Mirzapur: बिना फिटनेस और इंश्योरेंस वाले दो वाहन सीज
Mirzapur, Uttar Pradesh:मिर्जापुर के हलिया थाना क्षेत्र के बरी गांव में एआरटीओ महेंद्र पांडेय ने कार्रवाई करते हुए एक पिकअप और एक टीपर वाहन को सीज कर दिया। इन वाहनों के फिटनेस, टैक्स और इंश्योरेंस समाप्त होने के कारण इन्हें थाना परिसर में खड़ा कराते हुए सीज किया गया। ARTO ने बताया कि दोनों वाहनों के कागजात जांच में सही नहीं पाए गए जिसके चलते यह कार्रवाई की गई। उन्होंने चेतावनी दी कि बिना फिटनेस और इंश्योरेंस वाले वाहनों के खिलाफ विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
