231001
Mirzapur -संभल की घटना को लेकर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं और पुलिस में हुई नोक झोंक
Mirzapur, Uttar Pradesh:मिर्ज़ापुर नगर के घंटाघर परिसर में संभल की घटना को लेकर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं और पुलिस में हुई जमकर बहस हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
तहसील कार्यालय कर्मचारी की चप्पलों से पिटाई का वीडियो वायरल, महिलाएं बदले तेवर दिखातीं
Sagar, Madhya Pradesh:एंकर- सागर में सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें एक शासकीय कार्यालय के कर्मचारी को महिलाएं चप्पलों से पीटती नजर आ रही है, बताया जा रहा है कि यह वीडियो केसली तहसील कार्यालय का है जहां के अर्जिनवीस ने आजीविका मिशन की महिला कार्यकर्ताओ पर अभद्र टिप्पणी कर दी थी जिसके बाद गुस्साई महिलाओं ने इस तहसीलकर्मी की चप्पलों से पिटाई कर दी जिसके वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, वायरल वीडियो0
0
Report
बांधवगढ़ में बाघ मौतों का सिलसिला जारी, मानपुर बफर में नर बाघ शव मिला
Umaria, Madhya Pradesh:उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला मानपुर बफर परिक्षेत्र का है, जहां नियमित वन गश्ती के दौरान एक नर बाघ का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। मृत बाघ की उम्र लगभग 8 से 10 वर्ष बताई गई है। जानकारी के अनुसार, मानपुर बफर परिक्षेत्र के बिजौरी सर्कल अंतर्गत देवरी-बी बीट में दोपहर बाद पैदल गश्ती के दौरान बीट प्रभारी एवं सुरक्षा श्रमिक ने सबसे पहले बाघ का शव देखा। इसकी सूचना मिलते ही सहायक संचालक मानपुर और वन परिक्षेत्र अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। डॉग स्क्वाड और मेटल डिटेक्टर से हुई सर्चिंग राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) की निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के तहत घटनास्थल की घेराबंदी कर सुरक्षा एवं साक्ष्य संरक्षण की कार्रवाई की गई। शहडोल से बुलाए गए डॉग स्क्वाड, मेटल डिटेक्टर और वन विभाग के मैदानी अमले की मदद से घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में सघन सर्चिंग की गई।0
0
Report
चांद मियां के मकान पर तोड़फोड़ की चेतावनी, तीन दिन का अल्टीमेटम
Vidisha, Madhya Pradesh:चांद मियां के मकान पर बुलडोजर चलाने की तैयारी, पीआईसी की बैठक में उठा मामला, तीन दिन का अल्टीमेटम विदिशा। शहर में तीन नाबालिग बच्चियों के साथ हुई दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर बढ़ते आक्रोश के बीच अब आरोपी चांद मियां के मकान को लेकर भी नगर पालिका में कार्रवाई की चर्चा तेज हो गई है। गुरुवार को पुरानी नगर पालिका भवन में पीआईसी (प्रेसीडेंट इन काउंसिल) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा के साथ सभी सदस्यों ने अपने-अपने विचार रखे। इस दौरान चांद मियां के मकान को गिराने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। बैठक में मौजूद पार्षदों ने मकान के निर्माण की अनुमति नहीं होने की बात कही। साथ ही संबंधित भूमि को नजूल की जमीन बताया गया। पार्षदों के अनुसार, नगर पालिका की ओर से पूर्व में भी कई बार मकान मालिक को नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया। बैठक में इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पक्ष को तीन दिन का अंतिम अल्टीमेटम देने की बात सामने आई है। निर्धारित समयावधि में संतोषजनक जवाब या आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर मकान के संबंध में नियमानुसार तोड़फोड़ की कार्रवाई की जाएगी। बैठक में इस मुद्दे को लेकर सदस्यों ने अपनी राय रखी। अब सबकी नजर नगर पालिका की आगामी कार्रवाई पर टिकी है।0
0
Report
Advertisement
शाजapur में गौवंश के अवैध परिवहन पर पकड़, लोडिंग वाहन सहित चालक गिरफ्तार
Shajapur, Madhya Pradesh:नेशनल हाईवे-52 पर शाजापुर के समीप टुकराना जोड़ पर गौवंश के अवैध परिवहन का मामला सामने आया है. गौरक्षा संगठन के सदस्यों ने सूचना मिलने पर एक लोडिंग वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक वाहन को रोकने के बजाय तेज गति से भगाने लगा. इसके बाद गौरक्षकों ने वाहन का पीछा किया और भैरव डूंगरी के समीप उसे पकड़ लिया. तलाशी लेने पर वाहन में दो गौवंश भरे हुए मिले, जिन्हें अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा था. गौरक्षा सेना के लोकेश दड़िया ने बताया कि संगठन के सदस्यों को सूचना मिली थी कि एक लोडिंग वाहन में गौवंश का अवैध परिवहन किया जा रहा है. सूचना के आधार पर टुकराना जोड़ के समीप वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक ने वाहन नहीं रोका और तेज गति से भगाने लगा. इसके बाद संगठन के सदस्यों ने वाहन का पीछा किया और भैरव डूंगरी के समीप उसे रोक लिया. वाहन की जांच करने पर उसमें दो गौवंश मिले. बताया जा रहा है कि गौवंश को लोडिंग वाहन में भरकर इंदौर के रास्ते बुरहानपुर ले जाया जा रहा था. मामले की सूचना मिलने पर लालघाटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोडिंग वाहन को जब्त कर दोनों गौवंश को बरामद किया. लालघाटी थाना प्रभारी हेमंत पटेल ने बताया कि पुलिस ने वाहन चालक दयाराम परमार निवासी बिचौली हफ्सी को गिरफ्तार किया है. आरोपी से गौवंश के परिवहन और इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं को लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.0
0
Report
जबलपुर ATS ने फर्जी पासपोर्ट के मामले में तीन अफगानी संदिग्ध गिरफ्तार
Jabalpur, Madhya Pradesh:एटीएस जबलपुर ने गुरुवार की दोपहर को तीन संदिग्ध अफगानी को पकड़ा है। जिन्हें कि कोर्ट में पेश करने के बाद पूछताछ के लिए रिमांड में लिया गया है। सूत्रों का कहना है कि संदिग्धों को फर्जी पासपोर्ट मामले में गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल अभी सभी के नाम और पहचान को गुप्त रखा गया है। गुरुवार की दोपहर को एटीएस की टीम ने तीनों अफगानियों को मुलाहिजा के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जिन्हें कि बाद में कोर्ट में पेश किया गया। बता दे कि इससे पहल फर्जी पासोपोर्ट मामले में 6 अफगानियों को पकड़ा गया था। ये सभी लोग शहर के छोटी ओमती से लगे इलाके में रहा करते है। एटीएस से जुड़े सूत्र बताते है कि संदिग्ध अफगानी फर्जी पासपोर्ट और वीजा के साथ जबलपुर में लंबे समय से रह रहे थे। अफगानिस्तानी दूतावास से भी संपर्क किया जा रहा है। एटीएस यह भी पता कर रही है कि भारत के अंदर ये संदिग्धियों कैसे प्रवेश किया था।0
0
Report
यूपी के ओबीसी वोट बैंक पर 2027 रणनीति की नई दिशा
Noida, Uttar Pradesh:राजनीतिक विश्लेषक की बाइट राजीव रंजन की बाईट अमित जी के लिए यूपी में ओबीसी वोट बैंक कैसे और कब बना ? यादव वोट समाजवादी पार्टी से जुड़ा..ऐसे में गैर यादव ओबीसी राजनीतिक दलों के लिए कितना अहम हो गया ओबीसी ने किस तरह 2014 में बीजेपी को सत्ता तक लाई ओबीसी ने 2024 में किस तरह सपा के पीडीए को 37 सीटों तक पहुंचाया 2027 में ओबीसी वोट बैंक साधने की रणनीति क्या होगी क्या जाति आधिरात पार्टियां 2027 में अहम साबित होंगी0
0
Report
Advertisement
सीएम योगी ने जनगणना-2027 के स्व-गणना में भागीदारी का आह्वान किया
Noida, Uttar Pradesh:* सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी की * गोरखनाथ मंदिर, गोरखपुर में सीएम योगी ने भरी स्व-गणना की जानकारी * जनगणना-2027 के अंतर्गत सीएम योगी ने किया Self-Enumeration * सीएम योगी की प्रदेशवासियों से स्व-गणना में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील * जनगणना के महत्वपूर्ण कार्य में सक्रिय सहयोग देने का सीएम योगी ने किया आह्वान * जनगणना-2027 को लेकर सीएम योगी का प्रदेशवासियों से सहभागिता का आग्रह0
0
Report
ग्रामीणों ने पेयजल समस्या के समाधान के लिए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा
Tonk, Rajasthan:एंकर - जिले में पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। इन्दोकिया और हमीरपुर ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने पेयजल एवं सिंचाई व्यवस्था में अव्यवस्थाओं को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जल वितरण समिति द्वारा निर्धारित समय के अनुसार पानी की आपूर्ति नहीं की जा रही है। ग्राम पंचायत इन्दोकिया की करीब 20 दिन की पानी की आपूर्ति बकाया होने का दावा करते हुए ग्रामीणों ने कहा कि समय पर पानी नहीं मिलने से किसानों को सिंचाई संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने नहर की सफाई का कार्य भी पूरी तरह नहीं होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित विभाग के कनिष्ठ अभियंता एवं सहायक अभियंता को हटाने की मांग करते हुए कहा कि जल वितरण व्यवस्था में लापरवाही के चलते किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है। ज्ञापन में ग्रामीणों ने आउटलेट को निर्धारित समय पर बंद करवाने के लिए पुलिस व्यवस्था करने की भी मांग रखी, ताकि जल वितरण समिति के नियमों के अनुसार सभी गांवों को समय पर पानी मिल सके। बाइट -01- जितेंद्र सिंह पीपला, इंदोकिया सरपंच बाइट -02- अरबाज खान,ग्रामीण0
0
Report
दिल्ली नगर निगम स्थायी समिति बैठक में हेलमेट विवाद, अध्यक्ष ने डेकोरम लागू कर रोकाया
New Delhi, Delhi:दिल्ली नगर निगम में आज स्थाई समिति के महत्वपूर्ण बैठक थी जिसमें आज विपक्ष ने हेलमेट पहनकर सदन में अंदर आने की कोशिश की लेकिन उनको रोक दिया गया इसको लेकर स्थाई समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा ने कहा कि सदन की बैठक का एक डेकोरम होता है और इसलिए हमने उनको हेलमेट पहनकर अंदर आने से रोका स्थाई समिति इस बैठक में महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा और प्रस्ताव पास हुए है साथी कहां की जिस तरह से लगातार इमरती गिरी है उसको लेकर इस बैठक में भी महत्वपूर्ण चर्चा की गई और हमारा प्रयास यह है कि आने वाले समय में इस तरह की घटनाएं न घटे इसको लेकर हम पूरी तरह से प्रयासरत है सत्ता शर्मा चेयरमैन स्टैंडिंग कमेटी0
0
Report
Advertisement
दिल्ली नगर निगम समिति में विपक्ष का हेलमेट विरोध: सदन रोका गया
New Delhi, Delhi:दिल्ली नगर निगम की स्थाई समिति की बैठक में आज विपक्ष ने लगातार गिर रही इमारत को लेकर विरोध जताने के लिए स्थाई समिति की बैठक में हेलमेट पहनकर जाने की कोशिश की लेकिन उन्हें सदन की बैठक में हेलमेट पहनकर जाने नहीं दिया गया। आम आदमी पार्टी के पार्षद परवीन कुमार ने कहा कि हम दिल्ली में लगातार गिर रही इमारत और उसमें हो रही घटनाओं के विरोध दर्ज करने के लिए सदन की स्थाई बैठक में जाना चाह रहे थे लेकिन हमें रोका गया। विपक्ष ने इस पर कटाक्ष किया। परवीन कुमार पार्षद आप0
0
Report
CSJMU के कर्मचारियों ने कुलपति के खिलाफ मोर्चा खोल दिया, नारे बोले
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर CSJM यूनिवर्सिटी में कर्मचारियों ने खोला मोर्चा कुलपति के खिलाफ जमकर नारेबाजी ‘वीसी तेरी तानाशाही नहीं चलेगी’ के लगे नारे कानपुर छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) में कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन की राह पर उतर आए हैं। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने कुलपति के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ‘वीसी तेरी तानाशाही नहीं चलेगी’ के नारे लगाए। विश्वविद्यालय में प्रशासनिक कार्यप्रणाली और शैक्षणिक व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए कर्मचारियों ने जमकर की नारेबाजी।0
0
Report
नवविवाहितों के लिए प्रेम और संस्कार से भरा जीवन—डॉ प्रेम कुमार का संदेश
Patna, Bihar:लोकेशन — बक्सर विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने कहा आज मैं नवविवाहित वर-वधुओं से विशेष रूप से कहना चाहता हूं, विवाह के बाद आपका जीवन एक नई जिम्मेदारी के साथ आरंभ हो रहा है। आप दोनों एक-दूसरे के सम्मान, विश्वास और सहयोग को अपने वैवाहिक जीवन का आधार बनाएं। सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ दें, परिवार में प्रेम, बुजुर्गों के प्रति आदर और बच्चों के प्रति अच्छे संस्कारों का वातावरण बनाएं。 आज के समय में समाज के सामने दहेज प्रथा, बाल विवाह, नशाखोरी और सामाजिक कुरीतियां बड़ी चुनौतियां हैं। हम सभी को मिलकर इन बुराइयों के विरुद्ध खड़ा होना होगा। विवाह को आर्थिक लेनदेन का माध्यम नहीं, प्रेम, विश्वास और संस्कारों का पवित्र बंधन बनाना होगा। अंत में मैं सभी नवविवाहित जोड़ों को उनके सुखद, समृद्ध और मंगलमय दाम्पत्य जीवन की हार्दिक शुभकामना देता हूं। ईश्वर से मेरी प्रार्थना है कि आप सभी का जीवन प्रेम, विश्वास, सुख-शांति और समृद्धि से परिपूर्ण रहे। आपका परिवार समाज और राष्ट्र के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे। आइए हम सब मिलकर एक ऐसे विकसित और सशक्त भारत के निर्माण का संकल्प लें, जहां हर बेटी को सम्मान मिले, हर परिवार खुशहाल हो, समाज से भेदभाव और कुरीतियों का अंत हो। इन्हीं शुभकामनाओं के साथ आप सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं।0
0
Report
Advertisement
जगदलपुर के दलपत सागर चौपाटी: देर रात 8 दुकानों के ताले टूटे, पुलिस तलाश
Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर के प्रसिद्ध दलपत सागर चौपाटी में देर रात चोरों ने एक के बाद एक करीब 8 दुकानों के ताले तोड़ दिए। सुबह दुकान खोलने पहुंचे व्यापारियों को वारदात का पता चला। चोरी की घटना में 4 दुकानों से नकदी और खाद्य सामग्री गायब होने की जानकारी है। चोर गल्ले से रुपये, सिगरेट, बिस्किट, कोल्ड ड्रिंक और बर्तन तक ले गए। एक महिला दुकानदार की दुकान से करीब 8 हजार रुपये की मिक्सी और 4 से 5 हजार रुपये नकद चोरी हुए हैं। पुलिस को 6 दुकानदारों के आवेदन मिले हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश में जुटी है।0
0
Report
जमशेदपुर: पालतू कुत्ते की हत्या के मामले में एक गिरफ्तार, तीन की तलाश
Jamshedpur, Jharkhand:पालतू कुत्ते की हत्या के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, तीन अन्य की तलाश जमशेदपुर। जुगसलाई थाना क्षेत्र के गरीब नवाज कॉलोनी में पालतू कुत्ते की कथित हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद अफसर के रूप में हुई है। इस मामले में फरजाना परवीन ने जुगसलाई थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी के अनुसार, फरजाना के पड़ोस में रहने वाले दुलारे, मोहम्मद फजल, मोहम्मद अफसर और दुलारे के भतीजे पर उनके पालतू कुत्ते टॉमी की हत्या करने का आरोप लगाया गया है। फरजाना ने पुलिस को बताया कि 13 नवंबर को सभी आरोपी उनके घर पहुंचे और टॉमी को उठाकर अपने साथ ले गए। आरोप है कि इसके बाद कुत्ते को पास के रेलवे ट्रैक पर लोहे के तार से बांध दिया गया। कुछ देर बाद वहां से गुजर रही ट्रेन की चपेट में आने से टॉमी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद फरजाना ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए नामजद आरोपी मोहम्मद अफसर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, प्राथमिकी में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है。0
0
Report
धनबाद के बारामुड़ी खटाल में सुनवाई पूरी, प्रशासन अगले आदेश का इंतजार कर रहा
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के बहुचर्चित बारामुड़ी खटाल मामले में प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर एक अहम सुनवाई हुई। सीओ कार्यालय में आयोजित इस सुनवाई में नोटिस पाने वाले 160 लोगों में से 100 लोग उपस्थित हुए और जमीन से संबंधित दस्तावेजों के साथ अपना पक्ष रखा। अब सबकी निगाहें प्रशासन के अगले आदेश पर टिकी हैं। आखिर खटालवासियों को वहां रहने की अनुमति मिलेगी या उन्हें दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा, इस पर अभी तस्वीर साफ नहीं हुई है। धनबाद सीओ रामप्रवेश कुमार ने स्पष्ट किया है कि दस्तावेजों की जांच और सभी पक्षों की सुनवाई पूरी होने के बाद ही अंतिम आदेश जारी किया जाएगा। बारामुड़ी खटाल में रहने वाले लोगों के भविष्य को लेकर सीओ कार्यालय में महत्वपूर्ण सुनवाई हुई। प्रशासन की ओर से कुल 160 लोगों को नोटिस जारी किया गया था। इनमें से 100 लोग निर्धारित सुनवाई में शामिल हुए और अपने जमीन से संबंधित कागजात व अन्य दस्तावेज प्रस्तुत कर प्रशासन के समक्ष अपना पक्ष रखा। सुनवाई के बाद धनबाद सीओ रामप्रवेश कुमार ने बताया कि अगली तारीख निर्धारित कर निर्णय लिया जाएगा। वहीं, खटालवासियों को वहां रहने दिया जाएगा या उन्हें दूसरी जगह स्थानांतरित किया जाएगा, इस सवाल पर उन्होंने फिलहाल कुछ भी स्पष्ट कहने से इनकार कर दिया। सीओ ने कहा कि अभी सुनवाई और दस्तावेजों की जांच की प्रक्रिया जारी है। सभी पक्षों की दलीलें सुनने और प्रस्तुत कागजातों की जांच पूरी होने के बाद ही नियमानुसार आदेश पारित किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
