231001
मिर्जापुर-पुलिस को देखते ही सड़कों पर लेट गए छात्र, केबी पीजी कॉलेज का मामला
Mirzapur, Uttar Pradesh:मिर्ज़ापुर नगर के मुजफ्फरगंज स्थित कन्हैया लाल बसंत लाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को अध्यनरत छात्रों ने छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर कॉलेज परिसर में ही जम गए साथ ही उन्होंने अध्यापकों को भी वही रोके रखा, उनकी मांग थी जब तक चुनाव की तिथि घोषित नहीं होगी तब तक हम लोग यहां से निकलने वाले नहीं, इसके बाद कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी पुलिस को पहुंचने पर छात्र सड़कों पर ही लेट गए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अरवल पुलिस ने चोरी गई स्कूल बस वैशाली से बरामद कर एक आरोपी के साथ बड़ी उपलब्धि हासिल की
Makhdun pur Kabir, Bihar:अरवल पुलिस की बड़ी कामयाबी, चोरी गई स्कूल बस वैशाली से बरामद अरवल पुलिस को वाहन चोरी के एक मामले में बड़ी सफलता मिली है। कुर्था थाना क्षेत्र से चोरी गई मानस विद्यालय, बभना शाखा की स्कूल बस को वैशाली जिले से बरामद कर लिया गया है। इस मामले में वाहन चोरी के सक्रिय गिरोह से जुड़े एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. नवजोत सिमी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। बताया गया कि 28 अप्रैल को प्रतापपुर पनशाला के पास से स्कूल बस संख्या बीआर-25पी-9332 चोरी हो गई थी। विद्यालय के प्राचार्य के आवेदन पर कुर्था थाना में कांड संख्या 73/26 दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें कुर्था थाना, किंजर थाना और डीआईयू की टीम को शामिल किया गया। तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने वैशाली जिले में छापेमारी कर बस को बरामद कर लिया। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी के तरीकों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। पुलिस अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। इस सफलता को अरवल पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। डॉ नवजोत सिमी एसपी अरवल0
0
Report
आग्निमित्रा पाल के बयान से हंगामा: असानसोल के दक्षिण विधायक पर मंत्रियों की बहस
Asansol, West Bengal:राज्य के दो विभागों के मंत्री असानसोल के दक्षिण विधायक अग्निमित्रा पाल। बाबा और माँ की प्रतिक्रिया दी गई।0
0
Report
इटावा में भाजपा महिला नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा जनपद में भारतीय जनता पार्टी के महिला नेत्रियों ने नारी वंदन विधेयक के विरोध के चलते समाजवादी पार्टी के सांसद जितेंद्र दोहरे के आवास के पास टेंट लगाकर प्रदर्शन किया और विपक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा महिला नेत्रियों ने स्थल पर बैठक कर विरोध दर्ज किया। इस प्रदर्शन के दौरान भाजपा सदर विधायक सहित पदाधिकारी मौजूद रहे और भाजपा जिलाध्यक्ष भी उपस्थित थे। बाइट: सरिता भदौरिया - विधायक भाजपा0
0
Report
Advertisement
दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेसवे पर हुंडई इऑन कार में आग, यात्रियों ने बचाई जान
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर : दिल्ली - देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर बड़कलां पुलिस चेक पोस्ट के समीप आज दोपहर चलती हुई हुंडई इओन कार में अचानक आग लग गई - कार देहरादून की तरफ से मुजफ्फरनगर जा रही थी - आग लगते ही कार सवारों में अफरा-तफरी मच गई और सभी लोग तुरंत बाहर निकल आए, जिससे बड़ा हादसा टल गया - देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन करीब आधा घंटे तक धू-धू कर जलता रहा - सूचना मिलने पर फतेहपुर थाना पुलिस व फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और दमकल कर्मियों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया!0
0
Report
चंदौली: ताले तोड़कर दो मकानों से लाखों की चोरी, दहशत फैली
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली... - बंद पड़े दो मकानों में लाखों की चोरी से हड़कंप - चोरों ने ताला तोड़कर जेवरात, नगदी और कीमती सामान किया पार - वार्ड नंबर 7 पराहूपुर में एक ही रात दो घरों को बनाया निशाना - मकानों के मेन गेट समेत कई ताले तोड़कर अंदर घुसे चोर - एक मकान से करीब 1 लाख नगद और लाखों के जेवर चोरी - दूसरे घर से भी लगभग 3 लाख रुपये के सामान चोरी होने की जानकारी - चोरी का सामान ले जाने में मैजिक वाहन इस्तेमाल होने की आशंका - सुबह आसपास के लोगों ने टूटा ताला देखकर दी सूचना - सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी - इलाके में दहशत, लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की उठाई मांग - मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के पराहूपुर वार्ड नंबर 7 का मामला.0
0
Report
शाहजहांपुर में नकली सरसों तेल बरामदगी: खाद्य विभाग एक्शन के मूड में
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर में खाद्य विभाग की टीम ने नकली सरसों के तेल की बड़ी खेप बरामद की...जिससे तेल बेचने वालों में हड़कंप मच गया फिलहाल खाद्य विभाग तेल सप्लाई करने वाली फर्म और दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रहा है0
0
Report
Advertisement
सहारनपुर में बुजुर्ग महिला से नशीला दूध पिलाकर लूट, गिरोह गिरफ्तार
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के थाना कुतुबशेर इलाके में बुजुर्ग महिला वीना बांगा (75) के घर आकर परिचित हरदीप उर्फ दीपा ने भरोसे का फायदा उठाकर नशे की दूध-pur होकर चोरी की योजना बनायी। आरोपी ने रात लगभग आठ बजे दूध और खाने का सामान लेकर घर पहुंचा; बुजुर्ग ने संदेह नहीं किया और दूध पी लिया जिसमें नशीला पदार्थ मिला था। कुछ समय बाद वह बेहोष हो गईं और चूरा-चूरा कर दी गईं, जिससे अलमारी के ताले खुल गए, নগदि गायब हुई और चार सोने की चूड़ियाँ व गले की चैन भी उतर गई। इसके बाद आरोपियों ने CCTV कैमरों के सबूत मिटाने के लिए फर्जी तरीके से डाटा हटाने की कोशिश की और वाई-फाई डिवाइस भी साथ ले गए। पुलिस ने गहन जांच के बाद पाया कि यह एक अकेला चोर नहीं, बल्कि पूरा गिरोह था जो नशा देकर चोरी करता है। एसएसपी के निर्देश पर कु्तुबशेर पुलिस ने जाल बिछाकर चारों शातिर आरोपियों को दबोचा। गिरफ्तारी कब्रिस्तान के तालाब किनारे से हुई; पुलिस ने दलबस पीली धातु की डलियाँ, चैन-लोकेट, नकदी, मोबाइल फोन, फर्जी नंबर प्लेट और चोरी की स्कूटी बरामद की। मुख्य आरोपी हरदीप उर्फ दीपा का लंबा आपराधिक इतिहास भी सामने आया है, जिसके अनुसार उत्तराखंड, हरियाणा और सहारनपुर में नशा देकर चोरी, लूट और अन्य मामलों के मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस गिरोह के बाकी नेटवर्क और पुरानी वारदातों की भी जांच कर रही है, मौके पर क्षेत्रवासियों में घटना को लेकर चर्चा चल रही है।0
0
Report
पटाखा माफिया कादिर और भतीजे की जमानत पर कल हाईकोर्ट में सुनवाई
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुड़ी बड़ी ख़बर, कुख्यात पटाखा माफिया कादिर और उसके भतीजे की जमानत पर कल होगी सुनवाई, करोड़ों की ठगी मामले में जेल में बंद कादिर और आसिफ की जमानत पर होगी सुनवाई, दोपहर 12 बजे हाईकोर्ट की सिंगल बेंच में पटाखा माफिया कादिर की जमानत पर सुनवाई होगी, निवेश के नाम पर गरीबों से करोड़ों रुपए की ठगी का मास्टरमाइंड है पटाखा माफिया कादिर, प्रयागराज के शाहगंज समेत अन्य थानो में दर्ज है ठगी का मुकदमा, जनपद न्यायालय से जमानत ख़ारिज होने के बाद हाईकोर्ट में कादिर और आसिफ ने दाखिल की है याचिका, प्रयागराज के नैनी जेल में बंद है पटाखा माफिया कादिर और उसका भतीजा आसिफ।0
0
Report
सोमनाथ के राष्ट्रीय स्वाभिमान पर तुष्टिकरण की राजनीति गरमाई
Noida, Uttar Pradesh:मारे सांस्कृतिक स्थल हजारों वर्षों से भारत की पहचान रहे हैं। लेकिन दुर्भाग्य से देश में आज भी ऐसे लोग हैं, जिनके लिए सोमनाथ जैसे राष्ट्रीय स्वाभिमान के विषय से ज्यादा जरूरी तुष्टिकरण है।0
0
Report
Advertisement
गलवान शहीद स्मारक पर चीन का इमोशनल कार्ड? एक्सपर्ट्स की बाइट
Jammu, मदर्स डे पर चीन ने गलवान के शहीदों के स्मारक पर परिजनों के रोते बिलखते विजुअल शेयर किया... इस स्टोरी पर दो एक्सपर्ट्स की बाइट -गलवान में मारे गए अपने सैनिकों की संख्या नहीं बताई, अब ये वीडियो जारी कर कन्फर्म क्यों किया - गलवान पर चीन के स्टैंड में ये बदलाव क्या संकेत देता है - क्या ये जिनपिंग का इमोशनल कार्ड है, भ्र्ष्टाचार के मामलों से लोगों का ध्यान हटाने के लिए - अभी हाल ही में जिनपिंग के 2 जनरलों को मौत की सजा दी गई, कोर टीम में बड़े बदलाव किये गए. चीन के अंदर चल क्या रहा है. - क्या जिनपिंग तख्तापलट से डरे हुए हैं-0
0
Report
धनबाद ट्रैफिक चेकिंग: डबल हेलमेट के नियम के उल्लंघन पर सख्त चेतावनी
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के गोल बिल्डिंग चौराहे पर आज ट्रैफिक पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान चलाकर नियम तोड़ने वालों को सख्त चेतावनी दी। सार्जेंट मेजर राकेश दुबे के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान का मकसद लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क हादसों पर रोक लगाना था। धनबाद की व्यस्त सड़कों पर आज ट्रैफिक पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ नजर आई। जांच अभियान के दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों की बारीकी से जांच की गई। पुलिस ने खासतौर पर ‘डबल हेलमेट’ नियम पर जोर दिया, जिसमें बाइक चालक के साथ पीछे बैठे व्यक्ति के लिए भी हेलमेट पहनना अनिवार्य बताया गया। इसके अलावा ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी, बीमा और प्रदूषण प्रमाण पत्र जैसे जरूरी दस्तावेजों की भी जांच की गई। तकनीकी कारणों से पोश मशीन खराब रहने के कारण मौके पर चालान नहीं काटा गया, लेकिन पुलिस ने स्पष्ट कर दिया कि आगे नियम उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। अधिकारियों ने कहा कि नंबर प्लेट से छेड़छाड़, ट्रिपल राइडिंग, सीट बेल्ट का उपयोग न करना, शराब पीकर वाहन चलाना और ड्राइविंग के दौरान मोबाइल का इस्तेमाल करना कानूनन अपराध है。0
0
Report
बेरमो में आधा डिसमिल जमीन विवाद में दो परिवार के बीच मारपीट, हालत गंभीर
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में आधा डिसमिल जमीन की लड़ाई के लिए मारपीट की नौबत आई। लहूलुहान हुआ परिवार ! आज जमाना ऐसा आ गया हैं कि लड़ाई कब विकराल रूप ले ले और बात खून-ख़राबे तक चली जाए, ये कोई नहीं जानत और साथ ही अपने आप में ही कई सवालों क़ो छोड़ जाता हैं. ऐसा ही एक़ मामला सामने आया है, जिसमे आधा डिसमिल जमीन पर बने दो कमरे के मकान क़ो लेकर दो परिवार के बीच झड़प हो गई. बोकारो ज़िला के बेरमो ढोरी बस्ती के सोनारडीह निवासी परमानंद कुमार ने इसे लेकर थाने में तहरीर दी है कि उनके परिवार के साथ मोहन प्रसाद बरनवाल उनकी पत्नी रेणु देवी और उनके बेटे अंकुश बरनवाल ने मारपीट का आरोप लगाया हैं. दरअसल, मामला आधा डिसमिल जमीन पर बने दो कमरे के मकान के विवाद क़ो लेकर हैं. जो 2004 में मोहन प्रसाद बरनवाल से खरीदी गई थी. अब इस मकान पर उनका जबरन ताला लगा दिया गया हैं, परमानन्द कुमार के परिवार का इलाज़ अनुमंडल अस्पताल में चल रहा हैं.जहां गंभीर चोट देखी गई और खून भी बहते परिजनों का देखा गया. परमानन्द के परिवार ने बेरमो पुलिस पर कोई कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया. उधर दूसरी तरफ मोहन प्रसाद बरनवाल ने इन तमाम आरोपों क़ो बेबुनियाद और मनगढंत बताया हैं. सवाल उठ रहें हैं कि आखिर सच्चाई क्या हैं किसकी बात सही हैं और असल मामला क्या हैं, क्योंकि सबकुछ साफ और न ही असिलियत समझ में आ रहीं हैं.बात ये भी हैं कि जो दिखता हैं उसके अंदर भी कई कहानी दबी -छुपी होती हैं. बेरमो पुलिस की जाँच के बाद ही मामला साफ होगा और सच्चाई क्या हैं आखिर कौन सही और कौन गलत हैं. ये याद रखने और कानून सम्मत बात हैं कि सिर्फ आरोप लगा देने से कोई दोषी और गुनहगार नहीं हो जाता. जाँच के बाद ही आसिलियत सामने आती हैं.0
0
Report
Advertisement
दुमका में आभा आईडी से डिजिटल स्वास्थ्य सेवाएं बढ़ाने की पहल तेज
Dumka, Jharkhand:दुमका के सिविल सर्जन कार्यालय सभागार में लोगों को डिजिटल स्वास्थ्य सेवा से जोड़ने के लिए आभा आईडी बनाने की पहल तेज कर दी गई है। अब सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ निजी अस्पतालों को भी आने वाले मरीजों का आभा आईडी खोलना अनिवार्य होगा। इसको लेकर सरकारी अस्पताल के प्रबंधक और निजी अस्पतालों के प्रोपराइटरों के साथ बैठक आयोजित कर विस्तृत जानकारी दी गई। सरकार की ओर से डिजिटल रजिस्ट्रेशन अभियान के तहत आधार कार्ड से जुड़े आभा आईडी को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ने का कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य सुदूर गांवों से आने वाले गरीब मरीजों को बेहतर और आसान स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है। एक ही आईडी के माध्यम से मरीजों के इलाज और स्वास्थ्य रिकॉर्ड को सुरक्षित एवं सरल बनाया जा सकेगा। झारखण्ड स्वास्थ्य बिभाग के आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के सयुक्त निर्देशक ने कहा कि दुमका जिले में अब तक लगभग 47 प्रतिशत मरीजों का आभा रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है। आने वाले समय में इसे शत-प्रतिशत तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके। आने वाले समय मे आभा आईडी का लाभ लोगो को मिलेगा जिससे मरीजों का पूरा रिकॉर्ड भी मिल जायेगा।0
0
Report
बीजेपी प्रवक्ता बोले: जेल बेल के तहत मिली, कांग्रेस के नेता भी बेल पर
Ranchi, Jharkhand:रांची में बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता मनोज पांडेय ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, एक प्रक्रिया के तहत ही लंबे समय तक जेल में रहने वाले को बेल मिलता है, इसी प्रक्रिया के तहत बेल मिला है, इसमें खुशी मानने वाली बात क्या है? एक प्रक्रिया के तहत मिला है, कांग्रेस के सभी शीर्ष नेता बेल पर ही हैं. प्रदीप सिन्हा, प्रदेश प्रवक्ता, बीजेपी0
0
Report
अलवर में ट्यूशन जाते 10वीं छात्र की मौत, बहन घायल
Alwar, Rajasthan:अलवर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में राठी फैक्ट्री के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 10वीं कक्षा के छात्र लवदीप की मौत हो गई, जबकि उसकी बहन घायल हो गयी। घायल बहन का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, लवदीप पुत्र प्रदीप, निवासी गांव सैयद खेड़ली, अपनी बहन के साथ अंबेडकर नगर की ओर ट्यूशन पढ़ने जा रहा था। इसी दौरान उद्योग नगर क्षेत्र में राठी फैक्टी के पास आगे चल रहे ट्रैक्टर और एक अन्य बाइक सवार को बचाने के प्रयास में उसकी बाइक असंतुलित हो गई और सामने से आ रही दूसरी बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि लवदीप के सिर में गंभीर चोट लगी और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं उसकी बहन को मामूली चोटें आई हैं। मृतक के परिजन विजय यादव ने बताया कि हादसे के वक्त सड़क पर ट्रैक्टर और बाइक सवार अगल-बगल चल रहे थे, जिन्हें बचाने के प्रयास में यह दुर्घटना हुई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस की मदद से शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लवदीप अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और गांव में शोक की लहर है। बाइट: विजय यादव (मृतक के परिजन)0
0
Report
Advertisement
