231001
Mirzapur: बटाई पर खेत नही देने पर अधेड़ को मारपीट कर गंभीर रूप से किया घायल
Mirzapur, Uttar Pradesh:जनपद मिर्जापुर के हलिया थाना क्षेत्र के बरया ग्राम पंचायत के झगरहा गांव में 50 वर्षीय बुजुर्ग के साथ एक खेत विवाद के चलते मारपीट की घटना हुई। लालता प्रसाद की खेती योग्य जमीन सूरजगढ़ सिधवनिया गांव में है जिसे पहले एक व्यक्ति को जोतने के लिए दिया गया था। इस वर्ष उन्होंने खुद खेती करने का निर्णय लिया। इसी बात को लेकर पूर्व बटाईदार ने बुजुर्ग पर हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया लेकर पहुंचे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
यमुनानगर बैठक: बाढ़ राहत, शिक्षा सुधार और CSR-आधारित रोजगार अवसरों पर जोर
Yamuna Nagar, Haryana:एंकर : यमुनानगर जिले में आयोजित बैठक में सांसद नवीन जिंदल, विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, जिला परिषद चेयरमैन रमेश चंद्र, उपायुक्त प्रीति, एडीसी नवीन आहूजा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में मॉनसून सीजन के दौरान संभावित बाढ़ और शिक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर चर्चा की गई। वीओ : बैठक में हर साल बाढ़ राहत कार्यों पर सवाल उठाए गए। अधिकारियों से पूछा गया कि स्टोन पिचिंग और अन्य अस्थायी उपायों के बावजूद हर वर्ष बाढ़ जैसी स्थिति क्यों बनती है। इस पर जोर दिया गया कि डी-सिल्टिंग (नदी-नालों की सफाई) के कार्य स्थायी और प्रभावी तरीके से किए जाएं, ताकि भविष्य में बाढ़ की समस्या से स्थायी राहत मिल सके। वीओ : वहीं शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान कई खामियां सामने आईं। समग्र शिक्षा के तहत ऑनलाइन डेटा सबमिट करने की प्रक्रिया में अधिकारी आवश्यक आंकड़े प्रस्तुत नहीं कर पाए। 3 से 18 वर्ष के बच्चों के सर्वे को लेकर भी स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई।बैठक में यह भी कहा गया कि सरकार शिक्षा के क्षेत्र में पर्याप्त फंड उपलब्ध करा रही है, लेकिन अधिकारियों को इसे बेहतर तरीके से लागू करने के लिए प्रयास करने होंगे। रादौर क्षेत्र में लाइब्रेरी तो मौजूद है, लेकिन लाइब्रेरियन न होने के कारण उसका उपयोग नहीं हो पा रहा है। अक्टूबर 2025 के सर्वे के अनुसार कक्षा पहली के छात्रों का स्तर केवल 31 प्रतिशत पाया गया। जिले में 38 स्कूल ऐसे हैं जहां पर्याप्त शिक्षक नहीं हैं, जबकि 90 स्कूल सिंगल टीचर पर चल रहे हैं। शिक्षकों की कमी के चलते बच्चों की संख्या भी लगातार घट रही है। वीओ : इसके अलावा बेरोजगारी भत्ता लेने वाले युवाओं पर भी चर्चा हुई। कहा गया कि जो युवा ट्रेनिंग लेने के बाद भी नौकरी जॉइन नहीं कर रहे हैं, उनका भत्ता बंद किया जाना चाहिए।सीएसआर (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) के तहत उद्योगों से सहयोग लेने का सुझाव भी दिया गया। उद्योगों को स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति करने और उनकी सैलरी सीएसआर के माध्यम से देने के लिए प्रेरित किया जाएगा, आईटीआई संस्थानों में प्लाईवुड इंडस्ट्री से जुड़े कोर्स शुरू करने पर भी विचार किया गया, ताकि युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें। बाइट : नवीन जिंदल, सांसद कुरुक्षेत्र बाइट : वरुण चौधरी, सांसद अम्बाला कृषि क्षेत्र में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत नेचुरल फार्मिंग को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। साथ ही भविष्य में प्राकृतिक गैस की संभावित कमी को देखते हुए किसानों को रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने की सलाह दी गई।0
0
Report
मुज़फ्फरनगर में बारिश के साथ औलावृष्टि, गेहूं-सरसों फसल तबाह—किसान मायूस
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुज़फ्फरनगर ब्रेकिंग मुज़फ्फरनगर मे बारिश के साथ हुई औलावृष्टि औलावृष्टि से गेहूं व सरसों की फसल हुई तबाह बेमौसम बरसात से किसानो के चहरे पर छाई मायूसी अचानक हुई औला वृष्टि से खेत मे खडे गेहूं जमीन पर बिछे खेतो मे ख़डी पक्की सरसो की फ़सल जमीन पर गिरी किसानो क़ो इस बरसात और औलावृष्टि से नुकसान0
0
Report
नीतीश दिल्ली दौरे से बिहार में राजनीति गर्म, नए मुख्यमंत्री पर चर्चा तेज
Pariaunna, Bihar:ऐंकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिल्ली जाने और राज्यसभा में शपथ लेने को लेकर बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इसे लेकर सत्ता और विपक्ष दोनों खेमों में चर्चाओं का दौर जारी है। बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री का दिल्ली जाना स्वाभाविक है, लेकिन जब तक वे सीएम पद से इस्तीफा नहीं देते, तब तक किसी भी तरह की अटकलों पर विराम नहीं लगेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि मुख्यमंत्री पद को लेकर कोई निर्णय होता है, तो वह एनडीए के शीर्ष नेताओं के साथ विचार-विमर्श के बाद ही लिया जाएगा। नए मुख्यमंत्री को लेकर कई नाम चर्चा में हैं, लेकिन अंतिम फैसला गठबंधन के बड़े नेताओं द्वारा ही किया जाएगा। वहीं, मंत्री श्रवण कुमार ने विपक्ष और खासकर मुकेश सहनी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महागठबंधन के नेता हताश और निराश हैं, इसलिए तरह-तरह के बयान दे रहे हैं, लेकिन जनता इन बातों को गंभीरता से नहीं लेती। बिहार में महागठबंधन के नेता फ्यूज बल्ब की तरह टिमटिमा रहे है। फिलहाल, मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे और संभावित राजनीतिक फैसलों को लेकर सस्पेंस बरकरार है, जिस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं。0
0
Report
Advertisement
संभल में मुठभेड़, पिता-पुत्र हत्या के बाद बुलरो पिकअप लूट के आरोपियों से पुलिस मुठभेड़
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल। पिता पुत्र की हत्या कर वूलेरो पिकअप वाहन लूटने के 1 आरोपी बदमाश से पुलिस की मुठभेड़। मुठभेड़ में पुलिस की गोली से बदमाश घायल, पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश मनोज बदायूं जनपद का रहने वाला है। 2 आरोपी बदमाश अभी भी फरार.. पुलिस फरार बदमाशों की तलाश में जुटी। बदमाशों ने मेरठ से लेवर लाने का झांसा देकर फोन कॉल से डील कर बुलेरो पिकअप वाहन को किया था... आरोपी बदमाशों ने पिता पुत्र की हत्या कर लूट लिया था पिकअप वाहन। पुलिस ने शामली से बरामद किए थे पिता पुत्र के शव। धनारी थाना इलाके का मामला.0
0
Report
बरेली में बंद पड़े रेलवे क्वार्टर से युवक का शव मिलने से सनसनी, तीन दोस्तों पर हत्या का आरोप
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली शहर के सिटी स्टेशन के पास लंबे समय से बंद पड़े रेलवे क्वार्टर में एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई।पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया युवक नशे का आदी प्रतीत हो रहा है। हालांकि उसके शरीर पर चोटों के निशान मिलने से मामला संदिग्ध हो गया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक की मौत हादसे में हुई, नशे के कारण हुई या फिर इसके पीछे कोई आपराधिक साजिश है।स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त रेलवे क्वार्टर काफी समय से बंद पड़ा है और यहां अक्सर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। इस घटना के बाद क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।फिलहाल मृतक युवक की पहचान अमन रजा मलूकपुर का रहने बाला निकला। परिजनों ने तीन दोतो पर जताया हत्या का सक। पुलिस ने पूरे मामले में जांच पड़ताल की शुरू।0
0
Report
योगी सरकार गैर मान्यता प्राप्त कोचिंग संस्थानों पर रोक लगाने जा रही है
Agra, Uttar Pradesh:18 अप्रैल तक योगी आदित्यनाथ ने गैर मान्यता प्राप्त स्कूल और कोचिंग संस्थाओं को बंद करने का ऑर्डर दिया है। सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के निजी कोचिंग संस्थानों में भी पढ़ाने पर पूरी तरह से रोक लगाने के निर्देश।0
0
Report
Advertisement
असम में कल चुनाव, दिसपुर के मतदान केंद्र में शांतिपूर्ण मतदान सुरक्षा के साथ
Guwahati, Assam:असम में कल 9 तारीख को गणतंत्र का महापर्व चुनाव होने जा रहा है. सलाम टीवी पहुंचे असम तथा गुवाहाटी के दिसपुर राजधानी का एक मतदान केंद्र में جہاں अभी मतदान मशीन EVM प्रेसिडिंग ऑफीसर ओर सिक्योरिटी के मौजूदगी में पहुंचा इसी दौरान हम वोटिंग सेंटर के प्रमुख हेलालुद्दीन अहमद से बातचीत की अलाउद्दीन ने साफ तौर से कहा कि वह उसे केंद्र के बीएलओ के हेड है और इंचार्ज भी है मतदान केंद्र का उन्होंने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी शांतिपूर्ण तरीके से दिसपुर के दक्षिण गांव हाई स्कूल के मतदान केंद्र में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो जाएगा करी सुरक्षा दी गई है और हमारे इस केंद्र में 6 बोथ सेंटर है और यह खास वोटिंग सेंटर है 7000 से भी ज्यादा मतदान करने पहुंचेंगे और इसी केंद्र में असम गौरव जुबीन गर्ग का भी मतदान है और उनके परिवार भी यहां vote डालने आएंगे देखा जाए तो इस केंद्र में हमने पहुंचने के बाद करी सुरक्षा अच्छी और वोटिंग मशीन भी लेट ले जाते हुए अंदर में देखा.0
0
Report
रामपाल को हाईकोर्ट से जमानत, 11 साल बाद जेल से बाहर
Rohtak, Haryana:11 साल बाद जेल से बाहर आएगा रामपाल:देशद्रोह केस में हाईकोर्ट से जमानत; हिसार के सतलोक आश्रम में 6 लोगों की मौत हुई थी ,समथकों मे ख़ुशी की लहर सतलोक आश्रम के प्रमुख रामपाल को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हत्या व अन्य धाराओं में दर्ज केस में उम्रकैद की सजा काट रहे रामपाल को जमानत मिल गई है। रामपाल 11 साल, 4 महीने और 20 दिन से जेल हिसार सेंट्रल जेल-2 में बंद है। वह आज जेल बाहर आयगे वही रोहतक करोंथा आश्रम में ख़ुशी का माहौल है समर्थकों का कहना है कि 12 साल बाद बाबा जी बाहर आ रहे है सभी को भारतीय कानून व्यवस्था पर बरोषा है बाइट -रामपाल समर्थक0
0
Report
स्कूल में विधिक साक्षरता कार्यक्रम से छात्रों में जागरूकता बढ़ी
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन स्थित पीएम श्री राजकीय महाराणा उच्च माध्यमिक विद्यालय में राजस्थान लीगल सर्विसेज के तहत विधिक साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं सिविल न्यायाधीश नीलम नाहर मुख्य अतिथि रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को साइबर क्राइम, पॉक्सो एक्ट 2012, भारतीय न्याय संहिता और साक्ष्य अधिनियम की अहम जानकारी दी। साथ ही विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। प्रधानाचार्य यशवंत कुमार जागेटीया ने न्याय व्यवस्था की परंपरा और विशाखा समिति की भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में स्टाफ की उपस्थिति रहे।0
0
Report
Advertisement
19 साल से फरार स्थाई वारंटी गुजरात में असली नाम के साथ गिरफ्तार
Dungarpur, Rajasthan:हेडलाइन- 19 साल से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार, गुजरात के मोडासा में नाम बदलकर रहता था ,चोरी के मामले में चल रहा था फरार एंकर इंट्रो - डूंगरपुर जिले के धंबोला थाना पुलिस ने चोरी के मामले में 19 सालों से फरार चल रहे एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बचता आ रहा था और अपनी पहचान छिपाकर गुजरात के मोडासा में रहता था। वही मजदूरी करने का काम कर रहा था | बॉडी- डूंगरपुर एसपी मनीष कुमार ने बताया की लंबे समय से फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए “ऑपरेशन शिकंजा” चलाया जा रहा है। अभियान के तहत थानाधिकारी देवेंद्र देवल के नेतृत्व में टीम का गठन कर मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। जांच के दौरान सूचना मिली कि चोरी के मामले में वांछित स्थाई वारंटी पोपटलाल निवासी सीमलवाड़ा को गिरफ्तार किया है।। आरोपी धंबोला, चितरी और सागवाड़ा थानों में दर्ज प्रकरणों में पिछले 19 सालों से फरार था। वर्तमान में गुजरात के मोडासा क्षेत्र में छिपकर रह रहा है। आरोपी ने अपनी पहचान बदलकर ‘पप्पुभाई’ नाम से मजदूरी शुरू कर दी थी। पुलिस टीम ने पुख्ता सूचना के आधार पर मोडासा (गुजरात) में दबिश दी और संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की आरोपी ने अपनी असली पहचान छिपाने का प्रयास किया, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने खुद को पोपटलाल भोई होना स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। बाईट- देवेन्द्र देवल सीआई0
0
Report
उधम सिंह नगर में साइबर अपराध पर पुलिस का बड़ा ऑपरेशन; फर्जी सिम रोकथाम
Vijayawada, Andhra Pradesh:ऐंकर–ऊधमसिंहनगर में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन देखने को मिल रहा है।ऑपरेशन साइबर प्रहार के तहत एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में व्यापक अभियान चलाया जा रहा है।इस अभियान का मुख्य लक्ष्य साइबर ठगी में शामिल गिरोहों, म्यूल अकाउंट संचालकों और फर्जी सिम नेटवर्क को खत्म करना है।पुलिस जांच में सामने आया है कि अपराधी फर्जी सिम के जरिए बैंक खातों को संचालित कर ठगी की रकम ट्रांसफर करते हैं।अब तक सैकड़ों संदिग्ध म्यूल अकाउंट्स चिन्हित किए जा चुके हैं, जिनमें कई खातों को फ्रीज करने की कार्रवाई जारी है।साइबर सेल द्वारा तकनीकी विश्लेषण कर इंटरस्टेट नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।चारधाम यात्रा को देखते हुए पुलिस ने विशेष सतर्कता बढ़ा दी है।हेली बुकिंग फ्रॉड, फर्जी वेबसाइट और कॉल सेंटर ठगी पर खास नजर रखी जा रही है।कार्रवाई के दौरान 24 घंटे में 24 मुकदमे दर्ज किए गए हैं।वहीं 5 संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ जारी है।जनपद के कई थाना क्षेत्रों में लगातार छापेमारी और निगरानी अभियान चलाया जा रहा है।एसएसपी अजय गणपति ने साफ कहा है कि साइबर अपराध किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।उन्होंने लोगों से अपील की है कि केवल अधिकृत वेबसाइट का ही उपयोग करें और किसी भी संदिग्ध कॉल या लिंक से सावधान रहें।संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी थाने को दें।0
0
Report
बिहार: अंबेडकर जयंती के कारण AEDO परीक्षा की डेट बढ़ाने की मांग, BPSC से चर्चा
Patna, Bihar:बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी के लिए 14 अप्रैल से 21अप्रैल तक परीक्षा आयोजित होने वाली है लेकिन 14 अप्रैल को संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती है अब इसको लेकर बिहार सरकार का मंत्री लखेन्द्र पासवान ने BPSC के अध्यक्ष से बात की और कहां की 14 तारीख की परीक्षा के डेट को आगे बढ़ायाल मंत्री ने फोन पर कहा की एक जो अभी सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) का BPSC आपके माध्यम से ये एग्जाम हो रही है। तो 14 तारीख को चूँकि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी का जयंती समारोह है। और 14 से लेकर 21 तक का ये एग्जाम है आपका। मेरा एक था कि 14 को अंबेडकर जी के जयंती समारोह है तो उस दिन कम से कम एक दिन एग्जाम जो है... नहीं, डेट पहले फिक्स हुआ था लेकिन इसको... मेरा मानना है कि एक डेट कम से कम 14 वाला जो है... पूरा देश बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती मना रहा है। और बच्चे लोग भी, छात्रावास के जो बच्चे हैं वो लोग भी चूँकि सब लोग BPSC के एग्जाम में इन्वॉल्व भी हैं और 14 के जयंती वाला होगा तो थोड़ा सा जो है... मेरा आपसे एक रिक्वेस्ट है कि 14 वाला डेट कम से कम जो है उसको आप परिवर्तित कर दीजिए। एक डेट के बाद... हाँ... इससे पूरे बिहार के लोग प्रभावित हो जाएंगे, बच्चे... और सब लोग ज्यादा टेंशन में हैं। इसलिए कई लोग हमारे यहाँ आए थे, छात्रावास से संपर्क कर रहे हैं। चुँकि सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी, AEDO का एग्जाम 14 तारीख को है, BPSC ले रही है। और पूरे बिहार के जो BPSC के जो छात्र हैं जो एग्जाम देते हैं, तैयारी कर रहे हैं... वो कई लोग हमसे संपर्क किया है कि छात्रावास में बच्चे रहते हैं, चाहे किसी भी समाज के बच्चे हैं। और उनका कहना है कि 14 तारीख को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी का हम लोग जयंती मनाते हैं और 14 तारीख को BPSC के द्वारा एग्जाम रखी गई है, थोड़ा समस्या हो रहा है। तो हमने एक बार लोगों की फरियाद पर BPSC के जो चेयरमैन हैं उनसे हमने रिक्वेस्ट कर लिया है कि भाई एक दिन कम से कम 14 तारीख का जो डेट है उसको आगे बढ़ा दिया जाए।0
0
Report
Advertisement
फातमी का नीतीश पर निशाना: भाजपा-आरएसएस की पकड़ का आरोप, 11 अप्रैल पटना कार्यक्रम
Patna, Bihar:पूर्व केंद्रीय मंत्री RJD अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने अपनी सत्ता और स्वार्थ की राजनीति के लिए बिहार में भाजपा और आरएसएस के विचारों को आधार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस BJP को नीतीश कुमार ने पैर पसारने की जगह दी, 20 सालों में बीजेपी और आरएसएस को नीतीश कुमार ने मजबूत किया बिहार में उसी ने अब उन्हें सत्ता से बाहर कर दिया है। फातमी ने दावा किया कि BJP अब अपने नेतृत्व में सरकार बनाने की फिराक में है, जो न तो बिहार के हित में है और न ही अल्पसंख्यकों के हक और अधिकारों को कमजोर किया है।0
0
Report
उन्नाव जिला अस्पताल में फर्जी डिप्लोमा से स्टाफ नर्स की भर्ती पर गंभीर आरोप
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव : जिला महिला अस्पताल के अधीक्षक का स्टाफ नर्स पर बड़ा और गंभीर आरोप । फर्जी डिप्लोमा लगाकर पाई नौकरी। वर्ष 2020 से फर्जी नौकरी कर रही स्टाफ नर्स सपना अग्रवाल। कार्यवाहक CMS अरविन्द आनंद ने प्रेस कांफ्रेस कर किया खुलासा। फर्जी मेडिकल डिप्लोमा लगाकर पूर्व मे तैनात रहे CMO से सिफारिस लगाकर लगवायी नौकरी। स्टाफ नर्स के बगैर छुट्टी पर जाने के बाद हुई जांच मे मामला खुलकर आया सामने। प्रभारी अधीक्षक अरविन्द आनंद ने नौकरी से हटाने और रिकवरी के लिए डीएम से लेकर निदेशक तक को लिखा पत्र। महीनों से ठन्डे वस्ते में पड़ी जांच, CMS का आरोप गंभीर मामले की भी नहीं की जा रही जांच। उमाशंकर दीक्षित संयुक्त चिकित्सालय का मामला。0
0
Report
युवाओं के खतरनाक स्टंट: रेलवे ट्रैक-हाईवे पर रील बनाने से मौत का जोखिम
Chanwal, Himachal Pradesh:फेमस होने की चाहत में युवा खतरनाक स्टंट करने और रील बनाने से बाज नहीं आ रहे...कोई रेलवे ट्रैक पर रील बना रहा है तो कोई नेशनल हाईवे पर मौत को दावत दे रहा है पुलिस स्टंटबाजों पर आए दिन कार्रवाई करती है...बावजूद इसके रील बाज और स्टंटबाज मानने को तैयार नहीं0
0
Report
Advertisement
