icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
231001
RRajanFollow19 Nov 2024, 03:09 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जोधपुर में कांग्रेस का CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर प्रदर्शन

DVDeves VyasJust now
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। शहर एवं देहात जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला दहन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओंकार वर्मा ने चुनाव आयोग पर केंद्र की भाजपा सरकार के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए कांग्रेस का आंदोलन लगातार जारी रहेगा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर पूरे भारत में यह अभियान चलाया जा रहा है। अब हम मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेकर रहेंगे। लोकतंत्र बचाने के लिए यह आंदोलन लगातार चलता रहेगा।
0
0
Report

राजस्थान परिवहन विभाग ने 57 सेवाएं ऑनलाइन कर दीं; ATS 55 ने शुरू ड्राइविंग टेस्ट

Jaipur, Rajasthan:हैडर- - 35 परिवहन कार्यालयों में ऑटोमेटेड टेस्ट ट्रैक - परिवहन विभाग में नवाचार और डिजिटल मोड - अब कम्प्यूटराइज्ड ट्रैक पर हो रही ड्राइविंग ट्रायल - मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने की समीक्षा - विभाग के राजस्व में 13.82 प्रतिशत की वृद्धि - राज्य में दूसरे सर्वाधिक 55 ATS हुए शुरू परिवहन विभाग से जुड़ी 57 सेवाओं को डिजिटल किया जा चुका है। इससे आमजन परिवहन विभाग से जुड़े कामकाज अब ऑनलाइन मोड में पूरे कर पा रहे हैं। वहीं ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया 35 कार्यालयों में कम्प्यूटराइज्ड ट्रैक पर होने जा रही है। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने आज परिवहन विभाग और राजस्थान रोडवेज की प्रगति की समीक्षा की। यह रिपोर्ट देखिए- मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने कहा है कि परिवहन कार्यालयों में लोगों को इस तरह से सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, जिससे आमजन को कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ें। इसके लिए उन्होंने विभागीय सेवाओं के ऑनलाइन मोड कार्यप्रणाली की सराहना की। मुख्य सचिव ने मंगलवार को सचिवालय में परिवहन विभाग और राजस्थान रोडवेज की प्रगति की समीक्षा बैठक ली। मुख्य सचिव ने प्रदेश में आमजन को सुरक्षित, सुगम एवं आधुनिक परिवहन सेवाओं के विस्तार के निर्देश दिए। उन्होंने अंतर-विभागीय मुद्दों, विशेषकर भूमि आवंटन एवं बजट पुनर्भरण आदि का त्वरित समाधान करने के लिए कहा। साथ ही मुख्यमंत्री की बजट घोषणाओं एवं निर्देशों की शत-प्रतिशत अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि परिवहन विभाग ने राजस्व अर्जन में 13.82 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में 27 सितंबर तक परिवहन विभाग द्वारा 3594.73 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया गया है। यह गत वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 436.45 करोड़ रुपए अधिक है तथा राजस्व में 13.82 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। विभाग द्वारा आमजन को आरटीओ एवं डीटीओ कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत देने के लिए 57 सेवाओं को वाहन एवं सारथी पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन किया गया है। इसके साथ ही हाइपोथेकेशन टर्मिनेशन की ऑटोमेटिक प्रक्रिया लागू की गई है। खान विभाग के ई-रवन्ना पोर्टल को आईटीएमएस से इंटीग्रेट कर ओवरलोड वाहनों के ऑटोमेटिक चालान की व्यवस्था भी लागू की गई है। बैठक में बताया गया कि सड़क सुरक्षा एवं पारदर्शी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रदेश के टोल प्लाजा पर ई-डिटेक्शन प्रणाली लागू की गई है। इसके माध्यम से बिना वैध दस्तावेजों जैसे टैक्स, फिटनेस, बीमा एवं पीयूसीसी आदि के संचालित वाहनों के विरुद्ध अब तक लगभग 18 लाख चालान जारी किए गए हैं, जिनकी राशि करीब 1188 करोड़ रुपए है। वहीं प्रदेश में वर्तमान में 55 ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (ATS) संचालित हैं। एटीएस की संख्या के मामले में राजस्थान देश में गुजरात के बाद दूसरे स्थान पर है। ऑटोमेटेड व्यवस्था से वाहनों की फिटनेस जांच में पारदर्शिता एवं तकनीकी दक्षता को बढ़ावा मिल रहा है। पुराने वाहनों को चरणबद्ध रूप से हटाने तथा प्रदूषण रहित Vehicles को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से नई पॉलिसी लागू की गई है। राजस्थान व्हीकल स्क्रैपिंग नीति-2025 अधिसूचित की गई है। इसके तहत स्क्रैपिंग सर्टिफिकेट के आधार पर नया वाहन खरीदने पर 16 से 26 प्रतिशत तक और अधिकतम एक लाख रुपए की टैक्स छूट दी जा रही है। रोडवेज की समीक्षा के दौरान बताया कि रोडवेज फ्लीट को मजबूत करने के लिए एसी एवं ब्लू लाइन बसों तथा इलेक्ट्रिक बसों की खरीद व अनुबंध पर लेने की प्रक्रिया चल रही है। लगभग 900 नई बसों को रोडवेज के बेड़े में शामिल करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। वहीं, अजमेर, भरतपुर, दूदू, कोटा, उदयपुर,अलवर सहित प्रदेश के विभिन्न जिला मुख्यालयों एवं कस्बों में आधुनिक सुविधाओं से युक्त बस स्टैंडों के निर्माण और रिनोवेशन के कार्य जोरों पर हैं। बैठक में परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव भवानी सिंह देथा और आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
0
0
Report
Advertisement

नोएडा: ई-रिक्शा बैट्री चोरी करने वाले 2 गिरफ्तार, पांच बैटरियां मिलीं

Noida, Uttar Pradesh:नोएडा में ई-रिक्शों से बैट्री चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार नोएडा के थाना सेक्टर-113 पुलिस ने ई-रिक्शों से बैट्री चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की पांच बैट्री, दो अवैध चाकू और वारदात में इस्तेमाल एक ई-रिक्शा बरामद किया है。 पुलिस के मुताबिक, 29 सितंबर 2026 को लोकल इंटेलिजेंस और बीट पुलिसिंग की मदद से सूचना मिलने पर टीम ने कार्रवाई की। दोनों आरोपियों को एफएनजी सर्विस रोड, एफएनजी तिराहे के पास, सेक्टर-115 नोएडा से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान विक्की कुमार पुत्र विकास साहू और सुमित पुत्र प्रेमलडैते के रूप में हुई है。 पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे एनसीआर क्षेत्र में घूमकर ई-रिक्शों की रेकी करते थे। इसके बाद सड़क किनारे खड़े ई-रिक्शों से मौका देखकर उनकी बैट्री चोरी कर लेते थे। चोरी की गई बैट्रियों को फेरी लगाने वाले कबाड़ियों और ई-रिक्शा चालकों को सस्ते दामों पर बेच दिया जाता था。 पुलिस ने बरामद पांचों बैटरियों को ईस्टमैन प्रीमियम प्लस कंपनी का बताया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

जयपुर में भारत-इजराइल जल सहयोग: तकनीकी नवाचार से जल प्रबंधन का नया दौर

Jaipur, Rajasthan:जयपुर। इजराइल के राजदूत फारेस सैब का आज जयपुर पहुंचे । इस दौरान जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत ने स्वागत अभिनंदन किया गया। मुलाकात के दौरान भारत और इजराइल के बीच जल संसाधनों के बेहतर प्रबंधन को लेकर विस्तार से चर्चा हुई。 बैठक में जल संचय, सिंचाई, जल संरक्षण और जल संवर्धन से जुड़ी आधुनिक तकनीकों और नवाचारों पर विशेष रूप से मंथन हुआ। जल की बढ़ती जरूरतों के बीच उपलब्ध संसाधनों के प्रभावी उपयोग और संरक्षण के लिए आधुनिक तकनीक की भूमिका पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान दोनों देशों के जल क्षेत्र में अनुभवों को साझा करने और तकनीकी सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा हुई। खासतौर पर जल संसाधनों के बेहतर प्रबंधन, संरक्षण और सिंचाई व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए इजराइल की तकनीकी विशेषज्ञता और भारत की जरूरतों के बीच संभावित सहयोग के मुद्दे पर विचार किया गया। मुलाकात में जल संरक्षण से जुड़े नवाचारों को बढ़ावा देने और दोनों देशों के बीच तकनीकी ज्ञान एवं अनुभवों के आदान-प्रदान की संभावनाओं को लेकर भी चर्चा हुई। भारत और इजराइल के बीच जल प्रबंधन के क्षेत्र में सहयोग पहले से ही महत्वपूर्ण विषय रहा है। ऐसे में जयपुर में हुई यह मुलाकात जल संचय, संरक्षण, सिंचाई और जल संवर्धन से जुड़ी आधुनिक तकनीकों पर आपसी सहयोग की संभावनाओं के लिहाज से अहम रही。
0
0
Report

मुलताई में अवैध गौतस्करी: 12 मवेशी पकड़ गए, 2 मौत, आरोपी फरार

Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले के मुलताई थाना क्षेत्र में अवैध गौ तस्करी का मामला सामने आया है। हिंदू संगठन के लोगों की सूचना और पुलिस की कार्रवाई में मवेशियों से भरी एक पिकअप वाहन को पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि पिकअप में 12 मवेशियों को क्रूरता पूर्वक भरकर ले जाया जा रहा था, जिनमें दो मवेशियों की मौत हो चुकी थी। जानकारी के मुताबिक मवेशियों को छिंदवाड़ा जिले के लावाघोगरी इलाके से भरकर मुलताई के रास्ते महाराष्ट्र स्थित कत्लखाने ले जाने की बात सामने आई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस और हिंदू संगठन के लोगों ने पाड़सिंगा गांव के पास घेराबंदी कर पिकअप वाहन को पकड़ लिया। हालांकि वाहन में मौजूद आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने सभी बरामद मवेशियों को गौशाला भेज दिया है, जबकि फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस कथित गौ तस्करी के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं और मवेशियों को कहां से लाया गया था।
0
0
Report
Advertisement

सेवा संकल्प यात्रा मंडला पहुँची: बारडोली से वाराणसी तक बाइकर्स का संदेश

Mandla, Madhya Pradesh:सेवा संकल्प यात्रा सेवा और जनभागीदारी का संदेश लेकर निकली सेवा संकल्प यात्रा अब मंडला पहुंच चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित इस यात्रा में देशभर के बाइक राइडर्स शामिल हैं। गुजरात के वडनगर से शुरू होकर वाराणसी तक पहुंचने वाली इस यात्रा का मंडला में दो दिवसीय प्रवास है। इस दौरान सेवा, स्वच्छता, जल संरक्षण, पौधरोपण और जनसंवाद जैसे कार्यक्रमों के जरिए समाज को जोड़ने का संदेश दिया जा रहा है। तस्वीरें... बाइकर्स का काफिला... और सेवा का संकल्प। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से सेवा संकल्प अभियान यात्रा निकाली जा रही है। वडनगर से वाराणसी तक की इस यात्रा के एक रूट में मंडला को भी शामिल किया गया है। 29 सितंबर को यात्रा का मंडला आगमन हुआ। गुजरात के बारडोली से सांसद प्रभु बसावा समेत देश के अलग-अलग हिस्सों से आए बाइक राइडर्स इस यात्रा में शामिल हैं। सांसद प्रभु बसावा और जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल ने बताया गया कि करीब 50 बाइकर्स यात्रा का हिस्सा हैं। कांग्रेस के बयानों पर सांसद ने कहा कि कांग्रेस यह यात्रा देश के अन्य मुद्दों से ध्यान भटकाने की राजनीति और पब्लिसिटी स्टंट बता रही है परंतु हम देश के लिए राजनीति करते है। बाइट - प्रभु बसावा - सांसद बारडोली - गुजरात बाइट - दिलीप जायसवाल - प्रभारी मंत्री - मण्डला。 एंकर - वडनगर से वाराणसी तक... बाइक पर सवार ये यात्री सिर्फ दूरी नहीं नाप रहे, बल्कि सेवा और जनभागीदारी का संदेश लेकर आगे बढ़ रहे हैं। मंडला में दो दिनों के प्रवास के दौरान यात्रा ने युवाओं, किसानों, श्रमिकों, महिलाओं और विभिन्न वर्गों से संवाद किया। अब अगला पड़ाव डिंडोरी होगा।
0
0
Report

बोकारो में 45 लाख के आभूषण और 1 लाख नकद चोरी; पुलिस जांच में जुटी

Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के बेरमो के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र में DVC अवसीय क्लोनी F/D - 5 में दिनदहाड़े एक लाख नकदी और 45 लाख रुपए के आभूषण चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। स्वर्गीय गोपाल सिंह की दो वर्ष पहले निधन हो चुका है और उनकी विधवा पत्नी के घर को चोरों ने निशाना बनाया। घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर लाखों रुपये के आभूषण और नकदी ले गए। परिजनों के अनुसार घर में लगभग 45 लाख मूल्य के आभूषण और लगभग एक लाख नकद रखे थे, जिन्हें चोर अपने साथ ले गए। चोरी के बाद इलाके में दहशत है। घटना के वक्त स्वर्गीय गोपाल सिंह की पत्नी अपने बच्चों को स्कूल भेजकर घर से बाहर गई थीं; बच्चों के लौटने पर उन्होंने ताला टूटा देखा। इसके बाद परिजन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जाँच शुरू की। 13 दिन पहले डबल मर्डर हुआ था जिसका खुलासा नहीं हुआ, और अब दिनदहाड़े चोरी की घटना से सवाल उठ रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। चोरी गए सामान की कीमत और कितने चोर थे, ये बाद में स्पष्ट होगा।
0
0
Report

जयपुर में इजराइल की जल प्रबंधन तकनीकें: सहयोग के रास्ते और जल सुरक्षा की दिशा

Jaipur, Rajasthan:जयपुर-इजराइल के राजदूत से मंत्री की मुलाकात, राजदूत फारेस सैब से मंत्री सुरेश सिंह रावत की मुलाकात, जल संचय-जल संरक्षण को लेकर भारत-इजराइल सहयोग पर चर्चा, सिंचाई और जल संवर्धन की आधुनिक तकनीकों पर हुआ मंथन, राजस्थान में इजराइल की जल प्रबंधन तकनीक अपनाने पर चर्चा, जल संसाधनों के बेहतर प्रबंधन और संरक्षण पर जोर, मंत्री रावत बोले-जल ही जीवन, आने वाली पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षित करना संकल्प, आधुनिक तकनीक से हर बूंद के सदुपयोग पर सरकार का फोकस, हर खेत तक पानी पहुंचाने के प्रयासों पर भी चर्चा, जल संरक्षण में तकनीकी सहयोग की संभावनाओं पर विचार, इजरायली राजदूत ने सहयोग को आगे बढ़ाने की इच्छा जताई
0
0
Report
Advertisement

पुसौर पुलिस ने मुजफ्फरपुर से अश्लील वीडियो मामले के फरार आरोपी को गिरफ्तार किया

Darogapara, Chhattisgarh:सोशल मीडिया पर बच्चों से संबंधित अश्लील वीडियो देखने और अपलोड करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुसौर पुलिस ने बिहार के मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त Vivo मोबाइल फोन भी जब्त किया है। मामला पुसौर थाना क्षेत्र के लारा NTPC का है। पुलिस मुख्यालय से प्राप्त साइबर टिपलाइन की सूचना पर जांच शुरू की गई थी। जांच में सामने आया कि 25 मार्च 2026 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बच्चों से संबंधित अश्लील वीडियो देखा और अपलोड किया गया था। मामले में पुसौर थाने में 25 अगस्त 2026 को अपराध क्रमांक 200/2026 दर्ज कर BNS की धारा 294 और IT एक्ट की धारा 67(B) के तहत कार्रवाई शुरू की गई। तकनीकी जांच और मोबाइल डिटेल के आधार पर आरोपी की लोकेशन मुजफ्फरपुर, बिहार में मिली। इसके बाद थाना प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस के नेतृत्व में पुलिस टीम बिहार पहुंची और मोहम्मद जुबैर आलम (38), निवासी ग्राम सुमेरा, थाना कुढ़नी, जिला मुजफ्फरपुर को हिरासत में लेकर रायगढ़ लाई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पिछले वर्ष लारा NTPC क्षेत्र में ठेकेदार के अधीन पोकलेन मशीन चलाने का काम करता था। पुलिस ने मोबाइल फोन जब्त कर उपलब्ध इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
0
0
Report
Advertisement

चंपारण में तटबंध टूटना जारी, बाढ़ का खतरा बढ़ा

Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है एक के बाद एक चंपारण में चौथी जगह तटबंध टूट गया है योगापट्टी के डुमरी पंचायत के समीप गोलाघाट के पास चंपारण तटबंध टूट गया है तटबंध टूटने से आस पास के इलाके में हाहाकार मच गया है तटबंध टूटने आधा दर्जन गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है बता दे पश्चिम चंपारण में 24 घंटे के अंदर एक के बाद एक चार जगहों पर चंपारण तटबंध टूट गया है दो जगह बगहा में तो जगह बेतिया में तटबंध टूट गया है चंपारण तटबंध का टूटने का सिलसिला नहीं रुक रहा है बाढ़ पूर्व तटबंधों की सुरक्षा और सतत निगरानी पर सवाल खड़े हो रहे है जल संसाधन विभाग और जिला प्रशासन के तमाम दावे खोखले साबित हो रहे है
0
0
Report

राजस्थान RCA चुनाव: बैलेट पेपर सीरियल नंबर समेत मतदान निष्पक्षता पर सवाल

Jaipur, Rajasthan:Jaipur राजस्थान क्रिकेट संघ के चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर RCA चुनाव में मतदान प्रक्रिया, बैलेट की गोपनीयता और तीन जिला संघों की वोटिंग को लेकर उठे सवाल दो शिकायतों से बढ़ा विवाद RCA चुनाव में बैलेट की गोपनीयता और मतदान से दूरी के आरोपों को लेकर शिकायत चुनाव अधिकारी को दी गई लिखित शिकायतों में चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर सवाल धनंजय सिंह खींवसर, मोहित यादव और आशीष तिवाड़ी के हस्ताक्षर वाली शिकायतें सामने आईं तीन नवगठित जिला क्रिकेट संघों को मतदान से दूर रहने के निर्देश का आरोप बालोतरा, डीडवाना-कुचामन और खैरथल-तिजारा जिला क्रिकेट संघों के नाम शिकायत में शामिल रिपोर्ट में वित्त आयोग अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी के प्रभाव में चुनाव प्रक्रिया में हस्तक्षेप का आरोप तीनों जिला संघों को वोट नहीं डालने और चुनाव प्रक्रिया से दूर रहने का निर्देश देने का दावा ऐसे निर्देशों से RCA चुनाव की निष्पक्षता और प्रशासनिक तटस्थता पर सवाल उठाए गए बैलेट पेपर पर सीरियल नंबर को लेकर भी आपत्ति सचिव पद के उम्मीदवार मोहित यादव ने चुनाव अधिकारी को दी औपचारिक आपत्ति मुख्य बैलेट पेपर पर सीरियल नंबर या पहचान योग्य निशान नहीं रखने की मांग 33 से 36 मतदाताओं की छोटी निर्वाचक मंडल का दिया हवाला शिकायत में कहा, सीरियल नंबर से बैलेट और मतदाता के बीच संबंध स्थापित होने की आशंका दोनों शिकायतों को चुनाव की आधिकारिक कार्यवाही और रिकॉर्ड में शामिल करने की मांग
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top