231001
मिर्जापुरः कैंडल मार्च निकाल रहे कांग्रेस के नेता को पुलिस ने हिरासत में लिया
Mirzapur-cum-Vindhyachal, Uttar Pradesh:मिर्जापुर नगर के घंटाघर से संभल की घटना के विरोध में कैंडल मार्च निकालने के लिए पहुंचे कांग्रेस के नेताओं को पुलिस ने नोक झोंक के बाद हिरासत में ले लिया है। नगर अध्यक्ष राजन पाठक ने बताया कि यह बहुत ही अलोकतांत्रिक कदम है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
राजस्थान में मानसून सक्रिय: अगले 3-4 दिन कमजोर, कई जिलों में बारिश की संभावना
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में अगले 3-4 दिन कमजोर रहेगा मानसून 21 जुलाई से पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियां बढ़ने के आसार कोटा, भरतपुर और जयपुर संभाग में मेघगर्जन के साथ बारिश की संभावना 22-23 जुलाई से पश्चिमी और मध्य राजस्थान में भी बढ़ेगी बारिश जुलाई के आखिरी सप्ताह में जोधपुर और बीकानेर संभाग में भी सक्रिय होगा मानसून0
0
Report
गोविंद कॉलोनी में जलभराव बना मौत का रास्ता, प्रशासन से सवाल
New Delhi, Delhi:राजधानी दिल्ली के झंगोला गांव के पास स्थित गोविंद कॉलोनी में जलभराव ने लोगों की जिंदगी मुश्किल ही नहीं, बल्कि जानलेवा बना दी है। हालात ऐसे हैं कि लोगों को ट्रांसफार्मर की जाली पकड़कर घर पहुंचना पड़ रहा है। सवाल यह है कि अगर बारिश के बीच कोई बड़ा हादसा हो गया, तो जिम्मेदार कौन होगा? देखिए हमारी यह खास रिपोर्ट। ये तस्वीरें राजधानी दिल्ली की उस हकीकत को बयां कर रही हैं, जहां विकास के दावों के बीच लोग हर दिन अपनी जान जोखिम में डालकर घर पहुंचने को मजबूर हैं। झंगोला गांव के पास स्थित गोविंद कॉलोनी का मुख्य रास्ता जलभराव के कारण लगभग बंद हो चुका है। सड़क पर गंदा पानी इस कदर भरा है कि दोपहिया और चारपहिया वाहन लड़खड़ाते हुए निकल रहे हैं। हर गुजरता वाहन किसी बड़े हादसे की आशंका पैदा कर रहा है। गोविंद कॉलोनी का यह रास्ता सबसे दर्दनाक हाल पैदल चलने वालों का है। सड़क के किनारे केवल 8 इंच का संकरा रास्ता बचा है। इस रास्ते को पार करने के लिए लोगों को बिजली के ट्रांसफार्मर की लोहे की जाली पकड़नी पड़ती है। यही जाली अब उनकी मजबूरी भी है और सबसे बड़ा खतरा भी स्थानीय लोगों का आरोप है कि कॉलोनी में पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। पूरी गोविंद कॉलोनी का गंदा पानी इसी मुख्य सड़क पर जमा हो जाता है। बरसात के मौसम में हालात और भी भयावह हो जाते हैं। लोगों को हर पल डर रहता है कि कहीं ट्रांसफार्मर की जाली में करंट न उतर जाए। सबसे ज्यादा खतरा स्कूल जाने वाले मासूम बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों पर मंडरा रहा है। रोजाना सैकड़ों लोग इसी खतरनाक रास्ते से गुजरते हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक आंखें मूंदे बैठा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। जनप्रतिनिधियों के बड़े-बड़े वादों के बावजूद गोविंद कॉलोनी आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है। फिलहाल लोग डर के साए में जी रहे हैं। सवाल यही है कि क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है, या फिर समय रहते जलनिकासी की व्यवस्था कर इस मौत के रास्ते को सुरक्षित बनाया जाएगा? क्योंकि मौजूदा हालात साफ इशारा कर रहे हैं कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ, तो यह लापरवाही किसी भी दिन बड़ी त्रासदी में बदल सकती है।0
0
Report
नूंह में रावली बांध पर गो-तस्कर के साथ मुठभेड़; गोली लगने से घायल, गायें बरामद
Nuh, Haryana:story :- रावली बांध क्षेत्र में नूंह पुलिस और गो-तस्कर के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में लगी गोली नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र के रावली बांध इलाके में शुक्रवार को नूंह 경찰 और एक कथित गो-तस्कर के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया। घायल आरोपी की पहचान जमशेद पुत्र अब्दुल अली निवासी गांव अगोन, फिरोजपुर झिरका के रूप में हुई है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी। पुलिस ने उसे तत्काल उपचार के लिए शाहिद हसन खां मेडिकल कॉलेज, नल्हड़ (नूंह) में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन गाय, एक देशी कट्टा तथा कारतूस बरामद किए हैं। यह कार्रवाई फिरोजपुर झिरका सीआईए स्टाफ के प्रभारी उप-निरीक्षक महेंद्र के नेतृत्व में की गई। घटना के संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड, उसके नेटवर्क तथा गो-तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।0
0
Report
Advertisement
भदराव में गोलीबारी: एक की मौत, तीन SOG कर्मी घायल; डोडा में इंटरनेट बंद
Bhaderwah, Exclusive story: One Killed, Three SOG Personnel Injured in Firing Incident During Anti-Militancy Operation in JK's Bhaderwah. A 30-year-old man was killed and three SOG personnel were injured following an alleged attempt to snatch a service rifle during a counter-insurgency operation in the Jaie area of Bhaderwah in Jammu and Kashmir's Doda district. A religious preacher has been detained, while security forces have launched a massive search operation to trace two other suspects. Mobile internet services have been suspended across Doda district. A joint team of the Special Operations Group (SOG) and the Central Reserve Police Force (CRPF) intercepted three suspects; they attacked security personnel and attempted to snatch a service rifle. During the scuffle, an SOG jawan opened fire. Aarif Hussain died; three SOG personnel were injured. Suspects fled; two more identified. Security tightened; Army, BSF, and CRPF deployed. Internet suspended across Doda.0
0
Report
झांसी के गोपालपुरा में पुलिस मुठभेड़, दो बदमाश गिरफ्तार, एक घायल
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी बबीना थाना क्षेत्र के गोपालपुरा रोड खैलार नहर के किनारे देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है, पुलिस मुठभेड़ में बदमाश कदीर खान पैर में गोली लगने से घायल हो गया है। दूसरे बदमाश रियासत को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया, मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बदमाशों के कब्जे से चोरी के सोने व चांदी के आभूषण, 1 तमंचा 315 बोर, 2 खोखा cartridges, 1 जिन्दा कारतूस के अलावा 3 350 रुपये की नकदी बरामद हुई है, पुलिस की गिरफ्त में आए दोनों बदमाशों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
गाजियाबाद में स्टॉकर ने 15‑वर्षीय लड़की को चौथी मंजिल से धकेला, हत्या का मामला दर्ज
Noida, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के कौशांबी में एक 15 वर्षीय लड़की को उसके स्टॉकर ने धक्का देकर मौत के घाट उतारा 30 वर्षीय शहनवाज पर लड़की को धक्का देने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार गाजियाबाद में 15 वर्षीय लड़की को उसके कथित स्टॉकर ने इमारत की चौथी मंजिल से धक्का देकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद आरोपी भाग निकला。 घटना 15 जुलाई को रात करीब 10 बजे हुई। मृतका की मां मंजू ने बताया कि उनकी बेटी दूध खरीदने के लिए पास की दुकान गई थी। इसी दौरान आरोपी शहनवाज ने उसे अगवा कर लिया और इमारत की चौथी मंजिल पर ले जाकर धक्का दे दिया。 मां ने आगे आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले आरोपी और उनकी बेटी खुशी के बीच झगड़ा हुआ था, जिसमें खुशी ने उसे थप्पड़ भी मारा था。 मां ने यह भी कहा कि पिछले कई हफ्तों से आरोपी उनकी बेटी का स्टॉकिंग कर रहा था। गाजियाबाद पुलिस ने आरोपी शहनवाज को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में हत्या की धाराएं जोड़ दी गई हैं。 FIR में हत्या की धाराएं जोड़ी गई हैं।0
0
Report
Advertisement
चोरी के आरोप में आरोपी गिरफ्तार, मंदिर से चार पितलनुमा घंटियाँ जब्त
Tonk, Rajasthan:लांबा हरि सिंह थाना पुलिस ने जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित अपराधियों की धर पकड़ अभियान के तहत बागड़ी गांव में गत13 जुलाई को आतेर माताजी मंदिर पर हुई चोरी मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी सामान जब्त किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने का आदेश दिया। थाना प्रभारी घासीलाल ने बताया कि गठित दल सदस्य रमेश चंद सहायक उप निरीक्षक कॉन्स्टेबल हरिराम श्याम ने घटनास्थल का तकनीकी जानकारी और आने जाने वाले लोगों से पूछताछ कर संदिग्ध आरोपी जीतराम बावरी 20 पुत्र जगदीश निवासी बागड़ी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर वारदात अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गई चार पितलनुमा चार घंटियाँ बरामद कर जप्त किया गया। गौरतलब है कि बागड़ी निवासी उगमा गुर्जर ने आतेर माताजी मंदिर पर गत 13 जुलाई रात को चोरों ने चोरी वारदात को अंजाम देने पर गत 14 जुलाई को थाने पर चोरी का मामला दर्ज करवाया था。0
0
Report
बकानी धरना खत्म, खरीफ फसल क्लेम और अन्य मांगों पर सहमति
Jhalawar, Rajasthan:बकानी (झालावाड़) झालावाड़ जिले की बकानी तहसील कार्यालय परिसर में भारतीय किसान संघ द्वारा चार सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले चार दिनों से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन गुरुवार देर रात करीब 12 बजे समाप्त हो गया। धरने के चौथे दिन कार्यवाहक अतिरिक्त जिला कलेक्टर कमल सिंह यादव धरना स्थल पर पहुंचे और किसान प्रतिनिधियों से वार्ता की। पहले दौर की बातचीत बेनतीजा रहने के बाद रात करीब 11 बजे दोबारा वार्ता शुरू हुई। करीब एक घंटे तक चली चर्चा में प्रशासन और भारतीय किसान संघ के बीच सभी प्रमुख मांगों पर सहमति बन गई। इसके बाद किसान संघ ने धरना समाप्त करने की घोषणा कर दी। बैठक में तैयार सहमति पत्र के अनुसार वर्ष 2025 की खरीफ फसल बीमा क्लेम एवं मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया आगामी चार दिनों में शुरू करने, किसानों को डीएपी व यूरिया बिना अनावश्यक टैगिंग के उपलब्ध कराने, बकानी गौण मंडी को स्वतंत्र मंडी का दर्जा दिलाने के लिए प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजने, किसानों को एक ही फार्म आईडी से जोड़ने तथा खरीफ फसल खराबा अनुदान राशि का बजट प्राप्त होते ही शेष किसानों को भुगतान कराने पर सहमति बनी। धरना समाप्त कराने में सांसद दुष्यंत सिंह की भी अहम भूमिका रही। किसान संघ के अनुसार सांसद ने राज्य सरकार से वार्ता कर किसानों की मांगों पर सकारात्मक पहल की। जिसके बाद सहमति का रास्ता निकला और आंदोलन समाप्त हुआ। इस दौरान भारतीय किसान संघ के प्रांत मंत्री जगदीश खाती, राजेश शर्मा, जिलाध्यक्ष राधेश्याम गुर्जर, मनोहर सिंह चौहान, कार्यवाहक अतिरिक्त जिला कलेक्टर कमल सिंह यादव, तहसीलदार गोविंद मीणा तथा थाना प्रभारी हरिसिंह मीणा सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। धरना समाप्त होने के बाद किसान संघ ने प्रशासन से सहमति पत्र में किए गए आश्वासनों को तय समय सीमा में लागू करने की मांग की तथा कहा कि यदि वादों पर अमल नहीं हुआ तो आगे की रणनीति बनाई जाएगी。0
0
Report
पंचकूला के रायपुर रानी के गोदाम में आग, दमकल ने काबू पाया
Panchkula, Haryana:पंचकूला के रायपुर रानी क्षेत्र में गोकुल पैलेस के नजदीक स्थित दारा राम एंड सन करियाना गोदाम में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही रायपुर रानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया。 घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी तत्काल मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर समय रहते काबू पा लिया, जिससे आग को आसपास की दुकानों और अन्य हिस्सों में फैलने से रोक लिया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, जबकि नुकसान का आकलन किया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
टोंक की बदहाल सड़कों पर गड्ढे हादसे ला रहे, कचरा गाड़ी फंसी
Tonk, Rajasthan:टोंक टोंक की बदहाल सड़कें बनीं हादसों की वजह, सिविल लाइन रोड धंसी तो राज टॉकीज रोड पर गड्ढे में फंसी कचरा गाड़ी शहर के व्याख्येय...टोंक शहर की सड़कों की बदहाल स्थिति लगातार चिंता का विषय बनी हुई है। शहर के अधिकांश प्रमुख मार्गों पर बने गहरे गड्ढों से आमजन को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर इन गड्ढों के कारण छोटे-बड़े हादसे भी हो रहे हैं। शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल सिविल लाइन रोड पर अचानक सड़क धंस जाने से हादसे की आशंका बढ़ गई है। सड़क धंसने के कारण वाहन चालकों और राहगीरों के लिए यह मार्ग जोखिम भरा बन गया है। वहीं, राज टॉकीज रोड पर सड़क पर बने बड़े गड्ढे में नगर परिषद की कचरा संग्रहण गाड़ी फंस गई। गाड़ी के गड्ढे में फंसने की घटना ने शहर की सड़कों की बदहाल स्थिति और विकास के दावों की पोल खोल दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से सड़कें क्षतिग्रस्त हैं, लेकिन मरम्मत नहीं होने से समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़कों की मरम्मत कर गड्ढों को भरने की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके。0
0
Report
रामगढ़ में 200 साल पुराना रथ मेला श्रद्धा और सुरक्षा के बीच सम्पन्न
Ramgarh Cantonment, Jharkhand:रामगढ़ जिले के कुज्जू ओपी क्षेत्र के छोटकी डंडी पंचायत स्थित राम-जानकी मंदिर मोसी बाड़ी में लगभग 200 वर्षों से आयोजित ऐतिहासिक रथ मेला श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान के रथ को खींचकर धार्मिक आस्था का परिचय दिया। इस मौके पर मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। राम-जानकी मंदिर से भगवान की रथ यात्रा पारंपरिक विधि-विधान के साथ निकाली गई। मेले में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन भी हुआ, जिसमें सात दंपतियों ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। विधायक निर्मल महतो ने मेले को धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बताया। वहीं, मांडू सर्किल इंस्पेक्टर रजत कुमार और पुलिस बल की मौजूदगी में पूरे मेले में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही।0
0
Report
सोजत में अज्ञात वाहन की टक्कर: एक की मौत, दो घायल
Pali, Rajasthan:सोजत के पास NH 162 सरदारपुरा के पास सड़क हादसे में एक की मौत, अज्ञात वाहन ने थ्री व्हीलर टेम्पो को पीछे से टक्कर दी. टक्कर से टेंपो सवार 2 युवक गंभीर घायल हुए. घायलों को सोजत अस्पताल ट्रॉमा सेंटर पहुँचा किया गया, जहाँ डॉक्टरों की टीम ने एक युवक को मृत घोषित किया और दूसरे का इलाज जारी है. सूचना पर सोजत पुलिस ASI बीजाराम मय जाब्ता मौके पर पहुँचे. शव को सोजत राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया. पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है.0
0
Report
Advertisement
सरायकेला-खरसावां: PGT शिक्षक भर्ती धोखाधड़ी, दो गिरफ्तार
Jamshedpur, Jharkhand:सरायकेला जेएसएससी पीजीटी शिक्षक भर्ती में नौकरी दिलाने के नाम पर अभ्यर्थियों से ठगी करने के मामले में सरायकेला-खरसावां पुलिस की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। चौका थाना कांड संख्या-27/2026 में पहले गिरफ्तार किए गए आरोपी के बाद पुलिस ने अनुसंधान के क्रम में एक अन्य आरोपी अमित कुमार उर्फ आर्यन को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उसकी गिरफ्तारी के साथ ही इस मामले में कथित नौकरी ठगी गिरोह के तार और गहरे होने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस के अनुसार चौका थाना क्षेत्र निवासी गुरुचरण साव की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। आरोप था कि सरकारी अधिकारी-कर्मचारी से संबंध होने का झांसा देकर अभ्यर्थियों से नियुक्ति दिलाने के नाम पर सुरक्षा राशि के रूप में मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, ब्लैंक चेक और अन्य दस्तावेज लिए जाते थे तथा चयन सूची में नाम आने का भरोसा देकर मोटी रकम वसूली जाती थी। अनुसंधान के दौरान पहले आरोपी सुशील कुमार को गिरफ्तार किया गया था। उससे मोबाइल फोन, आधार कार्ड, जेएसएससी पीजीटी के एडमिट कार्ड, मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, अभ्यर्थियों से जुड़े दस्तावेज, छह ब्लैंक चेक सहित कई महत्वपूर्ण सामग्री बरामद हुई थी। पुलिस ने स्पष्ट किया था कि अब तक की जांच में जेएसएससी या उसके किसी अधिकारी-कर्मचारी की प्रत्यक्ष संलिप्तता सामने नहीं आई है, जबकि मामले की जांच जारी है। इसी कड़ी में चौका थाना प्रभारी गौरव कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने गिरिडीह निवासी अमित कुमार उर्फ आर्यन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बताया गया कि आरोपी रांची में एक कोचिंग सेंटर संचालित करता है। उसके कब्जे से कई ब्लैंक चेक एवं एक बोलेरो वाहन भी जब्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने कहा कि पूरे मामले की जांच तकनीकी, वैज्ञानिक एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह प्रारंभिक रूप से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर अभ्यर्थियों के साथ धोखाधड़ी का मामला प्रतीत होता है। यदि अनुसंधान के दौरान किसी अन्य व्यक्ति या गिरोह की संलिप्तता सामने आती है तो उसके विरुद्ध भी विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने युवाओं से अपील की कि सरकारी नौकरी के नाम पर किसी भी व्यक्ति को रुपये, ब्लैंक चेक या मूल प्रमाण-पत्र न दें तथा ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। इससे पूर्व भी इस मामले मे ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया था।0
0
Report
जोधूला ग्राम में पैंथर ने बकरी पर हमला कर दिया, ग्रामीणों में दहशत
Jaipur, Rajasthan:विराटनगर (कोटपूतली-बहरोड़) जिले के मेड क्षेत्र के जोधूला ग्राम में पैंथर का लगातार आतंक देखने को मिल रहा है। देर रात एक पैंथर 8 फुट ऊंची दीवार फांदकर चिरंजीलाल के घर में घुस गया और बंधी बकरी का शिकार कर दिया। जानकारी के अनुसार देर रात पैंथर दीवार कूदकर घर के अंदर बाड़े में घुसा और बकरी पर हमला कर दिया। पैंथर ने बकरी को बुरी तरह नोच डाला जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाद में पैंथर मृत बकरी को दीवार पर से ले जाने की कोशिश करता रहा, लेकिन दी_wall_ ज्यादा ऊंची होने के कारण वह कामयाब नहीं हो पाया और बकरी को वहीं छोड़कर भाग गया। दीवार पर पैंथर के पंजों के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं। सुबह जब पीड़ित चिरंजीलाल की पत्नी बकरियों का दूध निकालने के लिए बाड़े में गई तो देखा कि एक बकरी खून से लथपथ मरी पड़ी है और चारों तरफ खून फैला हुआ है। यह देखकर उसके होश उड़ गए और उसने तुरंत परिजनों को इसकी सूचना दी। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पीड़ित के भतीजे चेतन प्रकाश ने बताया कि पिछले 3-4 महीनों में पैंथर गांव में लगभग 10 बकरियों को अपना शिकार बना चुका है। कई बार वन विभाग को सूचना दी गई लेकिन वन विभाग कुंभकर्णी नींद में सोया हुआ है। कोई कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश और दहशत दोनों है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पैंथर को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।0
0
Report
FBI ने गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के गैंगस्टर नीतिश कौशल को Vermont से गिरफ्तार किया
Noida, Uttar Pradesh:FBI ने गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के गैंगस्टर नीतिश कौशल को Vermont से गिरफ्तार किया 2 दिन पहले ही उसे मोस्ट वांटेड की लिस्ट में डाला था ऑपरेशन हार्ड वॉल के तहत FBI भारतीय मूल के गैंगस्टरों के सिंडिकेट के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है0
0
Report
Advertisement
