231501
Mirzapur - न्याय की गुहार लगाने थाने पहुंचे आप नेता को दरोगा ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
Kachhawan, Uttar Pradesh:मिर्ज़ापुर, कछवां थाना पर तैनात दरोगा व हल्का प्रभारी द्वारा पीड़ित को दौड़ाकर मारने का मामला प्रकाश में आया है। वही रविवार को आगजनी की शिकायत करने स्थानीय थाने पर पहुंचे गड़ौली गांव निवासी पीड़ित ओमप्रकाश बिंद को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर लात घूसों से मारा गया और साथ में आई महिलाओं को भद्दी-भद्दी गालियां दी. ऐसा आरोप पीड़ित ने स्थानीय थाने पर तैनात एक दरोगा व हल्का प्रभारी पर लगाया है। वही पीड़ित ओमप्रकाश आम आदमी पार्टी का मझवां विधानसभा अध्यक्ष बताया जा रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नालंदा में राजद का पुतला दहन, चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग
Nalanda, Bihar:देश भर में चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विवाद के बाद आंदोलन शुरू हो गया है। बिहार के विपक्षी दल राजद के नेतृत्व में नालंदा जिले के अस्पताल मोड़ पर पुतला दहन किया गया और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की गई। राजद के अनुसार मनमानी रवैया से देश में अराजकता फैल रही है और वोटरों के नाम विलोपित कर एक पार्टी के पक्ष में काम किया गया। उनका कहना था कि चुनाव के दौरान ASIR लागू कर गरीबों के नाम काटे गए, जिससे लोकतंत्र की हत्या होती है। राजद ने कहा कि बिहार और बंगाल में फर्जी तरीके से चुनाव कर बीजेपी सरकार बनाने का प्रयास किया गया। कार्यकर्ताओं ने बिहार और बंगाल में फिर से चुनाव कराने की मांग की, अन्यथा दिल्ली पर चढ़ाई की चेतावनी दी।0
0
Report
बांका घटना पर बिहार शर्मसार: दुष्कर्म के आरोपी और अधिकारियों पर सवाल
Noida, Uttar Pradesh:बांका की घटना पर फिर बिहार शर्मसार हुआ। हमारी कितनी बहनों-बेटियों के साथ दुष्कर्म होता रहेगा? पुलिस वीडियो वायरल होने के बाद ही हरकत में क्यों आती है? कितने दोषी अधिकारियों पर कारवाई हुई? आरोपियों की सामाजिक पृष्ठभूमि ही सजा का मापदंड क्यों? सम्राट चौधरी सहित एनडीए नेता ऐसी घटनाओं पर अपने संकीर्ण व तुच्छ बयानों से स्वयं को गर्वित महसूस क्यों कर रहे है?0
0
Report
देवीलाल जयंती: रणजीत चौटाला ने सिरसा में भावपूर्ण कार्यक्रम किया
Sirsa, Haryana:एंकर रीड देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल की 113 वी जयंती को लेकर देवीलाल के बेटे और हरियाणा सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी रणजीत सिंह चौटाला ने अपने परिवार और समर्थकों सहित अपने सिरसा निवास पर देवीलाल जयंती मनाई। देवीलाल जयंती के कार्यक्रम में हजारों की सख्या में समर्थक मौजूद थे। रणजीत सिंह चौटाला ने जहाँ एक और समर्थकों का आभार जताया तो वही जनता को अपनी पीढ़ी दर पीढ़ी सेवा करने का भरोसा दिलाया है। हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी रणजीत सिंह चौटाला ने परिवार संघ चौधरी देवी लाल की 113 जयंती मनाई है। देवीलाल के पुत्र चौधरी रणजीत सिंह चौटाला ने अपने पिता को पुष्प अर्पित कर नमन किया है। देवीलाल की पुत्रवधू इंदिरा सिहाग ने भी देवीलाल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी है। चौधरी रणजीत सिंह चौटाला ने हरियाणा के लोगों को देवीलाल के आदर्श पर चलने की प्रेरणा दी है । उन्होंने कहा कि देवीलाल ने हमेशा किसान सहित हर वर्ग के लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं लागू की है। देवीलाल के अभूतपूर्व प्रयास के बाद ही हरियाणा सहित अनेक राज्यों में बुढ़ापा पेंशन लागू हुई। वे बोलते हैं कि वे अपने सिरसा आवास पर देवीलाल जयंती पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया है जिसमें हजारों लोग शिरकत पहुंचे है। देवीलाल की प्रतिमा पर सबसे पहले पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई है और देवीलाल को नमन किया गया है। उन्होंने कहा कि देवीलाल ने ही सबसे पहले बुढ़ापा पेंशन शुरू की थी जो अब पूरे देश के लिए एक मॉडल बन चुकी है। उन्होंने कहा कि देवीलाल ने किसानों सहित हर वर्ग के लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए कई कल्याणकारी योजनाएं बनाई है। उन्होंने कहा कि देवीलाल राजनीति की एक किताब है जिनसे देश भर के काफी नेताओं ने राजनीति सीखी है। उन्होंने कहा कि चौधरी देवीलाल महल से नहीं आए थे किसान के घर चौधरी देवीलाल पैदा हुए थे तपती धूप में तपकर नेता बने थे। उन्होंने कहा कि चौधरी देवीलाल संघर्षशील व्यक्ति थे। चौधरी देवीलाल जनता के बीच में ही रहते थे और जनता उनके दिल में रहती थी जिसकी बदौलत चौधरी देवीलाल प्रदेश के दो बार सीएम भी बने थे। दो बार देश के उप प्रधानमंत्री भी बने थे। पूर्व मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने चौधरी देवीलाल के राजनीतिक जीवन और उनकी नीतियों को याद करते हुए कहा कि देवीलाल किसानों के मसीहा थे। उन्होंने सत्ता में रहते हुए किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए। रणजीत सिंह चौटाला के अनुसार, चौधरी देवीलाल ने किसानों के ट्रैक्टर को गड्डा घोषित करवाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कार्य किया था। उन्होंने कहा कि चौधरी देवीलाल ने आम लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू कीं। वह एक संघर्षशील नेता थे और हमेशा लोगों के मुद्दों को लेकर आवाज उठाते रहे। वह आज भी बड़ी संख्या में लोग चौधरी देवीलाल की नीतियों में विश्वास रखते हैं। रणजीत सिंह चौटाला ने बुजुर्गों के लिए पेंशन योजना को भी चौधरी देवीलाल की महत्वपूर्ण देन बताया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में बुजुर्गों को पेंशन देने की शुरुआत चौधरी देवीलाल के समय हुई और बाद में दूसरे राज्यों में भी ऐसी योजनाएं शुरू की गईं। उन्होंने कहा कि चौधरी देवीलाल की जयंती उनके लिए केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि उनके संघर्ष, विचारों और जनहित की नीतियों को याद करने का अवसर है। सिरसा में उनके निवास पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के पहुंचने की तैयारियां की जा रही हैं। क्षेत्रीय पार्टी (इनेलो-जजपा) का वर्चस्व न रहने दिए बयान पर मीडिया द्वारा इसके पीछे आंकलन के सवाल पर पूर्व मंत्री रणजीत सिंह बोले, आज यह मेरा सामाजिक कार्यक्रम है। किसी पर कटाक्ष नहीं करूंगा। इसका उदाहरण आपके सामने हैं, चुनाव में बंगाल आपके सामने आया, बिहार का चुनाव और अब पंजाब का अब आपके सामने आ जाएगा। पहले फ्रांस, जर्मनी और यूरोप में चालीस-चालीस साल की राजनीति के बाद केवल दो ही पार्टी सिस्टम में आ गए हैं। हम भी उसी दौर से गुजर रहे हैं और टू पार्टी सिस्टम में आना पड़ेगा। पूर्व बिजली मंत्री के पोते सूर्य प्रकाश का कहना है कि चौ. देवीलाल ने खेत, खलियान से देश के उच्च पद तक का सफर किया। किसान-मजदूर, गरीबों के लिए काम किया। हमारे लिए राजनीति सेवा भाव है और उन्होंने राजनीति से ऊपर उठाकर समाज के लिए जो काम किए हैं। मैं भी वहीं कोशिश करूंगा कि राजनीति से ऊपर उठकर हरियाणा के लोगों के लिए काम करूंगा।0
0
Report
Advertisement
विकासनगर के सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई
Dehradun, Uttarakhand:सरकारी जमीनों पर हुए अवैध अतिक्रमण पर एक बार फिर प्रशासन का बुलडोजर गर्जा है... लगातार मिल रही शिकायत के बाद प्रशासन की टीम ने कई जगह पर तकरीबन 100 बीघा सरकारी जमीनों की तस्दीक करने के बाद आज बुलडोज़र कार्यवाही को अंजाम दिया... सरकारी जमीनों पर हुए अवैध कब्जों को खाली कराने के लिए आज प्रशासन की टीम अपना बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंच गई... उप जिलाधिकारी विकासनगर के नेतृत्व में प्रशासन की टीम ने गोल्डन फॉरेस्ट, नदी श्रेणी और अन्य सरकारी जमीनों से अवैध कब्जो को मौके पर ही धराशाही कर दिया... प्रशासन को जानकारी मिली थी की इन सभी जमीनों की बाउंड्री वॉल करने के बाद यहां अवैध प्लाटिंग को अंजाम दिया जा रहा है... आज हुईं इस बुलडोज़र कार्यवाही में शेरपुर, हिंदूवाला, जाटोंवाला, माजरी और ईस्ट होप टाउन इलाके में तकरीबन 100 बीघा जमीन को प्रशाशन की टीम ने कब्जा मुक्त कराया है... प्रशासन का दावा है कि अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी...0
0
Report
Shahabad: Namami Bharat—Vande Mataram mass singing boosts national pride
Kurukshetra, Haryana:वंदे मातरम की गूंज से गीता विद्या मंदिर हुआ गुंजायमान शाहाबाद में नमामि भारतम अभियान के तहत सामूहिक गायन, चेयरमैन सुभाष कलसाना ने की शिरकत कुरूक्षेत्र के शाहाबाद मारकंडा वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शाहाबाद के गीता विद्या मंदिर में ‘नमामि भारतम-वंदे मातरम’ सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के चेयरमैन सुभाष कलसाना ने की। इस दौरान उपस्थित लोगों ने करीब 3 मिनट 10 सेकंड के वंदे मातरम गीत का एक साथ सामूहिक गायन किया। सुभाष कलसाना ने कहा कि वंदे मातरम का सामूहिक गायन केवल शाहाबाद में ही नहीं, बल्कि पूरे हरियाणा और देशभर में किया गया है। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने का अवसर देश के लिए गौरव का विषय है और इस मौक पर एक बड़ा रिकॉर्ड स्थापित हुआ है। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की आत्मा और चेतना का प्रतीक है। यह गीत देशवासियों में राष्ट्रभक्ति और ऊर्जा का संचार करता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी का भाव देने तथा उनका मार्गदर्शन करने में भी वंदे मातरम जैसे राष्ट्रगीत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने पूरे उत्साह के साथ सामूहिक गायन में भाग लिया।0
0
Report
रेलवे ट्रैक पर 10 माह का तेंदुआ शावक मौत: पन्ना में दूसरा बड़ा हादसा
Panna, Madhya Pradesh:ट्रेन की चपेट आकर 10 माह के तेंदुआ की दर्दनाक मौत。 रेल्वे ट्रैक में 3 महीने में दूसरा बड़ा हादसा。 फेंसिंग और स्पीड लिमिट के लिए रेलवे के साथ बैठक करेगा वन विभाग。 एक हादसे में 10 माह के नर तेंदुआ शावक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है। जंगल से निकलकर रेलवे ट्रैक पार करते समय यह नन्हा शावक तेज रफ्तार ट्रेन का शिकार बन गया। सूचना मिलते ही दक्षिण पन्ना डीएफओ अनुपम शर्मा के निर्देश पर रैपुरा रेंजर और वनकर्मियों की टीम मौके पर पहुंची। किसी भी तरह की शिकार की आशंका को देखते हुए डॉग स्क्वायड से पूरे इलाके की सघन कॉम्बिंग कराई गई। जांच में शावक के सभी अंग और नाखून सुरक्षित पाए गए, जिससे शिकार की बात से इनकार किया गया है। मौसम खराब होने के कारण शावक का पोस्टमार्टम रैपुरा विश्रामगृह में डॉक्टरों की टीम द्वारा किया गया, जिसके बाद नियमानुसार उसका भस्मीकरण कर दिया गया है。 इस रेल ट्रैक पर पिछले 3 महीनों के भीतर ट्रेन से कटकर वन्यजीव की मौत का यह दूसरा मामला है। लगातार हो रही इन मौतों के मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएफओ अनुपम शर्मा ने बताया है कि अब रेलवे ट्रैक के आसपास फेंसिंग लगाने, वन्यजीवों की पगडंडियों को बंद करने और कैमरे लगाकर ट्रैकिंग करने की योजना पर काम शुरू कर दिया गया है। साथ ही, ट्रेनों की रफ्तार को नियंत्रित करने के लिए जल्द ही रेलवे अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की जाएगी。0
0
Report
Advertisement
कुरुक्षेत्र में पेट्रोल पंप लूट: CCTV फुटेज से एक आरोपी हिरासत में
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र थीम पार्क के सामने पेट्रोल पंप पर दो युवकों ने लगभग 60000 रुपए की लूट की वारदात अंजाम दी। पेट्रोल पंप पर तोड़फोड़, CCTV फुटेज सामने आई और पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया। वारदात CCTV में कैद है। कुरुक्षेत्र में करीब रात 10:30 बजे ये घटना हुई। दोनों आरोपी पड़ोस की कॉलोनी के रहने वाले हैं, जिन्होंने पेट्रोल पंप पर ₹100 तेल डालवाया और उसके बाद पैसे देने के नाम पर तीन कर्मचारियों के साथ मारपीट की। पेट्रोल पंप का एक कर्मचारी घायल हो गया और ईंट-ईंट और आग बुझाने वाले यंत्र से भी तोड़फोड़ की गई। भारी हंगामा देखकर मौके पर पुलिस आई जिसने एक आरोपी को गिरफ्तार किया, एक फरार है। CCTV फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। बाइट: मोहन पेट्रोल पंप कर्मचारी; बाइट: जगदीश कुमार टामक Kuk थाना प्रभारी कुरुक्षेत्र0
0
Report
पखांजुर ब्रेकिंग: भाजपा कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर श्रद्धांजलि दी
Pakhanjur, Chhattisgarh:पखांजुर ब्रेकिंग-पखांजूर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती, अंतागढ़ विधायक विक्रम उसेंडी भी रहे मौजूद,भाजपा कार्यकर्ताओं ने नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में अंतागढ़ विधायक विक्रम उसेंडी सहित भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों और उनके योगदान को याद किया।0
0
Report
आदिवासी जमीन के नकली दस्तावेज़: कलेक्टर ने एफआईआर और तहकीकात का आदेश जारी किया
Kusu, Chhattisgarh:अंबिकापुर शहर में बेशकीमती जमीन का कूटरचित दस्तावेज तैयार कर आदिवासी की जमीन को गैर आदिवासी के नाम परregistrar कराने के मामले में सरगुजा कलेक्टर ने क्रेता और विक्रेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश सरगुजा एसपी को दिए हैं। नया बस स्टैंड के पास रिंग बांध तालाब को भू माफियाओं द्वारा मिट्टी डालकर बराबर किया जा रहा था, जिसकी शिकायत सरगुजा कलेक्टर से की गई थी। कलेक्टर ने तत्काल तालाब पटाने पर रोक लगा दी, पर मौके पर जमीन मालिक द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों से गाली-गलौज की गई, जिसके बाद जमीन मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया और सरगुजा कलेक्टर की निगरानी में पूरे जमीन की जांच शुरू हो गई थी। अब कलेक्टर अजीत बसंत ने बताया है कि बेशकीमती जमीन आदिवासी के नाम पर थी जिसे कूटरचित दस्तावेजों के जरिए गैर आदिवासी के नाम दर्ज कर लिया गया था। मूल खातेदार के नाम पर जमीन स्थानांतरित कर दी गई है और उसे पुनः मूल स्थिति में करने के निर्देश दिए गए हैं, साथ ही क्रेता और विक्रेता के नाम पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश भी दिए गए हैं। इस कार्रवाई के बाद भूमाफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है और आने वाले समय में प्रक्रियाओं पर कड़ाई बढ़ने की संभावना है।0
0
Report
Advertisement
धनबाद के IIT ISM में 6वें भारतीय राष्ट्रीय भूजल सम्मेलन का शुभारंभ
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के IIT ISM में 6वें भारतीय राष्ट्रीय भूजल सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। सम्मेलन में देश के विभिन्न हिस्सों से आए वैज्ञानिक, स्कॉलर्स और विशेषज्ञ शामिल हुए। इस दौरान भूजल संरक्षण, लगातार घटते जलस्तर, भूजल के रिचार्ज, उसकी मात्रा और गुणवत्ता समेत इसके बेहतर इस्तेमाल को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के कन्वीनर प्रोफेसर मृत्युंजय कुमार सिंह ने कहा कि लगातार गिरता भूजल स्तर गंभीर चिंता का विषय है। भूजल एक सीमित संसाधन है, इसलिए इसके संरक्षण को लेकर सभी को जागरूक और सचेत होने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि भूजल के रिचार्ज, उसकी मात्रा और गुणवत्ता को बेहतर तरीके से समझने के लिए विभिन्न आईआईटी और विश्वविद्यालयों से विशेषज्ञ, स्पीकर्स और स्कॉलर्स सम्मेलन में पहुंचे हैं। सम्मेलन के माध्यम से विशेषज्ञ अपने शोध, सुझाव और जागरूकता संबंधी विचार साझा कर रहे हैं。0
0
Report
देवली में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ ग्रामीणों को दबाव, सुरक्षा की मांग
Tonk, Rajasthan:देवली (टोंक) देवली उपखंड क्षेत्र के ग्राम नासिरदा में स्मैक और एमडी जैसे मादक पदार्थों के बढ़ते अवैध कारोबार के खिलाफ आवाज उठाने वाले ग्रामीणों पर कथित तौर पर अब दबाव बनाया जा रहा है। ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी देवली को ज्ञापन सौंपकर सुरक्षा की गुहार लगाई है और निष्पक्ष जांच की मांग की है। ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पिछले 5-7 वर्षों से स्मैक का नशा पैर पसार रहा है, जिससे सैकड़ों युवा प्रभावित हो रहे हैं। पूर्व में दिए गए ज्ञापन पर डीएसटी टीम द्वारा कार्रवाई कर 7 तस्करों को पकड़ा गया था। अब नशा मुक्ति अभियान को दबाने के लिए गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा जयपुर के एक अधिवक्ता के मार्फत 10 निर्दोष ग्रामीणों को निजी कानूनी नोटिस भिजवाया गया है। इस निजी नोटिस को गांव में उच्च न्यायालय का नोटिस बताकर प्रचारित किया जा रहा है, ताकि ग्रामीणों में भय व्याप्त हो सके, जबकि पड़ताल करने पर इसमें कोर्ट की कोई सील या आदेश नहीं पाया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें राष्ट्रीय समाचार पत्रों में माफी न मांगने पर एससी, एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम तथा दुष्कर्म के झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकियां दी जा रही हैं। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि उनका विरोध किसी जाति विशेष से नहीं, बल्कि सिर्फ नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि निजी नोटिस के आधार पर 10 ग्रामीणों के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई न की जाए, भ्रम फैलाने व धमकी देने वालों को पाबंद कर ग्रामीणों को सुरक्षा दी जाए और नशे के खिलाफ पुलिस गश्त व कानूनी कार्रवाई निरंतर जारी रखी जाए।0
0
Report
पत्रकार पर हमला बुरी तरह से घायल
Gonda, Uttar Pradesh:इंटरनेट की आवाज के पत्रकार सत्यम पर सरे आम दोपहर में कचेहरी में हुआ हमला,कई लोगों ने किया हमला सिर में बुरी तरह घायल,दर्जनों लगे टाँके जिला अस्पताल में भर्ती0
0
Report
Advertisement
धनबाद के अंचलाधिकारी को व्हाट्सएप पर रंगदारी मांगने का मामला दर्ज
Dhanbad, Jharkhand:एंकर -- धनबाद सदर अंचलाधिकारी रामप्रवेश कुमार से व्हाट्सऐप संदेश के माध्यम से एक करोड़ रुपये की रंगदारी राशि की मांग किए जाने का मामला सामने आया है। रकम नहीं देने पर उन्हें गोली मारने की धमकी भी दी गई। मामले को लेकर अंचलाधिकारी ने धनबाद थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि 14 सितंबर 2026 की शाम करीब 7:11 बजे उनके मोबाइल नंबर पर 8935820697 से व्हाट्सएप मैसेज भेजकर एक करोड़ रुपये की मांग की गई। मैसेज में रकम एसबीआई राजगंज शाखा के खाता संख्या 30723845682 में जमा करने को कहा गया था। पैसे नहीं देने पर गोली मारने की धमकी दी गई। सीओ ने आवेदन में राजू पर संदेह जताते हुए उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई का अनुरोध किया है। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि जिस मोबाइल नंबर से धमकी दी गई, वह बिहार का है और मनीष गोला के नाम पर जारी है। पुलिस के अनुसार, करीब नौ दिन पहले तक यह नंबर सक्रिय था। पुलिस को आशंका है कि सिम फर्जी दस्तावेज के आधार पर लिया गया हो सकता है।0
0
Report
जयपुर के नए मेयर सुनील कोठारी: भाजपा ने 2 वोटों से जीता बड़ा चुनाव
Jaipur, Rajasthan:एंकर-करीब 11 महीने के इंतजार के बाद जयपुर को नई शहरी सरकार का मुखिया मिल गया। भाजपा के सुनील कोठारी जयपुर नगर निगम के नए मेयर चुने गए हैं। शुक्रवार को हुए मेयर चुनाव में कोठारी को 89 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता मावर को 60 वोट मिले। एक पार्षद ने NOTA का विकल्प चुना। इस तरह कोठारी ने 29 वोट के अंतर से जीत दर्ज की। मेयर चुनाव का सबसे दिलचस्प पहलू वोटों का गणित रहा। 150 सदस्यीय नगर निगम में भाजपा के 78 पार्षद हैं। यानी पार्टी बहुमत के जरूरी आंकड़े 76 से पहले ही 2 वोट आगे थी। इसके बावजूद कोठारी के खाते में 89 वोट आए। यानी भाजपा के संख्या बल से 11 वोट ज्यादा मिले। चुनाव परिणाम के बाद कोठारी ने कहा कि वे सभी 150 पार्षदों को साथ लेकर जयपुर के विकास के लिए काम करेंगे। उन्होंने हैरिटेज संरक्षण, शहर की सफाई व्यवस्था और अतिक्रमण जैसी समस्याओं पर फोकस करने की बात कही। साथ ही पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और संगठन का आभार जताया। नगर निगम में कुल 150 निर्वाचित पार्षद हैं। मेयर बनने के लिए 76 वोट जरूरी थे। भाजपा के पास अपने ही 78 पार्षद होने के कारण वह बहुमत के आंकड़े से 2 वोट आगे थी। कांग्रेस के पास 57 पार्षद थे, जबकि सदन में 15 निर्दलीय हैं। परिणाम में कोठारी को 89 और मावर को 60 वोट मिले, जबकि एक वोट NOTA में गया। इस हिसाब से भाजपा के घोषित संख्या बल से कोठारी को 11 वोट ज्यादा मिले। कांग्रेस प्रत्याशी को भी पार्टी के 57 पार्षदों की संख्या से 3 वोट अधिक मिले। चुनाव में सभी 150 वोट पड़े। सुनील कोठारी हालिया नगर निगम चुनाव में वार्ड-112 से पहली बार पार्षद चुने गए थे। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी आशीष शर्मा को 905 वोट के अंतर से हराया था। इसके बाद भाजपा ने उन्हें मेयर पद का प्रत्याशी बनाया। कोठारी लंबे समय से भाजपा संगठन में सक्रिय रहे हैं। वे जयपुर शहर भाजपा अध्यक्ष के साथ प्रदेश स्तर पर भी संगठन की जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। पार्षद के रूप में उनकी यह पहली पारी है और इसी में वे शहर के मेयर चुने गए।0
0
Report
कुरुक्षेत्र की मंडियों में धान की आवक तेज, 17% नमी मानक अपनाने की अपील
Kurukshetra, Haryana:कुरूक्षेत्र में धान लेकर किसान मंडियों में पहुंच रहे हैं। मंडी में बिजली-पानी और सफाई की व्यवस्था पूरी है, किसानों से सूखा धान लाने की अपील की गई है। धान का सीजन शुरू हो चुका है और किसान अपनी फसल लेकर मंडी जा रहे हैं। मंडियों में धान की आवक बढ़ रही है। प्रशासन की ओर से किसानों की सुविधा के लिए बिजली, पानी, सफाई और फसल को बारिश से बचाने के इंतजाम किए गए हैं। वहीं किसानों से 17 प्रतिशत तक नमी वाला सूखा धान मंडी में लाने की अपील की गई है। मंडी में धान की आवक शुरू हो गई है। अब तक करीब एक लाख 38 हजार क्विंटल धान मंडी में पहुंच चुका है, जबकि करीब 70 हजार क्विंटल 1509 किस्म का धान भी आ चुका है। अधिकारियों के मुताबिक किसानों को मंडी में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। किसान ट्रॉलियों में धान लेकर मंडी पहुंच रहे हैं और उन्हें गेट पास जारी किए जा रहे हैं। मंडी में बिजली, पेयजल और सफाई की व्यवस्था की गई है। किसानों के लिए 10 वाटर कूलर लगाए गए हैं, जबकि फसल रखने के लिए 5 कवर शेड भी उपलब्ध करवाए गए हैं। बारिश या मौसम खराब होने की स्थिति में धान को सुरक्षित रखने के लिए आढ़तियों को तिरपाल से फसल ढकना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। आढ़तियों के पास तिरपाल और क्रेट समेत जरूरी सामान उपलब्ध करवाया गया है। मंडी सेकेट्री हरजीत सिंह ने कहा कि किसानों से अपील की गई है कि वे अपनी धान की फसल को अच्छी तरह सुखाकर ही मंडी में लेकर आएं। सरकार की ओर से निर्धारित 17 प्रतिशत नमी के मानक का ध्यान रखने की सलाह दी गई है। इससे किसानों को फसल बेचने में परेशानी नहीं होगी और खरीद प्रक्रिया तेजी से पूरी हो सकेगी। मंडी में प्रवेश के लिए किसानों को गेट पर रुककर गेट पास लेना होगा। ट्रॉली की फोटो और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही मंडी में प्रवेश दिया जाएगा। फसल उतारने के बाद किसानों को निर्धारित स्थानों पर बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूरी करनी होगी, इसके लिए मंडी में चार-पाँच स्थान निर्धारित किए गए हैं। इसके बाद फसल की आगे की खरीद प्रक्रिया पूरी की जाएगी। फिलहाल प्रशासन ने धान खरीद सीजन को लेकर तैयारियां पूरी होने का दावा किया है। किसानों से अपील की गई है कि वे सूखी फसल, निर्धारित नमी मानक और मंडी में प्रवेश की प्रक्रिया का ध्यान रखते हुए ही अपनी फसल लेकर पहुंचें।0
0
Report
Advertisement
