Mirzapur - अज्ञात वाहन की टक्कर से गाय घायल
Halia, Uttar Pradesh:विकासखंड हलिया बाजार स्थित भारत गैस एजेंसी ऑफिस के पास मंगलवार की सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से एक छुट्टा गाय गंभीर रूप से घायल हो गई. गंभीर रूप से घायल गाय को तेज धूप में रोड के बीचो - बीच तड़पता देख डॉक्टर प्रकाश के द्वारा गाय को पानी पिलाने के साथ ही गंभीर रूप से गाय के घायल होने की सूचना पशु चिकित्सालय तथा खंड विकास अधिकारी विजय शंकर त्रिपाठी को दिया. सूचना मिलते ही खंड विकास अधिकारी मौके पर पहुंचकर पशु चिकित्सक डॉ कमलेश को घायल गाय का उपचार करने के लिए निर्देशित किया तथा ग्राम सचिव कौशलेंद्र राय से गाय के स्वस्थ होने तक किसी नजदीकी पशु आश्रय स्थल भेजने के लिए निर्देशित किया. खंड विकास अधिकारी के निर्देश पर घायल गाय का उपचार कर पशु आश्रय स्थल भेज दिया गया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
