231501
मिर्जापुरः पैतृक गांव पहुंचा शहीद जवान चंद्र प्रकाश पटेल का पार्थिव शरीर
Kachhawan, Uttar Pradesh:कछवां क्षेत्र के निवासी शहीद जवान चंद्र प्रकाश पटेल का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचा। इस दौरान श्रद्धांजलि देने के लिए भारी संख्या में गांव और आसपास के लोग उमड़े। शहीद जवान का शव पहुंचते ही घर परिवार में कोहराम मच गया। राजकीय सम्मान के साथ उनके पार्थिव शरीर को अंतिम विदाई दी गई। राजस्थान के सूरजगढ़ में 99 बटालियन में चंद्र प्रकाश तैनात थे। बटालियन में अभ्यास के दरमियान बारूद फटने से उनकी मौत हो गई थी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
PM Modi's Seychelles visit will further strengthen India-Seychelles ties
Noida, Uttar Pradesh:विक्टोरिया, सेशेल्स: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 27 से 29 जून तक सेशेल्स दौरे पर, स्थानीय सरकार और इनर आइलैंड्स मंत्रालय में ह्यूमन रिसोर्स और बजट मैनेजमेंट ऑफिसर एंटोनिया चेरी कहती हैं, "यह बहुत महत्वपूर्ण और सम्मान की बात है, क्योंकि भारत हमेशा हमारे साथ खड़ा रहा है, भारत सेशेल्स के विकास की रीढ़ का एक अहम हिस्सा रहा है, चाहे वह इंफ्रास्ट्रक्चर हो, सोशल सेक्टर हो या अन्य क्षेत्र। भारत सेशेल्स का एक बेहतरीन पार्टनर है। इसलिए, सेशेल्स की आज़ादी की 50वीं सालगिरह के मौके पर उनकी (पीएम मोदी) मौजूदगी दोनों देशों के बीच मजबूत रिश्ते को दिखाती है। भारत हमारे हाउसिंग प्रोजेक्ट डेवलपमेंट के लिए एक अहम पार्टनर और मुख्य स्रोत है। इस तरह, यह दौरा सेशेल्स और भारत के बीच संबंधों को और मजबूत करने का काम करता है..."0
0
Report
गोंडा में सीएनजी लीक के बाद कार आग लगने से 7 लोग सुरक्षित बाहर निकले
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गोंडा अयोध्या नवाबगंज मार्ग पर जंग बहादुर लाल बनवारी लाल स्कूल रीवा के सामने उसे समय आज शुक्रवार देर शाम हड़कंप मच गया। जब अयोध्या से घूम करके लौट रहे इटियाथोक के अर्जुनपुर महावरिया के रहने वाले शाहिद अली की रीनॉल्ट त्रिबर आरएक्सटी कार देखते ही देखते सीएनजी लीक होने के आग का गोला बन गई। इंजन से धुआं उड़ता देख चालक द्वारा तत्काल प्रभाव से स्कूल गेट से कुछ दूरी पर ले जाकर के कार को खड़ा करके कार में बैठे सात लोगों को बाहर निकल गया। इसके बाद देखते ही देखते धू-धू कर पूरी तरीके से रीनॉल्ट त्रिबर आरएक्सटी कार जल करके रख हो गई है। रीनॉल्ट त्रिबर आरएक्सटी कार में आग लगने के कारण गोंडा नवाबगंज अयोध्या मार्ग से होकर के जा रहे लोगों में हड़कंप मच गया साथ ही साथ घंटे तक आवागमन बाधित भी रहा है।लोग रुक करके इस पूरी घटना को देखते थे सूचना पाकर घंटे बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों द्वारा स्थानीय लोगों के साथ मिलकर के किसी तरीके से आग पर काबू पाया गया है।0
0
Report
बक्सर के वीर कुंवर सिंह सेतु पर 117 कार्टन शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
Buxar, Bihar:बक्सर के वीर कुंवर सिंह सेतु पर 117 कार्टन शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार। दिल्ली से पिकअप में पुराने फर्नीचर की आड़ में शराब छिपाकर मुजफ्फरपुर ले जा रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग ने वाहन को रोककर तलाशी ली, जिसमें भारी मात्रा में शराब बरामद हुई। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 13 लाख रुपये बताई जा रही है। उत्पाद विभाग ने शराब और पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है। गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ की जा रही है। उत्पाद अधीक्षक का कहना है कि पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.0
0
Report
Advertisement
गांगोडीह में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दामाद पर हत्या का आरोप
Khajuria Khurd, Bihar:चांपुर थाना क्षेत्र के गांगोडीह गांव में शुक्रवार को एक 28 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान गांगोडीह निवासी दिहल कुमार की 28 वर्षीय पत्नी अतवारी कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतका के ससुर का दावा है कि सुबह में अचानक अतवारी की तबीयत खराब हुई थी। उसे उल्टी और दस्त होने लगे, जिसके कुछ ही देर बाद उसने दम तोड़ दिया। दवा लाकर रखा गया था लेकिन नहीं खाई। वहीं दूसरी ओर, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। दुर्गावती थाना क्षेत्र के भदैनी गांव से पहुंचे मृतका के पिता रामदुलार राम ने बताया कि सूचना मिलने पर जब वे बेटी के ससुराल पहुंचे, तो उसका शव पड़ा हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया, "मेरा दामाद शराब पीने का आदी है। मुझे पूरा अंदेशा है कि उसने शराब के नशे में मेरी बेटी का गला दबाकर उसकी हत्या की है." घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की गहनता से जांच की जा रही है।0
0
Report
कैलाश विजयवर्गीय: सरकार आने के बाद हर अधिकारी संघ का आदमी बन गया—हकीकत पर सवाल
Noida, Uttar Pradesh:भोपाल, मध्य प्रदेश: राज्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय कहते हैं, "...सरकार आने के बाद हर कोई संघ से जुड़ गया, हर पदाधिकारी 'संघ का आदमी' बन गया।" एक अधिकारी ने तो यहां तक दावा किया कि उनके पिता 'शाखा' प्रमुख थे। आज हर तरह की भीड़ है. फिर भी उनमें अच्छे इंसानों की कमी है. ये हकीकत है... संगठन बढ़ रहा है. विचारधारा भी फैल रही है. लेकिन अगर अच्छे इंसान ही नहीं होंगे तो इस विचारधारा का क्या महत्व है. हमें इस पर गहराई से विचार करने की जरूरत है।0
0
Report
डोंगरी मुंबई में मोहर्रम का ऐतिहासिक जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न
Mumbai, Maharashtra:मोहर्रम की 10 तारीख - डोंगरी, मुंबई का अज़ीमुश्शान जुलूस ये मुंबई का सबसे बड़ा अशरा/ताजिया का जुलूस होता है: - दिन: 10 मोहर्रम - यौम-ए-आशूरा - इलाका: डोंगरी, मुंबई - रूट: जै़नबिया इमामबाड़ा से शुरू होकर खोजा कब्रिस्तान पर खत्म - शिरकत: हजारों शिया हज़रात - मर्द, औरतें, बच्चे सब शामिल इंतजाम: 1. मुंबई पुलिस: DCP, ACP और सीनियर अफसर खुद मौजूद रहते हैं। पूरा बंदोबस्त पुख्ता होता है 2. अमन-ओ-अमान: जुलूस पूरी शांति से निकलता है 3. सबील/लंगर: जगह-जगह पानी, शरबत, छबील और लंगर का इंतजाम होता है मकसद: इमाम हुसैन अ.स. की शहादत को याद करना। कर्बला के शहीदों को पुरसा पेश किया जाता है। डोंगरी का ये जुलूस 100+ साल पुराना है। भिंडी बाजार, डोंगरी, नागपाड़ा से होते हुए जाता है। पूरी रात मातम और नौहा-ख्वानी होती है।0
0
Report
Advertisement
भंडारीडीह में मोहर्रम के मौके पर आग के खेल, रोक के बावजूद युवकों ने करतब
Giridih, Jharkhand:एभीबी : मोहर्रम के मौके पर शहर के भंडारीडीह में आग के खेल का खतरनाक प्रदर्शन किया गया. काफी संख्या में युवाओं ने जानलेवा करतब दिखाए. भीड़भाड़ वाले इलाके में आग का खेल होने से बड़ा हादसा हो सकता था. प्रशासन द्वारा आग के खेल पर पूरी तरह से रोक लगाई गई थी. इसके बावजूद भारी संख्या में युवाओं ने प्रतिबंध को दरकिनार कर आग के खेल का प्रदर्शन किया. युवक जलती मशालें मुंह में डालते और आग उगलते नजर आए. स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल रोक के बाद भी इस तरह के जानलेवा करतब किए जाते हैं. घनी आबादी वाले क्षेत्र में आग का खेल होने से आसपास के घरों और दुकानों को भी खतरा बना रहा. गनीमत रही कि कोई अप्रिय घटना नहीं हुई. पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद थी, लेकिन भीड़ और जोश के आगे रोक लगाने में नाकाम रही. फिर0
0
Report
महासमुंद में 2.25 करोड़ के गांजा नेटवर्क के मास्टरमाइंड गिरफ्तार
Mahasamund, Chhattisgarh:लोकेशन-महासमुंद महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.25 करोड़ के गांजा तस्करी नेटवर्क का मास्टरमाइंड गिरफ्तार। बसना पुलिस ने ओडिशा से हरियाणा तक फैले अंतरराज्यीय गांजा सिंडिकेट के मुख्य सरगना बलराम सैनी उर्फ बल्लू को तेलंगाना के सिकंदराबाद से दबोचा। पुलिस के मुताबिक 454 किलो 890 ग्राम गांजा तस्करी मामले में व्हाट्सएप कॉल, CDR और तकनीकी साक्ष्यों से आरोपी तक पहुंची पुलिस। आरोपी घटना के दौरान वाहन चालक को रूट की जानकारी देकर कर रहा था गाइड। उड़ीसा के फूलबानी से हरियाणा तक फैला रखा था तस्करी का नेटवर्क। पुलिस ने आरोपी के पास से नेटवर्क संचालन में इस्तेमाल मोबाइल भी किया जब्त। मामले में पहले वाहन चालक इमरान को गिरफ्तार कर चुकी है पुलिस। गांजा, वाहन और मोबाइल सहित कुल जब्ती की कीमत करीब 2 करोड़ 35 लाख रुपये बताई गई।0
0
Report
गजरौला में नाले से युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के गजरौला में नाले से एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। हाईवे स्थित पैराडाइज होटल के पास नाले से शव मिला जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान मोहल्ला सुल्तान नगर निवासी मुकम्मिल पुत्र वकील अहमद के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार मुकम्मिल मानसिक रूप से अस्वस्थ था और लंबे समय से घर से बाहर रहकर कबाड़ बीनकर अपना गुजारा करता था। मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी है。0
0
Report
Advertisement
हटा में अवैध गांजा तस्करी: दो गिरफ्तार, गैंग चेन की जांच जारी
Damoh, Madhya Pradesh:फिर जब्त हुआ अवैध गांजा, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार... दमोह जिले में जारी मादक पदार्थों की बिक्री और तश्करी के बीच कोतवाली पुलिस के बाद अब हटा पुलिस ने एक कार्यवाही को अंजाम दिया है। हटा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हटा नगर पालिका के पीछे पुल के पास से एक युवक को गिरफ्तार किया जिसके पास से गांजा बरामद हुआ और जब उससे पूछताछ की गई तो गैसाबाद निवासी एक अन्य आरोपी का नाम आया जिससे गांजा खरीदा गया था, पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार किया है और इस गांजा तश्करी की चेन तलाश रही है।0
0
Report
रतलाम में मुहर्रम ताज़िया हाई-टेंशन लाइन से टकराकर तीन की मौत, 12 घायल
Noida, Uttar Pradesh:RATLAM (MADHYA PRADESH): THREE KILLED AND 12 INJURED AFTER TAZIA COMES IN CONTACT WITH HIGH-TENSION LINE DURING MUHARRAM PROCESSION IN HATANARA VILLAGE/ VISUALS/ RAKESH PENDRO (ADDITIONAL SP, RATLAM)0
0
Report
सोशल मीडिया विवाद के चलते युवक की गोली मारकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
Bahara Boj, Uttarakhand:उधम सिंह नगर इस मामले में पुलिस ने नेपाल भागने की कोशिश कर रहे दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।जबकि मुख्य आरोपी का पुलिस कस्टडी में उपचार चल रहा है। पिछले दिन किच्छा के महराया लालपुर रोड पर कुछ व्यक्तियों ने विक्रांत नामक युवक को गोली मार दी थी। विक्रांत को घायल अवस्था में इलाज के लिए सुशीला तिवारी बेस अस्पताल हल्द्वानी ले जाया गया ,जहां उसकी मौत हो गई। इस मामले में बंटी ठाकुर सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा कायम कराया गया था जिसके बाद आज पुलिस ने वरुण कुमार और सुशील कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक मृतक विक्रांत और अभियुक्तों में सोशल मीडिया पर एक दूसरे के खिलाफ लगातार बयानबाजी हो रही थी जिस कारण रंजिश के चलते अभियुक्त ने मृतक पर फायरिंग कर दी थी।0
0
Report
Advertisement
नीमच के कोरियर डकैती: मास्टरमाइंड इस्लाम समेत 4 गिरफ्तार, 90 हजार बरामद
Neemuch, Madhya Pradesh:बदमाशों ने कंपनी कर्मचारी को चाकू मारकर वारदात की थी। पांच आरोपी गिरफ्तार, लूट की रकम बरामद। कंपनी का कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड। नीमच में एक कोरियर कम्पनी पर धावा बोलकर बदमाशों ने डेढ़ लाख रुपए लूट की वारदात को अंजाम दिया था। वारदात के दौरान बदमाशों ने कोरियर कर्मचारी को चाकू के वार कर घायल कर दिया था और फरार हो गए थे। वारदात के कारण इलाके में दहशत का माहौल था जबकि पुलिस के लिए यह घटना बड़ी चुनौती बन गई थी। एसपी राजेश व्यास ने अलग अलग टीमें बनाकर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिये। विभिन्न थानों की टीमों ने 36 घंटे के भीतर वारदात का पर्दाफाश करते हुए मंदसौर के चार आरोपियों सहित कंपनी के एक कर्मचारी को गिरफ्तार कर 90 हजार रुपए बरामद कर लिए। इस्लाम नाम का कंपनी कर्मचारी ही इस वारदात का मास्टरमाइंड निकला जिसे कुछ दिन पहले लापरवाही के कारण कम्पनी ने निकाल दिया था लेकिन 15 दिन पहले उसे वापस रख लिया था। आरोपी ने बदले की नीयत से अपने साथियों की मदद से इस वारदात को अंजाम दिया था। एसपी राजेश व्यास ने बताया कि आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है उनका आपराधिक रिकॉर्ड भी एकत्र किया जा रहा है।0
0
Report
गुंडरडेही में बच्ची को रौंदकर भागे ट्रक ड्राइवर को 70 किलोमीटर पीछा कर गिरफ्तार
अंबागढ़ चौकी ब्लॉक के गुंडरडेही में एक बच्ची को रौंद कर भागने वाले ट्रक ड्राइवर को पुलिस ने लगभग 70 किलोमीटर दूर तक पीछा कर के धरदबोचा. वहीं पुलिस की साहसी कदम को लोग सराहना करते हुए नजर आये. आपको बात दे कि घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर शव रखकर मुख्य मार्ग को बाधित कर उचित मुआवजा और कार्यवाही की मांग पर अड़े हुए थे. वही मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम ने लोगों को समझाइए देते हुए मुख्य मार्ग को खाली करवाया. ट्रक ड्राइवर का पीछा करते हुए उन्होंने जगह-जगह पर स्टॉपर लगाए जिसे ट्रक ड्राइवर रौंदते हुए निकल जा रहा था, वही पुलिस ने आखिरकार घटना स्थल से 70 किलोमीटर दूर तक पीछा किया और कोरकोट्टी ग्राम के पास ट्रक ड्राइवर को अपनी गिरफ्त में लिया गया.0
0
Report
केई पन्योर के पास अचानक आई बाढ़: प्रत्यक्षदर्शी का बयान
Noida, Uttar Pradesh:पोटिन (अरुणाचल प्रदेश): प्रत्यक्षदर्शी और परिवार के सदस्य ने केई पन्योर जिले में नीपको कॉलोनी के पास अचानक आई बाढ़ की घटना के बारे में बताया0
0
Report
Advertisement
