मझवां उपचुनावः 17 राउंड की मतगणना हुई पूर्ण, सपा प्रत्याशी ने किया जबरदस्त कम बैक
Mirzapur-cum-Vindhyachal, Uttar Pradesh:मिर्जापुर के मझवां विधानसभा 397 उपचुनाव की मतगणना का कार्य तेजी से चल रहा है। शुरुआती चक्र में जहां भाजपा प्रत्याशी लगातार तेजी से बढ़त बढ़ा रही थी। वहीं पिछले कुछ चक्र में सपा प्रत्याशी डॉक्टर ज्योति बिंद ने जबरदस्त कम बैक किया है और 17 वें चक्र में उनकी बढ़त 2000 वोट से भी कम की रह गई है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
