231001
Mirzapur: भैसोरा में क्रिकेट टूर्नामेंट, भैसोरा टीम ने अर्जुनमाऊ को हराया
Mirzapur, Uttar Pradesh:ढकिया क्रिकेट ग्राउंड भैसोरा में खेले जा रहे टूर्नामेंट में भैसोरा और अर्जुनमाऊ के बीच मैच हुआ। अर्जुनमाऊ टीम ने 10 ओवर में 83 रन बनाए। भैसोरा टीम ने 7 ओवर में ही मैच जीत लिया। भैसोरा टीम में मिथुन, अंकित, श्रीकांत और प्रखर शामिल थे, जबकि अर्जुनमाऊ टीम में महेश, आदर्श, शिखर और रितिक थे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खगड़िया में गंगा-गंडक खतरे के निशान से ऊपर, 1.6 लाख लोग प्रभावित
Khagaria, Bihar:खगड़िया में गंगा और गंडक नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है जिसके कारण जिले के चार प्रखंड खगड़िया सदर, मानसी, परवत्ता और गोगरी प्रखंड के 1 लाख 60 हजार से ज्यादा की आबादी बाद प्रभावित है और खगड़िया में दोनों नदी के जलस्तर में वृद्धि अभी भी जारी है, बाढ का पानी जिले 70 स्कूलो में प्रवेश कर गया है जिसके कारण पठन-पाठन भी ठप है, हालांकि स्कूल तो जिला प्रशासन ने बंद कर दिया है और शिक्षक को या तो बी आर सी या दूसरे स्कूल में शिफ्ट कर दिया गया है सदर प्रखंड के रहीमपुर पंचायत के सहनी टोला के बाढ पीडित की भी परेशानी कम होती नजर नहीं आ रही है। लगातार बढ़ रहे गंगा नदी के जलस्तर के कारण स्कूल से लेकर घर और सडक तक पानी से भरा हुआ है। कोई छत पर रहने को मजबूर है तो कोई बाढ के पानी में ही आवागमन करने को मजबूर है, बाढ पीडित की माने तो स्कूल से लेकर घर और सड़क पूरी तरह से जलमग्न हो गया है, स्कूल तो अभी बंद कर दिया गया है लेकिन लोगों को आवागमन में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। लोग पानी में हीं आने जाने को मजबूर हैं。0
0
Report
जमशेदंपर के मतदाता सूची में अफगान नागरिकों के नाम, बीजेपी ने कारवाई की मांग
Ranchi, Jharkhand:रांची जमशेदपुर में तीन अफगानी वोटर के नाम वोटर लिस्ट में सामने आने पर बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता संदीप वर्मा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी आरम्भ से ही ये कहती आ रही है की प्रदेश की जेएमएम कांग्रेस की सरकार एक सम्प्रदाय को ख़ुश करने और अपना वोट बैंक मजबूत करने के लिए बांग्लादेश के घुसपैठियों का नाम वोटर लिस्ट में जो रहे है ।जमशेदपुर में तीन लोग मोहम्मद आसिल असलम इब्राहिम जिनके पासपोर्ट से पता चला कि ये अफ़ग़ान नागरिक है और मतदाता सूची में नाम जोड़ रखा था ।बीजेपी माँग करती है ऐसे लोगो पर शख़्त कारवायी की जाए0
0
Report
रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में रिकॉर्ड गोल्ड मेडल, छात्राओं का दबदबा
Ranchi, Jharkhand:रांची विश्वविद्यालय का 39वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया जा रहा है। समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान 3353 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की जाएगी, जबकि 71 गोल्ड मेडल दिए जाएंगे। खास बात यह है कि गोल्ड मेडल हासिल करने में एक बार फिर छात्राओं ने छात्रों को पीछे छोड़ दिया है। 44 गोल्ड मेडल छात्राओं और 14 गोल्ड मेडल छात्रों को मिलेंगे। वहीं, 13 स्पॉन्सरशिप मेडल भी प्रदान किए जाएंगे। समारोह में पहली बार दो शिक्षाविदों को मानद उपाधि दी जाएगी。0
0
Report
Advertisement
चित्तौड़गढ़ नगर निकाय चुनाव में बीजेपी के बोर्ड बनने का दावा, मतदान जारी
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ नगर परिषद चुनाव को लेकर आज मतदान हो रहा है। इसी बीच सांसद सीपी जोशी और विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने मधुवन स्थित वार्ड नंबर 29 में पहुंचकर मतदान किया। सांसद सीपी जोशी ने कहा कि लोकतंत्र का चुनाव एक बड़ा उत्सव है और वन स्टेट वन इलेक्शन के तहत प्रदेश में नगर निकाय चुनाव कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहर के विकास, स्वच्छता, सुंदरता और हरित शहर के लिए जनता बीजेपी को समर्थन दे रही है। जोशी ने प्रदेश के 75 से 80 प्रतिशत नगर निकायों में बीजेपी के बोर्ड बनने का दावा किया। वहीं विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने कहा कि केंद्र और राजस्थान में बीजेपी की सरकार होने से जनता ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने के लिए उत्साहित है। उन्होंने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए चित्तौड़गढ़ में बीजेपी का बोर्ड बनने का दावा किया।0
0
Report
आठवले का रायपुर दौरा: विपक्ष पर हमला, दलित-आरक्षण पर सरकार का बयान
Raipur, Chhattisgarh:केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले रायपुर पहुंचे, जहां उन्होंने अपने दौरे को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक और केंद्र सरकार की योजनाओं की समीक्षा की बात कही। आठवले बिलासपुर के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। राहुल गांधी के बयानों पर पलटवार करते हुए आठवले ने कहा कि राहुल गांधी हमेशा झूठी बातें करते हैं और विपक्ष को अपना रुख बदलना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने GEN-Z से संवाद के दौरान देश के विकास की दिशा को लेकर बात की है। महाराष्ट्र में हिंदू संगठनों द्वारा मूर्ति पूजा नहीं करने वालों को धार्मिक कार्यक्रमों से दूर रहने की अपील पर eightवلے ने कहा कि भारत संविधान से चलता है और सभी धर्मों को समान न्याय और सम्मान मिलना चाहिए। वहीं, अखिलेश यादव के आरक्षण खत्म करने की मांग पर आठवले ने कहा कि आरक्षण का विरोध ठीक नहीं है। शिक्षा और रोजगार में आरक्षण के जरिए वंचित वर्गों को न्याय मिलना जरूरी है। दलितों के अधिकारों पर उन्होंने कहा कि मोदी सरकार दलितों के हित में लगातार काम कर रही है और देश में विकास के साथ गरीबों को मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। बाइट-1 रामदास आठवले, केंद्रीय मंत्री0
0
Report
दुर्ग के तीन नगर निगमों में वार्ड आरक्षण आज दोपहर 12 बजे शुरू
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है कहां नगरीय निकाय चुनाव के लिए आज से बिगुल फूंका जाएगा दुर्ग जिले के 3 नगर निगम में साल।के अंत मे चुनाव होने है जिसमे भिलाई नगर निगम, रिसाली नगर निगम, चरोदा नगर निगम के लिए वार्डों का आज आरक्षण होना है जिसमें भिलाई नगर निगम के 70 वार्ड रिसाली नगर निगम के 40 वार्ड और भिलाई चरोदा नगर निगम के 40 वार्डो के आरक्षण के लिए अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति पिछड़ा वर्ग व महिलाओं के लिए वार्डों का आरक्षण किया जाएगा जो की छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम 1994 के तहत होगा वार्ड का आरक्षण आज दोपहर 12:00 बजे से शुरू होगा आपको बता दे की तीनों ही नगर निगम के लिए साल के अंत में चुनाव होने जिसको लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है.0
0
Report
Advertisement
रायगढ़ पुलिस का ऑपरेशन प्रहार: 4.5 टन स्क्रैप के साथ माजदा जब्त
Darogapara, Chhattisgarh:अवैध कबाड़ परिवहन के खिलाफ रायगढ़ पुलिस का “ऑपरेशन प्रहार” लगातार जारी है। घरघोड़ा पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान संदिग्ध माजदा वाहन को रोककर उसमें लदा करीब 4.5 टन लोहा-टीन स्क्रैप जब्त किया है। पुलिस के मुताबिक बाईपास रोड स्थित रेलवे ओवरब्रिज के पास टाटा 1109 माजदा क्रमांक CG-04-QK-3542 को जांच के लिए रोका गया। पुलिस को देखकर चालक वाहन भगाने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। जांच के दौरान वाहन में बड़ी मात्रा में स्क्रैप मिला। चालक पुरुषोत्तम एक्का (42), निवासी इंदिरानगर रायगढ़ स्क्रैप और वाहन से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने करीब 1.50 लाख रुपये का स्क्रैप और 15 लाख रुपये कीमत का माजदा, कुल 15.50 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है। मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 35(क-ङ) बीएनएसएस और धारा 303(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है。0
0
Report
बड़वानी-मुंबई आगरा नेशनल हाईवे पर मिनी ट्रक में भीषण आग; चालक और सहयोगी ने कूदकर जान बचाई
Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-मुंबई आगरा नेशनल हाईवे के बिजासन घाट क्षेत्र में सुबह महाराष्ट्र से इंदौर की ओर जा रहे एक मिनी ट्रक में भीषण आग लग गई ट्रक में सवार चालक और उसके सहयोगी ने कूद कर अपनी जान बचाई मिनी ट्रक में आग लगने के बाद इंदौर जाने वाले मार्ग पर वाहनों की आवा जाही रोक दी गई जिससे घाट क्षेत्र में ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई थी सूचना मिलते ही बिजासन चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात सुचारू करवाया जानकारी के अनुसार मिनी ट्रक महाराष्ट्र से शिमला मिर्च भरकर इंदौर की ओर जा रहा था इस दौरान बिजासन घाट चढ़ते समय अचानक ट्रक से धुआं निकलते देखा चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक से कुद कर अपनी जान बचाई देखते ही देखते ट्रक से आग की लपटे निकलने लगी और मिनी ट्रक धु धुकर जलने लग गया आग शॉर्ट सर्किट से लगने की संभावना जताई जा रही है0
0
Report
बिजली-पानी न मिलने के बावजूद 68 आंगनवाड़ियों में स्मार्ट टीवी और RO पहुंचाने मामला
Chhindwara, Madhya Pradesh:बिजली और पानी का कनेक्शन नहीं लेकिन आंगनवाड़ियों में पहुंचा दिए स्मार्ट टीवी और पानी के रो। छिंदवाड़ा की 68 आंगनवाड़ियों में बिना जांच के स्मार्ट टीवी और आर.ओ. पहुंचा दिए गए जबकि न तो इन आंगनवाड़ियों में शुद्ध पेयजल के लिए नल कनेक्शन है न ही बिजली की सप्लाई है। आंगनबाड़ियों में भोपाल से हुई सप्लाई सवालों के घेरे में हैं। परियोजना अधिकारियों से सिर्फ सूची मांगकर भोपाल के सप्लायरों ने करोड़ों की टीवी और आर.ओ. आंगनबाड़ियों में सप्लाई कर दिए। ग्राउंड जीरो से जानने पर सबसे चौकाने वाली बात यह सामने आई कि जिन आंगनबाडियों में नल और बिजली तक का कनेक्शन नहीं है, उन आंगनबाड़ियों में सप्लायरों ने ये सामग्री कैसे पहुंचा दी। जिला अधिकारियों तक खबर पहुंची तो आनन-फानन में उन केंद्रों की सूची मंगवाई गई, जहां बिजली और पानी की व्यवस्था नहीं है। इसके बाद 68 आंगनवाड़ी केंद्र सामने आए हैं, जहां भोपाल स्तर पर हुई सेटिंग के दम पर यह अनियमितता बरती गई है। जिले में मिनी आंगनवाड़िया मिलाकर 2532 आंगनवाड़ियाँ हैं, जिसमें शासन ने तकरीबन 800 आंगनबाड़ियों को सक्षम आंगनबाड़ी घोषित किया था। शासन की मंशा है कि इन आंगनबाड़ी केन्द्रों में आने वाले बच्चों को तमाम सुविधाएं उपलब्ध हो सकें, जिसके तहत सप्लाई भोपाल स्तर से शुरू की गई। बच्चों को शुद्ध पानी और बेसिक शिक्षा मिल सकें के उद्देश्य से इन आंगनबाड़ियों में आर.ओ. और टीवी भी पहुंचाया गया, पर आंगनबाड़ियों के चयन में गड़बड़ी के चलते इन केंद्रों तक भी ये सामग्री पहुंचा दी गई जहां न तो बिजली कनेक्शन है और न ही पीने के पानी की व्यवस्था। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी अपनी तरफ से कई केंद्रों पर अच्छी व्यवस्था बनाए रखी है और उन्होंने बिजली और पानी न होने की शिकायत भी की है। उनका कहना है कि 2019 से ये आंगनवाड़ी बिना पानी और बिजली के संचालित हो रही है, उन्होंने आवेदन भी दिया है और आश्वासन भी मिला है, पर बिजली के मामले में केवल घोषणा है और पानी को लेकर कोई स्पष्ट बात नहीं की गई जो बताती है कि बच्चों के शुद्ध पेयजल की सुविधा के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है.0
0
Report
Advertisement
खबर उपलब्ध नहीं है
Indore, Madhya Pradesh:0
0
Report
Civil Lines के DRDO फ्लैटों की बदहाल स्थिति, बड़े हादसे की आशंका
New Delhi, Delhi:सत्य निकेतन की घटना के बाद ऐसी बहुत सारी इमारतें हैं जो जर्जर हालत में है उसमें लोग रह रहे हैं और ऐसे में वहां पर भी कभी बड़ा हादसा या बड़ी दुर्घटना कभी भी घट सकती है ऐसा ही एक मामला सामने है सिविल लाइन स्थित डीआरडीओ के फ्लैटों का जिसकी हालत देखकर आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं कि इन फ्लैटों के अंदर बहुत सारे लोग रह सकते हैं और कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती है इन प्लेटों के अंदर डीआरडीओ के कर्मचारी और अधिकारी रहते हैं प्लाटों की हालत ज्यादा खराब है लेकिन काफी सेंसेटिव एरिया है और दिल्ली के सिविल लाइन स्थित इन फोटो में डीआरडीओ के वैज्ञानिक भी यहां पर इस हालत में रहने को मजबूर हैं यह वीडियो वायरल हो रही है सिविल लाइन स्थित DRDO के फ्लैटों की ये हालत है0
0
Report
AI-Generated Images पर KT Rama Rao: Governor से मिलेंगे, विधानसभा नहीं जा पाएंगे चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:HYDERABAD: K.T. RAMA RAO (BRS) ON AI-GENERATED IMAGES / LEGAL ACTION / TELANGANA GOVERNOR MEETING हैदराबाद, तेलंगाना - BRS के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव कहते हैं, "हम गवर्नर से मिलेंगे... लेकिन असल बात यह है कि हमें न तो विधानसभा में जाने दिया जा रहा है और न ही घर जाने की इजाज़त है। हम राज्य के मौजूदा माहौल पर विस्तार से बात करेंगे। हम लोक भवन में इस पर चर्चा करेंगे।"0
0
Report
Advertisement
जयपुर निगम चुनाव 2026: श्रवण बोहरा विकास के दम पर जीत का दावा
Jaipur, Rajasthan:जयपुर जयपुर निगम चुनाव 2026 जयपुर की गली-गली में प्रचार का शोर प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार में झोंकी ताकत रैली, जनसंपर्क, नुक्कड़ सभाओं के जरिए प्रत्याशी मांग रहे वोट वार्ड नंबर 1 से बीजेपी प्रत्याशी श्रवण बोहरा का बयान कहा- विकास के दम पर जीतेंगे चुनाव जयपुर में बीजेपी का बोर्ड बनाने का किया दावा WT - श्रवण बोहरा,बीजेपी प्रत्याशी0
0
Report
बूंदी में आदर्श स्वच्छ हरित मतदान केंद्र पर मतदाताओं की भीड़, सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता
Jaipur, Rajasthan:बूंदी में आदर्श स्वच्छ हरित मतदान केंद्र पर उमड़ी मतदाताओं की भीड़ नगर निकाय चुनाव 2026 के तहत शहर में मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह नजर आया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चौहान गेट पर बनाए गए आदर्श स्वच्छ हरित मतदान केंद्र पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें लगी रहीं। महिला और पुरुष मतदाताओं के लिए अलग-अलग कतारों की व्यवस्था की गई। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी हरफूल सिंह यादव और एसपी अवनीश कुमार शर्मा ने शहर के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।0
0
Report
दुर्ग पुलिस ने साइबर ठगी के आरोपियों को गिरफ्तार किया; लाखों लेनदेन का खुलासा
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां कमीशन के लालच में बैंक एकाउंट पासबुक एटीएम चेक बुक और सिम कार्ड सायबर ठगों को उपलब्ध कराने वाले छह म्युल खाता धारकों को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है सभी आरोपी 02 हजार से ₹15000 तक की कमीशन के लालच के बदले ठगों को ये खाते उपलब्ध कराते थे पुलिस की जांच में इन खातों से लाखों रुपए का सन्दिग्ध लेनदेन का भी खुलासा हुआ है दरअसल पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर साइबर अपराध और म्युल खातों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बैंक खातों का ट्रांजैक्शन और तकनीकी साक्षय का विश्लेषण किया गया जिसमें भिलाई भट्टी भिलाई नगर और सुपेला थाना से जुड़े कुछ बैंक खातों में भारी मात्रा में संदिग्ध लेनदेन की सूचना मिली जिसके बाद पुलिस ने सभी के बैंक खाते खंगाले और विवेचना की तो पता चला कि सभी के बैंक के खातों में अवैध लेनदेन हुआ है तब पुलिस ने सभी बैंक खातों को होल्ड पर रखकर आरोपियों से पूछताछ की पहले तो सभी ने पुलिस को गुमराह किया लेकिन जब तमाम दस्तावेज और साक्षय उनको दिखाएं और बताए गए तब सभी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया और बताया कि कमीशन के लालच में साइबर ठगों बैंक खाते उपलब्ध कराते हैं फिलहाल पुलिस ने सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया है तो वही अब उन्हें जेल भेजने की तैयारी कर रही है.0
0
Report
Advertisement
