Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Mirzapur231307

Mirzapur - मधुमक्खियों के हमले में 54 प्रशिक्षु वन दरोगा घायल, 4 की हालत गंभीर

May 27, 2025 18:22:04
Mirzapur, Uttar Pradesh
मिर्जापुर के मड़िहान थाना क्षेत्र अंतर्गत राजापुरा झरी नगरी पौधशाला के पास भ्रमण पर आए 54 प्रशिक्षु वन दरोगाओं पर अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। हमले में सभी 54 दरोगा घायल हुए हैं, जिनमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। ये सभी प्रशिक्षु दरोगा कानपुर नगर से चंदन वन विश्राम गृह भ्रमण के लिए आए थे। घटना के बाद घायलों को मड़िहान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ से गंभीर लोगों को जिला मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही प्रभागीय वनाधिकारी अरविंद राज मिश्रा मौके पर पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। हादसे के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है।
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top