231307
मीरजापुर: सजीवपुत्रिका व्रत: संत के जन्मोत्सव के लिए महिलाओं ने रखा व्रत
Mirzapur, Uttar Pradesh:मिर्जापुर के नारघाट पर सैकड़ों महिलाओं ने सजीवपुत्रिका व्रत के अवसर पर एकत्र होकर पूजन अर्चन किया। यह व्रत हिंदू धर्म में महत्वपूर्ण माना जाता है, जिसमें महिलाएं अपनी संतान की लंबाई और स्वास्थ्य के लिए इसे करती हैं। व्रत के दौरान महिलाएं बिना अन्न जल ग्रहण किए अपने बच्चों के उत्तम स्वास्थ्य और सफलता की कामना करती हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
डिज़ल चोर गिरफ्तार: ट्रक चालक और खरीदार सहित 100 लीटर चोरी का डीज़ल बरामद
Dhamtari, Chhattisgarh:डीजल चोरी का खुलासा, ट्रक चालक और चोरी का डीजल खरीदने वाला गिरफ्तार धमतरी जिले की कुरूद थाना पुलिस ने डीजल चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है...... पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन अलग-अलग जरकिन में रखा 100 लीटर चोरी का डीजल बरामद किया है, जिसकी कीमत करीब 10 हजार 240 रुपये बताई गई है...... पुलिस के मुताबिक ट्रक चालक अजय ध्रुव माल परिवहन के लिए ट्रक लेकर निकला था..... इसी दौरान उसने ट्रक की टंकी से करीब 130 लीटर डीजल चोरी कर लिया...... और इसमें से 100 लीटर डीजल गांव के ही लाकेश उर्फ चुम्मन महिपाल को 6 हजार 800 रुपये में बेच दिया.... मामले की शिकायत मिलने के बाद कुरूद पुलिस ने तत्काल पतासाजी शुरू की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया..... वही पुलिस ने चोरी का डीजल भी बरामद कर लिया है..... दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।0
0
Report
नरवाना में पुलिस का संयुक्त हमला: नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार
Jhanj Kalan, Haryana:नशे के अड्डों पर पुलिस का बड़ा प्रहार नारवाना की चमेला कॉलोनी में सुबह-सुबह पुलिस की बड़ी रेड, कई थानों की पुलिस ने संभाला मोर्चा नशे कारोबारियों पर पुलिस का शिकंजा, संदिग्ध हिरासत में 2 बाइक और एक कार लावारिस हालत में बरामद नशे के खिलाफ संयुक्त अभियान में वन विभाग के 9 और बिजली निगम के 18 चालान, बिजली चोरी पर 2 लाख का जुर्माना0
0
Report
यमुना में मछलियों की मौत पर राजनीतिक रंजिश के बीच विशेषज्ञ जांच की मांग
New Delhi, Delhi:दिल्ली की यमुना में मछलियों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। चौथे दिन भी नदी में मरे हुए मछलियाँ पानी के ऊपर बहती दिखाई दे रही हैं। दुर्गंध से लोग परेशान हैं, दिल्ली सरकार आधुनिक मशीनों से यमुना की सफाई में जुटी है। छठ पूजा से पहले यमुना की हकीकत जानने के लिए Zee मीडिया की टीम ने रियलिटी चेक किया। दिल्ली की यमुना नदी, जहां कभी जीवनदायिनी कहलाने वाली नदी में अब मछलियों की लाशें तैरती नजर आ रही हैं। मछलियों की मौत का मामला सामने आए चार दिन बीत चुके हैं, लेकिन हालात अभी भी सुधरे नहीं हैं। नदी में मरी मछलियाँ लगातार बहती दिख रही हैं। झाड़ियों में फंसी मछलियाँ बदबू फैलाती हैं। कई मरी हुई मछलियाँ पानी के तेज बहाव के साथ आगे निकल गई हैं। Zee मीडिया टीम ने अलग-अलग हिस्सों में रियलिटी चेक किया तो स्थानीय लोगों ने बताया कि मछलियों के मरने का सिलसिला जारी है। नदी में मरी हुई मछलियाँ दिखाई दे रही हैं। झाड़ियों में फंसी मछलियों के कारण बदबू से लोगों का रहना मुश्किल हो रहा है। सवाल है कि आखिर यमुना के पानी में ऐसा क्या हुआ कि हजारों मछलियाँ मौत के मुंह में समा गईं؟ दिल्ली सरकार छठ पूजा को देखते हुए यमुना की सफाई में जुट गई है। नदी में आधुनिक मशीनें उतारी गई हैं, जिनकी मदद से पानी में तैर रही मरी हुई मछलियाँ बाहर निकाली जा रही हैं। मकसद साफ है कि छठ व्रतधारियों को पूजा के दौरान गंदगी और दुर्गंध का सामना न करना पड़े। लेकिन सवाल यह है कि क्या मशीनों से मरी मछलियाँ हटाने भर से यमुना की समस्या खत्म हो जाएगी? इस पूरे मामले में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर सुरेंद्र से Zee मीडिया ने बातचीत की, जिसने सबसे पहले मछलियों की मौत का वीडियो वायरल किया था। सुरेंद्र ने आम आदमी पार्टी पर लगे आरोपों को खारिज किया कि मरी हुई मछलियाँ किसी राजनीतिक दल ने डाली हैं, बल्कि जहरीले पानी की वजह से हजारों मछलियाँ मरी हैं। उन्होंने बीजेपी पर गंदी राजनीति करने का आरोप लगाया। फिलहाल यमुना में मछलियों की मौत का सिलसिला चौथे दिन भी जारी है। एक तरफ बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच आरोप-प्रत्यारोप की सियासत तेज है, तो दूसरी तरफ यमुना की बदहाल तस्वीर सरकार के दावों पर सवाल खड़े कर रही है। जरूरत है कि राजनीति से ऊपर उठकर जहरीले पानी की जांच के लिए विशेषज्ञों की कमेटी बनाई जाए और पानी के नमूनों की जांच कराई जाए, ताकि मछलियों की मौत की असल वजह सामने आ सके। रिपोर्ट - नसीम अहमद Zee मीडिया वज़ीराबाद, दिल्ली।0
0
Report
Advertisement
कोटा में हिट एंड रन: दो बच्चों के घायल, कार चालक मौके से फरार
Kota, Rajasthan:कोटा में हिट एंड रन की घटना, कार की टक्कर से दो मासूम घायल कोटा में देर रात हिट एंड रन का मामला सामने आया है। जवाहर नगर पेट्रोल पंप के सामने हनुमान मंदिर से दर्शन कर पैदल घर लौट रहे दो नाबालिग बच्चों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बच्चे घायल हो गए, जबकि कार चालक मौके से फरार हो गया。 घटना की सूचना मिलते ही दादाबाड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुँची और घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस ने घायल बच्चों के माता-पिता को सुबह थाने पहुँचकर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कहा। दोनों घायल बालाकुंड क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। उनके पिता हनुमान प्रसाद ऑटो चलाते हैं। हादसे के बाद दोनों बच्चों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनका उपचार जारी है।0
0
Report
उदयपुर के खेरवाड़ा में सोम नदी में युवक की मौत, जांच शुरू
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के खेरवाड़ा थाना क्षेत्र के जवास स्थित सोम नदी में शनिवार सुबह एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई सूचना पर खेरवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बहार निकालकर खेरवाड़ा सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया गया वहीं मृतक की पहचान सामितेड निवासी नारायण मीणा के रूप में हुई मृतक का घर भी नदी के पास ही बताया जा रहा है। फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई इसका खुलासा नहीं हुआ है पुलिस मामले को लेकर जांच में जुटी हुई है परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
नयापुरा खाई रोड पर बदमाशों ने युवक से 20 हजार लूट ली
Kota, Rajasthan:नयापुरा खाई रोड पर युवक के साथ बदमाशों ने की मारपीट, 20 हजार की लूट, घायल एमबीएस अस्पताल में भर्ती, नयापुरा खाई रोड पर मोटर साइकिल सवार एक युवक के साथ बदमाशों ने मारपीट कर उसे ₹20000 लूट कर ले गए घायल को एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है घायल व्यक्ति राजेश पुत्र ओमप्रकाश हरिजन ने बताया कि खाई रोड पर मोटरसाइकिल से सामान लेने जा रहा था कि दो बदमाश आए और मोटरसाइकिल की चाबी निकाल ली और मारपीट की साथ उसकी जेब में रखे ₹20000 भी निकाल कर लेंगे मारपीट में युवक के पसलियों में गंभीर चोट लगी है जिसकी शिकायत नयापुरा थाने पर दी गई है घायल का उपचार एमबीएस अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है0
0
Report
Advertisement
शिवपुर में ट्रांसफॉर्मर तार की चपेट से महिला की मौत, गांव में मातम
Khajuria Khurd, Bihar:रतवार पंचायत अंतर्गत शिवपुर गांव के बाहर ट्रांसफार्मर के पास घास काटते समय बिजली करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान शिवपुर गांव निवासी मोहन राम की पत्नी किरण देवी (लगभग 40 वर्ष) के रूप में की गई है। हादसे के बाद गांव में मातम छा गया है और पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जानकरी के अनुसार किरण देवी रोजमर्रा की तरह गांव के बाहर घास काटने गई थीं। उसी स्थान पर पास में लगा हुआ ट्रांसफार्मर था। घास काटते समय ट्रांसफार्मर के तार की चपेट में आ जाने से करंट इतना तेज था कि उन्हें संभलने का मौका नहीं मिला और वे मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ीं। परिजनों और ग्रामीणों ने उन्हें अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर रतवार पंचायत के मुखिया मोतीलाल पाल अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल दिखा। मुखिया ने बताया कि किरण देवी शिवपुर गांव की निवासी थीं और ट्रांसफार्मर के नीचे तार से करंट लगने से हादसा हुआ है। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी फोन के माध्यम से स्थानीय प्रशासन को दी गई है। प्रशासनिक अधिकारी पहुंचने के बाद कागजी कार्रवाई व पोस्टमॉर्टम की आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इधर अस्पताल परिसर में ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा रही। स्थानीय लोगों ने ट्रांसफार्मर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने और पीड़ित परिवार को उचित सरकारी मुआवजा दिलाने की मांग प्रशासन से की है।0
0
Report
रांची में दोस्ती के विवाद में युवक की गोली हत्या, इलाके में दहशत
Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची में देर रात गोलीबारी की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। सदर थाना क्षेत्र के कोकर स्थित गढ़ाटोली में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान तनवीर नामक युवक के रूप में हुई है। इस हत्याकांड का आरोप मृतक के ही दोस्त पर लगा है. जानकारी के अनुसार, तनवीर अपने दोस्तों के साथ एक होटल में खाना खाने गया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसके और उसके दोस्त के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर दोस्त ने तनवीर पर गोली चला दी। गोली लगने से तनवीर की मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। फिलहाल विवाद की असली वजह और हत्या के पीछे की पूरी कहानी का पता लगाया जा रहा है। राजधानी में दोस्त द्वारा ही दोस्त की हत्या किए जाने की इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है.0
0
Report
वन अधिकार से आदिवासी परिवारों को जमीन का अधिकार, जीवन बदला
Pakhanjur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के आदिवासी अंचलों में जंगल सिर्फ आजीविका का साधन नहीं, बल्कि उनकी पहचान और संस्कृति का हिस्सा है। पीढ़ियों से वनभूमि पर खेती करने वाले परिवारों को अब वन अधिकार अधिनियम के तहत कानूनी अधिकार मिल रहा है। सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले तीन वर्षों में प्रदेश में 12 हजार 828 वन अधिकार पत्र वितरित किए गए हैं। 27 हजार हेक्टेयर से अधिक वनभूमि पर अधिकार की मान्यता दी गई है। उत्तर बस्तर कांकेर के पखांजूर और कोयलीबेड़ा जैसे वनांचलों में इस योजना का असर क्या है? वन अधिकार मिलने से आदिवासी परिवारों की जिंदगी में कितना बदलाव आया है? देखिए रिपोर्ट... जंगल की गोद में बसे इन गांवों में रहने वाले आदिवासी परिवारों का जीवन पीढ़ियों से वनभूमि और प्राकृतिक संसाधनों पर निर्भर रहा है। यही जमीन पर खेती, इसी जंगल से आजीविका और इसी मिट्टी से जुड़ी है इनकी पहचान। लेकिन जिस जमीन पर परिवार पीढ़ियों से खेती करते आ रहे थे, उस पर कानूनी अधिकार का दस्तावेज नहीं होना एक बड़ी चुनौती थी। वन अधिकार अधिनयम के तहत अब ऐसे पात्र परिवारों को व्यक्तिगत वन अधिकार पट्टा देकर जमीन पर उनका अधिकार मान्य किया जा रहा है। स्थानीय निवासी... सरकारी आंकड़े वन अधिकार मान्यता की दिशा में बड़ी उपलब्धि की तस्वीर पेश करते हैं। छत्तीसगढ़ में अब तक 4 लाख 88 हजार 79 व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र वितरित किए जा चुके हैं। वहीं 46 हजार 868 सामुदायिक वन अधिकार और 4 हजार 412 सामुदायिक वन संसाधन अधिकार पत्र जारी किए गए हैं। पिछले तीन वर्षों में ही 12 हजार 531 व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र वितरित किए गए। इसके अलावा 192 सामुदायिक वन अधिकार और 105 सामुदायिक वन संसाधन अधिकार पत्र जारी हुए। इन तीनों श्रेणियों में कुल 12 हजार 828 अधिकार पत्र जारी किए गए। 27 हजार हेक्टेयर से अधिक वनभूमि पर अधिकार की मान्यता इस बात का संकेत है कि वन अधिकार का दायरा लगातार बढ़ रहा है। वन अधिकार की मान्यता सिर्फ व्यक्तिगत जमीन तक सीमित नहीं है। इसके तहत गांवों की ग्रामसभाओं को भी सामुदायिक वन अधिकार और सामुदायिक वन संसाधन अधिकार दिए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य ग्रामीणों को अपने पारंपरिक वन संसाधनों के संरक्षण, प्रबंधन और उपयोग में भागीदारी देना है… जंगल से मिलने वाला महुआ, तेंदूपत्ता और दूसरे लघु वनोपज ग्रामीणों की आजीविका का महत्वपूर्ण आधार हैं। ऐसे में सामुदायिक वन अधिकार आदिवासी समाज के आर्थिक और सामाजिक सशक्तीकरण की दिशा में अहम कदम है。 स्थानीय निवासी... वन अधिकार पट्टा मिलने के बाद हितग्राहियों के सामने अब खेती को बेहतर बनाने और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने की उम्मीद है। किसान चाहते हैं कि उन्हें सिंचाई, कृषि उपकरण, खाद-बीज और शासन की दूसरी योजनाओं का लाभ भी मिले। वहीं वन अधिकार से जुड़े नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा और त्रुटि सुधार जैसे मामलों के निराकरण पर भी जोर दिया जा रहा है। सरकारी दस्तावेज के अनुसार इन प्रक्रियाओं से जुड़े 16 हजार 105 आवेदनों का निराकरण किया गया है。0
0
Report
Advertisement
बांसवाड़ा में पंचायती राज के चौथे चरण में मतदान जारी
Banswara, Rajasthan:बांसवाड़ा जिले में पंचायतीराज चुनाव के चौथे चरण में आज मतदान सुबह से जारी है। जिले की 8 पंचायत समितियों में यह मतदान हो रहा है, जिला परिषद की 22 और पंचायत समिति की 140 सीटों पर मतदाता आज अपने मत का प्रयोग कर रहे हैं। करीब 6 लाख 40 हजार से अधिक मतदाता सुबह से अपना मतदान कर रहे हैं, करीब 4000 से अधिक कर्मचारी आज ड्यूटी पर तैनात हैं और जिले में शांतिपूर्ण मतदान हो रहा है। गढ़ी विधायक कैलाश मीणा, कुशलगढ़ विधायक रमिला खड़िया, बांसवाड़ा विधायक अर्जुन सिंह बामनिया ने भी गांव की सरकार चुनने में अपना मतदान किया, वही जिला निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर इंद्रजीत यादव और एसपी सुधीर जोशी लगातार मतदान केंद्रों का जायजा ले रहे हैं और जरूरी दिशा निर्देश कर्मचारी और अधिकारियों को दे रहे हैं।0
0
Report
भागलपुर में नंदू यादव की गोली मारकर हत्या; पुलिस जांच तेज
Naya Chak, Bihar:भागलपुर में अपराधियों का तांडव एक बार फिर देखने को मिला है, जहाँ सुबह-सुबह टहलने निकले नंदू यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना बबरगंज थाना क्षेत्र के महेशपुर काली स्थान के पास की है। बताया जा रहा है कि पहले से घात लगाए अपराधियों ने नंदू यादव पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें उन्हें तीन गोलियां लगीं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मुख्यालय डीएसपी अयूब खान, डीएसपी 2 राकेश कुमार समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने साक्ष्य जुटाए। वहीं पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि अपराधियों तक पहुंचा जा सके। इधर, मृतक की पत्नी झुना देवी ने अपने देवर शंभू यादव पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। पत्नी का कहना है कि करीब 15 दिन पहले जमीन के बंटवारे और सात लाख रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि शंभू यादव पहले भी उनके पति को जान से मारने की धमकी दे चुका था। इस संबंध में थाने में शिकायत भी दी गई थी। पत्नी का दावा है कि घटना के बाद उन्होंने शंभू यादव को भागते हुए देखा। वहीं, पुलिस का कहना है कि मृतक की पत्नी ने अपने भाई पर आरोप लगाया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज करने और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। गौरतलब है कि मृतक नंदू यादव पर भी पूर्व से कई आपराधिक मामले दर्ज होने की बात सामने आई है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि सुबह-सुबह हुई इस हत्या के पीछे असली वजह क्या है और इस वारदात को अंजाम देने वाले अपराधी कब तक पुलिस की गिरफ्त में आते है.0
0
Report
जबलपुर में मोहन यादव ने Birsa Munda प्रतिमा पर माल्यार्पण, स्वच्छता में दूसरा स्थान
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर ब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव जबलपुर पहुंचे बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण जनजातीय गौरव कार्यक्रम में होंगे शामिल जबलपुर सांसद आशीष दुबे,जबलपुर महापौर जगत बहादुर अन्नू भी पहुंचे सफाई मित्रों का किया सम्मान पुष्पवर्षा कर किया सम्मान जबलपुर को स्वच्छता के क्षेत्र में मिला है देश में दूसरा स्थान सफाई मित्र सम्मान समारोह कार्यक्रम में हुए शामिल0
0
Report
Advertisement
छात्र छात्राओं ने छठ महापर्व की प्रस्तुति कर लोगों का मन मोहा।
Khandwari, Uttar Pradesh:बृजनंदनी ग्रुप आफ स्कूल्स में छठ महापर्व का भव्य आयोजन चहनियां कस्बा स्थित बृजनंदनी ग्रुप आफ स्कूल्स में बच्चों के मनमोहक प्रस्तुति से विद्यालय परिसर में छठ उत्सव का माहौल ही बना दिया। छठ गीतों से बने भक्तिमय माहौल में परिसर में उपस्थित सभी लोगों माता छठ की गीत संगीत सुन भक्तिमय के साथ भाव विभोर हो गये।इस अवसर पर विद्यालय के चैयरमेन बिरजू अग्रहरि ने छठ महापर्व की बधाई देते हुए बच्चों को छठ और प्रकृति का माहात्म्य बताते हुए कहा कि छठ महापर्व भारतीय संस्कृति का उज्जवल प्रतिक जो सूर्य उपासना के माध्यम से प्रकृति और मानव के मधुर संबंध का संदेश देता है।छठ महापर्व सिर्फ पूर्वी भारत ही नहीं अपितु पूरे विश्व में प्रचलित हो रहा है। यह महापर्व प्रकृति और अध्यात्म के बीच की एक सुंदर सामंजस्य को भी दिखलाता है। यह महापर्व हमें धरती पर विद्यमान प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण को बल देने की बात करता है। यह महापर्व बताता है कि कभी भी किसी विपरीत परिस्थिति में घबराना नहीं चाहिए। जिसका अवसान हो रहा है, उसके उदय होने की भी प्रबल संभावना है। बस हम अपने कर्म करते रहें ।वही विद्यालय के छात्राओं ने लोकगीत, नृत्य, पारंपरिक झांकी प्रस्तुत व सांस्कृतिक छठ गीतों से कांच ही बांस के बहंगिया बहगी लचकत जाय, भोरवे में नदियां नहाइला आदि के मानाईला हो,रथवा चढ़ी आवे ले सूरजमल, उगा हे सूरज देव अरख के बेरवा पुजन के बेरवा,शीतली बयारिया शीतल दूजे पानिया आदि छठ गीत संगीत प्रस्तुत कर भक्तिमय वातावरण करते हुए सभी को मंत्रमुग्ध किया। इस अवसर पर चैयरमेन बिरजू अग्रहरि,विद्यालय निदेशक डा, अखिलेश अग्रहरि, सचिव नंदनी अग्रहरि,सह सचिव अमृताजंली अग्रहरि,प्राचार्या दीपानिता चक्रवती, डा, आशुतोष त्रिपाठी,अरुण राय, संध्या रानी, अल्पना जायसवाल, विना अग्रहरि, अर्पिता तिवारी, अर्चना गुप्ता,आदि लोग उपस्थित रहे।0
0
Report
चौथे चरण के मतदान में बूथ 37 की बैलेट यूनिट खराब, मतदान रुका
Banswara, Rajasthan:बांसवाड़ा बांसवाड़ा पंचायतीराज चुनाव 2026 आज चौथे चरण का मतदान जारी भापौर पंचायत के बूथ नंबर 37 बैलेट यूनिट हुई खराब करीब 10 मिनिट तक बंद रहा मतदान अधिकारीयों ने SDM को दी जानकारी0
0
Report
रामगोपाल यादव का बड़ा सियासी बयान—जीरो प्लस जीरो,जीरो ही होगा’
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन को लेकर बड़ा सियासी हमला बोला है। अखिलेश यादव द्वारा बनवाए जा रहे केदारेश्वर मंदिर पहुंचकर प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने भगवान केदारेश्वर महादेव के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। इसके बाद मीडिया से बातचीत में जब उनसे ओवैसी और चंद्रशेखर के गठबंधन को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने सपा पर टिप्पणी करने वालों को निशाने पर लेते हुए कहा—‘जीरो प्लस जीरो बराबर जीरो ही मिलेगा।’ वहीं राहुल गांधी के फोन टैपिंग के दावे पर भी रामगोपाल यादव ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि सिर्फ राहुल गांधी का फोन नहीं, बल्कि सभी के फोन टैप किए जा रहे हैं। उन्होंने यहां तक कहा कि जब आप बड़े पत्रकार बन जाएंगे, तो आपका फोन भी टैप होने लगेगा। आखिर में रामगोपाल यादव ने कहा कि केदारेश्वर महादेव की कृपा से विरोधियों की सारी तिकड़में खत्म हो जाएंगी।0
0
Report
Advertisement
