231001
मिर्जापुरः मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा सुविधाओं का अभाव, यहां कैबिनेट मंत्री क्यों नहीं कर रहे इलाज
Mirzapur-cum-Vindhyachal, Uttar Pradesh:मिर्जापुर मंडलयी चिकित्सालय कहने को तो मेडिकल कॉलेज से संबंध हो गया है. परंतु अभी भी यहां पर चिकित्सा की सुविधाओं का अभाव है. इसी को लेकर एक व्यक्ति ने डीएम को ज्ञापन सौंपा है. मीडिया से बात करते हुए कहा कि पेपर से मालूम चला कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल इलाज के लिए दिल्ली में भर्ती हैं. अगर यहां भर्ती हो जाते तो कम से कम यहां की सुविधा तो बढ़ जाती.
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रक्सौल में नशा कारोबार पर भारी सर्जिकल स्ट्राइक: 90 किलो गांजा, इंजेक्शन गिरफ्तार
Motihari, Bihar:रक्सौल में नशा कारोबार पर भारी सर्जिकल स्ट्राइक: 90 किलो गांजा, इंजेक्शन गिरफ्तार रक्सौल :- मोतिहारी पुलिस ने रक्सौल में नशा कारोबार पर जबरदस्त तरीके से सर्जिकल स्ट्राइक किया। दो अलग अलग जगहों से 90 किलो गांजा के साथ भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशा का इंजेक्शन जप्त किया है। पहला सर्जिकल स्ट्राइक एसएसबी एवं पुलिस ने भारत नेपाल सीमा के मैत्री ब्रिज रक्सौल पर किया जहाँ नेपाल से एक तस्कर लग्जरी गाड़ी इनोवा में गुप्त तहखाना में गांजा छुपाकर रक्सौल आ रहा था। एसएसबी एवं पुलिस ने मैत्री पुल पर इनोवा गाड़ी को रोक कर जाँच किया जिसमें गुप्त तहखाने से 90 किलो गांजा बरामद किया। इस मामले में एक तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये तस्कर नेपाल से गांजा लाकर बिहार एवं भारत के अन्य हिस्सों में सप्लाई करता था। पुलिस ने नशा के खिलाफ दूसरा सर्जिकल स्ट्राइक कौड़िहार चौक किया जहाँ से 2867 पीस प्रतिबन्धित नशे का इंजेक्शन बरामद किया। सज्जन पासवान के घर से तीन प्लास्टिक के झोलों में करीब 1000 पीस नशीला इंजेक्शन बरामद हुआ। वहीं, दो मोटरसाइकायलों की टंकी में बनाए गए गुप्त तहखाने की तलाशी लेने पर करीब 1867 पीस अतिरिक्त नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए। मामले में पुलिस ने नेपाल के परसा जिला अंतर्गत पोखरिया थाना क्षेत्र के विंध्यवासिनी वार्ड नंबर 4 निवासी विश्वनाथ साह के पुत्र जमुना साह तथा रक्सौल थाना क्षेत्र के नोनियाडीह वार्ड नंबर 9 निवासी रमेश महतो की पत्नी पूनम देवी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से दो अपाचे मोटरसाइकिल जब्त किया है。 एसडीपीओ मनीष आनंद ने बताया कि नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और इस धंधे में शामिल लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
गजसिंहपुर नगरपालिका कार्यालय में ताला तोड़कर अवैध प्रवेश, कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग
Sri Ganganagar, Rajasthan:रायसिंहनगर।गजसिंहपुर नगरपालिका कार्यालय में ताला तोड़कर अवैध प्रवेश करने, अनाधिकृत तलाशी लेने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के प्रयास के मामले में नगरपालिका कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है। राजस्थान नगरपालिका कर्मचारी फेडरेशन रायसिंह नगर ने उपजिला कलक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि 5 अक्टूबर 2026 की रात लगभग 9:00 से 9:30 बजे के बीच गजसिंहपुर नगरपालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा अन्य उपस्थित पार्षदों द्वारा गैर-कानूनी रूप से नवनिर्मित चैंबर का ताला तोड़ा गया। आरोप है कि कमरे में अवैध रूप से प्रवेश कर सामान खुर्द-बुर्द करने का प्रयास किया गया और प्रशासनिक मर्यादाओं को ताक पर रखते हुए अनाधिकृत तलाशी ली गई। राजस्थान नगरपालिका कर्मचारी संघ रायसिंहनगर के अध्यक्ष गणपत राम ने बताया कि यह कृत्य शासकीय संपत्ति का अनादर होने के साथ-साथ अधिकारियों व कर्मचारियों की सुरक्षा और आत्म-सम्मान पर सीधा प्रहार है। संघ ने पुलिस थाना गजसिंहपुर में दर्ज प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR संख्या 0141, दिनांक 06.10.2026) के तहत संबंधितों को शीघ्र गिरफ्तार कर ठोस कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह किया है। कर्मचारी संघ ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने तुरंत सख्त कदम नहीं उठाए, तो निकाय अधिकारियों व कर्मचारियों को अपने मान-सम्मान की रक्षा के लिए मजबूरन 'असहयोग आंदोलन' का रास्ता अपनाना पड़ेगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।0
0
Report
ADM रमेश देव का बूंदी जिला अस्पताल औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का किया जायजा
Jaipur, Rajasthan:बूंदी जिला अस्पताल में ADM रमेश देव का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा. बूंदी जिला अस्पताल में बुधवार को ADM रमेश देव ने औचक निरीक्षण किया. कलेक्टर हरफूल सिंह यादव के निर्देश पर ADM ने ट्रॉमा वार्ड, ICU सहित विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर अस्पताल की व्यवस्थाओं और मरीजों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान CMHO डॉ. ओपी सामर, PMO डॉ. गोविंद गुप्ता और डॉ. अनिल जांगिड़ भी मौजूद रहे. ADM ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों में पहुंचकर मरीजों से सुविधाओं की जानकारी ली और व्यवस्थाओं को देखा. व्यापारी की मौत और अस्पताल में सामने आई अव्यवस्थाओं के बाद जिला प्रशासन अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर सख्त नजर आ रहा है. निरीक्षण के दौरान मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने और व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए.0
0
Report
Advertisement
कार्यक्रम के दौरान मोहान विधायक का हाथ झुलसा, जिला अस्पताल में भर्ती उन्नाव। सरकारी अस्पताल उन्नाव
Unnao, Uttar Pradesh:कार्यक्रम के दौरान मोहान विधायक का हाथ झुलसा, जिला अस्पताल में भर्ती उन्नाव। सरकारी अस्पताल उन्नाव में भाजपा की ‘विकसित भारत संकल्प सेवा ज्योति यात्रा’ के दौरान हादसा हो गया। कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मोहान विधायक बृजेश रावत का हाथ झुलस गया। हादसे के बाद विधायक को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल उन्नाव में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही प्रभारी मंत्री, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक जिला अस्पताल पहुंचे और विधायक का हालचाल लिया। घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। फिलहाल विधायक का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।0
0
Report
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लाडवा में मंगोली जाटान पहुंचे, राम सैनी के निधन पर शोक
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र की विधानसभा लाडवा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गांव मंगोली जाटान में पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंगोली जाटान निवासी 75 वर्षीय बालक राम सैनी के निधन पर शोक व्यक्त किया0
0
Report
दबंगों ने युवक पर बरसाई 30 सेकेंड में 70 लाठियां, मार पीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल।
Hamirpur, Uttar Pradesh:*हमीरपुर -* मामूली कहासुनी के बाद युवक की जमकर पिटाई , दबंगो ने युवक पर एक के बाद एक जमकर बरसाई कई लोहे की रॉड , बीच सड़क दबंगो ने लोहे की रॉड से युवक पर किए प्राणधातक हमले , दबंग युवकों पर पहले से दर्ज है कई आपराधिक मुक़दमे , युवक की बीच सड़क हुई पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल , वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस दबंगो की तलाश में जुटी , शहर कोतवाली क्षेत्र के कालपी चौराहे का मामला...0
0
Report
Advertisement
2047 के विकसित भारत का संकल्प: उज्जैन में धार्मिक पर्यटन ने पकड़ी रफ्तार
Ujjain, Madhya Pradesh:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- 2047 के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में जुटना होगा, उज्जैन में धार्मिक पर्यटन ने पकड़ी रफ्तार उज्जैन- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में आमजन की सेवा के 25 साल पूरे होने पर उज्जैन में सेवा संकल्प सभा आयोजित की गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इसमें शामिल हुए और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ मंच के सामने बैठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का संबोधन सुना। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन का जिक्र करते हुए कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि उन्हें प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन मिला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के सेवा जीवन का एक-एक पल राष्ट्र सेवा में लगा है। अब सभी को अपनी पूरी क्षमता के साथ देश सेवा का संकल्प लेना चाहिए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक विकसित भारत का जो सपना देखा है, उसे पूरा करने के लिए अभी से जुटना होगा। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश विकास के साथ आगे बढ़ रहे हैं और मध्यप्रदेश भी कई महत्वपूर्ण फैसलों के साथ आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने यूनिफाइड सिविल कोड यानी समान नागरिक संहिता का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश विधानसभा में इससे जुड़ा विधेयक पारित कर प्रदेश ने इस दिशा में कदम बढ़ाया है। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने उज्जैन के धार्मिक पर्यटन का भी खास तौर पर उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि उज्जैन में धार्मिक पर्यटन का नया दौर शुरू हुआ है। महाकाल लोक के बाद उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते वर्ष उज्जैन में 7 करोड़ से अधिक तीर्थ यात्री पहुंचे हैं और आने वाले समय में उज्जैन और तेजी से आगे बढ़ेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली देश को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में काम करते हुए उनके 25 साल पूरे हो गए हैं। उन्होंने जनता के लगातार मिले आशीर्वाद के लिए आभार जताया और कहा कि देश ने उन्हें बहुत कुछ दिया है। प्रधानमंत्री ने देश की सेवा के लिए और अधिक शक्ति और सामर्थ्य देने की प्रार्थना करने की बात भी कही। कार्यक्रम के बाद वरिष्ठ जनों का सम्मान किया गया। इसके बाद फ्रीगंज स्थित आस्था गार्डन से शहीद पार्क तक सेवा ज्योति मशाल यात्रा निकाली गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खुद मशाल लेकर इस यात्रा में शामिल हुए। कार्यक्रम में सांसद अनिल फिरोजिया, सांसद उमेशनाथ महाराज, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, जितेंद्र पंड्या, सतीश मालवीय, डॉ. तेज बहादुर सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहे। बाइट - मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव0
0
Report
भोपाल बोर्ड ऑफिस चौराहे पर चयनित शिक्षक अभ्यर्थी का चक्का जाम प्रदर्शन तेज
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहा पर चक्का जाम करने पहुंचे चयनित शिक्षक अभ्यर्थी वर्ग 3 के चयनित शिक्षक अभ्यर्थी पहुंचे बोर्ड ऑफिस चौराह पद वृद्धि की मांग को लेकर बीते कई दिनों से कर रहे प्रदर्शन0
0
Report
झुंझुनूं में आरएलपी की अहम बैठक, पंचायत चुनाव रणनीति तय
Jhunjhunu, Rajasthan:गांव—झुंझुनूं, जिला—झुंझुनूं - अंबेडकर भवन में आरएलपी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई - पंचायत चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं ने विस्तृत चर्चा की - बैठक में आगामी चुनावों की रणनीति तय की गई - पंचायत चुनाव प्रभारी मनीष चौधरी मुख्य अतिथि रहे - जिलाध्यक्ष राजेंद्र फौजी ने बैठक की अध्यक्षता की0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं के चिड़ावा में दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियां तेज, अध्यक्ष रवि सोनी मानू
Jhunjhunu, Rajasthan:खबरां गांव री... के लिए गांव—चिड़ावा, जिला—झुंझुनूं - चिड़ावा में दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियां तेज हुईं - जन सेवा संस्थान की बैठक में नई कार्यकारिणी बनी - रवि सोनी मानू को संस्थान का नया अध्यक्ष चुना - 11 अक्टूबर से शुरू होगा 13वां भव्य दुर्गा महोत्सव - कार्यकर्ताओं को आयोजन की अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं0
0
Report
झुंझुनूं जिला के दोरादास स्कूल के प्रधानाचार्य संजय शर्मा के तबादले पर रोक
Jhunjhunu, Rajasthan:गांव—दोरादास, जिला—झुंझुनूं - दोरादास प्रधानाचार्य संजय शर्मा के तबादले पर रोक लगी - जुलाई में शर्मा का सांवलोद तबादला किया गया था - तबादले का ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने विरोध किया था - हाईकोर्ट के फैसले से ग्रामीणों में खुशी की लहर - विद्यालय विकास में संजय शर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा0
0
Report
प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल सेवा पर बलिया में भाजपा की कलश यात्रा
Ballia, Uttar Pradesh:प्रधानमंत्री मोदी के सेवा के 25 साल पूरे होने पर बलिया में भाजपा नेताओं ने सेवा ज्योति कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा में भाजपा विधायक केतकी सिंह पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी, जिला प्रभारी डॉ प्रेमचंद्र मिश्र सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। वहीं बलिया के गंगा बहुउद्देशीय सभागार में पीएम मोदी के लाइव प्रसारण को भी बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने देखा। प्रधानमंत्री मोदी सेवा के प्रति समर्पण के बारे में विधायक केतकी सिंह ने कहा कि उनका जीवन देश की सेवा के लिए समर्पित रहा है। जिला प्रभारी डॉ प्रेमचंद्र मिश्र ने कहा कि मोदी जी एक ऐसे नेता हैं जो समाज के सभी वर्गों के विकास और सेवा का कार्य करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्र प्रथम के लक्ष्य के साथ देश को विकसित भारत की तरफ लेकर आगे बढ़ रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं के बगड़ में 28वां वाटर कूलर स्थापित, गर्मी में राहत
Jhunjhunu, Rajasthan:खबरां गांव री... के लिए गांव—बगड़, जिला—झुंझुनूं - बगड़ बालिका विद्यालय में 28वां वाटर कूलर स्थापित हुआ - लॉयन्स क्लब और श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था का अभियान - भीषण गर्मी में विद्यार्थियों और राहगीरों को मिलेगी राहत - वाटर कूलर तुलस्यान परिवार के सौजन्य से स्थापित हुआ - जिलेभर में अबतक 27 स्थानों पर कूलर लग चुके0
0
Report
झुंझुनूं: नर्सिंग कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य एवं कानूनी अधिकारों पर जागरूकता शिविर
Jhunjhunu, Rajasthan:खबरां गांव री... के लिए गांव—झुंझुनूं, जिला—झुंझुनूं - बीडीके अस्पताल नर्सिंग कॉलेज में जागरूकता शिविर आयोजित हुआ — जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झुंझुनूं की ओर से हुआ कार्यक्रम — सचिव एडीजे डॉ. महेंद्र के. सिंह सोलंकी रहे मौजूद - नर्सिंग विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई - मानसिक रोगियों के कानूनी अधिकारों पर विस्तार से चर्चा - नशामुक्ति और तनावमुक्त जीवनशैली अपनाने की शपथ दिलाई - नालसा हेल्पलाइन 15100 सहित जरूरी जानकारी साझा की गई0
0
Report
झज्जर के सरकारी भवन में हुक्का-ताश: वीडियो वायरल, जांच के आदेश जारी
Jhajjar, Haryana:झज्जर के सरकारी भवन में हुक्का-ताश की महफिल, वीडियो वायरल हुआ डीएफओ कार्यालय के नजदीक ऑफिस टाइम में हुक्के की गुड़गुड़ाहट और ताश की बाजी की चर्चा हर सप्ताह उपले मंगाए जाने की भी बात वीडियो वायरल होने के बाद विभाग में मची अफरातफरी मामले को लेकर डीएफओ का बयान आया सामने कहा: मामला संज्ञान में, जांच जारी जांच पूरी होने के बाद मामले की सच्चाई आएगी सामने जो भी दोषी हुआ उसके खिलाफ की जाएगी कार्रवाई झज्जर जिला फॉरेस्ट ऑफिस (डीएफओ) कार्यालय के नजदीक स्थित एक सरकारी भवन में कार्यालय समय के दौरान हुक्का चलने और ताश की बाजी लगने का मामला सामने आया है। इस संबंध में एक वीडियो वायरल होने के बाद सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की कार्यप्रणाली और निगरानी व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि सरकारी भवन में ऑफिस टाइम के दौरान हुक्का चलने का सिलसिला रहता है। हुक्के के लिए हर सप्ताह उपले (गोसे) मंगाए जाने की भी चर्चा है। करीब सात रुपये प्रति उपले के हिसाब से बोरा भरकर उपले सरकारी भवन में पहुंचाए जाने की बात कही जा रही है। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। सरकारी भवन में ताश की बाजी लगने की भी चर्चा है हुक्के के साथ-साथ सरकारी भवन में ताश खेलने की बात भी सामने आई है। जिला मुख्यालय से सटे सरकारी परिसर में कार्यालय समय के दौरान इस तरह की गतिविधियों की चर्चा और वीडियो वायरल होने के बाद मामला ने तूल पकड़ लिया है। मामला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि संबंधित सरकारी भवन जिला फॉरेस्ट कार्यालय के आसपास स्थित बताया जा रहा है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि यदि कार्यालय समय में इस तरह की गतिविधियां हो रही थीं, तो संबंधित अधिकारियों और जिम्मेदार कर्मचारियों की नजर इस पर क्यों नहीं पड़ी। वायरल वीडियो के बाद निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहा है कि सरकारी भवन का इस्तेमाल कार्यालयीन कार्यों के बजाय अन्य गतिविधियों के लिए किस स्तर तक हो रहा था। यदि वायरल वीडियो में दिखाई दे रही गतिविधियां इसी सरकारी परिसर की हैं और कार्यालय समय की हैं, तो इसकी जांच कर जिम्मेदारी तय किए जाने की मांग उठ सकती है। फिलहाल वायरल वीडियो के आधार पर सामने आए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। संबंधित विभाग के अधिकारियों की ओर से जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि सरकारी भवन में वास्तव में क्या गतिविधियां चल रही थीं और इसके लिए कौन जिम्मेदार है, जबकि यह स्पष्ट है कि जिस विभाग में सरकारी बिल्डिंग के अंदर हुक्का पीने और ताश की बाजी लगाने का वीडियो वायरल हुआ है उसकी जिम्मेदारी पर्यावरण को सुरक्षित रखने की है। इस मामले में अधिकारी कह रहे हैं कि मामाला संज्ञान में है और जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जांच पूरी होने के बाद सामने आएगा कि मामले की सच्चाई क्या है। मामले में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
