231312
मिर्जापुर- दीपनगर पटेहरा में अराजक तत्वों ने गिराई अंबेडकर मूर्ति
Prajapatipur, Uttar Pradesh:मिर्जापुर संतनगर थाना क्षेत्र के दीपनगर पटेहरा में अराजक तत्वों ने गिराई अंबेडकर मूर्ति. अंबेडकर मूर्ति गिराने से स्थानीय लोगों में रोष, पुलिस को दी सूचना. मौके पर पहुंची पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी संतनगर थाना क्षेत्र के पटेहरा स्थित अंबेडकर मैदान का मामला ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ABVP का CJP-कांग्रेस विरोध प्रदर्शन, लोकतंत्र बचाओ के नारों के साथ पैदल मार्च
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल ABVP का कांग्रेस, CJP के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन अराजकता रोको लोकतंत्र अपनाओ के नारे के साथ पैदल मार्च किया ABVP ने CJP और कांग्रेस की घेराबंदी करना शुरू किया देश की संवैधानिक संस्थाओं पर अराजक हमले के विरोध में ABVP उतरी सड़कों पर कॉकरोच की तस्वीरे पेरो में लेकर किया पैदल मार्च मंच से संबोधन के दौरान केतन चतुर्वेदी प्रांत मंत्री ने कहा राहुल गांधी जैन जी होने का ढोंग करते है राहुल गांधी को मिर्गी के दौरे आते है अभिजीत दीपके भागा भागा फिर रहा है कॉकरोच की उम्र बहुत ज्यादा नहीं होती कॉकरोच की उम्र कुछ दिन की होती कॉकरोच गंदगी में रहता है, देश का युवा नहीं बनना चाहता देश का युवा स्वामी विवेकानंद बनना चाहता है वामपंथ की कब्र खोदेगी राष्ट्रीय महा मंत्री वीरेंद्र सोलंकी ने संबोधन में कहा इस प्रदर्शन में शामिल होने वाले युवा सच्चे राष्ट्र भक्त है हम नारे बाजी करने नहीं आए आज यह से जो भारत में और भारत के बाहर बैठे देश विरोधी ताकतों को जवाब देना आए है मुठ्ठी भर लोग यह सोच रहे है भारत को बांग्लादेश बना देंगे लेकिन उनके बाप दादा भी ये नहीं कर पाए। छात्रों के मुद्दों की आड़ में देश के युवाओं को गुमराह कर रहे और अराजकता फैला रहे है कुछ इनफ्लुएंसर को सरकार के खिलाफ वीडियो बनाने के 25 25 लख रुपए दिये जा रहे हैं कॉकरोच जनता पार्टी कोई नई पार्टी नहीं है यह आप पार्टी के लोग हैं जहाँ जहाँ छात्र संघ चुनाव हुए वहां विद्यार्थी परिषद की जीत हुई है एलन मास्क के इशारे पर काम कर रहे राहुल गांधी नेहा बोरा चंद लोगों को लेकर बेरीगेट पर चढ़कर यह जताना चाहती है कि जैन जी की आवाज है नेहा बोरा जैसे लोग देश में नहीं चाहिए, इन्हें बांग्लादेश भेजो राहुल गांधी नवरात्रि में विदेश जाकर बैठा है क्योंकि भारत को वो अपना घर नहीं मानते0
0
Report
पटना के बापू टावर पर्यटन और शिक्षा का प्रमुख केंद्र बन गया
Patna, Bihar:पटना के गर्दनीबाग स्थित बापू टावर पर्यटन के साथ-साथ शिक्षा और इतिहास का प्रमुख आकर्षण केंद्र बनता जा रहा है। 2 अक्टूबर 2024 को उद्घाटन के बाद करीब दो वर्षों में 2 लाख 41 हजार से अधिक पर्यटक यहां पहुंच चुके हैं। औसतन हर महीने 11 से 12 हजार लोग बापू टावर का भ्रमण कर रहे हैं, बच्चों से लेकर युवाओं और बुजुर्गों तक, हर वर्ग के लोग महात्मा गांधी के जीवन, विचारों और स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास को जानने में रुचि दिखा रहे हैं। सामान्य दिनों में करीब 300 और शनिवार, रविवार व छुट्टियों में लगभग 1200 दर्शक पहुंचते हैं। हर महीने विभिन्न स्कूलों से करीब 2200 छात्र शैक्षणिक भ्रमण के लिए आते हैं। बापू टावर की छह मंजिलों पर गांधी जी के बचपन, दक्षिण अफ्रीका में ट्रेन से उतारे जाने की घटना, चंपारण सत्याग्रह और दांडी मार्च जैसी ऐतिहासिक घटनाओं को डिजिटल डिस्प्ले के जरिए दिखाया जाता है। यहां ग्राउंड फ्लोर पर बना 360 डिग्री इमर्सिव थिएटर यानी ओरिएंटेशन हॉल दर्शकों का सबसे पसंदीदा स्थान है, 60 सीटों वाले घूमने वाले टर्नटेबल, लेजर प्रोजेक्शन और सराउंड साउंड के जरिए गांधी जी की जीवनी को जीवंत अनुभव के रूप में प्रस्तुत किया जाता है। सात एकड़ में फैला बापू टावर लोगों को इतिहास से जोड़ने के साथ पटना में पर्यटन के लिहाज से भी अपनी खास पहचान बना रहा है।0
0
Report
एटा ब्रेकिंग एटा - माहरेरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी के आश्वासन पर कलेक्ट्रेट पर 21वें दिन आशा कार्
Sahaspur Barauli, On, Uttar Pradesh:एटा ब्रेकिंग एटा - माहरेरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी के आश्वासन पर कलेक्ट्रेट पर 21वें दिन आशा कार्यकर्ताओं का आंदोलन समाप्त, प्रदेश अध्यक्ष पुष्पा देवी के नेतृत्व में सैकड़ों आशा कार्यकत्री दे रही थीं धरना।ग विधायक ने आशाओं को मिठाई खिलाकर तुड़वाया धरना, सरकारी कर्मचारी का दर्जा और 18 हजार रुपये मासिक मानदेय की उठाई थी मांग। विधायक ने आशा कार्यकत्री की मांगें उत्तर प्रदेश सरकार के समक्ष रखने का दिया आश्वासन। 21 दिनों से जारी आंदोलन का हुआ समापन, अब सरकार से समाधान की उम्मीद- *प्रदेश अध्यक्ष* एटा - थाना कोतवाली नगर क्षेत्र कचहरी रोड धरना स्थल का है पूरा मामला, रिपोर्ट -दीपक कुमार सोनू मोबइल -63983203750
0
Report
Advertisement
साइबर ठगी के शिकार छह लोगों को मिली राहत, खाते में रकम लौटते ही खिले चेहरे
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:परतावल, महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस की साइबर सेल टीम ने साइबर ठगी के शिकार छह लोगों को राहत दिलाते हुए उनके खातों में कुल 16,386.34 रुपये वापस कराए हैं। पुलिस ने एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से त्वरित कार्रवाई कर ठगी की रकम वापस कराने में सफलता हासिल की। पुलिस के अनुसार, अजय पाण्डेय के खाते में 5,000 रुपये, मुजीबर रहमान के 7,000 रुपये, जनार्दन कुमार गौड़ के 686.34 रुपये, शैलेन्द्र कुमार के 1,000 रुपये, गणेश कुमार के 7,00 रुपये और आदित्य विश्वकर्मा के 2,000 रुपये वापस कराए गए। अपनी रकम वापस मिलने पर पीड़ितों ने पुलिस टीम के प्रति आभार जताया। इस कार्रवाई में साइबर सेल प्रभारी अक्षय कुमार सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए ओम प्रकाश, महिला कांस्टेबल अनिता पाण्डेय और कांस्टेबल योगराज की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने लोगों से साइबर ठगी के प्रति सतर्क रहने की अपील की है। किसी भी तरह की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने या cybercrime.gov.in पोर्टल पर रिपोर्ट करने की सलाह दी है।0
0
Report
हापुड़ में बच्चों की लड़ाई बनी महिलाओं की महाभारत।
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ के गढ़ कोतवाली क्षेत्र के मीरा रेती की हैं। जहाँ बच्चों की मामूली कहासुनी के बाद महिलाओं के दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चल गए। वीडियो में साफ दिख रहा है कि करीब आधा दर्जन महिलाएं एक-दूसरे को जमीन पर गिराकर पीट रही हैं। आसपास बच्चे और ग्रामीण तमाशबीन बने रहे। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।0
0
Report
UP Chief Election Officer के अनुसार 24 अक्टूबर को सभी जिलों में वोटर रजिस्ट्रेशन कैंपेन
Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के चीफ इलेक्शन ऑफिसर ने ट्वीट किया, "लोकतंत्र को मजबूत करने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। आज, 24 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में एक खास वोटर रजिस्ट्रेशन कैंपेन चलाया जा रहा है। वोटर लिस्ट में अपना और अपने परिवार का नाम चेक करें। अगर आप एक योग्य नागरिक हैं और आपका नाम लिस्ट में नहीं है, तो रजिस्ट्रेशन के लिए अप्लाई करें। जागरूक बनें और दूसरों को भी वोटर रजिस्ट्रेशन के लिए प्रेरित करें।"0
0
Report
Advertisement
झारखंड बीजेपी की दो दिवसीय बैठक से मिशन 2029 की तैयारी तेज
Ranchi, Jharkhand:झारखंड बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक रांची में आयोजित की गई। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की मौजूदगी में ये बैठक आयोजित हुई जिसमें मुख्य रुप से पार्टी के सभी सीनियर नेता और कार्यसमिति सदस्य शामिल हुए। भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य मिशन 2029 है और उसी कड़ी में ... झारखंड के वर्तमान राजनीतिक हालात पर चर्चा के साथ सांगठनिक मजबूती के जरिए कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया जा रहा है।0
0
Report
किसान संघ की गर्जना रैली: 33 जिलों से किसान 27 अक्टूबर को जुटेंगे
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर भारतीय किसान संघ द्वारा आगामी 27 अक्टूबर को अन्नदाता गर्जना रैली आयोजित किया जा रहा है किसान संघ के अध्यक्ष माधो सिंह ने बताया कि किसानों के 10 सूत्रीय मांगों को लेकर पूरे प्रदेश भर के 33 जिलों से किसान इस रैली में शामिल होंगे जहां महानदी भवन मंत्रालय का घेराव और प्रदर्शन किया जाएगा, किसान संघ द्वारा गौ वंदन योजना लागू कर VBGRAMG से जोड़ने और किसानों का बकाया राशि देने सहित 15 नवंबर से 15 फरवरी तक धान खरीदी करने जैसे विषय शामिल है।0
0
Report
थाना समाधान दिवस में आईं आठ शिकायतें, एक का भी नहीं हुआ निस्तारण
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:परतावल, महराजगंज। श्यामदेउरवां थाने में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल आठ शिकायतें प्राप्त हुईं, लेकिन मौके पर एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका। इससे फरियादियों को तत्काल राहत नहीं मिल पाई। प्राप्त शिकायतों में दो पुलिस विभाग से संबंधित थीं, जबकि छह मामले राजस्व विभाग से जुड़े थे। अधिकांश शिकायतें जमीन संबंधी विवाद और आपसी विवादों को लेकर थीं। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्रा ने लंबित मामलों के निस्तारण के लिए पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के कोई कहाँ इस दौरान वरिष्ठ उपनिरीक्षक शंभूनाथ सिंह, उपनिरीक्षक गजेंद्र पांडेय सहित राजस्व विभाग के लेखपाल और कानूनगो मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
आरे जंगल में फायरिंग प्रैक्टिस से टाइगर श्रॉफ केस में नया सुराग मिला
Mumbai, Maharashtra:मुम्बई के आरे कॉलोनी के जंगल में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले आरोपियों ने वारदात से पहले इसी जंगल में फायरिंग की प्रैक्टिस की थी। इस दौरान घास काटने का काम करने वाले समीकन भी मौके पर मौजूद थे। समीकन का दावा है कि उन्होंने आरोपियों द्वारा फायरिंग किए जाने पर गोलियों की आवाज सुनी थी। समीकन ने जी न्यूज को बताया कि उन्होंने करीब चार बार गोलियों की आवाज सुनी। आवाज इतनी तेज थी कि वह घबरा गए। उन्होंने बताया कि इससे पहले इस इलाके में ऐसी कोई घटना नहीं हुई थी। यही वजह थी कि गोलियों की आवाज सुनते ही वह घास काटने के काम छोड़कर वहां से निकल गए। समीकन के मुताबिक, यह घटना शाम पांच से सात बजे के बीच की है। उन्होंने वहां चार लोगों की गतिविधियां देखी थीं। हालांकि, दूरी पर होने के कारण वह उनके चेहरों को पहचान नहीं सके। उन्होंने बताया कि चारों लोगों की गतिविधियां बार-बार हो रही थीं और फिर अचानक फायरिंग शुरू हो गई। गोलियों की आवाज सुनकर वह मौके से चले गए। आरे कॉलोनी का यह इलाका घने जंगल और सुनसान रास्तों के लिए जाना जाता है। ऐसे में जंगल के भीतर गोलियों की आवाज दूर तक गूंज रही थी, जिससे समीकन घबरा गए। इस मामले में एक अहम पहलू यह भी है कि टाइगर श्रॉफ पर हमले के दौरान घटनास्थल पर तीन शूटरों की संलिप्तता सामने आई थी। ऐसे में समीकन ने जिन चार लोगों को फायरिंग प्रैक्टिस करते देखा, उनमें चौथा व्यक्ति कथित तौर पर वह हो सकता है, जो शूटरों को फायरिंग की प्रैक्टिस करा रहा था। समीकन के मुताबिक, अब तक पुलिस ने उनसे संपर्क नहीं किया है। हालांकि, पुलिस आरोपियों को लेकर घटनास्थल पर क्राइम सीन रीक्रिएट कर सकती है। ऐसी स्थिति में समीकन से भी पूछताछ किए जाने की संभावना है, जिससे फायरिंग प्रैक्टिस और आरोपियों की गतिविधियों के बारे में अहम जानकारी मिल सकती है। टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में अब तक कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं और पुलिस आगे भी अन्य आरोपियों की खोज में जुटी है। आरे जंगल में फायरिंग प्रैक्टिस के इस कथित घटनाक्रम से जांच को एक नया सुराग मिलने की उम्मीद है।0
0
Report
रेणी पंचायत क्षेत्र में 48 ग्राम पंचायतों के सरपंच-पंच चुनाव के लिए मतदान जारी
Rajgarh, Rajasthan:रैणी पंचायत समिति की 48 ग्राम पंचायतों में सरपंच-पंच चुनाव के लिए मतदान जारी, बूथों पर लगी कतारें राजगढ़ (अलवर)। पंचायत राज चुनाव 2026 के प्रथम चरण के तहत रैणी पंचायत समिति क्षेत्र की 48 ग्राम पंचायतों में सरपंच और पंच पदों के लिए मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। सरपंच पद के लिए 412 उम्मीदवार चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। सुबह से ही ग्रामीण क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। मतदाता अपने गांव की सरकार चुनने के लिए उत्साह के साथ मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। कई मतदान केंद्रों पर महिला और पुरुष मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं घूंघट में मतदान करने पहुंचीं। मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन मतदान प्रक्रिया पर लगातार नजर बनाए हुए है。0
0
Report
चित्रकूट : एसपी ने थाना पहाड़ी और एएसपी ने कोतवाली कर्वी में सुनी जनसमस्याएं
Chitrakoot Dham, Uttar Pradesh:चित्रकूट के पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने थाना पहाड़ी और एएसपी पीयूष्कांत राय द्वारा कर्वी कोतवाली में फरियादियों की समस्याएं सुनी | दोनों अधिकारियों ने थाना समाधान दिवस में प्राप्त समस्याओं के निस्तारण रजिस्टर का निरीक्षण करते हुए निस्तारण आख्या को देखकर संबंधित को निर्देश दिए कि जिन समस्याओं का निस्तारण किया जाता है, उन समस्याओं के निस्तारण से समस्या ग्रस्त व्यक्ति को भी अवगत कराया जाए। संबंधित अधिकारियों से कहा कि शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा के अंदर त्वरित निस्तारण शासन की मंशा के अनुरूप व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराना सुनिश्चित करें, साथ ही कहा कि राजस्व विभाग से संबंधित प्रकरण में पुलिस एवं राजस्व टीम समन्वय स्थापित कर भूमि संबंधी मामलों को प्राथमिकता के साथ निस्तारित कराएं।0
0
Report
Advertisement
चित्रकूट में एसपी और पुलिस अधीक्षक की तत्परता के चलते सकुशल संपन्न हुआ एमएलसी चुनाव का मतदान
Chitrakoot Dham, Uttar Pradesh:चित्रकूट जिले में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ एमएलसी चुनाव का मतदान । समूचे प्रदेश में कई जगहों से झड़पो की खबरें सामने आई लेकिन जनपद चित्रकूट में पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुए । एसपी अरुण कुमार सिंह और डीएम पुलकित गर्ग की तत्परता और निष्पक्षता के चलते जनपद में इलाहाबाद झाँसी खंड स्नातक चुनाव सकुशल संपन्न हुए0
0
Report
मैनपुरी-करहल किशनी चौराहे पर भीषण जाम,राहगीर परेशान कब मिलेगा जाम से निजात ।
Karhal, Uttar Pradesh:मैनपुरी/करहल करहल कस्बे में आए दिन लगने वाले जाम से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। शनिवार को किशनी चौराहे पर भीषण जाम लग गया। इससे राहगीरों को निकलने में काफी परेशानी हुई। काफी देर तक लोग जाम में फंसे रहे। जाम के कारण राहगीरों के साथ-साथ वाहन चालकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि किशनी चौराहे पर आए दिन जाम लगता है,लेकिन प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा। जाम के कारण लोगों का समय बर्बाद होता है और जरूरी काम प्रभावित होते हैं। स्थानीय लोगों ने जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था किए जाने की मांग की है।0
0
Report
नशे पर पुलिस का शिकंजा, आरोपी की 23.86 लाख की संपत्ति फ्रीज, अब तक 5.56 करोड़ की संपति हुई कुर्क
Chopan, Uttar Pradesh:अरविन्द दुबे / सोनभद्र सोनभद्र में नशे के अवैध कारोबार से अकूत संपत्ति खड़ी करने वालों पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े एक मामले में शक्तिनगर पुलिस ने आरोपी की 23 लाख 86 हजार रुपये की आवासीय संपत्ति फ्रीज कर दी है। जिले में अब तक छह मामलों में 5 करोड़ 56 लाख 25 हजार 695 रुपये की संपत्ति जब्त या फ्रीज करने की कार्रवाई की जा चुकी है। पुलिस के मुताबिक, ताजा कार्रवाई शक्तिनगर थाने में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में की गई है। अनपरा थाना क्षेत्र के डिबुलगंज निवासी दीपक कुमार भारती के खिलाफ मादक पदार्थों की तस्करी से संबंधित मामले दर्ज हैं। पुलिस ने अवैध कारोबार से अर्जित धनराशि से बनाई गई 23 लाख 86 हजार रुपये मूल्य की आवासीय संपत्ति को फ्रीज करने की कार्रवाई की है। 21 अक्टूबर को जारी हुआ था आदेश, 24 अक्टूबर को चस्पा किया गया नोटिस संपत्ति फ्रीज करने का आदेश 21 अक्टूबर 2026 को जारी किया गया था। इसके अनुपालन में 24 अक्टूबर को संबंधित आवासीय संपत्ति पर नोटिस चस्पा किया गया। भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग के सक्षम प्राधिकारी एवं न्यायनिर्णायक प्राधिकारी, नई दिल्ली ने भी संबंधित मामले में फ्रीजिंग आदेश को अनुमोदित किया था। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से अर्जित संपत्तियों पर वैधानिक कार्रवाई कर तस्करी के नेटवर्क को आर्थिक रूप से कमजोर करना है। छह मामलों में 5.56 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति पर कार्रवाई सोनभद्र पुलिस के अनुसार, जिले में अब तक मादक पदार्थों से जुड़े छह मामलों में कुल 5 करोड़ 56 लाख 25 हजार 695 रुपये की संपत्ति जब्त या फ्रीज की जा चुकी है। इनमें रॉबर्ट्सगंज के दो, अनपरा का एक, शक्तिनगर के दो और म्योरपुर का एक मामला शामिल है। आंकड़ों के मुताबिक, रॉबर्ट्सगंज में कोडीनयुक्त कफ सिरप से जुड़े मामले में 4 करोड़ 50 लाख 13 हजार 541 रुपये की संपत्ति पर कार्रवाई की गई। अनपरा में हेरोइन से जुड़े मामले में 26 लाख 62 हजार 165 रुपये और शक्तिनगर के एक अन्य मामले में 15 लाख 72 हजार 140 रुपये की संपत्ति जब्त या फ्रीज की गई। वहीं, रॉबर्ट्सगंज के दूसरे हेरोइन मामले में 1 लाख 8 हजार 156 रुपये और म्योरपुर में 38 लाख 83 हजार 693 रुपये की संपत्ति पर कार्रवाई की गई। अब शक्तिनगर के ताजा मामले में 23 लाख 86 हजार रुपये की संपत्ति फ्रीज किए जाने के बाद पुलिस की इस कार्रवाई का दायरा और बढ़ गया है। अनपरा और शक्तिनगर में दर्ज हैं एनडीपीएस के मामले पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, संबंधित आरोपी के खिलाफ अनपरा और शक्तिनगर थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। इसके अलावा वर्ष 2019 में अनपरा थाने में मारपीट और धमकी समेत अन्य धाराओं में भी मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मेविस टॉक के दिशा-निर्देशन और क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। शक्तिनगर और पिपरी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार से अर्जित संपत्ति को फ्रीज करने की प्रक्रिया पूरी की गई। गिरफ्तारी के साथ अवैध कमाई पर भी प्रहार सोनभद्र पुलिस अब मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ केवल आरोपियों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, बल्कि इस कारोबार से अर्जित संपत्तियों पर भी कार्रवाई कर रही है। लगातार की जा रही इस तरह की कार्रवाई के जरिए नशे के अवैध कारोबार से जुड़े आर्थिक नेटवर्क को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। हाल0
0
Report
Advertisement
