मिर्जापुर- विकास खंड के ग्राम पंचायत मनौवा में नेहरू युवा केंद्र मिर्जापुर द्वारा "एक पेड़ मां के नाम" कार्यक्रम आयोजन
Prajapatipur, Uttar Pradesh:चिल्ह मिर्जापुर विकास खंड के ग्राम पंचायत मनौवा में नेहरू युवा केंद्र मिर्जापुर द्वारा "एक पेड़ मां के नाम" कार्यक्रम का अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के संचालक श्री शिव धनी यादव ने बताया कि पेड़ पर्यावरण में प्रदूषण को कम करने में मदद करते हैं। उन्होंने कहा कि पेड़ जलवायु बनाए रखने और हमें कठोर मौसम की स्थिति से बचाने में बड़ी भूमिका निभाते हैं। पेड़ प्राकृतिक ढाल की तरह मिट्टी के कटाव और सूखे जैसी आपदाओं को रोकते हैंउन्होंने उपस्थित लोगों को पौधा देकर पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पंजाब के राज्यपाल कटारिया देवदर्शन यात्रा पर रवाना, सम्मेद शिखर दर्शन की कामना
Jaipur, Rajasthan:एंकर VO पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया आज से देवदर्शन यात्रा पर रवाना हुए. कटारिया परिवार समेत झारखंड में सम्मेद शिखर के दर्शन कर देश-प्रदेश में सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करेंगे. जयपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर कटारिया के शुभचिंतकों और रेलवे अधिकारियों ने स्वागत किया. जी मीडिया से खास बातचीत में कटारिया ने पंजाब में नशा विरोधी आंदोलन के नेता की हत्या पर गहरी चिंता जताते हुए जल्द गुनहगारों के खिलाफ कार्रवाई का दावा किया. उन्होंने उदयपुर को सरकार की ओर से दी गई सौगातों के लिए CM भजनलाल शर्मा का आभार जताया, साथ ही सम्मेद शिखर यात्रा को लेकर अपने मन की भावना कटारिया ने जी मीडिया से साझा की.रामसागर बांध का पानी शुक्रवार सुबह नहरों में छोड़ा जाएगा, किसानों ने नाराजगी जतायी
Tonk, Rajasthan:लांबा हरि सिंह में रामसागर बांध का पानी सिंचाई के लिए शुक्रवार सुबह नहरों में छोड़ा जाएगा। नहरों में सफाई कार्य अधूरा होने से किसानों ने नाराजगी जताई। जल संसाधन विभाग सहायक अभियंता महिपाल ने बताया कि शुक्रवार सुबह विधिवत पूजा अर्चना के साथ नहरों में पानी छोड़ा जाएगा। साउथ और मध्य केनाल में सफाई कार्य चल रहा है। इसके आगे भी सफाई कार्य अंतिम टेल की ओर निरंतर चलता रहेगा。कासगंज में आकाशीय बिजली गिरने से तीन की मौत, गांव में कोहराम
Kasganj, Uttar Pradesh:कासगंज में आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक युवक, एक महिला और 11 वर्षीय बच्ची शामिल हैं। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, थाना सहावर क्षेत्र के गांव नगला माधव में तेज हवा और बारिश के बीच किसान अपनी मक्का की फसल को ढकने के लिए खेतों की ओर गए थे। इसी दौरान तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान नीरज (35) पुत्र अतर सिंह, रामवती उर्फ रामू (36) पत्नी सुभाष और कशिश (11) पुत्री सुभाष, निवासी नगला माधव, थाना सहावर, जनपद कासगंज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार यह एक ही परिवार के बताए जा रहे लोग, जिसमें मां, बेटी, मृतक बच्ची के चाचा बताए जा रहे।हनुमानगढ़ बिजली कर्मियों का 11 सूत्रीय धरना, बातचीत की मांग
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ में बिजली कर्मचारियों का 11 सूत्रीय मांगों पर धरना हनुमानगढ़ में जोधपुर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ ने गुरुवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। कर्मचारियों ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और प्रबंध निदेशक स्तर पर जल्द बातचीत की मांग की। संघ की मुख्य मांगों में निजीकरण पर रोक लगाना, मानवीय आधार पर अंतर-डिस्कॉम स्थानांतरण नीति लागू करना और पात्र कर्मचारियों को 3, 12, 21 व 30 वर्ष की सेवा पर एसीपी का लाभ देना शामिल है। लंबित डीपीसी और सूचना सहायकों के लिए पदोन्नति के अवसर उपलब्ध कराने की मांग भी की गई। संघ ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन बढ़ेगा और दीपावली बाद एमडी ऑफिस का घेराव होगा。पाकुड़ में मंटू दास हत्या: तीन आरोपी गिरफ्तार, खदान में शव फेंका गया
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ पुलिस को बड़ी सफ़लता मिली है...बीते 13 अक्टूबर को मालीपाड़ा के एक बंद पत्थर खदान में मिले शव की पहचान पुलिस ने कर लिया है...मृतक की पहचान दुमका के मंटू दास के रूप में हुई है...पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया मंटू दास की हत्या कर शव के खदान में फेंक दिया गया था...पुलिस ने हत्या के आरोप में आलोक मुर्मू, प्रीतम हेंब्रम और प्रिंस हेंब्रम को गिरफ्तार किया है...हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद हुए है...हत्या वारिस बनने के लालच में किया गया था...एसपी अनुदीप सिंह ने मामले का खुलासा किया...एसपी ने बताया कि मामले को सुलझाने के लिए एसडीपीओ कुमार गौरव के नेतृत्व में एक SIT टीम बनाई गई थी...टीम ने मानवीय और तकनीकी सबूतों के आधार पर मृतक का पता लगाकर तीनों हत्यारों को गिरफ्तार किया है...पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मृतक मंटू दास अपने साले साबिर सोरेन के घर रहता था...साबिर सोरेन का कोई वारिस नहीं था...मुख्य आरोपी आलोक मुर्मू, जो साबिर का किराएदार था, वारिस बनने के लिए मंटू दास से दोस्ती बढ़ाई...खाने-पीने के बहाने उसे मालीपाड़ा ले जाकर दोस्तों प्रीतम हेम्ब्रम और प्रिंस हेम्ब्रम के साथ कुल्हाड़ी - हथौड़ी से हमला कर हत्या कर दी और शव खदान में फेंक दिया... वहीं इसके बाद साक्ष्य मिटाने के लिए मृतक के मोटरसाइकिल को भी खदान में फेंक दिया गया था जिसे बाद में पुलिस ने बरामद कर लिया गया है...वहीं खदान के पास से एक और मोटरसाइकिल को भी बरामद किया गया है... एसपी के द्वारा बताया गया कि मुख्य रूप से यह हत्या वारिस बनने के लिए किया गया और तकनीकी टीम ने इस मामले को सुलझाने के लिए कई तकनीकों का भी इस्तेमाल किया... बाइट-1-2- अनुदीप सिंह, एसपी, पाकुड़महराजगंज: मिठाइयों पर बेस्ट बिफोर डेट लिखने का नियम लागू, रियलिटी चेक में दुकानदारों में मिला जानकारी का अभाव
Nautanwa, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में 15 अक्टूबर यानी आज से खुली मिठाइयों पर ‘बेस्ट बिफोर डेट’ यानी मिठाई कितने समय तक उपभोग के लिए उपयुक्त है, इसकी जानकारी प्रदर्शित करने का नियम लागू हो गया है। इसका मकसद ग्राहकों को मिठाइयों की ताजगी और उनकी गुणवत्ता के बारे में जानकारी देना है। लेकिन क्या दुकानदार इस नियम का पालन कर रहे हैं? क्या उन्हें सरकार के इस फैसले की जानकारी है? इसकी जमीनी हकीकत जानने के लिए ज़ी मीडिया संवाददाता अमित त्रिपाठी पहुंचे नेपाल सीमा से सटे महराजगंज के ठूठीबारी कस्बे में जहां मिठाई की दुकानों पर पड़ताल के दौरान कुछ दुकानदार इस नियम से अनजान नजर आए। देखिए ये रिपोर्ट। वी/ओ- नेपाल सीमा से सटे महराजगंज के ठूठीबारी कस्बे में मिठाई की दुकानों पर सरकार के नए नियम की जमीनी हकीकत जानने की कोशिश की गई। सरकार ने 15 अक्टूबर से खुली मिठाइयों पर ‘बेस्ट बिफोर डेट’ प्रदर्शित करने की व्यवस्था लागू की है लेकिन यहां कुछ दुकानदारों को इसकी जानकारी नहीं होने की बात सामने आई। दुकानदार का कहना है कि उन्हें इस नियम की जानकारी अभी मिली है। हालांकि उनका दावा है कि वे रोजाना सीमित मात्रा में मिठाइयां बनाते और बेचते हैं। मिठाई की प्रकृति के हिसाब से उसकी उपयोग की अवधि तय कर तारीख लिखने की व्यवस्था अपनाई जाएगी। दुकानदार का कहना है कि उनकी दुकान पर मिठाइयां रोजाना तैयार होती हैं और आमतौर पर बचती नहीं हैं। लेकिन जब दुकान के काउंटर पर रखी मिठाइयों को देखा गया, तो उन पर ‘बेस्ट बिफोर डेट’ प्रदर्शित होती नजर नहीं आई। ग्राहकों का भी मानना है कि मिठाइयों पर उनकी उपयोग अवधि की जानकारी जरूर होनी चाहिए। इससे लोगों को मिठाई की गुणवत्ता और ताजगी को लेकर फैसला लेने में मदद मिलेगी रियलटी चेक ऑन मिठाई दुकानदार वी/ओ- फिलहाल ठूठीबारी में हुई इस पड़ताल में नए नियम को लेकर जागरूकता की कमी दिखाई दी। दुकानदारों का कहना है कि वे जल्द ही इस व्यवस्था को अपनाएंगे जबकि ग्राहक इसे स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा के लिहाज से जरूरी कदम मान रहे हैं। अब देखना होगा कि खाद्य सुरक्षा विभाग इस नियम के पालन को लेकर कितनी गंभीरता दिखाता है और मिठाई विक्रेताओं तक इसकी जानकारी पहुंचाने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।हमीरपुर: टोना-टोटका और बच्चों पर मुसीबत आने का डर दिखाकर ठगी करने वालों को पीड़िता ने चप्पलों से पीटा
Kalauli Teer Danda, Uttar Pradesh:हमीरपुर में टोना-टोटका और बच्चों पर मुसीबत आने का डर दिखाकर ठगी का मामला सामने आया है। ठग महिला को साड़ी में रुपये बंधवाने का झांसा देकर असली रकम लेकर फरार हो गए। ठगी का पता चला तो परिवार ने आरोपियों की तलाश की और चप्पलों से पिटाई कर दी। पीड़ित परिवार ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
मामला सदर कोतवाली हमीरपुर का है, जहां पीड़िता अनीता के मुताबिक, ठगों ने उनकी मां को झांसे में लेकर साड़ी में रुपये बांधने को कहा। दावा किया कि साड़ी तीन दिन तक नहीं खोलने पर सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी। आरोप है कि इसी दौरान ठगों ने असली रकम पार कर दी। ठगी का एहसास होने पर परिवार ने आरोपियों की तलाश की। इस दौरान मिले संदिग्धों की चप्पलों से पिटाई किए जाने का आरोप है।
बुधवार को पीड़ित परिवार ने कोतवाली नगर पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने प्रार्थना पत्र लेकर जांच शुरू कर दी है।
