकार का कोई नहीं है दबाव, युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा है वायरल, जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र का मामला。0
0
Report
Advertisement
लखनऊ के क्राइम ब्रांच ने साइबर फ्रॉड कॉल सेंटर का भंडाफोड़; 7 आरोपी गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड कॉल सेंटर का क्राइम ब्रांच ने किया भंडाफोड़। ये क्राइम बुलेटिन के लिये इनपुट है ऑपरेशन CY-VAJRA के तहत थाना सुशांत गोल सिटी के ओमेक्स अपार्टमेंट में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई। अमेरिका के नागरिकों को निशाना बनाकर ठगी करने वाले 7 साइबर अपराधी गिरफ्तार। डीजीपी के निर्देश पर लखनऊ में फर्जी कॉल सेंटर पर छापेमारी, एडीसीपी किरन यादव ने किया नेतृत्व। छापेमारी में 8 लैपटॉप, 9 मोबाइल, 9 हेडफोन समेत बड़ी मात्रा में डिजिटल उपकरण बरामद। वाई-फाई राउटर, कंप्यूटर मॉनिटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य पुलिस ने किए जब्त。 साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज, बीएनएस और आईटी एक्ट की धाराओं में हुई कार्रवाई। बरामद डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पूरे साइबर नेटवर्क और वित्तीय लेन-देन की जांच तेज।0
0
Report
हरियाणा मंत्री अनिल विज ने संत रविदास एक्सप्रेस का विशाल स्वागत कराया
Noida, Uttar Pradesh:ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने आज भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ संत रविदास एक्सप्रेस का कार्यकर्ताओं के साथ अम्बाला छावनी स्टेशन पर स्वागत किया चंडीगढ़, 17 जुलाई – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि संत गुरू रविदास महाराज ने कहा था कि “मन चंगा तो कठौती में गंगा”, यदि आपका मन ठीक है तो कुछ और करने की जरूरत नहीं और गंगा आप के बीच में बह रही है। यदि हम उनकी शिक्षाएं धारे तो आज सतयुग बन सकता है। श्री विज आज अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जालंधर छावनी से वाराणसी तक आरंभ की गई “सन्त रविदास एक्सप्रेस” के बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं/लोगों के साथ स्वागत के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि जालंधर छावनी से प्रारंभ की गई इस ट्रेन में sवार सारे यात्री न केवल यहां से, बल्कि हिंदुस्तान से वाराणसी रविदास जी की जन्मस्थली पर जाते हैं। उनके शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक है और अगर विश्व उनकी कहीं बातों पर विश्वास कर लें तो यह युग कोई भी है, तो यह स्वर्ग बन सकता है। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि गुरू रविदास जी की कही बाते श्री गुरू ग्रंथ साहिब में भी शामिल की गई है। उन्होंने जात-पात से ऊपर उठने, अपने आप को सबके सामान रखने सब सामान हो। रविदास जी ने यह भी कहा कि कोई भी कार्य छोटा व बड़ा नहीं होता। वो स्वयं जूते गांठने का काम करते थे, उन्होंने अपने आप को कभी यह नहीं माना कि वह कोई छोटा कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह काम कर रहे हैं और काम काम होता है। कोई भी काम जो निष्ठा से करता है वह सब बराबर है, यह उन्होंने अपनी शिक्षाओं में कहा। अगर उनकी शिक्षाएं लोग धारे तो आज सतयुग बन सकता है। बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं/लोगों के साथ नई ट्रेन का स्वागत किया इससे पहले, ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं के साथ संत रविदास एक्सप्रेस का स्वागत किया। ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचते ही उन्होंने ट्रेन व स्टाफ पर फूलों की बरखा कर व स्टाफ को मालाएं पहनाकर उनका छावनी स्टेशन पर स्वागत किया। इस अवसर पर सांसद कार्तिकेय शर्मा के अलावा नगर परिषद अम्बाला छावनी की चेयरमैन स्वर्ण कौर, उपाध्यक्ष ललता प्रसाद, सुनील नदारिया, अनिल नागर, विजेंद्र चौहान, रवि बुद्धिराजा, प्रवेश शर्मा, रमन छतवाल, अनुज यादव, राजू बाली, प्रमोद, सन्नी तुली, बलजिंद्र सिंह, श्याम सुंदर अरोड़ा, आरती सहगल, रीना शाक्य, शिल्पा पासी, हिमांशु, दिवांश वालिया, सुनील शाक्या, लाडी कलरहेड़ी, सूरज राणा, अभिषेक धीमान, टिंकू राणा, रवि जाट, विकास सोनकर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
आज़म खान की जौहर यूनिवर्सिटी के बाहर सड़क अब सार्वजनिक, गेट खोलने की तैयारी
Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर में आज़म खान की जौहर यूनिवर्सिटी के बाहर लोक निर्माण विभाग ने सड़क को सार्वजनिक मार्ग बताकर आगे की कार्रवाई तेज कर दी है। विभाग पहले ही इसे सरकारी सड़क घोषित कर चुका है। अधिकारी कहते हैं, जरूरी औपचारिकताएं पूरी होते ही गेट का ताला खुलवाकर इस रास्ते को आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। अधिशासी अभियंता के.वी. सिंह ने कहा कि करीब 3.5 किलोमीटर लंबी यह सड़क पूरी तरह सरकारी भूमि पर बनी सार्वजनिक सड़क है और इस पर आम जनता का पूरा अधिकार है, जबकि गेट विवाद न्यायालय में विचाराधीन है, इसलिए कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
कांवड़ यात्रा पर मौलाना के बयान पर केंद्रीय मंत्री बघेल का तगड़ा पलटवार
Agra, Uttar Pradesh:कांवड़ यात्रा पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी के दिए बयान पर केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने किया पलटवार. बघेल ने कहा, मौलाना को कांवड़ यात्रा के दौरान माहौल बिगड़ता हुआ दिखाई दे रहा है, लेकिन मोहर्रम के जुलूस के दौरान माहौल बिगड़ता हुआ नहीं दिखाई देता. मोहर्रम के जुलूस में हल्ला मचाया जाता है, हथियार दिखाए जाते है, डीजे बजाये जाते है, यह मौलाना को नहीं दिखाई देता. मेरी सभी से अपील है, हिंदू हो या फिर मुस्लिम, सभी पुलिस की गाइडलाइन के अनुसार कांवड़ यात्रा, मोहर्रम जुलूस और कोई भी यात्रा निकाले.0
0
Report
जालौन में पारिवारिक विवाद, दो पक्षों के बीच मारपीट; घायल अस्पताल में भर्ती
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में पारिवारिक विवाद के चलते दो पक्षों के बीच मारपीट, एक पक्ष के लोगों ने के दूसरे पक्ष के लोगों पर मारपीट कर किया लहूलुहान, घायल अवस्था में जिला अस्पताल उरई में कराया गया भर्ती, डॉक्टरों ने हालात गंभीर देखते हुए किया झांसी किया रेफर, जालौन के आटा थाना क्षेत्र के उकासा गांव का मामला।0
0
Report
खदान में गिरे युवक की मौत, 5 घंटे की खोज के बाद शव निकला
Ajmer, Rajasthan:अजमेर के अरांई के निकट चौसला ग्राम में लगभग 200 फुट गहरी खदान में गिरे युवक का शव आखिर 5 घंटे चले सर्च ऑपरेशन के बाद निकाल लिया गया। मृतक की पहचान चौसला ग्राम के अजय चौधरी के रूप में हुई है। खदान के बाहर अजय के कपड़े मिले जिससे शक हुआ और मामले की जानकारी जिला और पुलिस प्रशासन को दी गई... वही खदान में डूबने से आक्रोशित ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर सड़क मार्ग पर जाम लगा दिया... सूचना पर एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया.. करीब 5 घंटे तक लगातार सर्च ऑपरेशन और लंबे प्रयास के बाद अजय चौधरी को खदान से मृत अवस्था में बाहर निकाला गया.. इससे पूर्व युवक का शव नहीं मिलने से आक्रोशित ग्रामीणों ने किशनगढ़-मालपूरा स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया... मौके पर पहुंचीं एसडीएम नीतू मीणा तहसीलदार नेहा कंवर, विकास अधिकारी शिवदानसिंह और थाना अधिकारी राजमल कुमावत ने ग्रामीणों से समझाइश कर स्थिति को शांत कराया... शव मिलने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया... अरांई पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
एसपी मोनिका सेन ने जैतपुर थाने का निरीक्षण किया, बैठक में निर्देश दिए
Pali, Rajasthan:एसपी मोनिका सेन ने जैतपुर थाने का किया निरीक्षण, पुलिस जवानों ने एसपी को दिया गार्ड ऑफ ऑनर, सीएलजी सदस्यों और ग्रामीणों के साथ आयोजित की बैठक, ग्रामीणों की समस्याएं सुन संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश, पुलिस-जन समन्वय मजबूत करने पर दिया विशेष जोर, साइबर अपराध से बचाव को लेकर लोगों को किया जागरूक, युवाओं में बढ़ते नशे पर जताई चिंता, सूचना देने का किया आह्वान, चारों थानों के सीएलजी सदस्य एवं जनप्रतिनिधि बैठक में रहे मौजूद।0
0
Report
पटना में फीफा वर्ल्ड कप 2026 का क्रेज, स्पेन- अर्जेंटीना फाइनल से उत्साह बढ़ा
Patna, Bihar:फीफा वर्ल्ड कप 2026 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। स्पेन और अर्जेंटीना के बीच खेले जाने वाले महामुकाबले को लेकर दुनिया भर के फुटबॉल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। इसका असर बिहार की राजधानी पटना में भी साफ दिखाई दे रहा है। शहर के फुटबॉल टर्फ पर युवा खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में वर्ल्ड कप का खासा क्रेज देखने को मिल रहा है। पटना के फुटबॉल टर्फ पर रोजाना बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ी अभ्यास के लिए पहुंच रहे हैं। खिलाड़ी अपने पसंदीदा अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल सितारों की तकनीक और खेल शैली को अपनाने की कोशिश कर रहे हैं। प्रतियोगी मैच खेलकर वे अपने खेल को निखारने में जुटे हैं। युवा खिलाड़ियों का कहना है कि इस बार का फीफा वर्ल्ड कप बेहद रोमांचक रहा है। सभी टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन स्पेन और मौजूदा विश्व चैंपियन अर्जेंटीना के बीच होने वाला फाइनल मुकाबला सबसे ज्यादा दिलचस्प होने वाला है। उनका मानना है कि दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। एक अन्य खिलाड़ी ने बताया कि वह बचपन से फुटबॉल खेल रहा है और अपने पसंदीदा खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो से प्रेरित होकर उनकी तरह खेलने की कोशिश करता है। उसने कहा कि वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट युवा खिलाड़ियों को लगातार बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करते हैं。 वहीं, कई खिलाड़ियों का कहना है कि इस बार पटना में फुटबॉल का क्रेज पहले की तुलना में काफी बढ़ा है। बड़ी संख्या में नए बच्चे फुटबॉल सीखने और खेलने के लिए टर्फ पर पहुंच रहे हैं। खिलाड़ियों का मानना है कि फीफा वर्ल्ड कप 2026 युवाओं को खेलों की ओर आकर्षित करने और फुटबॉल के प्रति रुचि बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा0
0
Report
संत रविदास एक्सप्रेस अंबाला कैंट पहुंची: पीएम मोदी के प्रयासों का ऐतिहासिक स्वागत
Ambala, Haryana:एंकर :-- अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर आज एक ऐतिहासिक पल का गवाह बना, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई 'संत रविदास एक्सप्रेस' अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इस विशेष ट्रेन का अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर सांसद कार्तिकेय शर्मा, कैबिनेट मंत्री अनिल विज और मेयर अक्षिता सैनी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने ट्रेन के आगमन पर खुशी व्यक्त की। वीओ :-- जालंधर से वाराणसी तक चलने वाली यह विशेष ट्रेन अब भक्तों और यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगी।जिसको लेकर सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा यह एक ऐतिहासिक दिन है। जालंधर से वाराणसी तक चलने वाली यह ट्रेन न केवल सुविधा बढ़ाएगी, बल्कि लोगों की भावनाओं से जुड़ी है। इस सौगात के लिए वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष धन्यवाद करता है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में आज यह संभव हो पाया है। बाइट :-- कार्तिकेय शर्मा - सांसद。 वीओ :-- अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर आज एक विशेष दिन रहा, जहाँ संत रविदास एक्सप्रेस का आगमन हुआ। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने संत रविदास जी की शिक्षाओं को याद करते हुए उनके विचारों की प्रासंगिकता पर बात की। संत रविदास जी की जो जन्म स्थली है, उनके स्थान पर ये सारे यात्री वाराणसी जाते हैं। उनकी शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं और अगर विश्व उनकी कई बातों पर विश्वास कर ले, तो ये युग कोई भी है मुझे मालूम नहीं है लेकिन ये स्वर्ग बन सकता है। उन्होंने कहा था 'मन चंगा, तो कटौती में गंगा'। अगर आपका मन ठीक है, तो फिर कुछ और करने की जरूरत नहीं है। समझ लो गंगा आपके अंदर बह रही है। बाइट :-- अनिल विज - कैबिनेट मंत्री।0
0
Report
Advertisement
NEET विवाद के बीच AIR 640 ऋषभ पाटीदार ने पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग दोहराई
Ujjain, Madhya Pradesh:NEET परीक्षा को लेकर जंतर-मंतर पर हो रहे प्रदर्शन के बीच उज्जयन के सफल अभ्यर्थी ऋषभ पाटीदार ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। ऑल इंडिया रैंक 640 हासिल करने वाले ऋषभ का कहना है कि परीक्षा प्रणाली में जवाबदेही और पारदर्शिता बढ़ाने की जरूरत है। उनका मानना है कि केवल इस्तीफे से समस्या का समाधान नहीं होगा, बल्कि परीक्षा कराने वाली एजेंसियों में व्यापक सुधार जरूरी है। उज्जैन के ऋषभ पाटीदार ने NEET-UG में ऑल इंडिया रैंक 640 हासिल की है। परीक्षा को लेकर चल रहे विवाद और जंतर-मंतर पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर उन्होंने कहा कि पिछले साल भी पेपर लीक का मामला सामने आया था, इसलिए लोग इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। हालांकि, ऋषभ का मानना है कि केवल किसी एक व्यक्ति के इस्तीफा देने से पूरी समस्या खत्म नहीं होगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा कराने वाली एजेंसियों, खासकर NTA की कार्यप्रणाली में सुधार होना चाहिए। एजेंसियों में ऐसे जिम्मेदार और भरोसेमंद लोगों की नियुक्ति हो, जिनका रिकॉर्ड अच्छा हो और जो अपने काम के प्रति जवाबदेह और जवाबदेही तय करने वाले हों। ऋषभ ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और योग्य लोगों की नियुक्ति से ही भविष्य में ऐसी समस्याओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है। बाइट: ऋषभ पाटीदार, AIR 640, NEET सफल अभ्यर्थी (उज्जैन)0
0
Report
बानसूर में अवैध शराब के 20 पेटी के साथ दो गिरफ्तार
Jaipur, Rajasthan:बानसूर(कोटपूतली-बहरोड़).....हरसौरा थाना क्षेत्र से 20 पेटी अवैध देशी शराब (960 पव्वे) और शराब परिवहन में प्रयुक्त एक अल्टो कार जब्त की गई है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजेन्द्र चौधरी उर्फ राजू (45) पुत्र रामेश्वर, निवासी ततारपुर, थाना ततारपुर, जिला खैरथल-तिजारा, और रतीराम (35) पुत्र नेतराम यादव, निवासी पलड़ा वाली ढाणी, तन ततारपुर, थाना ततारपुर, जिला खैरथल-तिजारा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 20 पेटी अवैध देशी शराब (960 पव्वे) और शराब परिवहन में इस्तेमाल की जा रही अल्टो कार जब्त की है। थानाधिकारी प्रकाश सिंह राठौड़ ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे अवैध कार्यों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
सीकर के अभिलाष ने नीट यूजी 2026 में ऑल इंडिया 11वां स्थान किया हासिल
Sikar, Rajasthan:नीट-यूजी 2026: गुरुकृपा के छात्र ने हासिल की ऑल इंडिया 11वीं रैंक, 705 अंक लाकर बढ़ाया सीकर का मान छात्र अभिलाष ने बताया कि उसने 11वीं और 12वीं की पढ़ाई गुरुकृपा से की थी, लेकिन आयु संबंधी पात्रता पूरी नहीं होने के कारण 12वीं के साथ नीट परीक्षा नहीं दे सका। इसके बाद उसने रिपीटर बैच में दोबारा प्रवेश लेकर पूरी तैयारी की और इस वर्ष परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की। सफलता का मंत्र बताते हुए छात्र अभिलाष ने कहा कि वह प्रतिदिन 6 से 7 घंटे नियमित पढ़ाई करता था। उसके अनुसार केवल मेहनत ही नहीं, बल्कि स्मार्ट वर्क भी जरूरी है। कोचिंग द्वारा तय किए गए शेड्यूल का पूरी तरह पालन करना और संस्थान के अध्ययन सामग्री पर भरोसा रखना उसकी सफलता का प्रमुख कारण रहा। छात्र ने यह भी बताया कि नीट परीक्षा तक उसने मोबाइल फोन का बिल्कुल उपयोग नहीं किया, ताकि पढ़ाई पर पूरा ध्यान केंद्रित रह सके। छात्र के बड़े पापा रामलाल गोदारा ने बताया कि परिवार संयुक्त है और छात्र के पिता किसान हैं। परिवार का सबसे छोटा होने के कारण वह सभी का लाडला है। उन्होंने कहा कि पूरा परिवार शिक्षा से जुड़ा हुआ है, इसलिए घर में हमेशा पढ़ाई का माहौल रहता है। गुरुकृपा संस्थान का भी बच्चे की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान रहा। रामलाल गोदारा ने बताया कि परीक्षा के बाद शिक्षकों से लगातार संपर्क बना हुआ था और उन्हें उम्मीद थी कि छात्र टॉप-10 के आसपास रैंक हासिल करेगा। छात्र की मेहनत रंग लाई और ऑल इंडिया 11वीं रैंक के साथ पूरे परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया। 1. बाइट - अभिलाष ऑल इंडिया रैंक 11 वीं छात्र। 2. बाइट - रामलाल गोदारा छात्र अभिलाष के ताऊजी।0
0
Report
Advertisement
