231001
मझवा - विधानसभा उपचुनाव बसपा प्रत्याशी दीपक तिवारी ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उठाए सवाल
Mirzapur, Uttar Pradesh:मझवा विधानसभा 397 में आज यूपी चुनाव हेतु मतदान सुबह से जारी है बहुजन समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी दीपक तिवारी भी विभिन्न केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। मीडिया से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी सभी बूथों पर लड़ रही है ,सत्ताधारी दल की हार निश्चित है। वहीं चुनाव में लगे कर्मचारी के कार्य प्रणाली पर उन्होंने सवाल उठाए हैं कहा कि मतदाताओं को बीएलओ द्वारा पर्ची नहीं दी गई है ,वहीं लोग पर्ची लेकर जा रहे हैं तो पीठासीन अधिकारी उस पर्ची को अमान्य बता रहे है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नोखा के अणखीसर गांव में दो घरों में भीषण आग, तीन झोपड़े जलकर राख
Bikaner, Rajasthan:नोखा से खबर अणखीसर गांव में दो घरों में लगी भीषण आग आग से मचा हड़कंप आग की चपेट में आए तीन कच्चे झोपड़े जलकर हुए राख सूचना पर नगरपालिका की दमकल मौके पर पहुंची दमकल कर्मियों ने आग बुझाने के किए प्रयास फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं0
0
Report
जालोर जिला परिषद चुनाव: कांग्रेस बहुमत का दावा, भाजपा भी जीत के मूड में
Jalore, Rajasthan:जालोर की सियासी बिसात पर कल खुलेंगे पत्ते: बाड़ाबंदी के बीच बोर्ड बनाने की होड़, कांग्रेस नेता बोले पूर्ण बहुमत से बोर्ड बनाएंगे जिला परिषद की 43 और 14 पंचायत समितियों की 262 सीटों पर हुई थी वोटिंग; अति-उत्साह में दिख रही कांग्रेस ने किया जिला प्रमुख बनाने का दावा जालोर एंकर- जालोर ज़िले में ग्रामीण सत्ता की तस्वीर कल यानी 20 नवंबर को साफ होने जा रही है। जिला परिषद और 14 पंचायत समितियों के चुनाव की मतगणना से ठीक पहले जिले में सियासी हलचल तेज है। एक तरफ कांग्रेस अति-उत्साह के साथ जिला प्रमुख और बोर्ड बनाने का दावा कर रही है, तो दूसरी तरफ भाजपा भी अपनी जीत को लेकर आश्वस्त है। जोड़-तोड़ की आशंका के बीच दोनों ही दलों ने प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी कर दी है। वीओ 01- भाजपा-कांग्रेस में कांटे की टक्कर, बाड़ाबंदी तेज- चुनावी आंकड़ों पर नजर डालें तो इस बार मुकाबला बेहद रोचक और कांटे का है। राज्य निर्वाचन आयोग की अंतिम सूची के मुताबिक, 14 पंचायत समितियों के 262 वार्डों में भाजपा ने 261 और कांग्रेस ने 260 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। महज एक सीट के अंतर से दोनों प्रमुख दलों ने लगभग हर वार्ड में सीधी टक्कर दी है। वहीं, 105 निर्दलीय उम्मीदवारों के अलावा बसपा के 34, आरएलपी के 30, भारत आदिवासी पार्टी के 3 और आप के 2 प्रत्याशियों ने कई सीटों पर मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है। परिणामों से पहले ही किसी भी तरह की सेंधमारी से बचने के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों ने अपने-अपने प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी कर रखी है। वीओ 02- कांग्रेस खेमे में अति-उत्साह, प्रमुख पद पर नजर- मतगणना से एक दिन पहले सियासी गलियारों में कांग्रेस खेमा खासा उत्साहित नजर आ रहा है। कांग्रेस नेताओं का दावा है कि ग्रामीण मतदाताओं का रुझान उनके पक्ष में रहा है और इस बार न केवल अधिकांश पंचायत समितियों में कांग्रेस का बोर्ड बनेगा, बल्कि जिला परिषद में भी बहुमत हासिल कर पार्टी अपना जिला प्रमुख बनाएगी। दूसरी ओर, भाजपा भी अपने संगठन की मजबूती और बूथ प्रबंधन के दम पर जिला परिषद और पंचायत समितियों में फिर से अपना बोर्ड बनाने को लेकर आश्वस्त दिख रही है। हाइलाइट्स - जालोर में कल 824 प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला होगा - जालोर जिला परिषद की 43 सीटों पर 129 प्रत्याशी मैदान में - 14 पंचायत समितियों के 262 वार्डों में 695 उम्मीदवार भाजपा के 261, कांग्रेस के 260 प्रत्याशी 174 अन्य - सेंधमारी की आशंका के बीच दोनों दलों की कड़ी बाड़ाबंदी, बोर्ड बनाने के दावों के साथ सियासी पारा हाई -जालौर जिला प्रमुख बनाने को लेकर कांग्रेस में अति-उत्साह, नेता बोले कांग्रेस का बोर्ड बनेगा बाइट 1- मालाराम बिश्नोई कांग्रेस प्रत्याशी 2- मोहन सिंह राव कांग्रेस नेता 3- श्रवण सिंह राव बोरली, प्रदेश महामंत्री भाजपा किसान मोर्चा0
0
Report
आबूराज के विकास के लिए मंत्री ने अंतरराष्ट्रीय पर्यटन प्रचार योजना की घोषणा
Sirohi, Rajasthan:एंकर - राजस्थान के संसदीय कार्य एवं विधि मंत्री जोगाराम पटेल गुरुवार को आबूराज पहुंचे। उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष सुनील आचार्य के निवास पर पहुंचकर उनके परिवार से मुलाकात की तथा उनकी माता श्रीमती कांता देवी की कुशलक्षेम पूछकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार आबूराज के चौमुखी विकास में कोई कमी नहीं रखेगी। उन्होंने आबूराज को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर पहचान दिलाने के लिए सोशल मीडिया और यूट्यूब के माध्यम से विशेष प्रचार योजना तैयार करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग और नगर पालिका के संयुक्त प्रयासों से शहर की प्राकृतिक सुंदरता, धार्मिक विरासत और पर्यटन संभावनाओं को वैश्विक स्तर पर प्रचारित किया जाएगा। बाइट - जोगाराम पटेल, संसदीय कार्य एवं विधि मंत्री0
0
Report
Advertisement
रामगढ़ में सूने मकान पर चोरों ने 8-9 तोला सोना और 20 हजार नकद चुराए
Ramgarh, Dohli, Rajasthan:**रामगढ़ में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, 8-9 तोला सोना और 20 हजार की नकदी चोरी** **दिल्ली गया हुआ था परिवार, छत के रास्ते मकान में घुसे चोरों ने तोड़े कमरों के ताले; सुबह लौटने पर बिखरा मिला सामान** रामगढ़ (अलवर)। रामगढ़ कस्बे के जोशी मोहल्ले में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के सोने के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। परिवार रिश्तेदार से मिलने दिल्ली गया हुआ था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने मकान में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। चोर करीब 8 से 9 तोला सोने के आभूषण और 20 हजार रुपए नकद चोरी कर ले गए। गुरुवार सुबह करीब 9 बजे परिवार के घर लौटने पर वारदात का खुलासा हुआ। टूटे ताले और कमरों में बिखरा सामान देखकर परिवार के होश उड़ गए। **छत के रास्ते मकान में दाखिल हुए चोर** पीड़ित के अनुसार, आसपास जांच करने पर पड़ोसी के मकान में लकड़ी की सीढ़ी लगी हुई मिली। आशंका है कि चोर इसी सीढ़ी के सहारे छत पर पहुंचे और वहां से मकान में प्रवेश किया। चोर एक तोले की सोने की चेन, करीब ढाई तोले का सोने का हाथ का कड़ा, सोने के झुमके, एक-एक तोले की दो पुरुषों की अंगूठियां और पांच-पांच ग्राम की दो महिलाओं की अंगूठियां सहित करीब 8 से 9 तोला सोना चोरी कर ले गए। इसके अलावा अलमारी में रखे 20 हजार रुपए भी समेट ले गए। **पुलिस ने शुरू की जांच, एफएसएल टीम जुटाएगी साक्ष्य** वारदात की सूचना मिलने पर रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के मकानों और मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। वहीँ, अलवर से एफएसएल टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जाएंगे। पीड़ित परिवार ने दोपहर बाद थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस की स्पेशल टीम भी चोरों की पहचान और तलाश में जुट गई है। सूने मकान में हुई इस बड़ी चोरी की वारदात के बाद मोहल्ले के लोगों में भी दहशत और चिंता का माहौल है। **बाइट – हरदीप सिंह, मकान मालिक**0
0
Report
जहरीला अनाज खाने से एक ही परिवार के 7 लोग गंभीर, जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
Jabalpur, Madhya Pradesh:जहरीला या अमानक अनाज खाने से एक ही परिवार के 7 व्यक्ति गंभीर बीमार,सिहोरा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर, फूड पॉइजनिंग में 2 पुरुष 2 महिला एवं 3 बच्चियां शामिल, सिहोरा के समीप मुंह साम ग्राम के एक मुस्लिम परिवार में अचानक 7 लोगों को खाना खाने के एक घंटे बाद एक ही परिवार के सभी लोगों को उल्टी होने लगी। गांव के सरपंच रिंकू पटेल ने तत्परता दिखाते हुए अन्य लोगों की मदद से उन्हें सरकारी अस्पताल पहुंचाया अस्पताल में उपस्थित रात्रिकालीन ड्यूटी डॉक्टर एहतिशाम अंसारी ने बताया की इन लोगों ने कोई जहरीले अनाज का सेवन कर लिया है, जिससे इन्हें उल्टी हो रही हैं। दो लोगों की हालत अत्यंत गंभीर है अन्य पांच लोग भी बोल नहीं पा रहे है, इस लिए इन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। वहीं गांव के अन्य लोगों ने बताया इन लोगों ने कोदो के आटा की रोटी खाई है। विशेषज्ञों का मानना है की अनाजों में कीटनाशक की मात्रा ज्यादा होती है जिसे बिना धोए, बिना सुखाय सीधे चक्की में पिसवाकर खा लिया जाता है, जिससे अनाज या अनाज के आटे जहरीला हो जाता है और फूड प्वाइजनिंग हो जाती है।0
0
Report
धनबाद के एंबुलेंस चालकों ने अनिश्चितकालीन आंदोलन फिर शुरू किया
Dhanbad, Jharkhand:तीन सूत्री मांगों को लेकर धनबाद में एंबुलेंस चालकों ने एक बार फिर आंदोलन शुरू कर दिया है। भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले एंबुलेंस चालक सिविल सर्जन कार्यालय के मुख्य गेट पर अनिश्चितकालीन धरना और एंबुलेंस चालक hड़ताल पर बैठ गए हैं। चालकों ने सरकार और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ नाराजगी जताते हुए अपनी मांगें पूरी करने की मांग की है।दरअसल, एंबुलेंस चालकों ने इससे पहले भी अपनी मांगों को लेकर लगातार आंदोलन किया था। आंदोलन के बाद सरकार ने उनकी एक मांग मान ली थी, जबकि बाकी दो मांगों को छठ पूजा से पहले पूरा करने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन छठ पूजा समाप्त होने के बाद भी मांगें पूरी नहीं होने पर चालक दोबारा आंदोलन पर उतर आए हैं।एंबुलेंस चालक संघ के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि उनकी प्रमुख मांगों में मेडिकल इंश्योरेंस, न्यूनतम वेतन और एंबुलेंस संचालन की व्यवस्था सिविल सर्जन के माध्यम से कराने की मांग शामिल है। उन्होंने कहा कि कंपनी बदलने के साथ ही चालकों का वेतन भी नई कंपनी के पास चला जाता है, जिससे वेतन भुगतान में परेशानी होती है। इसलिए सभी एंबुलेंस का संचालन सिविल सर्जन के माध्यम से किया जाए, ताकि चालकों को समय पर वेतन मिल सके। चालकों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक उनका अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी रहेगा।0
0
Report
Advertisement
प्यू रिसर्च के मुताबिक भारत में मुसलमान भी प्रधानमंत्री बनेंगे?
Noida, Uttar Pradesh:बहराइच - प्यू रिसर्च सेंटर की डेटा का मौलाना ने किया समर्थन, कहा आने वाले समय मे भारत अमेरिका और इजरायल के प्रधानमंत्री होंगे मुस्लिम, एंकर - अमेरिका की मशहूर क्यों रिसर्च सेंटर द्वारा जारी किए गए इस्लाम होगा दुनिया का सबसे बड़ा मजहब का समर्थन करते हुए मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि हम इसे इत्तेफाक रहते हैं आने वाले समय में निश्चित तौर पर इस्लाम दुनिया का बड़ा मजहब होगा, मौलाना शהहाबुद्दीन ने यह भी कहा कि मुस्लिम के पास कोई काम नही होता यही वजह है कि घर में रहने पर अधिक आबादी बढ़ती रहती है। उन्होंने कहा कि भारत में तेजी से मुसलमान की संख्या बढ़ रही है ऐसे में आने वाले समय में भारत का मुसलमान भी प्रधानमंत्री होगा। बाईट - मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ऑल इंडिया मुस्लिम जमात0
0
Report
भोपाल के IES स्कूल के वार्षिक उत्सव पर मुस्लिम समुदाय ने आपत्ति, DEO नोटिस जारी
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल में IES पब्लिक स्कूल के वार्षिक उत्सव में प्रस्तुत कार्यक्रम पर विवाद उभरा। मुस्लिम समाज ने आपत्ति जताई; जिला शिक्षा विभाग ने स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी किया। राजधानी भोपाल के नीलबड़ स्थित IES पब्लिक स्कूल के वार्षिक उत्सव में प्रस्तुत एक सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों और मुस्लिम समाज की शिकायत के बाद जिला शिक्षा विभाग ने मामले को संज्ञान में लिया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूल प्रबंधन को नोटिस भेजकर पूरे मामले में जवाब मांगा है। साथ ही स्कूल के प्रिंसिपल को अपना पक्ष रखने के लिए कार्यालय में बुलाया गया है। अनवर पठान ने शिकायत की है। भोपाल के IES पब्लिक स्कूल के वार्षिक उत्सव में प्रस्तुत कार्यक्रम पर विवाद खड़ा हो गया... मुस्लिम समुदाय ने आपत्ति जताई है, DEO ने स्कूल प्रबंधन को नोटिस भेजा है। दरअसल अनवर पठान ने आरोप लगाया कि अक्टूबर के अंत WEEK में कार्यक्रम के दौरान डांस प्रतियोगिता और रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच एक बच्ची को भारत माता के रूप में दिखाया गया, जबकि एक छोटे बच्चे को ऐसी टोपी पहनाई गई जिसे मुस्लिम समुदाय के प्रतीक के रूप में देखा गया। अनवर पठान का कहना है कि स्कूल को शिक्षा का मंदिर माना जाता है, जहां बच्चों को सामाजिक सद्भाव, आपसी सम्मान और भाईचारे की शिक्षा दी जानी चाहिए। ऐसे में यदि किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में इस तरह की प्रस्तुति दी जाती है, तो उसका बच्चों की मानसिकता पर क्या प्रभाव पड़ेगा, इस पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की तस्वीरों से मुस्लिम समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं।0
0
Report
उन्नाव में 12 साल से सड़क नहीं बनने पर मोहल्लेवासियों ने लगाया बड़ा जाम
Unnao, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़。 उन्नाव : 12 साल से सड़क न बनने से नाराज मोहल्लेवासियों ने किया सड़क जाम。 बांस-बल्ली और मोटरसाइकिलें लगाकर कब्बाखेड़ा-लोकनगर मार्ग किया बंद。 सड़क जाम करने को लेकर राहगीरों और मोहल्लेवासियों के बीच हुई तीखी नोकझोंक。 जाम में मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस भी काफी देर तक फंसी रही。 प्रदर्शनकारियों का आरोप- सांसद, विधायक और चेयरमैन तक से कई बार की शिकायत, लेकिन आज तक नहीं हुआ समस्या का समाधान。 सूचना पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस ने खुलवाया जाम。 करीब 40 मिनट तक जाम में फंसे रहे राहगीर。 सदर कोतवाली क्षेत्र के जुराखन खेड़ा का मामला。0
0
Report
Advertisement
रोहट में पिकअप गैस सिलेंडर लीकेज, पुलिस ने बड़ा हादसा टाला
Pali, Rajasthan:रोहट ( पाली ) गैस सिलेंडरों से भरी पिकअप में हुआ सिलेंडर लीकेज, रोहट कस्बे में प्रवेश करते ही लीकेज हुआ गैस सिलेंडर, समय रहते पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा, रोहट थाना पुलिस ने पिकअप को आबादी क्षेत्र से दूर बाइपास के पास पहुंचाया, पुलिस ने लीकेज सिलेंडर को सुरक्षित तरीके से पिकअप से उतारा, जोधपुर से जालोर ले जाए जा रहे थे गैस सिलेंडर, पुलिस की सूझबूझ से संभावित ब्लास्ट का बड़ा खतरा टला, घटना के बाद पुलिस प्रशासन व कस्बेवासियों ने ली राहत की सांस, समय रहते कार्रवाई से आबादी क्षेत्र में टली बड़ी अनहोनी0
0
Report
बिठूड़ा में शराबबंदी के लिए ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर मांगा समर्थन
Didwana, Rajasthan:डीडवाना जिले के लाडनूं उपखण्ड के बिठूड़ा गांव के ग्रामीण गांव में शराबबंदी को लेकर एकजुट हो गए हैं। गांव में शराब बंदी की मांग को लेकर ग्रामीण आज कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिला कलेक्टर से गांव में शराबबंदी के लिए गुहार लगाई है। वीओ 01 - बिठूड़ा गांव की महिलाओं का कहना है कि शराब की वजह से उनका जीना मुहाल हो गया है। सबसे ज्यादा गांव के युवा इस नशे की गिरफ्त में हैं जिसके वजह से घर की महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। मेहनत मजदूरी करने वाले युवा जितना कमा रहे हैं वो शराब में उड़ा रहे हैं और शराब के नशे में घरों में मारपीट भी करते हैं। बाईट 01 - नानी देवी (वॉर्ड पंच ग्राम बिठूड़ा ) वीओ 02 - ग्रामीणों का कहना है कि अवेद्ध शराब ठेके कि वजह से ग्रामीणों को कहना है कि शराब की वजह से युवाओं की जिंदगी गर्त में जा रही है। इसलिए हम सभी ग्रामीण एक राय होकर जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अगर प्रशासन की तरफ से समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की गई तो हमें आंदोलन का रुख करना पड़ेगा। बाईट 02 - कंवर राज सिंह (ग्रामीण बिठूड़ा - हल्की मुछे एक कान में लॉन्ग सफ़ेद शर्ट ) बाईट 03 - चैनसुख (ग्रामीण बिठूड़ा - ब्राउन शर्ट ) वीओ एफ - ग्रामीण क्षेत्रों में ब्रांच के नाम पर चलने वाले अवेद्ध शराब ठेके आबकारी विभाग से भी छुपे हुए नहीं है। इन अवेद्ध शराब ठेको की वजह से ग्रामीण क्षेत्रों में शराब का चलन लगातार बढ़ रहा है जिसकी वजह से सबसे ज्यादा परेशानी घरेलू महिलाओं को होती है जो अक्सर शराबी रिश्तेदारों से मारपीट का शिकार होती हैं।0
0
Report
पटाखेड़ा आश्रम की जड़ी-बूटी से दो मौत, पांच घायल, पुलिस जांच शुरू
Betul, Madhya Pradesh:शराब की लत छुड़ाने के नाम पर पिलाया गया जड़ी-बूटी का रस अब जानलेवा साबित हो चुका है। बैतूल के पाटाखेड़ा गांव में कथित नशामुक्ति के इस नुस्खे ने दो लोगों की जान ले ली, जबकि पांच लोग जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। पांचों गंभीर मरीजों को बैतूल जिला अस्पताल से भोपाल एम्स रेफर किया गया है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि सभी मरीजों के दिल पर इस संदिग्ध जड़ी-बूटी के रस का गंभीर असर हुआ है। डॉक्टरों के मुताबिक मरीजों को हृदय रोग विशेषज्ञों की जरूरत है। आखिर इस जड़ी-बूटी में ऐसा कौन सा जहरीला तत्व था, जिसने कुछ ही देर में लोगों की जिंदगी खतरे में डाल दी, फिलहाल इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा। दरअसल चिचोली थाना क्षेत्र के पाटाखेड़ा गांव में बाबा रमेश उइके पिछले करीब 15 साल से हर बुधवार और रविवार को अपना दरबार लगाता था। यहां शराब की लत छुड़ाने के नाम पर लोगों को जमरास की जड़ का रस पिलाया जाता था। बुधवार को भी सात लोग शराब की लत से छुटकारा पाने की उम्मीद लेकर बाबा के दरबार पहुंचे थे। बाबा ने पानी में जड़ का रस मिलाकर सभी को पिला दिया। लेकिन कुछ ही देर में नशामुक्ति का यह नुस्खा लोगों के लिए मुसीबत बन गया। अचानक उल्टी-दस्त और दिल की धड़कन धीमी होने जैसी गंभीर शिकायतें सामने आने लगीं। आनन-फानन में सभी को चिचोली अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें बैतूल जिला अस्पताल रेफर किया गया। यहां इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच की हालत गंभीर बनी हुई है। पांचों मरीजों को बेहतर उपचार के लिए भोपाल एम्स में भर्ती कराया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमित सक्सेना ने भी घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बाबा रमेश उइके और उसके दो सेवादारों को गिरफ्तार कर लिया है। आश्रम से सामग्री जब्त कर संदिग्ध जड़ी-बूटी के सैंपल फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं। डॉक्टरों के मुताबिक जड़ी-बूटी में कौन सा जहरीला पदार्थ मौजूद था, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है, लेकिन इसके सेवन का मरीजों के हृदय पर गंभीर असर पड़ा है। अब पुलिस को पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट का इंतजार है। फिलहाल प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि आश्रम से ली गई किसी भी दवा या जड़ी-बूटी का सेवन न करें। यदि किसी ने पहले इसका सेवन किया है तो बिना देरी किए अस्पताल पहुंचकर जांच कराएं। शराब की लत छुड़ाने के नाम पर चल रहे ऐसे कथित इलाज कितने खतरनाक साबित हो सकते हैं, पाटाखेड़ा की यह घटना इसकी गंभीर चेतावनी है।0
0
Report
Advertisement
विदिशा में नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म, न्याय की मांग तेज
Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा में तीन नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाओं ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। घटना को लेकर हर वर्ग में आक्रोश देखने को मिल रहा है। अखिल भारतीय कुशवाह महासभा भी बच्चियों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर मैदान में उतर आई है। गुरुवार को समाज के कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए विदिशा कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने आरोपी चांद खां सहित अन्य आरोपियों को फांसी की सजा देने और उनके मकानों पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त करने की मांग की। कुशवाह समाज के प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह ने कहा कि प्रशासन द्वारा की जा रही कार्रवाई की गति बेहद धीमी है। उन्होंने मांग की कि बिना किसी पक्षपात के सभी आरोपियों के खिलाफ समान रूप से सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। नारायण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष, अखिल भारतीय कुशवाह महासभा।0
0
Report
हरियाणा में नर्सिंग ऑफिसर्स ने 23 नवंबर से प्रदेशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया
Panchkula, Haryana:प्रदेश में नर्सिंग ऑफिसर्स की नाराजगी अब आंदोलन का रूप लेती नजर आ रही है। अपनी मांगों और कर्मचारियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के विरोध में नर्सिंग ऑफिसर्स ने आंदोलन तेज करने का फैसला लिया है। नर्सिंग ऑफिसर्स ने ऐलान किया है कि 23 नवंबर से पूरे हरियाणा में प्रदेशव्यापी हड़ताल शुरू की जाएगी। हड़ताल के दौरान नर्सिंग ऑफिसर विनीता ने संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब कर्मचारियों की रिपोर्ट फेयर आई है, तो फिर उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों की जा रही है? उन्होंने इस कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए कर्मचारियों के साथ न्याय किए जाने की मांग उठाई。 नर्सिंग ऑफिसर्स के प्रदेशव्यापी हड़ताल के ऐलान के बाद स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ सकती है। यदि यह हड़ताल लंबे समय तक जारी रहती है, तो सरकारी अस्पतालों में मरीजों की देखभाल और स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने की आशंका है。 अब सबकी नजर सरकार और नर्सिंग ऑफिसर्स के बीच होने वाली बातचीत पर टिकी है। देखना होगा कि सरकार उनकी नाराजगी दूर कर कोई समाधान निकालती है या फिर 23 नवंबर से शुरू होने वाला आंदोलन प्रदेशभर में और उग्र रूप लेता है。0
0
Report
headline
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग सोनिया गांधी की किताब को लेकर विवाद किताब में वीर सावरकर को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी पर भड़की थी शिव सेना शिव सेना ने किताब के फाड़े पेज, कांग्रेस और सोनिया को बताया था हिंदू विरोधी किताब पर कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय भी दिखे नाराज कांग्रेस ने कौनसी लड़ाई लड़ी और जेल गए/मंत्री वीर सावरकर को उनके भाइयों के साथ हुई थी काले पानी की सजा/मंत्री जवाहरलाल नेहरू कभी जेल नहीं गए, हमेशा कोठियों और महलों में नज़र बंद रहे हमारे क्रांतिकारियों पर ऐसी टिप्पणी इनकी मानसिकता का परिचय बाइट योगेंद्र उपाध्याय/कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार0
0
Report
Advertisement
