मीरजापुर-संविधान दिवस पर पुलिस लाइन में शपथ दिलाते पुलिस अधीक्षक अभिनंदन
Mirzapur, Uttar Pradesh:पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘अभिनन्दन’ द्वारा ‘‘संविधान दिवस’’ के अवसर पर पुलिस लाइन में पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारीगण को मौलिक कर्तव्यों से अवगत कराते हुए संविधान में निहित मूल्यों और आदर्शों सहित राष्ट्र की एकता व अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा गया । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन , समस्त क्षेत्राधिकारी , प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
