231312
मिर्जापुर -अत्याचार के विरोध में कलेक्ट्रेट हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल ने किया प्रदर्शन
Prajapatipur, Uttar Pradesh:बांग्लादेश में हिंदुओं के विरुद्ध हो रहे अत्याचार के विरोध में कलेक्ट्रेट मिर्जापुर में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के काशी प्रांत के संगठन मंत्री संजय दुबे के अध्यक्षता में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और डीएम के माध्यम से ज्ञापन भारत सरकार तक पहुँचाया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
शाहपुरा में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स के पास युवक का शव फंदे से लटका
Jaipur, Rajasthan:शाहपुरा(जयपुर ग्रामीण)- जयपुर ग्रामीण के शाहपुरा स्थित सरबती होटल के पास शनिवार को एक निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स में युवक का शव फंदे से लटक मिला। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक ने रस्सी से फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान करीरी निवासी विजय स्वामी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर शाहपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। परिवारजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज खंगाल कर मामले की जांच में जुटी हुई है।0
0
Report
श्रावस्ती में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, एक युवक की मौत
Shravasti, Uttar Pradesh:तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, एक युवक की मौत यूपी के श्रावस्ती जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। भिनगा कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ एक युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि दूसरे घायल युवक का इलाज जारी है。 तस्वीरें श्रावस्ती जिले के भिनगा कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन की हैं, जहां कलेक्ट्रेट गेट के सामने तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे के बाद बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और घटना की सूचना पुलिस को दी गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने इलाज के दौरान एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे घायल युवक का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी。 फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस की जांच के बाद ही दुर्घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।0
0
Report
बांके बिहारी मंदिर में पहली मंगला आरती, भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी
Mathura, Uttar Pradesh:साल में सिर्फ एक बार होने वाली बांके बिहारी की मंगला आरती संपन्न, दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मथुरा।श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के महापर्व पर वृंदावन स्थित विश्वप्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में शनिवार तड़के वह अलौकिक क्षण आया, जिसका इंतजार देश-दुनिया के भक्तों को पूरे साल रहता है। मंदिर में वर्ष में केवल एक बार होने वाली बांके बिहारी जी की प्रसिद्ध मंगला आरती पूर्ण विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुई। वर्ष में केवल एक बार क्यों होती है मंगला आरती? ठाकुर बांके बिहारी मंदिर की यह परंपरा बेहद अनोखी है। आम दिनों में यहाँ केवल श्रृंगार और राजभोग आरती ही की जाती है, मंगला आरती नहीं होती। मान्यता है कि ठाकुर जी बाल स्वरूप में हैं और वे रात्रि में रासलीला रचाने के बाद विश्राम करते हैं, इसलिए उन्हें सुबह जल्दी नहीं जगाया जाता। हालांकि, जन्माष्टमी की मध्यरात्रि को कान्हा के प्राकट्य के बाद तड़के यह विशेष मंगला आरती उतारी जाती है。 पंचामृत स्नान और दिव्य श्रृंगार भाद्रपद कृष्ण अष्टमी की मध्यरात्रि 12 बजे भगवान के जन्मोत्सव के बाद सेवायत गोस्वामियों द्वारा ठाकुर जी का गोपनीय महाअभिषेक किया गया। दूध, दही, देसी घी, शहद और शर्करा (पंचामृत) के साथ-साथ दुर्लभ औषधियों से बांके बिहारी का स्नान कराया गया। इसके बाद प्रभु को सुनहरी पीतांबरी पोशाक, केसरिया वस्त्र और हीरे-माणिक्य जड़े आभूषणों से सजाया गया。 जयकारों से गूंज उठा वृंदावन भोर के समय जैसे ही मंदिर के पट खुले और मंगला आरती शुरू हुई, पूरा प्रांगण शंखनाद, घड़ियाल की टंकार और मंजीरों की गूंज से सराबोर हो उठा। लाखों की संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने 'बांके बिहारी लाल की जय' और 'हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की' के गगनभेदी जयकारे लगाए। बांके बिहारी की एक झलक पाते ही श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमने लगे。 प्रशासन की कड़ी चौकसी मंगला आरती के दौरान उमड़ने वाली अप्रत्याशित भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए थे। मंदिर की ओर जाने वाले रास्तों पर वन-वे सिस्टम लागू किया गया और सुरक्षा के लिहाज से जगह-जगह होल्डिंग एरिया बनाए गए थे। आरती संपन्न होने के साथ ही अब समूचे ब्रज क्षेत्र में नंदोत्सव की धूम शुरू हो गई है。0
0
Report
Advertisement
हमीरपुर तहसील रोड पर अतिक्रमण हटाने का नगरपालिका अभियान सफल
Chanwal, Himachal Pradesh:तहसील रोड पर नगर पालिका ने अतिक्रमण हटाओ अभियान। यूपी के हमीरपुर जिले में शहर के तहसील रोड पर नगर पालिका ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चला कर कार्रवाई की है। सड़क किनारे अतिक्रमण कर लगाई गई दुकानों को नगर पालिका की टीम द्वारा हटाया गया है जिससे सड़क पर अतिक्रमण के चलते यहां आए दिन जाम जैसी स्थिति बनी रहती थी। वहीं नगर पालिका ने सड़क किनारे दुकान लगाने वाले स्ट्रीट वेंडरों के लिए लोहे की दुकानों का निर्माण कराया है, जिनकी नीलामी 10 सितंबर को होगी। हमीरपुर शहर के तहसील रोड पर नगर पालिका की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची। सड़क किनारे कई लोगों ने अतिक्रमण कर दुकानें और सामान रख रखा था, जिसके चलते सड़क संकरी हो गई थी और लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। नगर पालिका के कर्मचारियों ने अभियान चलाकर अतिक्रमण को हटाया और सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया। अधिकारियों के मुताबिक, सड़क किनारे दोबारा अतिक्रमण न हो, इसके लिए भी निगरानी की जाएगी।0
0
Report
अलीगढ़: इगलास CHC निरीक्षण में CMHO ने सुविधाओं पर संतोष जताकर स्टाफ को प्रोत्साहित किया
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने इगलास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीएचसी की चिकित्सा व्यवस्थाओं और कार्यप्रणाली पर सीएमओ ने पूर्ण संतोष व्यक्त किया। सीएमओ ने वार्डों में भर्ती मरीजों से सीधा संवाद कर उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। मरीजों ने बताया कि वे बीते 2-3 सालों से यहीं इलाज करा रहे हैं और किसी अन्य अस्पताल नहीं जाना चाहते। मरीजों के इस सकारात्मक फीडबैक पर सीएमओ ने इगलास सीएचसी के डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की जमकर तारीफ की। सीएमओ ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य स्टाफ का मनोबल बढ़ाना है ताकि वे सेवा भाव से मरीजों का इलाज करें। उन्होंने स्टाफ की किसी भी समस्या में पूरा सहयोग देने और उन्हें लगातार प्रोत्साहित करने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही उन्होंने पहाड़पुर समेत क्षेत्र के अन्य स्वास्थ्य केंद्रों की सुविधाओं में और सुधार करने की बात कही।0
0
Report
मथुरा के छाता में यूपी का पहला मल्टीयूनिट एथनॉल व चीनी प्लांट: योगी शिलान्यास
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा के छाता में लगेगा यूपी का पहला मल्टीयूनिट एथनॉल व चीनी प्लांट, सीएम योगी करेंगे शिलान्यास मथुरा: कान्हा की नगरी मथुरा के छाता क्षेत्र में उत्तर प्रदेश का पहला अनोखा 'मल्टीयूनिट प्लांट' स्थापित होने जा रहा है। 200 से 250 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस महत्वाकांक्षी परियोजना का शिलान्यास जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने इस परियोजना की विस्तृत रूपरेखा साझा की। इस दौरान बल्देव विधायक पूरन प्रकाश, गोवर्धन विधायक मेघश्याम सिंह और जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह भी मौजूद रहे。 बाइट-केबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण0
0
Report
Advertisement
आजमगढ़ में योगी ने दिवंगत माता को श्रद्धांजलि दी, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
Azamgarh, Uttar Pradesh:स्थान - Azamgarh मुख्यमंत्री योगी ने क्षेत्रीय अध्यक्ष की दिवंगत माता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जताई शोक संवेदना, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह समेत कई नेता रहे मौजूद。 प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी आज शनिवार को भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के जनपद आजमगढ़ में लालगंज क्षेत्र के बरदह अंतर्गत जीवली स्थित आवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने विनोद राय की दिवंगत माता जमुरता देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया。 श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री वाराणसी के लिए रवाना हो गए। इस दौरान मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जीवली गांव और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। प्रशासन और पुलिस के अधिकारी पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते रहे।0
0
Report
सीतापुर: गन्ने के खेत से नर कंकाल, 17 दिन लापता गोलू की पहचान
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर। गन्ने के खेत से बरामद हुआ नर कंकाल। पिछले 17 दिनों से घर से लापता था युवक गोलू। परिजनों ने थाने में पुलिस को दी थी गुमशुदगी की तहरीर। गांव के बाहर गन्ने के खेत से कंकाल हुआ बरामद। परिजनों ने कपड़े देखकर की पहचान। खेत से कंकाल मिलने पर गांव में मचा हड़कंप। पुलिस मामले की जांच जुटी। हरगांव थाना क्षेत्र के उदनापुर कोरैय्या गांव का मामला।0
0
Report
कुशीनगर में पिस्टल साफ करते वक्त गोली, होमगार्ड की हालत गंभीर
Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking - कुशीनगर - पिस्टल साफ करते समय चली गोली - होमगार्ड के पेट में लगी गोली - होमगार्ड छोटेलाल की हालत गंभीर - गंभीर हालत में गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर - पडरौना कोतवाली के कस्बा चौकी इंचार्ज साफ कर रहे थे पिस्टल - पिस्टल साफ करते समय चली गोली - पडरौना कोतवाली के कस्बा चौकी का मामला0
0
Report
Advertisement
बारिश से नाले में गिरने से 11 वर्षीय बालक की मौत, जलभराव से शहर सहम गया
Moradabad, Uttar Pradesh:आज दोपहर बारिश के दौरान अंसारियान मोहल्ला के नाले में गिरने से 11 वर्षीय बालक की मौत हो गई. बारिश के कारण रिहायशी इलाकों में भारी जलभराव रहा. हम्माद पुत्र अफजाल (11) शनिवार को करीब 12:30 बजे अंसारियान इंटर कॉलेज के गेट के पास अन्य बच्चों के साथ बारिश में नहा रहा था. इसी दौरान वह नाले में गिर गया. परिजनों और आसपास के लोगों ने खोज कर उसे करीब 400 मीटर आगे नाले से बाहर निकाला. उसे kiratpur के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद बिजनौर के निजी हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया. चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस मौके पर पहुंची; परिजनों ने शव पंचनामा और पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया. हादसे के बाद परिवार में मातम.0
0
Report
श्रावस्ती में झमाझम बारिश से उमस-गर्मी की राहत
Shravasti, Uttar Pradesh:यूपी के श्रावस्ती जिले में कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी के बाद आखिरकार मौसम ने करवट ली है। जिले के कई इलाकों में झमाझम बारिश शुरू होने से लोगों को गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली है। वहीं बारिश से किसानों के चेहरों पर भी खुशी नजर आई। तस्वीरें श्रावस्ती की हैं, जहाँ लंबे इंतजार के बाद आसमान से राहत की बूंदें बरसनी शुरू हुईं। उमस और गर्मी से परेशान लोगों ने बारिश का जमकर स्वागत किया। बारिश होने से तापमान में भी गिरावट महसूस की गई और मौसम सुहाना हो गया। वहीं बारिश का सबसे ज्यादा इंतजार किसानों को था। फसलों को पानी की जरूरत थी और किसान आसमान की ओर टकटकी लगाए बैठे थे। समय पर हुई बारिश से फसलों को काफी फायदा मिलेगा और सिंचाई को लेकर भी राहत मिलेगी। कई दिनों से बारिश नहीं होने के कारण खेतों में खड़ी फसलों को पानी की जरूरत महसूस हो रही थी। ऐसे में हुई झमाझम बारिश किसानों के लिए किसी राहत से कम नहीं है। बारिश ने जहां आम लोगों को उमस से राहत दी, वहीं किसानों की उम्मीदों को भी मजबूत किया है।0
0
Report
मेरठ की मुस्कान की बेटी जेल में राधा बन झांकी में चमकी
Noida, Uttar Pradesh:मेरठ वाली मुस्कान के बारे में जानकारी है कि जेल में मुस्कान ने बेटी को जन्म दिया था। ताजा खबर ये है कि जन्माष्टमी के मौके पर मुस्कान की बेटी ने राधा रानी के रूप में झांकी में भाग लिया। जेल की इन ऊंची दीवारों के बीच जन्माष्टमी का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। लेकिन इस पूरे आयोजन की सबसे अलग तस्वीर रही राधा के रूप में सजी ये नन्ही बच्ची। मेरठ वाली मुस्कान की बेटी जेल में 'राधा' बनी! देखिए ग्राउंड रिपोर्ट रात-8.26 बजे0
0
Report
Advertisement
मेरठ प्रोमो: शहर में आकर्षक ऑफर की घोषणा
Noida, Uttar Pradesh:मेरठ प्रोमो0
0
Report
सपा प्रवक्ता ने अखिलेश यादव को कृष्ण रूप में पोस्टर दिखाकर सॉफ्ट हिंदुत्व का संकेत बताएं?
Noida, Uttar Pradesh:पंकज जी के बुलेटिन के लिये इनपुट है。 मुद्दा- सपा प्रवक्ता ने अखिलेश यादव को कृष्ण रूप में पोस्टर के जरिए दिखाया है, इसके क्या मायने हैं, क्या सपा सॉफ्ट हिंदुत्व का संदेश दे रही है बाइट- राजनीतिक विश्लेषक परमवीर सिंह की बाइट0
0
Report
सपा प्रवक्ता ने अखिलेश यादव को कृष्ण रूप में दिखाकर संदेश दे रही है
Noida, Uttar Pradesh:मुद्दा- सपा प्रवक्ता ने अखिलेश यादव को कृष्ण रुप में पोस्टर के जरिए दिखाया है, इसके क्या मायने हैं, क्या सपा सॉफ्ट हिंदुत्व का संदेश दे रही है0
0
Report
Advertisement
