231312
Mirzapur - मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था नहीं होने से मरीज़ हुए परेशान
Prajapatipur, Uttar Pradesh:मेडिकल कॉलेज में मरीजों की एक अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था न होने से मरीज़ परेशान है. दूर से आए मरीजों को बाहर से अल्ट्रासाउंड कराना पड़ता है. अल्ट्रासाउंड कराने आए मरीज़ ने क्या कहा ,देखे वीडियो -
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
लखीमपुर खीरी: पलिया में 610 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार
Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के पलिया थाना इलाके में मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई लगातार जारी है। ताजा मामले में पुलिस ने एक करोड़ 25 लाख की ब्राउन शुगर बरामद करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद ब्राउन शुगर की मात्रा 610 ग्राम बताई जा रही है। मामले में गिरफ्तार किए गए अभियुक्त का नाम अनमोल गुप्ता बताया जा रहा है जो स्थानीय थाना इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है । अनमोल गुप्ता इंडो नेपाल बॉर्डर से संचालित पूरे सिंडिकेट का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक डॉ ख्याति गर्ग के निर्देश के क्रम में पलिया कोतवाली प्रभारी शिवाजी दुबे द्वारा लगातार नशे के सिंडिकेट पर करारा वार किया जा रहा है । अब तक 19 तस्करों को सलाखों को पीछे भेजा जा चुका है। पुलिस द्वारा यह अभियान लगातार जारी हैं।0
0
Report
हनुमानगढ़ बार अध्यक्ष को धमकी मिली, अदालत में बहिष्कार जारी
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ बार अध्यक्ष रोहित सिंह खिच्ची को व्हाट्सएप कॉल पर कथित जान से मारने की धमकी और न्यायालय में विधायक गणेशराज बंसल की पैरवी छोड़ने का दबाव बनाने के मामले में मंगलवार को भी अधिवक्ताओं का रोष जारी रहा। बार संघ अध्यक्ष ने कहा कि आज मंगलवार को दूसरे दिन भी न्यायिक कार्यों का बहिष्कार जारी रहेगा और न्यायालय परिसर में पुलिस का प्रवेश रोक रखा गया है। सोमवार शाम कोर्ट ने इस्तगासा पर रिछपाल खर्रा के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश दिए थे। इसके बावजूद पुलिस ने अभी तक मुक़दमा दर्ज नहीं किया है। इसको लेकर उनका विरोध जारी है। इधर, सोमवार को कार्रवाई नहीं होने के विरोध में अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यों का बहिष्कार किया और कोर्ट परिसर में पुलिस एंट्री बंद कर दी।0
0
Report
खौफ से निकलकर: अब बच्चों की पढ़ाई और करियर की चर्चा तेज
Noida, Uttar Pradesh:खौफ से निकलकर, अब बच्चों की पढ़ाई और करियर की चर्चा है!0
0
Report
Advertisement
रामनगर कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव: सात बूथों पर मतदान जारी, सुरक्षा कड़ी
Ramanagara, Karnataka:रामनगर कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का रण, सात बूथों पर मतदान जारी—सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम राणनगर के पीएनजीपीजी महाविद्यालय में आज छात्रसंघ चुनाव को लेकर मतदान हो रहा है। सुबह 10 बजे से सात बूथों पर मतदान प्रक्रिया शुरू हुई, कॉलेज परिसर और आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन और पुलिस की निगरानी के बीच छात्र-छात्राएं अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं, दोपहर दो बजे तक मतदान चलेगा, जिसके बाद तीन बजे से मतगणना शुरू होने की बात कही गई है. रामनगर के पीएनजीपीजी महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव को लेकर सुबह से ही छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मतदान के लिए महाविद्यालय में कुल सात बूथ बनाए गए हैं। प्रशासन के मुताबिक मतदान शुरू होने के शुरुआती समय में करीब 18 से 20 प्रतिशत मतदान हो चुका था और कई बूथों पर छात्र-छात्राओं की कतारें भी नजर आईं। मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए कॉलेज परिसर के अंदर और बाहर पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं के पहचान पत्र की जांच की जा रही है। उपजिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि मतदान सुबह 10 बजे से शुरू हुआ है और दोपहर दो बजे तक चलेगा। इसके बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, उन्होंने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है और अभी तक किसी तरह की कानून व्यवस्था संबंधी समस्या सामने नहीं आई है. वहीं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एम.सी. पांडे ने बताया कि छात्रसंघ चुनाव 2026-27 के लिए करीब 3677 छात्र-छात्राएं मतदाता हैं, सात बूथों में बूथ नंबर एक पर केवल छात्रों के मतदान की व्यवस्था है, जबकि अन्य बूथों पर छात्र और छात्राएं दोनों मतदान कर रहे हैं। कॉलेज प्रशासन के मुताबिक मतदान प्रक्रिया के दौरान छात्र-छात्राओं की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त स्टाफ और बल लगाने की व्यवस्था भी की गई है। प्रशासन का कहना है कि छात्र अनुशासित तरीके से मतदान कर रहे हैं और फिलहाल किसी तरह की अप्रिय स्थिति सामने नहीं आई है. अध्यक्ष पद को लेकर मुकाबला भी खासा दिलचस्प बताया जा रहा है, मैदान में एबीवीपी, एनएसयूआई और एबीवीपी के बागी प्रत्याशी के बीच मुकाबला है, ऐसे में छात्रसंघ चुनाव के नतीजों पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं. रामनगर के पीएनजीपीजी महाविद्यालय में सुबह से जारी मतदान के बीच प्रशासन की नजर सुरक्षा व्यवस्था पर है। दोपहर दो बजे मतदान समाप्त होने के बाद तीन बजे से मतगणना शुरू होगी, अब देखना होगा कि छात्र-छात्राओं का जनादेश किसके पक्ष में जाता है और देर शाम तक छात्रसंघ की नई तस्वीर क्या सामने आती है.0
0
Report
छतरपुर पंचायत उपचुनाव: सुबह से शांतिपूर्ण मतदान, क्या परिणाम बदलेंगे?
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर में पंचायत उपचुनाव के लिए आज मतदान जारी है। राजनगर जनपद क्षेत्र की सिलोन और मऊ मसानिया ग्राम पंचायत में सुबह से ही शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो रहा है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाता पहुंच रहे हैं और अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। पंचायत उपचुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, साथ ही अधिकारी-कर्मचारियों की तैनाती की गई है ताकि चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके।0
0
Report
यूपी में लोहिया और केजीएमयू में हार्ट ट्रांसप्लांट शुरू, सरकारी लागत कम
Lucknow, Uttar Pradesh:आज अंतर्राष्ट्रीय हार्ट दिवस के मौके पर यूपी सरकार ने हृदय रोगियों को बड़ी सौगात दी है। अब लखनऊ के लोहिया अस्पताल और केजीएमयू में भी हार्ट ट्रांसप्लांट हो सकेगा अभी तक यूपी में सिर्फ एक हार्ट ट्रांसप्लांट पीजीआई में हुआ है। लोहिया अस्पताल के कार्डियो सर्जन डॉक्टर धर्मेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि हमारा इंफ्रास्ट्रक्चर और मशीनरी पूरी तरह से तैयार है सरकार का पूरा सहयोग है अब जल्द हम भी ट्रांसप्लांट शुरू करेंगे प्राइवेट अस्पताल में 35 से 50 लाख रुपए तक का खर्च आता है लेकिन सरकारी में 10 से 15 लाख रुपए में हो सकेगा। मुख्यमंत्री जी ने हाल ही में लोहिया में सर्जरी डिपार्टमेंट का उद्घाटन किया है।0
0
Report
Advertisement
राष्ट्रपति की बस्तर दशहरा में उपस्थिति से हलचल तेज, नक्सल मुक्त बस्तर पर उम्मीदें बढ़ीं
Raipur, Chhattisgarh:मुरिया दरबार में शामिल होने राष्ट्रपति आएंगी बस्तर. इस मामले में पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल का बयान, कहा- बस्तर दशहरा में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति ने सहमति दी है. नक्सलवाद से बस्तर के मुक्त होने बाद बस्तर आ रही हैं राष्ट्रपति. इसका बहुत सकारात्मक असर होगा बीजेपी ने AI वीडियो में राहुल गांधी को जोकर बताया. इस मामले में पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल का बयान, कहा- भारत की जनता राहुल गांधी को जोकर के रूप में स्वीकार करती है. राहुल गांधी को जनता आशीर्वाद नहीं देती है, जनता मनोरंजन की दृष्टि से सभा में जाती है. बीजेपी ने सच को उजागर किया है. बाइट- राजेश अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री, छत्तीसगढ़0
0
Report
एशियन गेम्स 2026: नेरू ने भारत को महिला ट्रैप में पहला स्वर्ण जीता
Noida, Uttar Pradesh:Historic Gold for India! Heartiest congratulations to Neeru on scripting history by winning the Gold Medal in the Women’s Trap Individual event at the Asian Games 2026. Her remarkable precision, composure and determination have secured India’s first-ever individual Gold in Women’s Trap at the Asian Games. A proud moment for every Indian and a glorious achievement for Indian shooting. May she continue to bring greater glory to the nation. Best wishes for her bright sporting future!0
0
Report
कोरबा के आंगन में दुर्लभ पैंगोलिन, रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित प्राकृतिक आवास लौटाया
Korba, Chhattisgarh:कोरबा में रात के अंधेरे में एक घर के आंगन में ऐसा मेहमान पहुंचा, जिसे देखकर परिवार ही नहीं, पूरा गांव हैरान रह गया। दरअसल आंगन में घूम रहा था दुर्लभ प्रजाति का पैंगोलिन जिस देख ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और वन्यजीव को सुरक्षित बचा लिया। मामला कोरबा जिले के ग्राम पाली पढ़निया की हैं जहां ग्रामीण रामरतन सिंह कंवर के घर के आंगन में रात के वक्त एक दुर्लभ पैंगोलिन दिखाई दिया। आंगन में पैंगोलिन को देखकर परिवार के लोग हैरान रह गए। देखते ही देखते आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जुट गए। किसी को समझ नहीं आ रहा था कि आखिर पैंगोलिन यहां पहुंचे कैसे और इसके साथ क्या किया जाए। ग्रामीणों ने बिना कोई जोखिम उठाए वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही DFO के मार्गदर्शन में नोवा नेचर की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची。 टीम ने बेहद सावधानी के साथ पैंगोलिन का सुरक्षित रेस्क्यू किया। इस दौरान वन्यजीव को किसी तरह की चोट या नुकसान न पहुंचे, इसका विशेष ध्यान रखा गया। आवश्यक विभागीय प्रक्रिया पूरी करने के बाद पैंगोलिन को उसके अनुकूल प्राकृतिक रहवास क्षेत्र में सुरक्षित छोड़ने की कार्रवाई की गई। रिहायशी इलाके में दुर्लभ वन्यजीव की दस्तक ने जहां ग्रामीणों को हैरान किया, वहीं समय पर सूचना और रेस्क्यू टीम की सतर्कता से पैंगोलिन को सुरक्षित उसके प्राकृतिक आवास तक पहुंचाया जा सका।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली में तिलक नगर दौरे के दौरान हेड कांस्टेबल से मारपीट, केस दर्ज संभव
New Delhi, Delhi:दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल के साथ मारपीट का आरोप अरविंद केजरीवाल कल तिलक नगर गए थे दिल्ली पुलिस का हेड कांस्टेबल सादी वर्दी में वीडियोग्राफी कर रहा था आप समर्थकों की भीड़ ने हेड कांस्टेबल को घेर लिया और उसके साथ मारपीट की हेड कांस्टेबल का मेडिकल करवाया गया है दिल्लीPolice इस मामले में केस दर्ज कर सकती है0
0
Report
ब्रिक्स सम्मेलन के बीच बैंक हड़ताल पर बड़ा आरोप, विपक्ष पर आर्थिक साजिश
Lucknow, Uttar Pradesh:बैंक हड़ताल को लेकर भारतीय मजदूर संघ के फाइनेंशियल सेक्टर के प्रभारी गिरीश आर्या ने बड़ा आरोप लगाया है लखनऊ पहुंचे आर्या ने ज़ी मीडिया से एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा कि इंडिया गठबंधन की पार्टियों ने सुनियोजित तरीके से दिल्ली में ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान हड़ताल कार्रवाई उसके बाद 25 से 30 और फिर 2 अक्टूबर तक छुट्टी के लिए यह योजना बनाई गई मुख्य रूप से बैंकर्स और भारतीय मजदूर संघ का इस स्ट्राइक से कोई लेना देना नहीं था कुछ पार्टियों से जुड़े हुए संघ के लोगों ने भारत को आर्थिक रूप से कमजोर करने की प्लानिंग थी। ब्रिक्स सम्मेलन में भारत को बदनाम करने और दुनिया को दिखाने कि भारतीय बैंक सरकार के खिलाफ हैं इसलिए ऐसा किया गया फाइव डे ऑफिस और pli को टूल बनाकर यह लोग आगे भी ऐसा कर सकते हैं0
0
Report
RCA चुनाव परिणाम अभी सीलबंद लिफाफे में, सुप्रीम कोर्ट ने मतगणना रोकी
Jaipur, Rajasthan:जयपुर - सुप्रीम कोर्ट ने RCA चुनावों की मतगणना पर रोक लगा दी है... एडॉक कमेटी के पूर्व कन्वीनर दीनदयाल कुमावत की ओर से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी... याचिका पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने तीन जिला संघों के अध्यक्ष पद के मतदान पर रोक लगाने का आदेश दिया...मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आगे की प्रक्रिया तय होगी...खैरथल-तिजारा, बालोतरा, डीडवाना-कुचामन जिलों को जोड़ने का है मामले को लेकर रोक लगाई है... डी.डी. कुमावत और मेघा गौड़ की याचिका पर सुनवाई करते हुए भारत के मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने निर्देश दिया है कि राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) के चुनाव परिणाम घोषित न किए जाएं.... न्यायालय ने कहा है कि परिणामों को सीलबंद लिफाफे में रखा जाए.... जब तक कि उच्च न्यायालय इस मामले से जुड़े मुद्दों का निपटारा नहीं कर देता....सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता मेघा गौड़ और डी.डी. कुमावत की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मेनका गुरुस्वामी, अरुंधति काटजू और धनुर्धर सिंह राणा ने पक्ष रखा0
0
Report
Advertisement
MLC नामांकन शुरू: लखनऊ के डिविजनल कमिश्नर कार्यालय में सुरक्षा कड़ी
Noida, Uttar Pradesh:LUCKNOW (UTTAR PRADESH): MLC NOMINATION PROCESS BEGINS, SECURITY ARRANGEMENTS STRENGTHENED AT DIVISIONAL COMMISSIONER OFFICE0
0
Report
BJP का AI वीडियो: राहुल गांधी पर तंज, कुर्सी की चाहत और घोटाले का जिक्र
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर ब्रेकिंग- बीजेपी का सोशल मीडिया में राहुल गांधी और गांधी परिवार पर तंज। बीजेपी ने AI वीडियो जारी कर साधा निशाना। एक फिल्मी गाने से जुड़ते हुए जोकर दिखाया। नीति नहीं, नियत नहीं, बस कुर्सी की चाहत स्लोगन के साथ जारी किया वीडियो सॉन्ग; वीडियो सॉन्ग में घोटाले का भी किया गया जिक्र.0
0
Report
राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे एक साथ भ्रष्ट चुनाव आयुक्त के विरोध में मोर्चा निकालेंगे
Noida, Uttar Pradesh:MUMBAI (MAHARASHTRA): MNS CHIEF RAJ THACKERAY AND SHIVSENA (UBT) CHIEF UDDHAV THACKERAY JOINT PRESS CONFERENCE 2 तारीख को कॉकरोच जनता पार्टी का जो आंदोलन है उसको हमारा पूरा समर्थन है। किसी भी पार्टी का राजनितिक झंडा नहीं बल्कि सबके हाथो में तिरंगा होगा 4 October को सुबह 10 बजे से भायखला से लेकर BMC तक SIR में हो रही धांधली और ज्ञानेश कुमार को लेकर मोर्चा निकाला जायेगा जहाँ शिवसैनिक और मनसे कार्यकर्ताओ के आलावा समाज के दूसरे संगठन भी शामिल रहेंगे बकिबर राजनीतिक दल भी इसमें शामिल होंगे, हालाँकि किसी को फॉर्मल invite नहीं किया जायेगा राज ठाकरे - हम सभी राजनीतिक पार्टियों को इसमें आमंत्रित करते हैं। ये किसी राजनीतिक पार्टी का नहीं बल्कि देश में भ्रष्ट इलेक्शन कमिश्नर के विरोध में ये मोर्चा होगा… ये लोकतंत्र बचाने की लड़ाई है0
0
Report
Advertisement
