231001
मिर्जापुर- मतगणना स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम,कड़ी सुरक्षा के बीच पोस्टल बैलट पहुंचे मतगणना केंद्र
Mirzapur, Uttar Pradesh:मिर्जापुर के मजमा विधानसभा 397 में चुनाव के बाद आज मत गणना का कार्य सुबह 8:00 बजे से शुरू होने जा रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
IDFC बैंक घोटाला: CBI ने 5 IAS अधिकारियों के खिलाफ जांच की अनुमति दी
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ ब्रेकिंग आईडीएफसी बैंक फ्रॉड से जुड़ी बड़ी खबर मामले से जुड़े 5 IAS अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ी हरियाणा सरकार ने 5 IAS अधिकारियों के खिलाफ सीबीआई को जांच और पूछताछ की अनुमति दी इसके अलावा भी 3 IAS और के खिलाफ भी पूछताछ की अनुमति मांगी गई है- सूत्र इस मामले में 8 IAS अधिकारियों पर गम्भीर आरोप है इसी के चलते इस मामले में सरकार पहले ही 9 अप्रैल को प्रदीप कुमार और आर. के. सिंह को निलंबित कर चुकी है और कई IAS को अहम जिम्मेदारी से हटाकर साइड लाइन मानी जाने वाली नियुक्ति दी है IDFC बैंक से 590 करोड़ के गबन मामले में 17-A के तहत सीबीआई को दी परमिशन में 5 आईएएस के खिलाफ जांच की मंजूरी मिली है सरकारी ने सीबीआई को 5 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के खिलाफ पूछताछ और जांच शुरू करने की अनुमति दी है इनमें 1991 बैच के विनीत गर्ग, 2000 बैच के पंकज अग्रवाल, 2002 बैच के मोहम्मद शायिन, 2011 बैच के प्रदीप कुमार और 2012 बैच के आर. के. सिंह शामिल हैं सीबीआई ने राज्य सरकार को एक और पत्र लिखकर तीन अन्य आईएएस अधिकारियों के खिलाफ जांच की भी अनुमति मांगी है-- सूत्र फिलहाल सरकार की तरफ से मिली धारा 17ए की अनुमति सीबीआई को केवल जांच और पूछताछ का अधिकार है अगर जांच के दौरान अधिकारियों की प्रत्यक्ष भूमिका के सबूत मिलते हैं तो एजेंसी भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 19 के तहत अभियोजन स्वीकृति मांगेगी इसके बाद धारा 19 की मंजूरी मिलने के बाद ही सीबीआई संबंधित अधिकारियों के खिलाफ नियमित एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी जैसी कार्रवाई कर सकेगी0
0
Report
फिरोजपुर में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ीं: पेट्रोल 101.20, डीजल 90.97
Firozpur, Punjab:पेट्रोल डीजल के दाम बढ़े पहले फिरोजपुर में पेट्रोल के दाम 98:23 था अब 101.20 हुआ पहले डीजल का दाम 88.03 अब 90.97 पैसे हो चुका है0
0
Report
नाहन में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से महंगाई बढ़ेगी; ट्रांसपोर्ट और पर्यटन पर असर
Nahan, Himachal Pradesh:लोकेशन नाहन पेट्रोल और डीजल के बढ़े दाम.. दाम बढ़ाने के कारण आम जन जीवन पर पड़ेगा गहरा असर, ट्रांसपोर्ट महंगा होने से रोजमर्रा की चीज होगी महंगी, हिमाचल को पहाड़ी राज्य होने के चलते झेलनी पड़ सकती अधिक महंगाई की मार, हिमाचल की होटल इंडस्ट्री और टूरिज्म पर भी पड़ेगा प्रभाव,0
0
Report
Advertisement
नो हेलमेट, नो पेट्रोल: सैंपऊ में पुलिस ने सुरक्षा की शपथ दिलाई
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: सैंपऊ में ‘नो हेलमेट, नो पेट्रोल’ अभियान शुरू, बिना हेलमेट अब एक बूंद भी नहीं SP विकास सांगवान के सख्त निर्देश पर पेट्रोलियम पंप से हुई मुहिम की शुरुआत | पंप संचालक ने बिना हेलमेट वालों को भेंट किए हेलमेट, दिलाई सुरक्षा की शपथ | थाना प्रभारी प्रवेंद्र रावत बोले- हादसों की जनहानि रोकना ही असली मकसद, हेलमेट है जीवन का कवच सैंपऊ धौलपुर: लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए धौलपुर पुलिस ने अब सख्त रुख अपना लिया है। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देश पर जिले में ‘नो हेलमेट, नो पेट्रोल’ नामक एक विशेष अभियान शुरू किया गया है। इस मुहिम की शुरुआत सैंपऊ कस्बे के भारत पेट्रोलियम पेट्रोल पंप से की गई। पुलिस ने साफ कर दिया है कि अब पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट पहुँचने वाले किसी भी बाइक चालक को पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। पेट्रोल पंप बना जागरूकता केंद्र, चालकों को समझाया हेलमेट का महत्व अभियान के तहत पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने आए बाइक चालकों को रोककर हेलमेट पहनने के महत्व के बारे में विस्तार से जागरूक किया गया। पुलिस टीम की मौजूदगी में पेट्रोल पंप संचालक ने बिना हेलमेट आए चालकों को हेलमेट भेंट किये। इतना ही नहीं, उन्होंने सभी बाइक सवारों को सड़क पर चलते समय यातायात नियमों का पालन करने की शपथ भी दिलाई। पुलिस का कहना है कि लोगों को यह समझाना जरूरी है कि हेलमेट सिर्फ चालान से बचने का जरिया नहीं, बल्कि सिर की सुरक्षा का सबसे मजबूत कवच है। ‘जनहानि कई परिवारों को तोड़ देती है’ - थाना प्रभारी प्रवेंद्र रावत थाना प्रभारी प्रवेंद्र कुमार रावत ने इस अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि यह पूरी मुहिम पुलिस अधीक्षक के निर्देशों पर चलाई जा रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि बाइक चलाते समय हेलमेट पहनना अनिवार्य है और यह नियम सबकी सुरक्षा के लिए है। थाना प्रभारी ने कहा कि सड़क हादसों से होने वाली जनहानि केवल एक व्यक्ति की जान नहीं लेती, बल्कि कई परिवारों को जीवनभर का दर्द दे जाती है। इसलिए, दुर्घटनाओं को रोकने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यातायात नियमों का पालन बहुत आवश्यक है। पुलिस का मुख्य उद्देश्य लोगों को दंडित करना नहीं, बल्कि उन्हें जागरूक कर उनकी जान बचाना है।0
0
Report
मैनपुरी-कुर्रा नसीरपुर में दबंग युवक का आतंक,मारपीट का CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल ।
Kanakpur, Uttar Pradesh:मैनपुरी-नसीरपुर में दबंग युवक का आतंक,मारपीट का CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल । मैनपुरी/कुर्रा मैनपुरी के कुर्रा थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव में एक दबंग युवक के आतंक से ग्रामीण दहशत,आरोप है कि युवक आए दिन घटनाओं को अंजाम दे रहा है । मारपीट की वारदात को अंजाम दिया,जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार,आरोपी युवक पहले भी कई बार ग्रामीणों के साथ मारपीट व अभद्रता कर चुका है।-आरोप पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई,जिसका वीडियो अब सामने आया है। युवक की दबंगई से गांव में भारी भय का माहौल है और लोग खुलकर बोलने से भी डर रहे हैं। पीड़ित ने आरोपी युवक के खिलाफ कुर्रा थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया,CCTV फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई होगी।" ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मामले में निष्पक्ष जांच कर आरोपी पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।0
0
Report
बदलापुर की चाय गुमटी में भीषण आग, नकदी और सामग्री जलकर खाक
Jaunpur, Uttar Pradesh:बदलापुर में चाय की गुमटी में भीषण आग, नकदी समेत सामान जलकर खाक जौनपुर जिले के बदलापुर क्षेत्र में देर रात अचानक लगी आग से एक चाय-नाश्ते की गुमटी पूरी तरह जलकर राख हो गई। हादसे में दुकान में रखा खाद्य सामग्री, गैस सिलेंडर, बर्तन और नकदी समेत हजारों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मामला घनश्यामपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के शाहगंज रोड स्थित कुशहा गांव का है, जहां श्री राम जानकी पब्लिक स्कूल के सामने सड़क किनारे संचालित एक गुमटी में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते लपटों ने पूरी गुमटी को अपनी चपेट में ले लिया। गुमटी संचालक रवि सिंह निवासी वीरपालपुर के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि सामान बचाने का मौका तक नहीं मिला। आग में चाय, बिस्कुट, नाश्ते का सामान, बर्तन, छोटा गैस सिलेंडर और करीब तीन हजार रुपये नकद जल गए। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कुछ लोगों ने शरारती तत्वों द्वारा आग लगाने की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है。0
0
Report
Advertisement
पेट्रोल-डिजल और सीएनजी की कीमतों से आम आदमी पर महंगाई का बोझ बढ़ेगा
Ballia, Uttar Pradesh:देश में petrol diesel सहित CNG की कीमतों में वृद्धि का असर साफ दिखाई देने लगा है। बलिया में पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल लेने आए लोगों का कहना है कि उन्हें पता नहीं था कि पेट्रोल और डीजल की कीमत बढ़ गई है। लोगों ने कहा कि पेट्रोल डीजल की कीमतें बढ़ने से महंगाई बढ़ेगी साथ ही जेब पर भी असर पड़ेगा। लोगों का कहना है कि दूध की कीमतें बढ़ने के बाद पेट्रोल डीजल सहित सीएनजी की कीमतें बढ़ने से किराए से लेकर सामान की भी कीमतें बढ़ेगी जिससे आम आदमी की मुश्किले बढ़ने वाली हैं। वही कुछ ग्राहकों का कहना है कि सरकार को महंगाई पर नियंत्रण रखना चाहिए साथ ही पेट्रोलियम पदार्थ की कीमतों पर भी काबू करना चाहिए。0
0
Report
झांसी के मेढ़की में भागवत कथा मंच पर बारबालाओं के अश्लील डांस से बवाल
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मेढ़की के धार्मिक कार्यक्रम के मंच पर फूहड़ता का मामला सामने आया है। भागवत कथा के दौरान मंच पर बार बाला का डांस कराया गया। वायरल वीडियो में रावण की वेशभूषा में बैठा व्यक्ति सिंहासन पर बैठा है, जबकि उसके सामने फिल्मी गानों पर बार बाला का अश्लील डांस हो रहा है। वीडियो वायरल होने पर लोगों में नाराजगी है और आयोजकों पर आस्था के साथ खिलवाड़ का आरोप है।0
0
Report
टावर पर चढ़ी युवती: गांव में हड़कंप, प्रशासन नीचे उतराने में लगा
Chapra, Bihar:अमनौर प्रखंड के पकड़ी महम्मद गांव में शुक्रवार की सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती फिल्मोंी अंदाज में गांव के ही एक ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। किशोरी टावर पर चढ़कर अपने प्रेमी को पुकारने लगी और अपनी मांग मनवाने की जिद पर अड़ गई। टावर पर लड़की को देख स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने काफी देर तक उसे समझाने-बुझाने और नीचे उतरने की अपील की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती काफी भावुक थी और नीचे आने को तैयार नहीं थी। खबर लिखे जाने तक स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों के सहयोग से उसे सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास जारी रहे। समाज के लिए चिंता का विषय हाल के दिनों में युवाओं द्वारा प्रेम प्रसंग में टावर या ऊंची इमारतों पर चढ़कर अपनी बात मनवाने के मामले तेजी से बढ़े हैं। बुद्धिजीवियों का मानना है कि 'रील लाइफ' का प्रभाव 'रियल लाइफ' पर हावी हो रहा है,0
0
Report
Advertisement
दानापुर के लापता युवक के कमरे से हथियार मिलने से इलाके में सनसनी
Danapur, Bihar:दानापुर थाना क्षेत्र में तीन दिनों से लापता युवक के कमरे से हथियार और कई संदिग्ध सामान बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने युवक के कमरे की तलाशी के दौरान एक देशी कट्टा, दो गोली, एक पिस्टलनुमा हथियार समेत कई आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की हैं। इसके अलावा एक ग्लैंडर मशीन, दो बैटरी, एक चार्जर, तीन ग्लैंडर मशीन ब्लेड, दो गाड़ी के नंबर प्लेट और तीन चेक बुक भी कमरे से मिले हैं। मामले को लेकर पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। इस संबंध में गुरुवार को प्रेस वार्ता करते हुए दानापुर एएसपी शिवम धाकड़ ने बताया कि 13 मई को जहानाबाद निवासी कुश तिवारी उर्फ आकाश तिवारी के लापता होने का मामला दानापुर थाना में दर्ज कराया गया था। लापता युवक दानापुर थाना क्षेत्र के आरपीएस आर्य समाज मंदिर लेन नंबर-17 स्थित संस्कार ब्याज हॉस्टल में किराए पर रह रहा था। युवक के अचानक लापता होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और उसके कमरे की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कमरे से हथियार और अन्य संदिग्ध सामान बरामद होने के बाद पुलिस भी सतर्क हो गई है। एएसपी ने बताया कि शुरुआती जांच में युवक के आपराधिक गतिविधियों से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। कमरे से बरामद गाड़ी के नंबर प्लेट, हथियार और ग्लैंडर मशीन जैसे सामान कई सवाल खड़े कर रहे हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक किसी संगठित गिरोह या आपराधिक नेटवर्क से जुड़ा था या नहीं। पुलिस ने युवक के आपराधिक रिकॉर्ड और उसके संपर्कों की जांच शुरू कर दी है। साथ ही उसके मोबाइल कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों को भी खंगाला जा रहा है। फिलहाल युवक की तलाश जारी है और पुलिस मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है।0
0
Report
NDMC में ई-वाहनों की पार्किंग पर 50% छूट, शटल सेवा शुरू
Delhi, Delhi:दिल्ली के NDMC इलाके में ई-वाहनों (इलेक्ट्रिक गाड़ियों) की पार्किंग पर अब 50% छूट मिलेगी. साथ ही, कर्मचारियों के लिए शटल बस सेवा शुरू की जाएगी. यह सुविधा पहले 4 इलाकों में शुरू होगी, बाद में और जगह बढ़ाई जाएगी. NDMC ने पर्यावरण बचाने के लिए ये बड़े फैसले लिए हैं. आने वाले समय में और इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने की भी योजना है. अधिकारियों को कहा गया है कि वे ज्यादा से ज्यादा पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें. कुल मिलाकर प्रधानमंत्री की अपील और दिल्ली में प्रदूषण कम करने और ई-वाहनों को बढ़ावा देने के लिए यह बड़ा कदम है.0
0
Report
झारखंड समेत 16 राज्यों में एसआईआर: राजनीति गरमाई, विपक्ष-सरकार के दावे
Ranchi, Jharkhand:एसआईआर के लिए तीसरे फेज का ऐलान।झारखण्ड सहित 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में होगा एसआईआर।झारखण्ड में तैयारियों के साथ साथ राजनीति भी तेज़ तीसरी फेस के लिए झारखंड सहित 16 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में होने वाले स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के ऐलान के बाद झारखंड में सियासी पारा भी चढ़ गया है। एसआईआर को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज़ हैं, तो दूसरी तरफ राजनीतिक दल भी इसे लेकर आमने-सामने आ गए हैं। झारखंड में विपक्ष एसआईआर को एक जरूरी प्रक्रिया बता रहा है, तो सत्ता पक्ष जनता में डर और भ्रम फैलाने का आरोप लगा रहा है। आने वाले दिनों में एसआईआर को लेकर झारखंड की राजनीति और गरमाने के संकेत मिल रहे हैं झारखंड में होने वाले स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन को लेकर कांग्रेस ने कहा कि जब भी सरकार का कोई निर्देश आता है तो उसका पॉजिटिव और नेगेटिव दोनों एस्पेक्ट होते हैं। एस ए आर को जो लागू किया जा रहा है उसके पीछे बीजेपी का हथकंडा है कि कैसे वह राजनीतिक लाभ ले ले। अलग-अलग राज्यों में जो चुनाव हुए उसे दौरन यह चीज देखने को मिली एसआईआर होना चाहिए लेकिन अगर किसी व्यक्ति और समाज को चिन्हित कर उन्हें अधिकार से वंचित किया जाएगा तो हम उसका विरोध करेंगे。0
0
Report
Advertisement
गोरखपुर में पूर्व मंत्री पर हथौड़े से जानलेवा हमला; सीसीटीवी फुटेज सामने
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री गंगा निषाद पर हथौड़े से जानलेवा हमला किया गया। सुबह घर के बाहर टहल रहे गंगा निषाद पर पट्टीदारों ने कथित तौर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिसमें उनके सिर और आंख के ऊपर गंभीर चोट आई है। हालत नाजुक होने पर उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें मारपीट और अफरा-तफरी का दृश्य कैद हुआ है। जमीन और मकान की नींव को लेकर चल रहे पुराने विवाद के कारण यह खूनी संघर्ष शुरू हुआ बतलाया जा रहा है। गुलरिहा पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और घायलों के इलाज में पारिवारजन जुटे हैं।0
0
Report
पेट्रोल-डीजल-सीएनजी के दामों में today ₹3 और ₹2 की वृद्धि: ग्राहक चकित
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:पैट्रोल के दामों पर वॉकथ्रू पेट्रोल डीजल व सीएनजी गैस के दामों में बढ़ोतरी हो गई है। पेट्रोल डीजल के दामों में ₹3 की बढ़ोतरी वहीं सीएनजी गैस के रेट में ₹2 की बढ़ोतरी हुई है। ग्राहक पेट्रोल पंप पर Reach जु accueille? apologies. The previous content is fine. corrected: ग्राहक पेट्रोल पंप पर पहुंचे तो उन्हें दामों में बढ़ोतरी दिखी और वे अचंभित हो गए। ग्राहकों का कहना था कि दामों में बढ़ोतरी हुई है तो कोई बात नहीं, सब चलता है। मोदी की अपील को लेकर पेट्रोल ग्राहकों ने संतुष्टि जताई। पेट्रोल पंप कर्मचारियों का कहना है कि पेट्रोल के दामों के बढ़ने की खबर पिछले दो-तीन महीनों से आ रही थी, लेकिन आज अचानक ₹3 की बढ़ोतरी हुई है। गनीमत यह भी है कि अन्य देशों के मुकाबले हमारे भारत में पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी कम है।0
0
Report
दिल्ली-एनसीआर में पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी, लोगों की मुश्किलें बढ़ीं
Delhi, Delhi:देश में पांच राज्यों के चुनाव संपन्न होने के बाद देश में महंगाई बढ़ने लगा है जहां गुरुवार को दूध की डेयरी कंपनियों ने दूध के दाम में ₹2 प्रति लीटर इजाफा किया था तो वहीं अब राजधानी दिल्ली में पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी की गई है जहां पेट्रोल और डीजल पर तकरीबन ₹3 बढ़ा दिया गया है तो वहीं सीएनजी के दामों में भी ₹2 प्रति किलो बढ़ा दिया गया है. डीजल पेट्रोल और सीएनजी के दामों में अचानक से हुई बढ़ोतरी के वजह से सुबह-सुबह पेट्रोल पंप पर तेल लेने पहुंचे ग्राहकों ने कहा कि लगातार महंगाई अब देश में बढ़ता जा रहा है सरकार को इस पर विचार करना चाहिए क्योंकि महंगाई बढ़ने से लोगों का बजट बिगड़ रहा है. राजधानी दिल्ली और एनसीआर में पेट्रोल डीजल और सीएनजी के दामों में आज से इजाफा हो गया है जहां पेट्रोल पहले 94 रुपया के करीब था तो वही आबाद कर 97 रुपया 77 पैसा हो गया है जो डीजल 87 रुपया था वह बढ़कर ₹90.67 पैसा हो गया है तो वही सीएनजी भी बढ़कर ₹79.04पैसा हो गया है.15 मई शुक्रवार आज से है यह दर लागू हो गया है. वही हम आपको बता दे जिस तरह से आप पेट्रोल डीजल और सीएनजी के दामों में इजाफा हुआ है इससे लोगों के घर का बजट बिगड़ जाएगा क्योंकि अब ट्रांसपोर्टिंग चार्ज भी बढ़ जाएगा जिससे खाद्य सामग्री भी महंगी हो जाएगी. वैश्विक आपूर्ति में रुकावटों और मध्य पूर्व में तनाव के कारण ईंधन की कीमतों में यह वृद्धि देखी जा रही है।0
0
Report
Advertisement
