Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Mirzapur231001

मिर्जापुर- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में फेरे लेने वाले वर - वधू ने योजना को सराहा

Nov 28, 2024 11:54:21
Mirzapur, Uttar Pradesh

मिर्जापुर के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में फेरे लेने के बाद वर - वधू  काफी खुश नजर आए।  उन्होंने मीडिया से बात करते हुए सरकार की इस योजना को खूब सराहा और कहा कि इससे हम जैसे गरीब परिवार के लोगों को बहुत राहत मिलती है। यहां विवाह करने के साथ-साथ उपहार भी दिया जाता है। 

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MDMahendra Dubey
Feb 15, 2026 14:47:09
Damoh, Madhya Pradesh:दमोह के तेंदुखेड़ा में प्रसिद्ध पिपलेश्वर महादेव की बारात शुरू हुई, रात भर होगा वैवाहिक आयोजन.. एंकर/ महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर देश भर में प्रसिद्ध दमोह जिले के तेंदूंखेड़ा में आयोजित पिपलेश्वर महादेव की शाही बारात शुरू हो गई है और भोले की बारात में हजारों की संख्या में भक्त शामिल है। देश के कई हिस्सों से इस बारात में हिस्सा लेने के लिए श्रद्धालु आते हैं और इस बार भी स्थानीय लोगों के अलावा कई शहरों लोग महादेव की बारात का हिस्सा बनने आए हुए है। सौ सालों से ज्यादा पुरानी इस परंपरा में कई किलोमीटर तक की बारात में लोगों का उत्साह देखने को मिल रहा है और रात भर बारात के अलावा धार्मिक अनुष्ठान यहां चलेंगे। इसके साथ हो देश में तेरहवें ज्योतिर्लिंग माने जाने वाले जागेश्वरनाथ धाम बांदकपुर में भी गौरीशंकर विवाह उत्सव शुरू हुआ है यहां विधिविधान से पूरी रात भगवान शिव और पार्वती का विवाह उत्सव सम्पन्न किया जाएगा。
0
comment0
Report
SKSumit Kumar
Feb 15, 2026 14:46:52
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस से इस वक्त की बड़ी खबर कैंटर में मिले पशुओं के अवशेष, हड्डियां गौ सेवको ने गाड़ी में की तोड़फोड़ जमकर हंगामा, पुलिस ने मामले को संभाला हाथरस जिले की कोतवाली चन्दपा क्षेत्र के गांव मीतई के पास पशुओं के अवशेषों से लदी एक कैंटर गाड़ी मिलने इलाके में चर्चा का विषय बन गई... वही गाड़ी में कट्टे हुए पशुओं के अवशेष देख मौके लोगो की भारी भीड़ जमा हो गई... स्थानीय लोगो ने इसकी सूचना इलाका पुलिस को दे दी... कैंटर गाड़ी में पशु हड्डी और अन्य अवशेष मिलने की जानकारी होने पर गौ सेवक भी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गई... गौ सेवको ने गाड़ी में तोड़ फोड़ कर दी... पुलिस ने उन्हें समझाते हुए शांत कर दिया...वही चन्दपा पुलिस ने जांच के लिय पशु चिकित्सक को भी मौके पर बुलाया... और कैंटर गाड़ी में लदे पशु अवशेषों की जांच पड़ताल शुरू कर दी....
0
comment0
Report
RMRam Mehta
Feb 15, 2026 14:46:42
Baran, Rajasthan:तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवारों को कुचला, दो गंभीर घायल पुलिस ने अवैध पत्थरों से भरी ट्रॉली की जब्त बारां के ​सीसवाली क्षेत्र में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को एक तेज रफ्तार अवैध पत्थरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ​घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तुरंत सीसवाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया। जहाँ चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बारां जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। ​सूचना मिलते ही थानाधिकारी किरदार अहमद और सहायक थानाधिकारी रोहितास सिंह पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर अवैध पत्थरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया है और उसे थाना परिसर में खड़ा करवा दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
PKPushpender Kumar
Feb 15, 2026 14:46:29
Noida, Uttar Pradesh:Colombo, Sri Lanka, February 15: Indian skipper Suryakumar Yadav maintained the status quo on the handshaking tradition with Pakistan, as he didn't extend his hand to the Men in Green skipper, Salman Agha, at the toss in match 27 of the ongoing T20 World Cup in Colombo on Sunday. Following the attack in Pahalgam in April last year and rising tensions between the two nations, the senior Indian men's cricket team had refrained from shaking hands with Pakistan players before or after matches throughout the Asia Cup 2025 trilogy. This 'no handshake' trend continued in subsequent encounters between India and Pakistan in various ICC and Asian Cricket Council (ACC) tournaments, including the Asia Cup Rising Stars and the Under-19 Cricket World Cup matches. In the match, Pakistan won the toss and decided to field against India in their Group A clash. The high-voltage encounter between India and Pakistan is being played at the R Premadasa Stadium in Colombo. After winning the toss, Pakistan skipper Salman Agha said, "We want to bowl first. It looks a bit tacky, so we feel it will assist the bowlers for the first few overs, so we want to use that. We are relaxed in our group and excited for this challenge. Bigger ground than SSC, and the pitch is slower than SSC. Same team for us." Indian captain Suryakumar said, "Not at all, we were looking to bat first. We won the last two games defending, so we don't want to change it. It is an occasion, it's a high-stakes game. This sport teaches you a lot of things, any side can win the game on a given day. Two changes. Abhishek Sharma comes in, and Kuldeep Yadav is in for Arshdeep Singh." The arch-rivals have faced each other eight times in T20 World Cup history. The Men in Blue have secured seven victories, while Pakistan has won only one game. India (Playing XI): Ishan Kishan (wicketkeeper), Abhishek Sharma, Tilak Varma, Suryakumar Yadav (captain), Hardik Pandya, Shivam Dube, Rinku Singh, Axar Patel, Kuldeep Yadav, Varun Chakravarthy, Jasprit Bumrah. Pakistan (Playing XI): Saim Ayub, Sahibzada Farhan, Salman Agha(captain), Babar Azam, Mohammad Nawaz, Shadab Khan, Faheem Ashraf, Usman Khan(wicketkeeper), Shaheen Afridi, Abrar Ahmed, Usman Tariq.
0
comment0
Report
Feb 15, 2026 14:46:21
Khaudalpur, Uttar Pradesh:बिलासपुर, : महाशिवरात्रि पर नगर में श्रद्धालुओं द्वारा धूमधाम के भगवान भोलेनाथ की बारात निकाली गई।जिसका जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। उधर, मुख्य चौराहे पर भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की जयमाला का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर के मोहल्ला डाम कॉलोनी स्थित श्री शिव शीतला माता मंदिर में महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं द्वारा सुबह सबसे पहले जलाभिषेक किया गया। साथ ही हरिद्वार तथा बृजघाट से गंगाजल लेकर आए का कांवड़ियों द्वारा भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया गया। इसके पश्चात मंदिर के महंत महेंद्र सागर द्वारा भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती का विशेष पूजन-अर्चन किया गया। वहीं दूसरी ओर सायंकाल साढ़े छह बजे भगवान भोलेनाथ की बारात निकाली गई। जोकि मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर नैनीताल रोड से होकर मुख्य चौराहे पर पहुंची। बारात का श्रद्धालुओं द्वारा जगह पुष्प वर्षा तथा मिष्ठान वितरण कर स्वागत किया गया। वहीं मुख्य चौराहे पर भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की जयमाला का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आतिशबाजी के बीच जयमाला का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इससे पहले पालिकाध्यक्ष चित्रक मित्तल ने फीता काटकर शिव बारात का शुभारंभ किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख कुलवंत सिंह औलख, महेंद्र राठौर, सुनील राठौर, अरविंद सैनी, आकाश सैनी, विक्की भारती, कुशल कुमार अग्रवाल, सौरभ सक्सेना, राजीव गुप्ता, सतीश बंसल, सपन अग्रवाल, हरि ग्रोवर आदि मौजूद रहे।
0
comment0
Report
VRVIJAY RANA
Feb 15, 2026 14:46:17
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़, 15 फरवरी - हरियाणा सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में खाद्य एवं औषधि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने एवं नियमित रूप से असवसरंचना को बेहतर बनाने के लिए 53.21 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इनमें 28 मोबाइल खाद्य टेस्टिंग लैबोरेटरी वैन लगाना और करनाल में जिला खाद्य लैबोरेटरी को मॉडर्न बनाना शामिल है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने यह जानकारी देते हुए कहा कि यह पहल नागरिकों के लिए तेज, साइंटिफिक और आसानी से मिलने वाली खाद्य टेस्टिंग सर्विस को मजबूत बनाने की दिशा में अहम कदम है। डॉ. मिश्रा ने कहा कि करनाल में जिला खाद्य टेस्टिंग लैबोरेटरी को राज्य बजट से 90.29 लाख रुपये और फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया से 50 लाख रुपये के अतिरिक्त बजट से बड़े स्तर पर नवीनीकरण किया जा रहा है। इसमें लैबोरेटरी की क्षमता को मजबूत करने के लिए 10.50 लाख रुपये की लागत से 47 मॉडर्न लैबोरेटरी उपकरण षामिल किये गये है। हरियाणा मेडिकल सर्विसेज़ कॉर्पाेरेशन लिमिटेड के माध्यम से 4.63 करोड़ रुपये के उपकरण खरीदे जा रहे हैं और इसकी टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इसके अलावा, करनाल लैबोरेटरी को फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया से 3.96 करोड़ रुपये की लागत से एक डेडिकेटेड माइक्रोबायोलॉजी सेक्शन के साथ अपग्रेड किया गया है, उन्होंने बताया कि एनसीआरपीबी चंडीगढ़ में नई दिल्ली से उपलब्ध राषि से 4.44 करोड़ रुपये की लागत से एक माइक्रोबायोलॉजी लैब बनाने का काम चल रहा है और यह कार्य 80 प्रतिषत पूरा हो चुका है, जो मार्च 2026 तक बनकर तैयार हो जाएगा। सेंट्रल-स्टेट शेयर ग्रांट से 10.45 करोड़ रुपये चंडीगढ़ में फूड लैब के नवीनीकरण का काम पूरा हो गया है और लैबोरेटरी को तीन हाई-एंड इक्विपमेंट के साथ अपग्रेड किया गया है। हरियाणा में चंडीगढ़ और करनाल में दो नोटिफाइड फ़ूड टेस्टिंग लैब हैं, दोनों फ़ूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट और, 2006 के सेक्शन 43(1) के तहत एनएबीएल व से एफएसएसएआई से मान्यता प्राप्त हैं। राज्य को दूध और डेयरी उत्पादन को खाने का एक बड़ा हिस्सा मानते हैं और हरियाणा खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा हब है। डॉ. मिश्रा ने कहा कि पूरे राज्य में हाई-क्वालिटी फ़ूड स्टैंडर्ड्स को मजबूत करने के लिए अलग-अलग फेज़ में आठ स्टेट.ऑफ़.द.आर्ट फ़ूड टेस्टिंग लैब्स बनाई जाएंगी। डॉ. मिश्रा ने बताया कि हाइजीनिक स्ट्रीट फ़ूड कल्चर को बढ़ावा देने के लिए अंबाला, करनाल, हिसार और गुरुग्राम को स्वच्छ गली खाद्य हब फ़ूड  के लिए चुना गया है। अंबाला के गांधी ग्राउंड अंबाला कैंट में 60 दुकानों वाला स्ट्रीट फ़ूड हब बनाया जा रहा है, और यह फरवरी 2026 तक पूरा हो जाएगा। हिसार में लगभग 60 प्रतिषत काम पूरा कर लिया है और इस प्रोजेक्ट को चालू वित वर्ष के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य है। करनाल के विश्वकर्मा चौक पर वेस्टर्न यमुना कैनाल के पास ज़मीन की पहचान कर ली गई है और डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट को मंज़ूरी दे दी गई है, जिसे 2026-27 तक पूरा करने का लक्ष्य है। गुरुग्राम में प्रोजेक्ट टेंडरिंग प्रक्रिया जारी है। फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा प्रदान की गई पाँच मोबाइल फूड टेस्टिंग लैबोरेटरी वैन पहले से ही ज़िलों में चल रही हैं, जो मामूली 20 रुपए प्रति सैंपल पर मौके पर ही फ़ूड टेस्टिंग की सुविधा प्रदान कर रही हैं। एनसीआर इलाकों में 28 नई वैन जुड़ने से बाहरी नागरिकों की पहुँच काफ़ी बढ़ेगी। डॉ. मिश्रा ने बताया गया कि 2025 में स्टेट ड्रग्स लेबोरेटरी को मज़बूती से लागू करने पर भी बल दिया गया। 1 जनवरी से 31 दिसंबर, 2025 के बीच, 6,266 दवा के सैंपल लिए और 5,063 का विषलेषण किया गया, जो बेहतर निपटान क्षमता को दिखाता है। विभाग ने 14,910 दवा सेल यूनिट्स का इंस्पेक्शन किया और 764 लाइसेंस सस्पेंड किए, जबकि सज़ा के तौर पर कार्रवाई के बाद 80 लाइसेंस रद्द कर दिए गए। कुल 4,916 नमूने में 3,417 टैस्ट किए जिनमें से 11 को सब-स्टैंडर्ड पाए गए। विभागीय कार्यवाई के दौरान 315 संयुक्त रेड कर 593 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स की जांच की गई। इसमें पांच मैन्युफैक्चरिंग या ब्लड सेंटर लाइसेंस निलम्बित किए गए जबकि दवाएं, मेडिकल डिवाइस और कॉस्मेटिक्स के  52 नए मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस दिए गए। सात यूनिट्स को विष्व स्वास्थ्य संगठन और जीएमपी स्टैंडर्ड्स पर अपग्रेड किया गया, जिससे हरियाणा का फार्मास्युटिकल कम्प्लायंस फ्रेमवर्क मज़बूत हुआ। साल के दौरान कोर्ट में 56 केस चलाए गए जिनमें 15 मामलों में से आठ में सज़ा हुई। विभाग द्वारा दवा की ज़्यादा कीमत के 33 मामलों में सुधार और रोकथाम की ज़रूरतों का पालन न करने के कारण 68 उत्पादन की अनुमति निलम्बित कर दी गई। डॉ. सुमिता मिश्रा ने कहा कि लैबोरेटरी मॉडर्नाइज़ेशन, मोबाइल टेस्टिंग, सख्त एनफोर्समेंट और इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने का मिलजुल कर कार्य करना हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग की सुरक्षा और उपभोक्ता के प्रति विष्वास को दिखाता है। उन्होंने कहा कि एडवांस्ड टेस्टिंग सुविधाएं, बढ़ी हुई मोबाइल आउटरीच और मज़बूत रेगुलेटरी निगरानी के साथ हम यह सुरक्षित खाना और अच्छी क्वालिटी की दवाएं हर घर तक पहुँचें सुनिष्चित कर रहे हैं。
0
comment0
Report
DRDamodar Raigar
Feb 15, 2026 14:45:59
Jaipur, Rajasthan:दामोदर प्रसाद जयपुर एंकर- महाशिवरात्रि पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने शिव परिवार और बाबा रामदेवजी की मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में शिरकत की. विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के नींदड़ मोड़, स्थित रविदास कॉलोनी में कार्यक्रम आयोजित हुआ. कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री ने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर भगवान शिव और बाबा रामदेवजी का आशीर्वाद प्राप्त किया. इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने उप मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया. इस दौरान अपने संबोधन में दिया कुमारी ने कहा कि भगवान शिव त्याग, तप और शक्ति के प्रतीक हैं, जबकि बाबा रामदेवजी लोक आस्था, सेवा और समानता के संदेशवाहक है. उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज में एकता, सद्भाव और सकारात्मक चेतना को सुदृढ़ करने का कार्य करते है. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग मौजूद रहे, जिन्होंने भक्ति भाव के साथ आयोजन में सहभागिता निभाई.
0
comment0
Report
RSRavi sharma
Feb 15, 2026 14:45:18
Jammu, :कठुआ में 5 संदिग्ध आतंकियों के पोस्टर जारी, हेल्पलाइन नंबर भी साझा जम्मू के कठुआ जिले में सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। भारतीय सेना की टेरिटोरियल आर्मी ने 5 संदिग्ध आतंकियों के पोस्टर जारी किए हैं। इन पोस्टरों में संदिग्ध आतंकियों की तस्वीरें साझा की गई हैं और आम लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है। टेरिटोरियल आर्मी द्वारा जारी पोस्टर के साथ एक हेल्पलाइन नंबर 8899761944 भी जारी किया गया है, जिस पर किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी देने को कहा गया है। हालांकि, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ऐसे किसी विशेष इनपुट से इनकार किया है और कहा है कि आधिकारिक तौर पर इस तरह की कोई पुष्टि नहीं हुई है। सुरक्षा एजेंसियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत संबंधित एजेंसियों को देने की अपील की है।
0
comment0
Report
RSRavi sharma
Feb 15, 2026 14:45:12
Jammu, :कठुआ में 5 संदिग्ध आतंकियों के पोस्टर जारी, हेल্পलाइन नंबर भी साझा जम्मू के कठुआ जिले में सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। भारतीय सेना की टेरिटोरियल आर्मी ने 5 संदिग्ध आतंकियों के पोस्टर जारी किए हैं। इन पोस्टरों में संदिग्ध आतंकियों की तस्वीरें साझा की गई हैं और आम लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है। टेरिटोरियल आर्मी द्वारा जारी पोस्टर के साथ एक हेल्पलाइन नंबर 8899761944 भी जारी किया गया है, जिस पर किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी देने को कहा गया है। हालांकि, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ऐसे किसी विशेष इनपुट से इनकार किया है और कहा है कि आधिकारिक तौर पर इस तरह की कोई पुष्टि नहीं हुई है। सुरक्षा एजेंसी ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत संबंधित एजेंसियों को देने की अपील की है।
0
comment0
Report
Feb 15, 2026 14:39:58
Datelikalan, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी। कोतवाली मितौली पुलिस ने गन्ना भरी ट्रैक्टर ट्राली चोरों को किया गिरफ्तार। थाना मितौली डहर निवासी अतुल मिश्रा पुत्र रामकुमार मिश्रा के प्रार्थना पत्र पर 14 फरवरी 2026 को मुकदमा अपराध संख्या 0073/2026 के खुलासा के लिए पुलिस मितौली को बड़ी सफलता हासिल हुई। अतुल मिश्रा का ट्रैक्टर व गान्न भरी ट्राली 13 फरवरी की शाम को चोरी हो गया था। क्षेत्राधिकार मितौली यादुवेंद्र यादव ने खुलासे के लिए टीम का गठन किया गया था। जिसके क्रम में तीन चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया,जिनकी निशान देही पर ट्रैक्टर ट्राली पुलिस मितौली ने बरामद कर लिया। गिरफ्तार चोरों पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया गया है ,गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक जय कृष्ण तिवारी थाना मितौली,हेड कांस्टेबल होरीलाल, कांस्टेबल राजीव सिंह, ऋषभ सिंह, अंकित हुड्डा शामिल है
0
comment0
Report
Feb 15, 2026 14:31:54
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद। टूंडला रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने आर पी एफ की टीम ने तीन बदमाशों को पकड़ कर उनके पास से भारी मात्रा में सोने के जेवरात और नगदी बरामद की है ‌टूंडला रेलवे स्टेशन पर शनिवार की रात को रेलवेपुलिस टीम द्वारा तीन संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया गया। तलाशी लिए जाने पर उनके पास से भारी मात्रा में चोरी के जेवरात और 31000 रुपए की नगदी भी बरामद की गई है। रविवार को सीओ जीआरपी उदय प्रताप सिंह और सी ओ आर पी एफ ‌ गुजर सिंह ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि पिछले दिनों ट्रेनों में चोरी की कई वारदात को घटनाएं हुई जिनके संबंध में पीड़ित यात्रियों द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस टीमों को बदमाशों की तलाश थी शनिवार की रात में प्लेटफार्म पर पुलिस टीम को संदिग्ध लोगों के होने की जानकारी हुई पुलिस टीम द्वारा उन्हें हिरासत में लेकर तलाशी ली गई थी उनकी पास भारी मात्रा में सोने के जेवरात और 31हजार से अधिक की नगदी भी बरामद की गई‌।‌ गिरफ्तार बदमाशों ने बताया कि वह संयुक्त रूप से विभिन्न ट्रेनों में ट्रेन यात्रियों के समान को चोरी करने का काम करते हैं। गिरफ्तार बदमाशों द्वारा श्रम शक्ति एक्सप्रेस में विगत 20 दिसंबर को कानपुर निवासी विजय सिंह की पत्नी का सामान चोरी करना स्वीकार किया गया गोमती एक्सप्रेस से बिजनौर निवासी सुशील कुमार की पत्नी का सामान तथा बिहार की एक यात्री का चोरी किया गया सामान बरामद किया गया है।गिरफ्तार बदमाश अर्जुन पाल सिंह निवासी फिरोजाबाद सुबोध कुमार निवासी आगरा तथा विशाल सिंह निवासी एटा को वैधानिक कार्रवाई के बाद रविवार को जेल भेजा गया। उनके गिरोह के संबंध में अन्य जानकारी एकत्रित की जा रही है।
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Feb 15, 2026 14:31:48
Alwar, Rajasthan:अलावड़ा में डीजे की आवाज का फायदा उठाकर थोक परचून दुकान में चोरी, लाखों का सामान व 35 हजार नकद ले उड़े चोर रामगढ़ (अलवर)। रामगढ़ के अलावड़ा कस्बे में मालपुर रोड स्थित कोआपरेटिव गोदाम के पास एक थोक परचून दुकान में चोरों ने डीजे की तेज आवाज का फायदा उठाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान से लाखों रुपये का सामान और 35 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र के दुकानदारों में आक्रोश है। वारदात की जानकारी मिलते ही दुकान मालिक रामकिशन सैनी ने ग्रामीणों को एकत्र किया और अलावड़ा पुलिस चौकी को सूचना दी। सूचना पर अलावड़ा पुलिस चौकी से हेड कांस्टेबल मूलाराम पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए चोरों की तलाश में जुटी है। दुकान मालिक रामकिशन सैनी ने बताया कि वह रात को दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो पास वाली दुकान के शटर के दोनों ओर लगे ताले टूटे हुए मिले। चोरों ने सेंट्रल लॉक को दुकान का फर्श तोड़कर उखाड़ दिया और लोहे की रॉड से शटर की Side प्लेट मोड़कर दुकान में प्रवेश किया। चोर दुकान से मोबाइल गल्ले में रखे 35 हजार रुपये नकद, गोल्ड फ्लेक एडवांस सिगरेट के 10 पैकेट, फोर स्क्वायर सिगरेट, मामा सुपारी का एक कट्टा, आकाश गुटखा का एक कट्टा, काजू 10 किलो, देसी घी 10 किलो, बादाम सहित अन्य कीमती सामान भरकर ले गए। पीड़ित ने रामगढ़ थाना में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी का दावा कर रही है।
0
comment0
Report
TSTHANESHWAR SAHU
Feb 15, 2026 14:31:30
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top