231001
मिर्जापुर -यातायात जागरूकता माह के तहत एनसीसी कैडेट ने लोगों को किया जागरूक
Mirzapur-cum-Vindhyachal, Uttar Pradesh:यातायात माह चल रहा है और पुलिस प्रशासन तथा यातायात विभाग लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर रहे हैं इसी क्रम में आज एनसीसी के केडेट्स द्वारा जागरूकता रैली निकालकर लोगों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक किया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गुरु पूर्णिमा पर लेवड़ा आश्रम में भक्तों का भव्य महोत्सव श्रद्धाभक्ति के साथ
Neemuch, Madhya Pradesh:नीमच। जिले के लेवड़ा स्थित श्री शिव शक्ति आश्रम में बुधवार को गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने पूज्य संत श्री 1008 श्री कमलानन्द गिरी जी महाराज की समाधि पर शीश नवाकर आशीर्वाद लिया। वर्तमान महंत श्री कृष्णानन्द गिरी महाराज के सान्निध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में चरण पादुका पूजन, भव्य महाआरती और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। पूरे दिन आश्रम परिसर हर-हर महादेव और 'गुरु वंदना' के जयघोषों से गुंजायमान रहा। इस दौरान समाजसेवी अशोक अरोरा (गंगानगर) ने बताया कि 90 के दशक में अरावली पर्वत श्रृंखलाओं और सांडेश्वर महादेव के जंगलों में साधना करने वाले पूज्य गुरुदेव ने लेवड़ा को अपनी मुख्य तपस्थली चुना था, जो आज लाखों भक्तों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। दिनभर दर्शन, पूजन और प्रसादी वितरण का सिलसिला अनवरत चलता रहा।0
0
Report
डिंडौरी के गल्ला गोदाम क्षेत्र में नवविवाहित महिला की मौत: दहेज प्रताड़ना के आरोप
Dindori, Madhya Pradesh:डिंडौरी के गल्ला गोदाम क्षेत्र में 22 वर्षीय नवविवाहितिका का शव घर में फांसी के फंदे से लटका मिला। मृतिका की शादी महज दो माह पहले हुई थी। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने और मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामले में पति और सास-ससुर के खिलाफ अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। लालपुर निवासी खुशबू साहू की शादी 6 मई को डिंडौरी के अंकित साहू से सामाजिक रीति-रिवाज से हुई थी। सोमवार को खुशबू का शव उसके कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू की। मृतिका की मां और भाई का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज की मांग को लेकर खुशबू को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था। उनका कहना है कि लगातार हो रही प्रताड़ना के कारण उनकी बेटी की जान गई। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और फांसी की सजा की मांग की है। वहीं SDOP सतीश द्विवेदी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दहेज प्रताड़ना के तथ्य सामने आए हैं। पुलिस ने पति और सास-ससुर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उन्हें हिरासत में लेने के बाद गिरफ्तार कर न्यायालय भेजने की बात कही है। वहीं मामले की विस्तृत जांच जारी है।0
0
Report
25 आदिवासी ग्रामीणों को बकाया बिल पर संपत्ति कुर्की नोटिस; स्मार्ट मीटर की मांग तेज
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:जिले में बिजली कंपनी द्वारा 25 आदिवासी ग्रामीणों को बकाया बिल जमा न करने पर संपत्ति कुर्क करने का नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में कहा गया है कि निर्धारित तिथि तक बिल का भुगतान न करने पर ढोल बजाकर संपत्ति कुर्क की जाएगी। ग्रामीण स्मार्ट मीटर की कर रहे मांग रहटगांव तहसील की ग्राम पंचायत कपासी के अंतर्गत आने वाले ग्राम जोगीखेड़ा के ग्रामीणों का आरोप है कि उनके घरों में अभी तक बिजली कनेक्शन नहीं है, फिर भी विभाग ने उन्हें बकाया बिल के लिए नोटिस भेजे हैं। पूर्व सरपंच मनोहर पांसे ने बताया कि ग्रामीण स्मार्ट मीटर लगाने की मांग कर रहे हैं, ताकि वे अपनी उपयोग की गई बिजली का बिल चुका सकें। उन्होंने यह भी बताया कि उनके घरों के पास खंभे नहीं हैं और वे दूर से तार खींचकर बिजली जला रहे हैं। लाइनमैन पर रुपए मांगने का आरोप लगाया गया है कि गांव का लाइनमैन सभी लोगों से एक-एक हजार रुपए जमा कराने पर बिजली चालू करने की बात कह रहा है। ग्राम के रामबक्स चौहान ने कहा कि नोटिस में इस्तेमाल की गई भाषा से लगता है कि सरकार गरीबों का अपमान कर रही है। उन्होंने मांग की कि उनके गांव में पांच रुपये वाले बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराए जाएं0
0
Report
Advertisement
बादल बोले- 2027 चुनाव के लिए मनप्रीत अयाली पार्टी के साथ एकजुट रहें
Jagraon, Punjab:ਐਂਕਰ -- ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਮੁੱਲਾਂਪੁਰ ਦਾਖਾ ਹਲਕਾ ਇੰਚਾਰਜ ਜਸਕਰਨ ਸਿੰਘ ਦਿਓਲ ਨੂੰ ਇੱਕ ਲੜਕੀ ਨਾਲ ਛੇੜਛਾੜ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਵਿਚ ਸੁਪਰੀਮ ਕੋਰਟ ਤੋਂ ਜਮਾਨਤ ਮਿਲਣ ਤੋ ਬਾਅਦ ਅੱਜ ਦਾਖਾ ਹਲਕੇ ਦੇ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਦਫਤਰ ਵਿਚ ਪਾਰਟੀ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਜਸਕਰਨ ਸਿੰਘ ਦਿਓਲ ਤੇ ਪਾਰਟੀ ਵਰਕਰਾਂ ਨੂੰ ਮਿਲਣ ਲਈ ਪਹੁੰਚੇ ਤੇ ਸਾਰਿਆਂ ਦਾ ਹਾਲ ਚਾਲ ਜਾਣਿਆ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਨੇ ਕਿਹਾਕਿ ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਅਯਾਲੀ ਪੂਰੀ ਤਰਾਂ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਹੱਥਾਂ ਵਿਚ ਖੇਡ ਰਿਹਾ ਹੈ ਤੇ ਪਹਿਲਾ ਆਪ ਨਾਲ ਮਿਲਕੇ ਉਸਨੇ ਆਪਣੇ ਬਿਜਨੈਸ ਨੂੰ ਅੱਗੇ ਵਧਾਇਆ ਤੇ ਹੁਣ ਆਪ ਦੇ ਇਸ਼ਾਰੇ ਤੇ ਹੀ ਵਾਰਿਸ ਪੰਜਾਬ ਨਾਲ ਮਿਲਕੇ ਕੰਮ ਕਰ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਪਰ ਉਹ ਕਿਸੇ ਦਾ ਵਫਾਦਾਰ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਓਨਾਂ ਨੇ ਦਾਖਾ ਹਲਕਾ ਇੰਚਾਰਜ ਜਸਕਰਨ ਸਿੰਘ ਦਿਓਲ ਨੂੰ ਲੜਕੀ ਨਾਲ ਛੇੜਛਾੜ ਦੇ ਇਲਜाम ਵਿਚ ਫਸਾਉਣ ਲਈ ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਅਯਾਲੀ ਨੂੰ ਹੀ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰ ਦੱਸਿਆ ਤੇ ਪਾਰਟੀ ਵਰਕਰਾਂ ਨੂੰ 2027 ਦੀਆਂ ਚੋਣਾਂ ਲਈ ਇਕਜੁਟ ਹੋ ਕੇ ਚੱਲਣ ਦਾ ਸੁਨੇਹਾ ਵੀ ਦਿੱਤਾ।0
0
Report
बांकीपुर उपचुनाव: विकास बनाम स्थानीय मसलों पर मतदाता क्या तय करेंगे?
Patna, Bihar:बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए कल मतदान होना है। चुनाव प्रचार थम चुका है और अब फैसला जनता के हाथ में है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर बैंकीपुर की जनता इस बार किन मुद्दों पर वोट करेगी? क्या चुनाव विकास के नाम पर होगा, स्थानीय समस्याओं पर या फिर राजनीतिक समीकरण हावी रहेंगे?0
0
Report
खंडवा के शिव-हनुमान मंदिर में मांस रखने वाले आरोपी गिरफ्तार
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा के पंधाना कस्बे में शिव और हनुमान मंदिर में मांस रखने वाले मुख्य आरोपी रज्जाक पिता गनी खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि उसने कथित तौर पर अमीर बनने की चाह में एक तांत्रिक बाबा के कहने पर मंदिर में मांस रखा था. हालांकि, प्राथमिक परीक्षण के बाद पुलिस का कहना है कि आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है इसकी जांच कराई जा रही है. घटना पिछले हफ्ते 21 जुलाई की है. पंधना के शिव और हनुमान मंदिर में किसी अज्ञात व्यक्ति ने मांस के टुकड़े मंदिर में रख दिए थे. जानकारी मिलते ही क्षेत्र में आक्रोश फैला और स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी थी. बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पंधाना थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए थाने का घेराव किया. पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को कार्रवाई का भरोसा दिया, जिसके बाद मामला शांत हुआ. आरोपी की पहचान करने के लिए स्थानीय लोगों ने मंदिरों में सीसीटीवी कैमरे लगाए. तीन दिन के अंतराल से एक संदिग्ध युवक रज्जाक गनी कैमरे में कैद हुआ इसी आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए हिंदूवादी संगठनों ने पुलिस थाने में प्रदर्शन किया और धार्मिक भावना भड़काने वाले आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की. हिंदूवादी संगठनों ने किसी तांत्रिक और आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने संबंधी पुलिस के दावों को भी खारिज किया. पुलिस ने बताया कि घटना स्थल से मिले साक्ष्य के आधार पर एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है उससे पूछताछ कर न्यायालय पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया है. पुलिस ने बताया कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है जिसका परीक्षण कराया जा रहा है. एक जानकारी यह भी सामने आई कि जल्दी अमीर बनने के चक्कर में वह किसी तांत्रिक के संपर्क में भी था और उसी के कहने पर उसने यह काम किया था. फिलहाल धार्मिक भावनाएं भड़काने और शांति भंग करने के चलते उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. पुलिस इस घटना के सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है.0
0
Report
Advertisement
रायगढ़: माँ शिवा स्टील प्लांट में हादसा, 5 मजदूर झुलसे, 2 की हालत गंभीर
Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ ब्रेकिंग माँ शिवा स्टील प्लांट में हादसा 5 मजदूर झुलसे 2 की हालत गंभीर आज सुबह 7:30 बजे हुआ हादसा फर्निश बॉयलिंग में जुलसे 5 मजदूर दो मजदूरों को किया गया रायपुर रिफर पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का मामला जांच में जुटी टीम औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा और घरघोड़ा एसडीएम मौके पर पहुंचे0
0
Report
लखीमपूर खीरी में 38 वर्षीय महिला-18 वर्षीय युवक की प्रेम कहानी शादी तक पहुंची
Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:अगली खबर लखीमपुर खीरी से है...जहाँ इस्टाग्राम के जरिए एक 38 साल की महिला की दोस्ती 18 साल के युवक से हुई...और फिर इस दोस्ती ने प्यार से लेकर शादी तक का सफर तय किया.. फीलहाल पति तो वापस लौट गया है...लेकिन अब भी उसे आस है कि अपने बच्चों के खातिर शायद उसकी पत्नी मन बदल ले...और इन मासूमों कि जिंदगी बिन मां के ना गुजरे..0
0
Report
रुद्रप्रयाग में भारी बारिश ने जलभराव बढ़ाया, प्रशासन अलर्ट मोड में
Noida, Uttar Pradesh:रुद्रप्रयाग में बढ़ा नदियों का जलस्तर, प्रशासन अलर्ट। लगातार हो रही भारी बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है, जबकि अलकनंदा और मंदाकिनी समेत अन्य नदियों का जलस्तर भी बढ़ गया है। हालात को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने रुद्रप्रयाग जनपद में जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। मुख्यालय सहित कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है, वहीं नदियों का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है। हालात को देखते हुए जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने सभी संबंधित विभागों को तत्काल राहत और बचाव कार्य में जुटने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि नगर पालिका, नगर पंचायत और सभी उपजिलाधिकारी को जलभराव वाले क्षेत्रों में पानी की निकासी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यदि कहीं लोगों को सुरक्षित स्थानों पर विस्थापित करने की आवश्यकता पड़ती है तो प्रशासन इसकी भी पूरी व्यवस्था करेगा। साथ ही प्रभावित लोगों को राशन और अन्य जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। जिला प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और लोगों से भी अनावश्यक रूप से नदी-नालों के किनारे न जाने तथा मौसम विभाग की एडवाइजरी का पालन करने की अपील की गई है। बाइट: विशाल मिश्रा, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग0
0
Report
Advertisement
बेतिया गोलीकांड का पर्दाफाश: सोल्जर गिरफ्तार
Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां नरकटियागंज के पोखरा चौक पर हुए गोलीकांड का पर्दाफाश हो गया है पुलिस ने फायर हुआ देशी कट्टा बरामद कर लिया है पुलिस ने आरोपी सोल्जर को भी गिरफ्तार कर लिया है गोली लगने से घायल रंजित को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है घायल रंजित भी जेल जाएगा. पोखरा चौक पर रंजीत और सोल्जर किसी बड़े आपराधिक वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे तभी सोल्जर से कट्टा का ट्रिगर दब गया और उसके दोस्त रंजीत को जांघ में गोली लग गई. सोल्जर कट्टा फेक फरार हो गया था. बेतिया पुलिस ने गोलीकांड का पर्दाफाश कर दिया है गोली मारने वाला और घायल दोनों जिगरी दोस्त है0
0
Report
कोटा ग्रामीण पुलिस ने क्लियरेंस में 3 अंतरराज्यीय तस्कर पकड़े, अफीम 2.93 किग्रा जब्त
Kota, Rajasthan:कोटा ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, करीब 20 लाख की अफीम जब्त ''ऑपरेशन रूट क्लियरेंस'' के तहत रामगंजमंडी में डीएसटी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, कार और तिपहिया वाहन से तस्करी करते रंगेहाथ पकड़े गए आरोपी。 कोटा ग्रामीण पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ''ऑपरेशन रूट क्लियरेंस'' के तहत मंगलवार को एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक (कोटा ग्रामीण) सुजीत शंकर के निर्देशन में जिला विशेष टीम (DST) और रामगंजमंडी थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 2 किलो 930 ग्राम अवैध अफीम बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 20 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस के अनुसार, रामगंजमंडी क्षेत्र में खैराबाद-मोडक रोड पर जेवीवीएनएल पावर हाउस के सामने टीम नाकाबंदी के लिए पहुंची थी। वहां पहले से खड़ी एक स्विफ्ट कार (HR 26) और एक तिपहिया वाहन (RJ 17) के पास खड़े तीन युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। संदेह होने पर पुलिस ने तीनों को डिटेन कर वाहनों की तलाशी ली। इस दौरान तिपहिया वाहन में चालक की सीट के नीचे बने एक गुप्त बॉक्स से यह अफीम बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मदन सिंह (38) निवासी झालावाड़, अशोक कुमार (28) और राहुल सिंह (32) दोनों निवासी फतेहाबाद (हरियाणा) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों वाहनों और 3 मोबाइल फोन को जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब मादक पदार्थ के नेटवर्क की गहनता से जांच कर रही है。 बाइट सुजीत शंकर कोटा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक0
0
Report
जमुई के बरहट में खेत पटवन के दौरान करंट से इंद्रदेव यादव की मौत
Jamui, Bihar:जमुई जिले के बरहट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कटौना बहियार में बुधवार की दोपहर खेत पटवन के लिए मोटर चालू करने के दौरान करंट की चपेट में आने से दासो यादव के पुत्र इंद्रदेव यादव की हालत गंभीर हो गई और वह बेहोशी अवस्था में गिर गए। इसके बाद आनन- फानन में फौरन परिजन द्वारा सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि इंद्रदेव यादव खेत पटवन के लिए बहियार गए थे और मोटर चालू करने के लिए बिजली तार जोड़ने लगे। इसी दौरान व्याकरण की चपेट में आ गए और मूर्छित होकर खेत में ही गिर गए। जब आसपास काम कर रहे लोगों की नजर इंद्रदेव यादव पट पड़ी तो उसे फौरन सदर अस्पताल लाया गया, लेकिन तब तक काफी लेट हो चुकी थी। सदर अस्पताल पहुंचते ही इंद्रदेव यादव की मौत हो गई। इसके बाद डॉक्टर ने भी जांच के बाद इंद्रेदेव यादव को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में रखा गया है। घटना की सूचना के बाद इन्द्रदेव यादव को देखने के लिए सदर अस्पताल में लोगों की काफी लग गई। परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल होने लगा। पूरे परिवार में कोहराम मच गया। स्वजन के चीख और चीत्कार से सदर अस्पताल का पूरा माहौल गमगीन बना रहा है।0
0
Report
Advertisement
बगहा की सड़कों पर धंसे नाले, हादसे की आशंका बढ़ी
Bagaha, Bihar:बगहा में नगर पालिका परिषद समेत प्रशासन की लापरवाही लोगों की जान पर भारी पड़ सकती है। शहर के वार्ड संख्या 9 और वार्ड संख्या 10 को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर नाले का एक बड़ा हिस्सा पूरी तरह धंस चुका है, जिससे सड़क के बीचों-बीच गहरा गड्ढा बन गया है। बरसात के दिनों में नाले का पानी पूरे सड़क पर फैल जाने के कारण यह गड्ढा दिखाई नहीं देता और हर दिन सैकड़ों लोग अनजाने में खतरे के बीच से गुजरने को मजबूर हैं। दरअसल बगहा शहर की यह सड़क रेल्वे स्टेशन, शास्त्रीनगर, डुमवलिया समेत कैलाशनगर आसपास के कई मोहल्लों को जोड़ती है, जहां सुबह से देर शाम तक स्कूली बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग, बाइक सवार, ई-रिक्शा, साइकिल चालक और अन्य छोटे-बड़े वाहन लगातार बमुश्किल आवाजाही करते हैं। बताया जा रहा है कि नगर प्रशासन laपरवाही और अनदेखी के कारण स्लैब टूट गए हैं तो नालियों में कचरा भर गया है और जो नाली तत्काल बने हैं उनकी गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं क्योंकि नालियाँ बनने के महज़ चंद महीने में टूट-फूट कर धंस गईं हैं। ये हाल महज़ एक वार्ड या मोहल्ले का नहीं है, दर्जनभर वार्ड ऐसी दुश्ववारी झेल रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान स्थिति और भी भयावह हो जाती है। पानी में गड्ढा पूरी तरह छिप जाने से कई बार स्कूली बच्चों का पैर उसी टूटी फूटी नाली में फंस जाता है, जिससे वे चोटिल व घायल हो जाते हैं। बाइक सवार भी संतुलन बिगड़ने के कारण गिरते-गिरते बचते हैं। लोगों का कहना है कि हर दिन इस रास्ते से गुजरना किसी जोखिम से कम नहीं है और कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। शहर वासियों का आरोप है कि इस समस्या की जानकारी कई बार संबंधित अधिकारियों को दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई। बताएँ कि लगातार बढ़ती परेशानी और खतरे के बावजूद जिम्मेदार विभाग की चुप्पी लोगों में नाराजगी का कारण बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते इस धंसे हुए नालों व नाले की मरम्मत नहीं कराई गई, तो किसी भी दिन एक बड़ी और दुखद घटना हो सकती है क्योंकि बगहा शहर की नालियाँ जानलेवा हैं साहब…0
0
Report
खगड़िया के गोगरी में बरखा रानी ने घर में आत्महत्या कर ली
Khagaria, Bihar:खगङिया के गोगरी प्रखंड के अंचल अमीन बरखा रानी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अंचल अमीन के पद पर कार्यरत बरखा रानी गोगरी थाना क्षेत्र के छोटी चक गांव में किराए के मकान में रहती थी। बरखा रानी कटिहार जिला के सेमापुर गाँव की रहने वाली बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर भेज दिया है। हालाँकि अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिवार वालों रो-रो कर बुरा हाल है। परिवार वालों को भी घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।0
0
Report
बस्ती में डॉक्टर गणेश श्रीवास्तव ने आत्महत्या का कदम, सुसाइड नोट में लेखपाल पर आरोप
Basti, Uttar Pradesh:कभी कभी इंसान ज़िंदगी से नहीं हालात से हार जाता है, बस्ती में एक 29 साल के युवक ने अपनी दुकान के अंदर अचेत अवस्था में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, उन्हें तत्काल अयोध्या जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने हालत को गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर किया लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मौके से मिले सुसाइड नोट में गणेश श्रीवास्तव ने आरोप लगाया है कि चकबंदी के दौरान सड़क की जमीन को कई हिस्सों में बांट दिया गया, जिससे वह काफी परेशान थे। सुसाइड नोट में उन्होंने अपनी मौत के लिए संबंधित लेखपाल को जिम्मेदार ठहराने की बात लिखी है। घटना की सूचना मिलते ही छावनी पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर उसकी जांच कराई जा रही है तथा सभी पहलुओं पर जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। एक युवक की मौत और उसके पीछे छोड़ा गया सुसाइड नोट अब कई सवाल खड़े कर रहा है। क्या सचमुच जमीन विवाद ने उसे इतना बड़ा कदम उठाने पर मजबूर किया, या इसके पीछे कोई और वजह है इसका जवाब अब पुलिस जांच और फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा।0
0
Report
Advertisement
