231001
मिर्जापुरः PM आवास योजना में धांधली को लेकर अंतरराष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार ने DM को सौंपा ज्ञापन
Mirzapur, Uttar Pradesh:प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर अंतरराष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार ने आरोप लगाया है कि ब्लॉक के अधिकारी और कर्मचारी मिलकर धांधली कर रहे हैं। इससे पात्र लोगों के इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसको लेकर अंतरराष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा कर इस धांधली के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इस धांधली को लेकर पहले भी सीडीओ को भी ज्ञापन दिया था परंतु उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हमीरपुर की सड़क पर अचानक कार में आग, वीडियो वायरल, लोगों ने जान बचाई
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-सड़क में चलती हुई कार बनी आग का गोला, चलती हुई कार में अचानक से आग लगने से मची अफरा तफरी, कार में सवार लोगों ने कार से कूद कर बचाई अपनी जान, शॉर्ट सर्किट के चलते कार में आग लगने की आशंका, ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू, ग्रामीणों के आग पर काबू पाने तक जलकर खाक हुई EON कार, जलती हुई कार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, राठ कोतवाली इलाके के कस्बाखेड़ा गाँव के पास का मामला।0
0
Report
बिहार जाने के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन बिलासपुर से छपरा: यात्रियों को राहत
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। छठ महापर्व पर बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। त्योहार के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। रेलवे की ओर से बिलासपुर से बिहार के छपरा तक पूजा स्पेशल ट्रेन संचालित की जाएगी। इस ट्रेन के चलने से छत्तीसगढ़ से बिहार जाने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। खास बात यह है कि ट्रेन दोनों दिशाओं में दो-दो फेरे लगाएगी। ट्रेन का पूरा शेड्यूल और किन-किन स्टेशनों पर होगा ठहराव। दक्ष्न पूर्व मध्य रेलवे द्वारा जारी कार्यक्रम के मुताबिक, गाड़ी संख्या 08255 बिलासपुर–छपरा पूजा स्पेशल 14 और 21 नवंबर 2026 को बिलासपुर से रवाना होगी। यह ट्रेन शाम 6 बजे बिलासपुर रेलवे स्टेशन से अपनी यात्रा शुरू करेगी और अगले दिन दोपहर 2 बजकर 40 मिनट पर छपरा पहुंचेगी। वहीं वापसी के लिए गाड़ी संख्या 08256 छपरा–बिलासपुर स्पेशल 15 और 22 नवंबर को छपरा से शाम 5 बजकर 25 मिनट पर रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन दोपहर 3 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। इस विशेष ट्रेन का ठहराव पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, वाराणसी, जौनपुर, औड़िहार, गाजीपुर सिटी और बलिया रेलवे स्टेशन पर निर्धारित किया गया है। छठ महापर्व के मद्देनजर रेलवे की इस पहल से बिहार जाने और वापस लौटने वाले यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा सुविधा मिलेगी। त्योहार के समय होने वाली भीड़ के बीच यह पूजा स्पेशल ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है।0
0
Report
दरभंगा में टीवीएस बाइक पर चार नाबालिगों को ट्रक कुचल गया; तीन की मौत, एक घायल
Darbhanga, Bihar:दरभंगा -मब्बी थाना अंतर्गत बाजार समिति चौक पर बड़ा हादसा,एक ही बाइक पर सवार चार नाबालिग बच्चों को ट्रक ने कुचला, तीन की घटना स्थल पर हुई मौत; एक गंभीर रूप से घायल,निजी अस्पताल में इलाजरत, बाकरगंज से जलसा कार्यक्रम में शामिल होने के बाद निकले थे बच्चे, बाजार समिति चौक पर सुबह करीब 4 बजे हुआ हादसा; घटना के बाद छह थानों की पुलिस तैनात दरभंगा जिले के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बाकरगंज मोमिन टोला के 3 नाबालिग बच्चों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। मंगलवार की अहले सुबह मब्बी थाना क्षेत्र के एनएच-27 स्थित बाजार समिति चौक पर अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार चारों बच्चों को कुचल दिया। हादसे में तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को दिल्लीमोड़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। मृतकों की पहचान बाकरगंज मोमिन टोला निवासी मो. अकील के 15 वर्षीय पुत्र फारीश, मो. इदरीश के 15 वर्षीय पुत्र मो. इस्तखार और मो. नेयाज के 16 वर्षीय पुत्र अल्ताफ नेयाज के रूप में हुई है। वहीं गंभीर रूप से घायल बच्चे की पहचान मो. गुड्डू के 16 वर्षीय पुत्र मो. तल्फ के रूप में की गई है। जलसा कार्यक्रम में शामिल होने के बाद निकले थे चारों बच्चे घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, चारों बच्चे मंगलवार की रात बाकरगंज स्थित एक मस्जिद में आयोजित धार्मिक जलसा कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। बताया जाता है कि बुधवार की सुबह करीब चार बजे चारों एक ही टीवीएस बाइक पर सवार होकर मस्जिद से निकल गए। इसके बाद लहेरियासराय के बाकरगंज से करीब आठ किलोमीटर दूर मब्बी थाना क्षेत्र के बाजार समिति चौक के पास एनएच-27 पर सड़क हादसे के शिकार हो गए। जानकारी के अनुसार, इसी दौरान दरभंगा-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार चारों बच्चों को कुचल दिया और मौके से फरार हो गया। हादसा इतना भीषण था कि तीन बच्चों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। अभिभावकों को नहीं थी बच्चों के घर से निकलने की जानकारी मृतक बच्चे के चाचा मो. अकील ने बताया कि चारों बच्चे लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बाकरगंज मोमिन टोला के रहने वाले थे। सभी एक ही बाइक पर सवार होकर निकले थे। घर के किसी भी अभिभावक को इसकी जानकारी नहीं थी कि बच्चे कहां जा रहे हैं। सभी बच्चे मदरसा में पढ़ाई करते थे। उन्होंने बताया कि सुबह करीब 5:30 बजे परिवार के लोगों को घटना की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस के माध्यम से उन्हें डीएमसीएच बुलाया गया। यहाँ पहुंचने पर उन्होंने बच्चों की पहचान की। उन्होंने बताया कि हादसे में तीन बच्चों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल है। उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। ट्रक की ठोकर से हादसा होने की बात सामने आ रही है, लेकिन अभी तक दुर्घटना में शामिल वाहन की पहचान या बरामदगी नहीं हुई है। परिजनों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी वाहन और चालक को पकड़ने की मांग की है। डीएमसीएच में छह थानों की पुलिस रही तैनात घटना की गंभीरता और मृतक बच्चों के परिजनों एवं स्थानीय लोगों की भीड़ को देखते हुए डीएमसीएच में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। तीनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच लाए गए। इस दौरान मब्बी, विश्वविद्यालय, बेंता, कोतवाली, लहेरियासराय और सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची हुई थी। पुलिस अधिकारियों की निगरानी में पोस्टमार्थम की प्रक्रिया कराई गई। घटना के बाद बाकरगंज मोमिन टोला में मातम पसरा हुआ है। एक साथ तीन बच्चों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है。0
0
Report
Advertisement
2028 के विधानसभा चुनाव कांग्रेस जीतू पटवारी और उमंग सिंघार के नेतृत्व में
Noida, Uttar Pradesh:भोपाल 2028 में मध्य प्रदेश कांग्रेस जीतू पटवारी और उमंग सिंघार के नेतृत्व में लड़ेगी चुनाव पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का बयान... 2028 में होने वाले विधानसभा चुनाव कांग्रेस जीतू पटवारी और उमंग सिंघार के नेतृत्व में लड़ेगी कमलनाथ मध्य प्रदेश में वर्चस्व रखते हैं हमारे सीनियर लीडर हैं चुनाव जीतू पटवारी उमंग सिंघार के नेतृत्व में होगा। बाइट पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह0
0
Report
भाई दूज पर जेल के बाहर महिलाओं की लंबी लाइन, आईडी जांच जरूरी
Unnao, Uttar Pradesh:भाई दूज के त्योहार पर जेल के बाहर महिलाओं की लंबी लाइन लगी है। बहनें जेल में बंद भाइयों को भाई दूज पर देखने आईं हैं। जेल के बाहर आईडी वेरीफिकेशन के बाद महिलाओं को जेल के अंदर उनके भाइयों के पास भेजा जा रहा है। बाहर से मिठाई आदि ले जाने पर प्रतिबंध है; जेल के अंदर ही मिठाई समेत अन्य सामग्री की व्यवस्था जेल प्रशासन द्वारा कराई गई है।0
0
Report
जनार्दन मिश्रा ने किसानों के बयान पर माफी मांगी; गौपालन-मत्स्य पालन को प्रेरित किया
Rewa, Madhya Pradesh:मऊगंज में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान किसानों को लेकर दिए गए बयान पर रीवा से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा ने माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि यदि उनके बयान से किसी भी किसान भाई को बुरा लगा है या उनकी भावनाएं आहत हुई हैं, तो वे इसके लिए माफी मांगते हैं। सांसद ने स्पष्ट किया कि उनका ऐसा कोई इरादा नहीं था कि किसी किसान भाई को ठेस पहुंचे। उन्होंने कहा कि उनकी बात का उद्देश्य किसानों को खेती के साथ गौपालन, मत्स्य पालन और अन्य कृषि आधारित गतिविधियों को भी अपने जीवन में शामिल करने के लिए प्रेरित करना था, ताकि किसान अपनी आय के अन्य स्रोत भी विकसित कर सकें। उन्होंने दोहराया कि यदि उनकी बात से किसी किसान को ठेस पहुंची है, तो वे दिल से माफी मांगते हैं।0
0
Report
Advertisement
कैथल मंडियों में धान की बंपर आवक, जगह की बाध्यता बढ़ी
Kaithal, Haryana:कैथल की अनाज मंडियों में धान की बंपर आवक देखने को मिल रही है। जिले की मंडियों में अब तक करीब 8.30 लाख मीट्रिक टन पीआर धान की आवक हो चुकी है, जिसमें से सरकारी एजेंसियों ने 7.96 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की है। खरीदे गए धान में से लगभग 94 प्रतिशत धान का उठान हो चुका है, जबकि लगभग 48 हजार मीट्रिक टन खरीदा गया धान अभी उठान का इंतजार कर रहा है। बासमती धान की कटाई और मंडियों में एक साथ पहुंच रही फसल के कारण जगह की समस्या बढ़ी है; बड़े पैमाने पर मशीनों से कटाई होने के कारण धान तेजी से मंडियों तक पहुंच रहा है और पीआर धान के बचे हुए कट्टे फड़ पर जगह घेर रहे हैं। कुछ किसानों को अस्थायी तौर पर सड़कों पर अपनी फसल उतारनी पड़ रही है, जिससे मंडियों के मुख्य रास्ते भी संकरे हो गए हैं। रामनिवास मित्तल ने बताया कि बासमती धान की आवक चरम पर है और पीआर धान का उठान भी काफी हद तक हो चुका है, पर शेष कट्टे मंडियों में जगह घेरे हुए हैं। अगर शेष पीआर धान का उठान समय पर हो जाए तो मंडियों में जगह की उपलब्धता बेहतर होगी। नजदीकी समय में बासमती धान की उठान सरकारी ठेकेदारों पर निर्भर नहीं रहती, व्यापारी अपने स्तर पर खरीद के बाद उठान कर लेते हैं, जिससे प्रक्रिया तेज रहती है। कुल मिलाकर कैथल की मंडियों में धान की बंपर आवक कृषि और व्यापार के लिए स्पष्ट संकेत है, हालांकि एक साथ फसल पहुंचने से अस्थायी जगह की समस्या बनी है, पर उठान में प्रगति और व्यापारी स्तर पर उठान से व्यवस्था सुधरेगी।0
0
Report
चैंपियन ने बागी तेवरों के साथ बड़ा चुनावी ऐलान किया
Haridwar, Uttarakhand:खबर लक्सर से है, जहां पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने एक बार फिर बागी तेवर दिखाते हुए बड़ा राजनीतिक ऐलान किया है। कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने घोषणा की है कि उनके पुत्र कुंवर दिव्य प्रताप सिंह लक्सर विधानसभा से और उनकी पत्नी रानी देवयानी सिंह खानपुर से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी, जबकि वे खुद उत्तराखंड से बाहर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। चैंपियन ने कहा कि वे बगावत से नहीं डरते। हरक सिंह रावत के मामले पर उन्होंने कहा कि जैसा बोओगे वैसा ही काटना पड़ेगा। वहीं जेनी द्वारा लगाए गए आरोपों पर उन्होंने कहा कि डीएनए टेस्ट से सारी स्थिति क्लियर हो जाएगी। उनके इस ऐलान के बाद लक्सर और खानपुर की सियासत में हलचल तेज हो गई है।0
0
Report
पूर्व सांसद रमेश बिंद बोले विंध्याचल कोतवाल की नाकामी से हुई घटना
Mirzapur-cum-Vindhyachal, Uttar Pradesh:मिर्जापुर: सपा नेता पूर्व सांसद रमेश चंद्र बिंद पोस्टमार्टम पहुंचे। मृतक प्रिंस के परिजनों से मिले सपा नेता परिजनों को ढांढस बंधाया। पूर्व सांसद रमेश चंद्र बिंद ने कहाकि," विंध्याचल कोतवाल की नाकामी से यह घटना हुई है" पुलिस चाहती तो बच सकती थी प्रिंस बिंद की जान। सरकार से परिजनों को उचित मुआवजा और CBI जांच की मांग भी किए।0
0
Report
Advertisement
रुड़की में वैभव सैनी के वायरल वीडियो पर पुलिस जांच शुरू
Haridwar, Uttarakhand:रुड़की में कांग्रेस के जिला महामंत्री वैभव सैनी के द्वारा अपनी पत्नी के साथ हर्ष फायरिंग कर दीपावली मनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में वैभव सैनी एक मकान की छत पर खड़े होकर पिस्टल से हर्ष फायरिंग करते हुए साफ नजर आ रहे है। इतना ही नहीं वीडियो में कांग्रेस नेता वैभव सैनी के द्वारा अपनी पत्नी से भी हर्ष फायरिंग कराई गई है और दीपावली की बधाई दी गई है। बता दे की रुड़की निवासी वैभव सैनी कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रमों में पूरी तरह से सक्रिय नजर आते है। वह फिलहाल कांग्रेस के जिला महामंत्री के पद पर रहकर कांग्रेस पार्टी की राजनीती कर रहे है। फिलहाल वैभव सैनी हर्ष फायरिंग को लेकर चर्चा में आ गए है। सोशल मीडिया पर वैभव सैनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वैभव सैनी एक छत पर खड़े होकर हर्ष फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहे है। इतना ही नहीं उनकी पत्नी भी पिस्टल से हर्ष फायरिंग करती हुई साफ नजर आ रही है। हर्ष फायरिंग करने के बाद वैभव सैनी के द्वारा सभी को दीपावली की बधाई भी दी गई है। पुलिस ने आज बातचीत में बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।0
0
Report
जालौन में बाइक रेसिंग को लेकर दो पक्षों में हिंसक विवाद, 6 घायल
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में बाइक रेसिंग से निकालने को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, रिहायशी इलाके में रास्ते से बाइक रेसिंग से निकालने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद, बाइक तेज गति से निकालने का विरोध करने पर दबंगों ने पथराव कर पूरे परिवार से की मारपीट, दबंगों ने ईट-पत्थरों से पथराव करते हुए की जमकर मारपीट, बाइक निकालने का मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में हुआ तब्दील, मारपीट और पथराव में महिलाओं समेत आधा दर्जन से अधिक लोग हुए घायल, गंभीर रूप से घायल हुए 2 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी, जालौन के गोहन थाना क्षेत्र के जमरेही सानी गांव की घटना।0
0
Report
आलीराजपुर में सीएम यादव का दौरा जोबट कॉलेज मैदान में गौरव दिवस कार्यक्रम
Alirajpur, Madhya Pradesh:आलीराजपुर ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 15 नवंबर को आलीराजपुर के दौरे पर रहेंगे। जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर जोबट कॉलेज ग्राउंड में होगा मुख्य कार्यक्रम。 धार जिले के डही में लगभग ₹2,500 करोड़ की लागत वाली सिंचाई परियोजना का करेंगे लोकार्पण。 आलीराजपुर जिले के 40 गांवों को मिलेगा इस महत्वकांक्षी सिंचाई योजना का सीधा लाभ。 प्रशासनिक तैयारियां तेज: कलेक्टर नीतू माथुर और पुलिस अधीक्षक समर वर्मा ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा。0
0
Report
Advertisement
ग्वालियर के फूड कोर्ट रेस्टोरेंट में भीषण आग, सिलेंडर फटने की आशंका
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में अभी सुबह के समय पड़ाव पर बने फ़ूड कोर्ट रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, सिलेंडर फटना बताया जा रही वजह.. मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू करने में जुटी....0
0
Report
हाईकोर्ट ने पति के गलत आचरण के बावजूद तलाक निरस्त कर दिया
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद में एक अहम फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि कोई भी पति अपने गलत आचरण का फायदा उठाकर पत्नी से तलाक नहीं ले सकता। अगर पत्नी घरेलू हिंसा और प्रताड़ना के चलते पति से अलग रह रही है, तो इसे पति के प्रति क्रूरता या परित्याग नहीं माना जा सकता। इसी टिप्पणी के साथ हाईकोर्ट ने फैमिली कोर्ट द्वारा दिए गए तलाक के आदेश को रद्द कर दिया है।दरअसल, महासमुंद के एक वैवाहिक मामले में फैमिली कोर्ट ने 27 नवंबर 2024 को पति राजेश कुमार साहू की याचिका स्वीकार करते हुए क्रूरता और परित्याग के आधार पर तलाक की डिक्री जारी की थी। इस फैसले को पत्नी वर्षा ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।दोनों की शादी 18 अप्रैल 2018 को हुई थी और नवंबर 2020 में उनके बेटे का जन्म हुआ। पति ने आरोप लगाया था कि पत्नी सितंबर 2022 से बेटे के साथ मायके में रह रही है और वापस ससुराल नहीं आना चाहती।वहीं, सुनवाई के दौरान सामने आया कि पति नशे का सेवन करता था और पत्नी के साथ मारपीट तथा गाली-गलौज करता था। पति की मां ने भी अदालत में बेटे की नशे की आदत और मारपीट की घटनाओं की पुष्टि की थी। मेडिकल दस्तावेजों में भी अक्टूबर 2020 की मारपीट का रिकॉर्ड मिला।हाईकोर्ट ने पाया कि फैमिली कोर्ट ने खुद पत्नी के अलग रहने को उचित माना था, इसके बावजूद तलाक मंजूर करना विरोधाभासी है।अदालत ने पत्नी की अपील स्वीकार करते हुए तलाक की डिक्री निरस्त कर दी। इस फैसले से स्पष्ट संदेश मिला है कि कोई भी व्यक्ति अपने ही गलत व्यवहार को तलाक का आधार नहीं बना सकता।0
0
Report
देवरी के पतई गांव में 11 हजार साल पुराना मेमथ जबड़ा मिला, हिमयुग खोज बढ़ेगी
Raisen, Madhya Pradesh:एंकर रायसेन जिले के देवरी के पतई गांव में अज्ञात दैत्याकार जबड़े का भाग मिला। आज शाम को कुछ बच्चों को खेलते समय नर्मदा नदी के किनारे पर मिट्टी की खुदाई के दौरान अजीब से मूर्ति नुमा पत्थर मिला हैं। जो नीचे तक धंसा हुआ है । आकृति में कई दांत बने हुए है। गांव के लोगो उसे अज्ञात देवता मान कर पूजने लगे हैं। शुरुआती AI सर्च करने पर यह फोटो हजारों साल पुराने मेमथ हाथी के जबड़े का जीवाश्म प्रतित हो रहा है। करीब 11 हजार साल पहले हिम युग के प्राणी का यह जीवाश्म हुआ तो जिले को एक नई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है。0
0
Report
Advertisement
