231312
मिर्जापुरः जिला बार एसोसिएशन के नए सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह, टैक्सेशन बार एसोसिएशन ने नए सदस्यों को अंगवस्त्र भेंट कर किया अभिनंदन
Prajapatipur, Uttar Pradesh:आज जिला बार एसोसिएशन मिर्जापुर मिर्जापुर के नये पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजन किया गया। समारोह में टैक्सेशन बार एसोसिएशन मिर्जापुर के सदस्यों ने भी नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुशील कुमार दुबे और सचिव संजय कुमार चौधरी को अंगवस्त्र और माला पहनाकर अभिनंदन किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
NMC ने कबीरधाम में 50 MBBS सीटों वाला सरकारी मेडिकल कॉलेज मंजूर
Kawardha, Chhattisgarh:कबीरधाम जिले के लिए स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि सामने आई है। जिले में प्रस्तावित शासकीय मेडिकल कॉलेज कबीरधाम को National Medical Commission (NMC) के Medical Assessment and Rating Board (MARB) से 50 MBBS सीटों के साथ स्थापना की अनुमति (Letter of Permission) मिल गई है। यह मंजूरी शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रदान की गई है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग द्वारा जारी पत्र के अनुसार, Government Medical College कबीरधाम को पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल Health Science and Ayush University of Chhattisgarh के अंतर्गत संचालित करने की अनुमति दी गई है। कॉलेज में शुरुआती चरण में 50 MBBS सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। मेडकल कॉलेज की शुरुआत से कबीरधाम जिले सहित आसपास के क्षेत्र के विद्यार्थियों को चिकित्सा शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे। साथ ही जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है। स्थानीय स्तर पर ही डॉक्टर तैयार होने के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होगा। मंजूरी मिलने के बाद क्षेत्र के युवाओं में उत्साह का माहौल है। लंबे समय से जिले में मेडिकल कॉलेज की मांग की जा रही थी, जिसे अब हकीकत में बदलने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।0
0
Report
जालौन में 13 दिन से लापता अधेड़ का जंगल में मिला कंकाल, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस जांच में जुटी
Orai, Uttar Pradesh:स्लग- जालौन में 13 दिन से लापता अधेड़ का जंगल में मिला कंकाल, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस जांच में जुटी प्लेस-जालौन यूपी डेट-13-07-2026 एंकर जालौन के डकोर कोतवाली क्षेत्र के मुहाना गांव निवासी 55 बर्षीय रामलाल का 13 दिन बाद जंगल में कंकाल मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। रामलाल 27 जून को रोज की तरह घर से बकरी चराने के लिए निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने 29 जून को डकोर थाने में उनके लापता होने की सूचना देकर तलाश की गुहार लगाई थी। बता दे कि बीते रविवार शाम मुहाना गांव के जंगल में बदबू आने पर ग्रामीणों ने एक मानव कंकाल देखा, जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की और परिजनों को बुलाकर पहचान कराई। परिजनों ने कपड़ों व अन्य सामान के आधार पर कंकाल की पहचान रामलाल के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। आसपास के क्षेत्र से भी जानकारी जुटाई जा रही है। उधर, रामलाल की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वह अपने पीछे तीन बेटों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। और परिजन घटना से गहरे सदमे में हैं। बाइट:- रमेश कुमार--म्रतक के परिजन0
0
Report
पटना नगरपालिका कर्मियों की हड़ताल- समान वेतन और स्थायी नियुक्ति की मांग
Noida, Uttar Pradesh:पटना नगर निगम के हजारों कर्मचारी अब आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं। प्रस्तावित महा-हड़ताल से पहले आज राजधानी पटना के मौर्यलोक स्थित नगर निगम मुख्यालय पर कर्मचारियों ने जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन की सबसे बड़ी तस्वीर यह रही कि आंदोलन की कमान महिला कर्मचारियों ने संभाल ली। बड़ी संख्या में महिला कर्मी थाली बजाकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराती नजर आईं। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि वर्षों से काम करने के बावजूद उन्हें समान कार्य के लिए समान वेतन नहीं मिल रहा है। इतना ही नहीं, लंबे समय से स्थायी नियुक्ति की मांग भी लंबित है, लेकिन सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। कर्मचारियों ने सरकार के सामने अपनी तीन प्रमुख मांगें रखी हैं। पहली—आउटसोर्सिंग के जरिए हो रही नियुक्तियों पर रोक लगाई जाए। दूसरी—समान कार्य के लिए समान वेतन लागू किया जाए। और तीसरी—वर्षों से कार्यरत कर्मचारियों को स्थायी किया जाए। कर्मचारियों ने सरकार को साफ चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों पर जल्द फैसला नहीं लिया गया, तो 30 जुलाई से सिर्फ पटना ही नहीं, बल्कि पूरे बिहार के नगर निकायों के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। ऐसे में आने वाले दिनों में सफाई व्यवस्था समेत नगर निगम की कई जरूरी सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।0
0
Report
Advertisement
मौलाना यासूब अब्बास के निधन पर शोक, गोयनका परिवार को शक्ति
Noida, Uttar Pradesh:मौलाना यासूब अब्बास की बाईट श्री नंद किशोर गोयनका के निधन पर बहुत दुखद है। उनके इंतेकाल की खबर मिली। अल्लाह इस मुश्किल घड़ी में परिवार को शक्ति दे।0
0
Report
कोसी के कटाव से सहरसा में आशियाने खतरे, ग्रामीणों ने ठोस कदम की मांग
Saharsa, Bihar:कोसी नदी के कटाव से लोगों को अपने आशियाने की चिंता सताने लगी है. स्थानीय लोगों ने सरकारी स्तर पर कटाव निरोधी कार्य मे भारी अनियमितता का आरोप लगाया है, वहीं स्थानीय ग्रामीण महिलाएं अभी से ही कोसी मैय्या को मनाने के लिए कोसी नदी के किनारे भक्ति गीत गा रही है ताकि कोसी अपने रौद्र रूप में न आए. यह तस्वीर सहरसा जिले के नवहट्टा प्रखंड के कोसी तटबंध के भीतर नारायणपुर गांव की हैं, जहां लोगों के घर, खेत और गांव को कटाव से बचाने के लिए करोड़ों रुपये की लागत से कटाव निरोधक कार्य कराया गया था. लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया. उनका कहना है कि कटाव निरोधी कार्य मे अनदेखी की गई. इलाके के लोगों को डर है कि कोसी नदी अगर अपने रौद्र में आएगी तो कई लोगों का आशियाना उजड़ जाएगा लोगों ने प्रसासन से मांग की है कि समय रहते ठोस रूप से कटाव निरोधी कार्य किया जाए.0
0
Report
हरिद्वार: अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति घोटाले में 19 संस्थाओं पर मुकदमा, SIT जांच
Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार में केंद्र सरकार की अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति योजना में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। वर्ष 2021-22 और 2022-23 की छात्रवृत्ति वितरण प्रक्रिया की जांच में संदिग्ध पाए गए जिले के 19 स्कूल, कॉलेज और शिक्षण संस्थानों के खिलाफ सिडकुल थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी की शिकायत पर दर्ज इस मामले में सरकारी धन के दुरुपयोग, धोखाधड़ी और वित्तीय अनियमितता के आरोप लगाए गए हैं। भारत सरकार और उत्तराखंड शासन के निर्देश पर गठित जांच समितियों की रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। मामलों की गंभीरता को देखते हुए हरिद्वार पुलिस अब एसआईटी का गठन कर विस्तृत जांच करेगी। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान जो भी तथ्य और साक्ष्य सामने आएंगे, उनके आधार पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
विवाहिता की मौत: 28 पेज के सुसाइड नोट से ससुराल प्रताड़ना की आशंका
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी में एक नवविवाहिता ने मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस को मौके से 28 पेज का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें कथित तौर पर ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ना का जिक्र किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है。 मामला कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्बे का है। नगर पालिका परिषद भरवारी के वार्ड नंबर-20 निवासी वीरेंद्र केसरवानी की 28 वर्षीय बेटी शेफाली की शादी 7 मई को प्रयागराज के फाफामऊ निवासी गोपाल केसरवानी से हुई थी। परिजनों के अनुसार शादी के बाद से ही वह परेशान थी और पिछले करीब दो महीने से मायके में रह रही थी। सोमवार सुबह करीब आठ बजे उसने घर के एक कमरे में खुद को बंद कर फांसी लगा ली। घटना के समय घर पर केवल उसके पिता मौजूद थे, जबकि अन्य सदस्य बाहर गए हुए थे। सूचना पर कोखराज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के दौरान कमरे से 28 पेज का सुसाइड नोट बरामद किया। पुलिस ने सुसाइड नोट और मृतका का मोबाइल फोन कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से परेशान होकर शेफाली ने यह कदम उठाया। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी सिराथू, महिला थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए।0
0
Report
नितेश राणे ने आमिर खान की THIRD शादी पर लव जिहाद का सवाल उठाया
Aligarh, Uttar Pradesh:आमिर खान लव जिहाद के ब्रांड एंबेसडर', तीसरी शादी पर भड़के महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर अब राजनीतिक बयानबाजी होने लगी है। महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि क्या इसे लव जिहाद का उदाहरण माना जाना चाहिए। वहीं उन्होंने हिंदू समुदाय के लोगों से भी ऐसे सेलिब्रिटीज़ को सपोर्ट करने से पहले ध्यान से सोचने की भी अपील की।0
0
Report
गंगाचरण राजपूत के पिता बोले बुंदेलखंड नहीं तो वोट नहीं, राज्य निर्माण पर ज़ोर
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन बुंदेलखंड राज्य निर्माण की मांग को लेकर जालौन पहुंचे पूर्व सांसद और चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत के पिता गंगाचरण राजपूत, पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत का बड़ा बयान- बोले मेरे बेटे का टिकट काट دو लेकिन बुंदेलखंड दे दो, अधिवक्ताओं और आम जनता से बुंदेलखंड राज्य बनाने की मांग को लेकर मांगा समर्थन, बोले गंगाचरण राजपूत- बुंदेलखंड नहीं तो वोट नहीं, बुंदेलखंड दो और वोट लो, बोले बहुत सहा है अब नहीं सहेंगे बुंदेलखंड लेकर रहेंगे, बुंदेलखंड नहीं तो वोट नहीं, बुंदेलखंड राज्य बनाओ मोर्चा के बैनर तले अधिवक्ताओं और जनता से की समर्थन की अपील, जालौन के उरई स्थिति जिला न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के बीच पहुंचे थे पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत。 बाइट:- गंगाचरण राजपूत--पूर्व सांसद0
0
Report
Advertisement
Kunal Ghosh TMC के राज्य सचिव के रूप में नियुक्ति पर चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:KUNAL GHOSH- TMC STATE SECRETARY0
0
Report
शेखपुरा में दुष्कर्म के आरोपी ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर जेल भेजा
Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा जिले की करणडे क्षेत्र में 8 जुलाई को हुए कॉलेज की छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद पुलिस दबिश के चौथे दिन आरोपी अजय यादव ने शेखपुरा कोर्ट में आत्मसमर्पण किया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है। आरोपी के कोर्ट में आत्मसमर्पण के बाद प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। शेखपुरा के महिला थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ डॉ राकेश कुमार ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी की जल्द गिरफ्तारी को लेकर एसआईटी का गठन किया गया था। एसडीपीओ के अगुआई में गठित विशेष एसआईटी की टीम ने आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर कई जिलों के साथ अंतरराज्य में छापेमारी किया। एसडीपीओ ने कहा कि पुलिस की दबिश के बाद आरोपी के चौथे दिन कोर्ट में आत्मसमर्पण किया हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस अनुसंधान को लेकर आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। उन्होंने कहा कि शेखपुरा पुलिस पीड़ित पक्ष को जल्द न्याय दिलाए जाने को लेकर तीन दिनों के अंदर न्यायालय में आरोप पत्र समर्पित करने के साथ तीन माह में स्पीडी ट्रायल चलाकर सजा दिलाई जाने की बात कही है। एसडीपीओ डॉ राकेश कुमार कहा कि पूरे मामले में करणडे थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि एसआईटी के जांच में कार्य में लापरवाही पाया गया। जिसके बाद एसआईटी के जांच प्रतिवेदन के आधार पर करणडे थानाध्यक्ष को राकेश कुमार को निलंबित किया गया और विभागीय करवाई को लेकर अनुशंसा किया गया है। गौरतलब है कि घटना के बाद शेखपुरा पुलिस की काफी किरकिरी हुईं और पुलिस की करवाई पर ग्रामीणों ने सवाल उठाया था.0
0
Report
भिवानी टीचर मनीष मांद मौत मिस्ट्री: पिता ने CBI से 20 दिन में खुलासा का दवा
Bhiwani, Haryana:भिवानी टीचर मनीष का बहुचर्चित मौत मिस्ट्री केस कल CBI टीम से मिलेंगे मृतका मनीषा के पिता संजय आज SP ने CBI टीम से बात कर लिया मुलाकात کا समय पिता संजय बोले, टीम से लेंगे अब तक की जांच रिपोर्ट ज्यादा से ज्यादा टीम को खुलासे के लिए देंगे 20 दिन CBI टीम ने ज्यादा समय मांगा तो फिर करेंगे आंदोलन सालो बाद न्याय मिला तो तब तक हमारे बुजुर्ग मर चुके होंगे मेरे साथ प्रदेश की जनता और 36 बिरादरी, प्रशासन और सरकार ए नहीं कोई उम्मीद。 जरूरत पड़ी तो होगा दोबारा बड़ा प्रदर्शन。 एक पता को न्याय की आवाज उठाने से नहीं रोक सकती कोई भी पुलिस。 मनीषा के पिता संजय ने कहा –अबकी बार प्रदर्शन पर बैठा तो कोई उठाने वाला नहीं। गौरतलब है कि बीते साल भिवानी के ढाणी लक्ष्मण गांव निवासी 19 वर्षीय टीचर मनीषा 11 अगस्त को लापता हुई थी। 13 अगस्त को पड़ोस के गांव सिंघानी की नहर किनारे उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। उसके बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। कई दिन बाद आंदोलन के बाद 21 अगस्त को CBI को केस देने पर मनीष के शव का अंतिम संस्कार किया गया। इसके बाद भी जल्द जांच कर खुलासा करने को लेकर धरना प्रदर्शन हुए, आंदोलन हुआ, गांव से भिवानी पैदल कूच किया गया। बीते 29 जून को पिता संजय अनशन के लिए भिवानी आ रहे थे तो पुलिस बल ने उन्हें गांव से निकलते ही रोक लिया। संजय ने वहीं अनशन शुरू कर दिया था। तब एसपी भिवानी सुमित कुमार ने एक सप्ताह में सीबीआई टीम से मुलाकात का भरोसा देकर अनशन खत्म करवाया था。 SP का आश्वासन खत्म होने मृतका मनीषा के पिता संजय आज भिवानी पहुचे और एसपी सुमीत कुमार से मुलाकात की। आज SP से मुलाकात के बाद पिता संजय ने बताया कि SP सुमित कुमार ने हमारे सामने CBI टीम से बात की, जिसके बाद टीम ने हमें कल मुलाकात के लिए दिल्ली बुलाया है। उन्होंने कहा कि कल मैं और चार पाँच लोग CBI टीम से बात करने पहुँचेंगे। कल हम पुछेंगे कि CBI ने अब तक क्या तथ्य जुटाए और कब तक जांच का खुलासा करेगी। बाइट- संजय कुमार (पिता) पिता संजय ने कहा कि सीबीआई टीम को हम ज्यादा से ज्यादा 20 दिन समय जांच का खुलासा करने का समय देंगे। अगरCBI ने 20 दिन से ज्यादा का समय मांगा तो हम फिर आंदोलन करेंगे। हम न्याय के लिए महिनों या सालों तक इंतजार नहीं करेंगे। क्योंकि सालो बाद तो हमारे बुजुर्ग भी नहीं रहेंगे, फिर न्याय भी मिला तो वो किस काम का। बाइट- संजय कुमार (पिता) बार बार के आश्वासन पर स्थगित हो रहे आंदोलन व अनशन के बाद आख़िरकार अब सभी की निगाहें कल सीबीआई टीम से मुलाकात पर टिकी हैं। कि कल की मुलाकात के बाद संजय संतुष्ट होते हैं या फिर आंदोलन की घोषणा करते हैं। बाइट- संजय कुमारपिता0
0
Report
Advertisement
वार्ड 76 के चुनाव को लेकर नारंग के आरोप, आप बनाम बीजेपी में उथल-पुथल
New Delhi, Delhi:दिल्ली नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने वार्ड कमेटी के चेयरमैन और डिप्टी चेयरमैन के चुनाव 15 तारीख को होने है ऐसे में राजनीतिक सरगर्मियां भी बढ़ गई है वार्ड कमेटी चुनाव को लेकर नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने सिटी सदर पहाड़ गंज के होने वाले चेयरमैन चुनाव को लेकर वार्ड 76 से निर्दलीय उम्मीदवार इमरान चौधरी और यहां से विधयाक आले इकबाल को लेकर कई आरोप लगाये नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने कहा कि सिटी सदर पहाड़ में होने वाले चुनाव में ये आशंका जता रहे है कि वहां से निर्दलीय उम्मीदवार इमरान चौधरी बीजेपी को वोट डाल सकते है इस जोन में आम आदमीपार्टी का बहुमत रहा है ऐसे में डर सता रहा है कि कहीं एक वोट से आम आदमी पार्टी के हाथ से चेयरमैन की कुसी हाथ से न निकल जाए अंकुश नारंग नेता प्रतिपक्ष0
0
Report
करनाल से दिल्ली आकर स्नैचिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Delhi, Delhi:करनाल हरियाणा से दिल्ली में आकर करते थे स्नैचिंग लूटपाट सीसीटीवी फुटेज तकनीकी जाँच के आधार पर तिलकनगर पुलिस ने किया दो आरोपी को गिरफ्तार मोबाईल फोन नगदी ज्वैलरी बाइक बरामद कई मामलों का हुआ खुलासा पश्चिमी जिला के तिलकनगर पुलिस ने दो ऐसे कुख्यात आरोपी को गिरफ्तार किया है जो करनाल हरियाणा से आकर दिल्ली में देते थे स्नैचिंग लूटपाट की वारदात को अंजाम और वारदात को अंजाम देकर हो जाते थे फरार। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज तकनीकी जाँच के आधार पर दो आरोपी को गिरफ्तार किया है और इनके पास से मोबाईल फोन नगदी ज्वैलरी बाइक बरामद की है। इनके पकड़े जाने से कई मामलों का खुलासा भी हुआ है। की पहचान कर्ण सिंह 34 बबलू 26 के रूप में हुई है। दोनों करनाल हरियाणा के रहने वाले है। पश्चिमी जिला डीसीपी हरेश्वर वी स्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि तिलकनगर पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी अर्धरात्रि में इन्द्रा कॉलोनी हिंदनगर के पास किसी वारदात को अंजाम देने के लिए आने वाले है और इसी सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने हिंदनगर के पास अपना जाल बिछाया और दोनों आरोपियों को मौके से पकड़ लिया और पूछताछ में उसके पास से मोबाईल फोन नगदी ज्वैलरी बाइक बरामद कर ली गई।0
0
Report
रसायन विज्ञान प्रवक्ता पद पर चयनित हुए दुष्यंत बघेल, भव्य समारोह में हुआ सम्मान
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन बोर्ड, प्रयागराज द्वारा आयोजित रसायन विज्ञान प्रवक्ता भर्ती-2022 के अंतिम चयन परिणाम में दुष्यंत बघेल ने 22वीं रैंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर सिकंदराराऊ की राधा नगर कॉलोनी में अहिल्या जागृति मंच के तत्वावधान में भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।समारोह की अध्यक्षता अमर सिंह बघेल ने की, जबकि संचालन अधिवक्ता रूपेंद्र बघेल ने किया। कार्यक्रम में रसायन विज्ञान प्रवक्ता पद पर चयनित दुष्यंत बघेल का फूलमाला, पटका एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। दुष्यंत बघेल मूल रूप से अलीगढ़ जनपद की अकराबाद तहसील के गांव नसीराबाद के निवासी हैं और वर्तमान में सिकंदराराऊ की राधा नगर कॉलोनी में निवास करते हैं। समारोह में वक्ताओं ने बताया कि दुष्यंत के बड़े भाई यशवंत बघेल पहले से ही एक्साइज इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। दोनों भाइयों की सफलता को समाज और युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताते हुए वक्ताओं ने कहा कि यह उपलब्धि मेहनत, लगन और शिक्षा के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी हरपाल सिंह यादव रहे। उन्होंने कहा कि शिक्षा एक अमूल्य धरोहर और ऐसा सशक्त हथियार है, जिसके माध्यम से परिवार और समाज दोनों की तरक्की संभव है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने और शिक्षा के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर दुष्यंत बघेल की माता दर्शन बघेल (प्रधानाध्यापिका), पिता हरीश चंद्र बघेल तथा भाई यशवंत बघेल का भी फूलमाला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। समारोह में प्रमुख रूप से देवेंद्र बघेल (विधि छात्र), रमेश चंद्र बघेल, डॉ. आदित्य बघेल, नीरज धनगर, कपिल कुमार, सतीश चंद्र, दिनेश कुमार, राजबहादुर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।0
0
Report
Advertisement
