231501
Mirzapur - मंडल अध्यक्ष के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नामांकन, चुनाव अधिकारी ने की अपील
Kachhawan, Uttar Pradesh:मिर्जापुर ,आदर्श नगर पंचायत कछवां क्षेत्र में स्थित कैम्ब्रिज कॉलेज परिसर में रविवार को भाजपा के संगठन चुनाव को लेकर मंडल अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया गया। कछवां मंडल के लिए चुनाव अधिकारी के रुप में पहुंचे जिला महामंत्री हरिशंकर पटेल के नेतृत्व में कुल 18 फार्म लिए गये। जिनमें दो महिला समेत कुल 12 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। मंडल अध्यक्ष पद के लिए एक महिला व सात पुरुष और जिला प्रतिनिधि के लिए एक महिला व तीन पुरुषों ने नामांकन किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खैरागढ़ में बाईपास नहीं बनने से यातायात बाधित, विपक्ष-भाजपा आरोप-प्रत्यारोप तेज
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़ शहर में जिला बनने के बाद से ही यातायात का दबाव बढ़ गया है जिसका मुख्य कारण बड़े वाहन शहर के बीच से होकर गुजरते हैं इसी मार्ग पर तमाम सरकारी कार्यालयो सहित संगीत विश्वविद्यालय भी मौजूद है जिसके कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है और आए दिन दुर्घटनाएं घटते रहती है 12 वर्षों पहले बाईपास का निर्माण प्रारंभ किया गया था पर अब तक बाईपास पूरा नहीं हो पाया है जिसके कारण बड़े वाहन शहर के बीच से होकर गुजरते है इससे शहर वासी परेशान हो चुके हैं और जल्द बाईपास को पूरा करने की मांग शासन प्रशासन से कर रहे हैं लेकिन दूसरे तरफ भाजपा और कांग्रेस बाईपास को लेकर एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते नजर आ रहे हैं खैरागढ़ को जिला बने 3 वर्ष हो चुके हैं लेकिन अब तक यातायात व्यवस्था पर शासन प्रशासन ने ध्यान केंद्रित नहीं किया है, पुलिस यातायात के नियमों के पालन करवाने अभियान तो चला रही है लेकिन ये खैरागढ़ की जनता के लिए पर्याप्त नहीं है खैरागढ़ शहर से अनेकों स्थान के लिए बड़े वाहन शहर के बीच से होकर गुजरते हैं जैसे डोंगरगढ़ से कवर्धा बिलासपुर के लिए भी इसी मार्ग का उपयोग बड़े वाहनों द्वारा किया जाता है एवं राजनांदगांव से खैरागढ़, कवर्धा एवं यह मार्ग मध्यप्रदेश को भी जोड़ता है लेकिन यह तमाम बड़े वाहन खैरागढ़ शहर के बीच से होकर गुजरتا है जिससे आए दिन यातायात व्यवस्था प्रभावित होने के साथ-साथ बड़े हाथ से भी होते रहते हैं लगभग 12 वर्षों पहले बाईपास का निर्माण प्रारंभ हो चुका था परंतु 12 वर्षों बाद भी अब तक बाईपास का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है राजनीतिक पार्टी आरोप प्रत्यारोप का खेल, खेल रही है लेकिन आम जनता को इसका खामियांजा दुर्घनाओं में अपने परिजनों को खोकर भुगतना पड़ रहा है शहर के बीच में कलेक्ट्रेट कार्यालय एसपी कार्यालय एवं संगीत विश्वविद्यालय मौजूद है जहां रोजाना हजारों की संख्या में आम जनता की आवाजाही लगे रहती है अब बड़े वाहनों का शहर के बीच से गुजरने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है लेकिन शासन प्रशासन का ध्यान इस और नहीं जा रहा है, खैरागढ़ की जनता वर्षों से अधूरे बाईपास को पूर्ण करने की मांग कर रही है लेकिन अब तक सिर्फ बाईपास का निर्माण ही चल रहा है0
0
Report
बालू लदा ट्रक से तीन छात्राओं को कुचला: एक की मौत, चार घंटे जाम
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के रहुआ में रोसड़ा-समस्तीपुर मुख्य पथ पर मंगलवार सुबह करीब 5 बजे दर्दनाक हादसा हुआ। 10वीं की छात्रा मौके पर ही मौत हो गई, दो अन्य घायल हो गए। रहुआ सेंटर चौक के पास बालू लदा मल्टी-एक्सल तेज रफ्तार ट्रक ने कोचिंग जा रही तीन छात्राओं को कुचल दिया, जिसमें एक छात्रा की मौत हो गई। मृतका सत्तो पासवान की 17 वर्षीय पुत्री निकिता कुमारी बताई गई है, वह रहुआ के उत्क्रमित मध्य विद्यालय +2 हाई स्कूल की छात्रा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक समस्तीपुर की ओर से आ रहा था और रहुआ सेंटर चौक पर पहुंचते ही ट्रक खाई में पलट गया。 टक्कर से ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद गाँवों के लोग आक्रोशित हो गए और चार घंटे के लिए रोसड़ा-समस्तीपुर मुख्य मार्ग जाम रहा। मृतका के परिजनों को मुआवजे और प्रशासनिक सहायता की मांग उठी। बाद में जाम हटाया गया; शव पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा गया।0
0
Report
बलरामपुर NH343 पर डामर काम में लापरवाही, चक्काżाम का अल्टीमेटम
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर नेशनल हाईवे 343 में जेसीबी से डामर बिछाने का किया गया काम पेंच रिपेयरिंग के काम में दिखी बड़ी लापरवाही स्थानीय लोगों में घटिया काम को लेकर आक्रोश,5 जून को चक्काजाम का दिया अल्टीमेटम नेशनल हाईवे 343 के राजपुर का मामला।0
0
Report
Advertisement
गौमाता घोषित करने की मांग: अधिवक्ताओं ने DM को ज्ञापन सौंपा
Fatehpur, Uttar Pradesh:गाय को गौमाता या राष्ट्रीय माता घोषित करने की मांग अधिवक्ताओं ने डीएम के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार को सौंपा ज्ञापन अधिवक्ताओं ने सरकार से अपील जल्द फैसला ले सरकार गौशालों में गायों की हो रही दुर्दशा, आवारा जानवरों की तरह सड़क पर भटक रही गौमाता सरकार से की मांग मामले में ठोस और कड़ा कदम उठाएं0
0
Report
बलंदशहर में तकरीबन चोरी के तार पकड़ने गई पुलिस ने स्क्रैपर पर पिस्टल तानी
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर: चोरी का विद्युत तार बरामद करने गए सिपाही ने स्क्रैप व्यापारी पर तानी पिस्टल। स्क्रैपर को पूछताछ के लिए हिरासत में लेने पहुंची थी पुलिस टीम। कल पकड़े गए चोरों से एकत्रित की गई जानकारी के आधार पर की गई थी कार्रवाई। चोरों की सूचना पर स्क्रैपर को हिरासत में लेने का विरोध कर रहे थे स्थानीय व्यापारी। विरोध और हंगामे के दौरान सिपाही द्वारा पिस्टल तानने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। पुलिस का दावा: विद्युत तार चोर गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी बाद की जा रही थी कार्रवाई। बुलंदशहर के ककोड़ थाना क्षेत्र के ककोड़ कस्बे का मामला।0
0
Report
नानौता में सांडों की भिड़ंत से थाना रोड पर हड़कंप, तीन बाइकों को नुकसान
Saharanpur, Uttar Pradesh:नानौता में दो सांडों का ‘रण’, थाना रोड बना अखाड़ा: तीन बाइकें क्षतिग्रस्त, युवक घायल, लोगों में दहशत सहारनपुर के कस्बा नानौता में आवारा छुट्टा पशुओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को थाना रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो सांड आपस में भिड़ गए। दोनों सांडों की लड़ाई इतनी उग्र हो गई कि सड़क पर चल रहे राहगीरों और दुकानदारों में भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। जैसा कि आप देख रहे हैं कि लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। नानौता थाने के निकट दो सांड अचानक आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते उनके बीच जोरदार संघर्ष शुरू हो गया। लड़ते-लड़ते दोनों सांड सड़क पर चल रही बाइको से टकरा गए, जिससे तीन बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। वहीं एक युवक भी सांडों की चपेट में आकर घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। घटना के दौरान थाना रोड पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। दुकानदारों ने अपनी दुकानें छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर दौड़ लगाई, जबकि राहगीर भय के कारण सड़क किनारे खड़े हो गए। काफी देर तक दोनों सांड सड़क पर उत्पात मचाते रहे, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना रहा।0
0
Report
Advertisement
तेलंगाना की अवैध MD ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, मीरा-भायंदर पुलिस ने माल जब्त
Mumbai, Maharashtra:तेलंगाना में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, मीरा-भायंदर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 करोड़ से अधिक का माल जब्त मीरा-भायंदर-वसई-विरार पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तेलंगाना के जाहिराबाद क्षेत्र में चल रही एक अवैध एमडी ड्रग्स निर्माण फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने करोड़ों रुपये मूल्य के मादक पदार्थ, रसायन और ड्रग्स बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री जब्त की है। मामले की शुरुआत 4 अप्रैल 2026 को हुई, जब नयानगर पुलिस ने एक महिला के कब्जे से लगभग 1 किलो 324 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की थी। जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब 2.66 करोड़ रुपये आंकी गई। जांच में सामने आया कि यह ड्रग्स उसके पति और अन्य आरोपियों से जुड़ी हुई थी। इसके बाद नयानगर पुलिस थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने अब तक 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस को जानकारी मिली कि तेलंगाना के संगारेड्डी जिले के जाहिराबाद क्षेत्र में एक फार्म हाउस के भीतर अवैध एमडी ड्रग्स निर्माण इकाई संचालित की जा रही है। क्राइम ब्रांच की टीम ने वहां छापा मारकर पूरी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान करीब 3 किलो तैयार एमडी ड्रग्स बरामद की गई। इसके अलावा ड्रग्स निर्माण में इस्तेमाल होने वाले क्लोरोफॉर्म, एसीटोन, मोनोमेथाइलामीन, हाइड्रोक्लोरिक एसिड और अन्य रसायनों सहित लगभग 2293 लीटर केमिकल जब्त किए गए। फैक्ट्री में मौजूद लैब उपकरण, मशीनरी और अन्य सामग्री भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली। पुलिस के अनुसार, इस छापेमारी में करीब 6.22 करोड़ रुपये मूल्य का माल जब्त किया गया है। इससे पहले की गई कार्रवाइयों को मिलाकर अब तक इस प्रकरण में कुल 20.82 करोड़ रुपये से अधिक का मुद्देमाल बरामद किया जा चुका है। पुलिस आयुक्त निकेत कौशिक के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई को एमबीवीवी पुलिस की मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। मामले की आगे की जांच जारी है और पुलिस ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।0
0
Report
ED ने दाऊद के करीबी सलिम डोला के ड्रग सिंडिकेट पर ठिकानों पर छापामारी
New Delhi, Delhi:दाऊद के करीबी सलीम डोला के ड्रग सिंडिकेट पर ED का बड़ा एक्शन, 20 ठिकानों पर छापेमारी.... ED ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुंबई, सूरत, अंकलेश्वर और राजकोट में 20 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की है। यह कार्रवाई दाऊद इब्राहिम के करीबी माने जाने वाले सलीम इस्माइल डोला और उसके सहयोगियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत की जा रही है। सलीम डोला को भारत सरकार पिछले महीने तुर्किये से प्रत्यर्पित कर भारत लाई थी। जांच एजेंसियों के मुताबिक वह लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ड्रग तस्करी के नेटवर्क का संचालन कर रहा था और सिंथेटिक ड्रग मेफेड्रोन (MD) की तस्करी से जुड़ा हुआ था। ED की छापेमारी उन लोगों और संस्थानों पर केंद्रित है जो इस नेटवर्क को संचालित करने में भूमिका निभा रहे थे। इनमें प्रीकर्सर केमिकल सप्लायर, केमिकल ट्रेडिंग से जुड़े बिचौलिए, MD ड्रग बनाने और सप्लाई करने वाले तस्कर, हवाला ऑपरेटर और अपराध से अर्जित धन से खरीदी गई बेनामी संपत्तियों के मालिक शामिल हैं। यह जांच मुंबई में दर्ज कई FIR के आधार पर शुरू की गई थी। जांच में अब तक खुलासा हुआ है कि यह एक बेहद संगठित अंतरराष्ट्रीय आपराधिक नेटवर्क था, जो ड्रग निर्माण के लिए जरूरी केमिकल की खरीद, गुप्त फैक्ट्रियों में मेफेड्रोन तैयार करने, विभिन्न राज्यों में उसकी सप्लाई, विदेशों तक तस्करी और हवाला चैनलों के जरिए करोड़ों रुपये के काले धन को खपाने में शामिल था। ED के अधिकारी इस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटे हैं। जांच का दायरा कौमिकल फैक्ट्रियों से लेकर वित्तीय मददगारों, अकाउंटेंट्स, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, हवाला कारोबारियों और बेनामी संपत्तियों के जरिए धन निवेश करने वाले लोगों तक फैला हुआ है।0
0
Report
न्यू उस्मानपुर, दिल्ली में 26 वर्षीय ललित की चाकूबाजी से हत्या; जांच शुरू
Noida, Uttar Pradesh:उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में मंगलवार सुबह एक 26 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान ब्रह्मपुरी निवासी ललित के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, सुबह न्यू उस्मानपुर थाने को चाकूबाजी की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस टीम तुरंत भगत सिंह कॉलोनी पहुंची। मौके पर एक युवक की डेड बॉडी जमीन पर पाया गया, जिसकी मौत हो चुकी थी। प्रारंभिक जांच में उसके शरीर पर चाकू के कई घाव पाए गए हैं। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है。0
0
Report
Advertisement
उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी का अधिवेशन: प्रभात ध्यानी केंद्रीय अध्यक्ष, 2027 चुनाव तैयारी
Noida, Uttar Pradesh:रामनगर में उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी का दो दिवसीय अधिवेशन संपन्न, प्रभात ध्यानी बने केंद्रीय अध्यक्ष, 2027 विधानसभा चुनाव पूरे दमखम से लड़ने का ऐलान। रामनगर स्थित अग्रवाल सभा भवन में अधिवेशन में प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक परिस्थितियों पर विस्तार से चर्चा की गई, साथ ही संगठन को मजबूत बनाने और आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति को लेकर कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। अधिवेशन के दौरान पार्टी की नई केंद्रीय कार्यकारिणी का गठन किया गया, सर्वसम्मति से राज्य आंदोलनकारी प्रभात ध्यानी को उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी का केंद्रीय अध्यक्ष चुना गया, उनके अध्यक्ष चुने जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। नवनियुक्त केंद्रीय अध्यक्ष प्रभात ध्यानी ने कहा कि उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को पूरे दमखम के साथ अपने बलबूते लड़ेगी, अधिवेशन में देश और प्रदेश की राजनीति, सामाजिक परिस्थितियों तथा जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर गंभीर चिंतन-मंथन किया गया, पार्टी प्रदेश में समान विचारधारा वाले जन संगठनों और सामाजिक समूहों को साथ लेकर जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करेगी। प्रभात ध्यानी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान सरकार उत्तराखंड की अस्मिता और सम्मान से खिलवाड़ कर रही है तथा राज्य गठन की मूल अवधारणा को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है, उन्होंने कहा कि पार्टी इन मुद्दों को जनता के बीच लेकर जाएगी और वर्ष 2027 के चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर बनाने के लिए व्यापक अभियान चलाएगी। उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं बनी हुई हैं। इसके अलावा बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे भी प्रदेश के युवाओं और आम जनता को प्रभावित कर रहे हैं। पार्टी आगामी चुनाव में इन सभी जन सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी।0
0
Report
सतना नगर निगम में महापौर-कमिश्नर के बीच तनाव, पहले सफाई आउटसोर्स पर चर्चा
Satna, Madhya Pradesh:सतना। एक ही छत के नीचे बैठे भाजपा महापौर और IAS कमिश्नर के बीच तनाव एक बार फिर सुर्खियों में है। सत्ताधारी महापौर योगेश ताम्रकार ने नगर निगम कमिश्नर शेर सिंह मीणा पर कार्य न करने का आरोप लगाते हुए उन्हें पत्र लिखा है। महापौर ने बताया कि बरसात से पहले शहर की नालियों व ड्रेन की सफाई के लिए 90 दिनों के आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों की भर्ती करनी थी, लेकिन कमिश्नर ने 27 मार्च को दिए गए पत्र पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं की। कल हुई पहली बारिश में शहर के कई इलाकों में जलभराव की तस्वीरें सामने आईं, जिसकी जिम्मेदारी कमिश्नर पर डाली गई है।महापौर योगेश ताम्रकार ने दुख व्यक्त करते हुए कहा, “मुझे बहुत दुःख के साथ यह पत्र लिखना पड़ा। जनता मुझसे सवाल पूछ रही है, जबकि मूलभूत काम रुके पड़े हैं।” उन्होंने पत्र की कॉपी भोपाल को भी भेज दी है। सतना नगर निगम में निर्माण कार्य और सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप पड़ी हुई है। यह मामला मध्यप्रदेश के पहले ऐसे नगर निगम के रूप में चर्चा में है जहां महापौर को कमिश्नर को बार-बार पत्र लिखना पड़ रहा है। इसके पहले भी फरवरी में महापौर ने कमिश्नर को पत्र लिख कर गंभीर आरोप लगाए थे, और पार्षदों का दल लेकर भोपाल भी गए थे लेकिन महापौर और कमिश्नर के बीच रार कम नहीं हुई। वहीं इस संबंध में नगर निगम कमिश्नर ने बात करने से मना कर दिया。0
0
Report
हाथी प्रभावित टाटीबेड़ा गांव: जंगलों से गुजरकर पहुंचना मुश्किल
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी । स्लग - विकास की बाट जोहते हाथी प्रभावित क्षेत्र टाटीबेड़ा गाँव के ग्रामीण। एंकर - खूँटी जिले के कई ऐसे गाँव आज भी विकास का बाट जोह रहा है। खूँटी में कई ऐसे गाँध आज भी हैं जहाँ आधारभूत सुविधाओं की कमी है। उसमें से एक रनिया प्रखंड के टाटीबेड़ा गाँव। जहाँ सड़कों की अभाव में ग्रामीणों को जंगल से होकर गुजरना पड़ रहा है। हाथी प्रभावित टाटीबेड़ा गाँव जाने के लिए जंगलों के बीच से होकर कच्ची सड़क और पगडंडियों से आवागमन करना पड़ता है। अब बरसात आने में कुछ ही समय बाकि है जिसके कारण अभी से ही लोगों को आवागमन की चिंता सता रही है। एक तो हाथियों का दहशत और फिर वाहनों गांव तक नहीं पहुंच पाना परेशानी का कारण बना हुआ है। ग्रामीणों ने कई बार परेशानियों को जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखा। लेकिन इसका कोई निराकरण नहीं निकला । जनप्रतिनिधि वोट के समय ग्रामीणों को वादे तो किये और अच्छे अच्छे सपने दिखाकर सब्जबाग दिखाए। लेकिन अबतक इनके वाले पूरे नहीं किए। इससे ग्रामीणों में काफी नाराजगी है अपने आप को असहाय महसूस कर रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
रायपुर के मिवान स्टील प्लांट में बायलर फटने से लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू Massive Fire
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर के मंदिरहसौद क्षेत्र स्थित मिवान स्टील प्लांट में मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे बायलर फटने से भीषण आग लग गई। आग की लपटें और काले धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से दिखाई दिया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। प्रशासन व पुलिस ने भी तुरंत राहत-बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों की जांच जारी है।0
0
Report
नालंदा सहयोग शिविर में 82 मामलों का मौके पर निष्पादन, सरकारी सेवाओं का सरल पहुंच
Pariaunna, Bihar:नालंदा जिले के पन्चायत पपरनौसा और तियारी में सहयोग शिविर आयोजित किए गए ताकि सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचे। शिविर में भूमि विवाद, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना और राजस्व से जुड़े आवेदन प्रमुख थे। तियारी पंचायत में 83 मामलों में से 82 मौके पर निष्पादन कर दिया गया, जबकि पपरनौसा पंचायत में 81 आवेदनों का निष्पादन किया गया। तियारी पंचायत सरकार भवन में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीर कार्यक्रम का आकर्षण रही। प्रशासन ने कहा कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक सेवाएं पहुंचाना और समस्याओं का पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना है।0
0
Report
ओसियां थाने के बाहर हजारों का प्रदर्शन, गायब लड़की मामले में तत्काल कार्रवाई मांग
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर के ओसियां से बड़ी खबर सैन समाज के लोगों ने ओसिया थाने का घेराव किया, 13 दिन पहले एक लड़की गायब हुई थी, गायब होने के बाद भी पुलिस ने अब तक कोई कार्यवाही नहीं की, 13 दिन पहले घर से परीक्षा देने को कहकर घर से निकली थी बालिका, सैन समाज सहित अन्य समाज के हजारों लोग थाने पहुंचे, पुलिस थाने के आगे प्रदर्शन कर रहे हैं, पीड़ित परिवार के लिए न्याय की गुहार लगाते हैं।0
0
Report
Advertisement
