231501
विधानसभा मझवां: 96 वर्षीय बुजुर्ग महिला से डीएम ने की बातचीत
Kachhawan, Uttar Pradesh:मिर्जापुरः जनपद के विधानसभा मझवां उपचुनाव में मतदान करने पहुंची 96 वर्षीय बुजुर्ग महिला से डीएम ने वार्ता कर कुशलक्षेम जाना। विधानसभा मझवां के बरैनी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के बूथ पर अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंची लगभग 96 वर्ष की चंद्रावती देवी से जिला अधिकारी प्रियंका निरंजन ने वार्ता किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिनंदन व थाना प्रभारी अंजनी राय मय फोर्स मौजूद रहे।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नीतीश संवाद में ललन सिंह को नेता कहकर विवाद खत्म, फरक्का जलसंधि पर सहयोग जताया
Munger, Bihar:नीतीश संवाद में संजय झा ने ललन सिंह को बताया अपना नेता , मुंगेर - लखीसराय में हुए सफल कार्यक्रम को लेकर दिया धन्यवाद। निर्दलीय एमएलसी राहुल राज के बीजेपी में शामिल होने पर बोले बैठक के बाद इस पर करेंगे टिप्पणी। मुंगेर के नगर भवन में फरक्का जलसंधि पर आयोजित नीतीश संवाद कार्यक्रम में पहुंचे जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को अपना नेता बताकर दोनों के बीच चल रहे विवाद की अटकलें पर पूरी तरह से विराम लगा दिया है। हाल ही में हुए विधान परिषद चुनाव में अनंत सिंह और नीरज कुमार के मुद्दे को लेकर संजय झा और ललन सिंह के बीच मतभेद की चर्चा जोरो पर थी लेकिन मुंगेर के मंच से संजय झा ने इस पर स्पष्ट कर दिया की पार्टी में ललन सिंह को लेकर कोई भी बात नहीं है। संजय झा ने मंच से संबोधित करते हुए कई बार ललन सिंह का नाम लेते हुए कहा कि फरक्का जलसंधि के मुद्दे पर हमारे नेता नीतीश कुमार हो चाहे हम लोगों के नेता ललन बाबू हो या हमारे युवा नेता निशांत कुमार हो सभी एक साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि ललन बाबू केंद्र में मंत्री हैं और हमारी मांग भी केंद्र सरकार से है तो इस वजह से वह कार्यक्रम में शामिल नहीं होते हैं लेकिन इस मुद्दे पर वह भी बिहार वासियों के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि आज मेरा कार्यक्रम लखीसराय और मुंगेर में था तो ललन बाबू ने मुझे फोन कर लखीसराय में भी कार्यक्रम की जानकारी ली और जब मैं मुंगेर के लिए निकल रहा था तब भी उन्होंने मुझे फोन कर कार्यक्रम से अवगत हुए। संजय झा ने कहा कि ललन बाबू और मैं जल संसाधन मंत्री भी रह चुका हूं तो उनको बिहार वासियों की तकलीफ पता है और फरक्का जलसंधि के मुद्दे पर पूरी भावना ललन बाबू की पार्टी के साथ है। संजय झा ने लखीसराय और मुंगेर में हुए सफल कार्यक्रम को लेकर ललन सिंह का आभार प्रकट करते हुए कहा कि दोनों ही जगह कार्यक्रम में उन्होंने खुद से मॉनिटरिंग की और उनके सौजन्य से यह कार्यक्रम सफलतापूर्णक संपन्न हुआ इसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं। संजय झा के इस बयान से साफ हो गया की अनंत सिंह और नीरज कुमार को लेकर एमएलसी चुनाव के दौरान ललन सिंह को लेकर उपजी नाराजगी की खबरों को संजय झा ने समाप्त करने की कोशिश की है। बाइट - संजय झा कार्यकारी अध्यक्ष जेडीयू वही सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी राहुल राज के बीजेपी में शामिल होने के सवाल को लेकर संजय झा ने कहा कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने 5 तारीख को पार्टी मीटिंग बुलाई है और एमएलसी चुनाव में लड़ी थी उस पर क्या स्थिति रही और क्या हुआ एक बार इस पूरे स्थिति से अवगत हो जाने के बाद ही इस पर कोई टिप्पणी करेंगे। बाइट - संजय झा कार्यकारी अध्यक्ष जेडीयू आपको बता दें कि फरक्का जलसंधि के मुद्दे पर आयोजित नीतीश संवाद कार्यक्रम में जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा मुंगेर के नगर भवन पहुंचे थे जहां उन्होंने 1996 में हुई भारत बांग्लादेश फरक्का संधि से बिहार को हो रहे नुकसान पर लोगों को जागरूक किया। नेताओं ने कहा कि गंगा मैं गाद जमा होने से बाढ़ और कटाव की समस्या बढ़ी है तथा हमारे नेता नीतीश कुमार शुरू से ही इस मुद्दे को उठाते रहे हैं और अब जलसंधि के अवधी दिसंबर 2026 में खत्म हो रही है तो पार्टी चाहती है कि नवीकरण से पहले बिहार के हितों का ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी जवाब आया है और हमारी मांग को उन्होंने सकारात्मक बताते हुए पहल करने की बात कही है।0
0
Report
जमुई-झाझा लाइन पर भीड़ में गेट पर लटककर युवक मौत, ट्रैक पर शव चार घंटे
Jamui, Bihar:जमुई-झाझा रेलखंड पर कटौना लोहा रेलवे पुल के समीप सोमवार को दर्दनाक हादसे में छोटी बहन के सामने ही भाई की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। बहन को ससुराल झाझा छोड़ने जा रहे मनोहर कुमार ट्रेन में अत्यधिक भीड़ और धक्का-मुक्की के कारण गेट से नीचे गिर पड़े। हादसा इतना भयावह था कि उनका सिर शरीर से करीब 100 मीटर दूर मिला। परिजनों के अनुसार, करीब चार घंटे तक शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा रहा। इस दौरान कई ट्रेनें उसके ऊपर से गुजरती रहीं। घटना से पनपुरवा गांव में मातम पसरा है। मृतक की पहचान बरहट थाना क्षेत्र के पनपुरवा गांव निवासी वीरेंद्र मंडल के पुत्र मनोहर कुमार के रूप में हुई है। मृतक के चचेरे भाई रोहित कुमार ने बताया कि मनोहर अपनी छोटी बहन खुशबू कुमारी को झाझा स्थित ससुराल छोड़ने जा रहा था। इसके बाद उसे देर रात जसीडीह से ट्रेन पकड़कर मजदूरी के लिए बेंगलुरु जाना था। उसके पास रिजर्वेशन टिकट भी था। बहन को ट्रेन में चढ़ाया, खुद गेट पर लटकता रहा मनोहर अपनी बहन के साथ जमुई रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक से टाटानगर-बक्सर एक्सप्रेस में सवार हुआ था। ट्रेन में अत्यधिक भीड़ होने के कारण वह किसी तरह बहन को अंदर पहुंचाने में सफल रहा, लेकिन खुद गेट पर ही लटकता रह गया। जमुई स्टेशन से करीब दो किलोमीटर आगे कटौना लोहा पुल के पास उसका हाथ छूट गया और वह नीचे गिर पड़ा। हादसे के बाद बहन ने अनजान नंबर से फोन कर मायके वालों को सूचना दी। परिजन खोजबीन करते हुए रेलवे पोल संख्या 390/24 और 390/25 के बीच डाउन लाइन पर पहुंचे, जहां मनोहर का क्षत-विक्षत शव मिला। 100 मीटर दूर मिला सिर, रेल प्रशासन पर उठे सवाल परिजनों के अनुसार, हादसे में मनोहर का सिर शरीर से करीब 100 मीटर दूर मिला, जबकि हाथ अप और डाउन लाइन के पास पड़ा था। उनका आरोप है कि सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक शव ट्रैक पर पड़ा रहा। इस दौरान कई ट्रेनें शव के ऊपर से गुजर गईं। मौके पर आरपीएफ और रेल प्रशासन के समय पर नहीं पहुंचने को लेकर परिजनों ने नाराजगी जताई। सूचना पर मलयपुर थानाध्यक्ष शेखर सौरभ के निर्देश पर अपर थानाध्यक्ष स्वाति कुमारी और एसआई सुनील कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई भेज दिया। पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ गया मनोहर मनोहर मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी मौत के बाद पत्नी, दो बेटों और एक बेटी के सामने जीवनयापन का संकट खड़ा हो गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष ने बताया कि लिखित आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। मृतक के चचेरे भाई रोहित कुमार ने बताया कि मनोहर अपनी छोटी बहन को ससुराल झाझा छोड़ने जा रहा था। इसके बाद उसे मजदूरी करने के लिए बेंगलुरु जाना था। ट्रेन में काफी भीड़ होने के कारण मनोहर अपनी बहन को अंदर चढ़ाने के बाद खुद गेट पर लटक रहा था। कटौना लोहा पुल के पास उसका हाथ छूट गया और वह ट्रेन से नीचे गिर गया। हादसे के बाद परिजन मौके पर पहुंचे, जहां मनोहर का शव क्षत-विक्षत हालत में पड़ा था। परिजनों के अनुसार, करीब चार घंटे तक शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा रहा। बाइट.....रोहित कुमार, मृतक के चचेरे भाई0
0
Report
नक्सल प्रभावित इंद्रावती में जंगल सफारी शुरू, पर्यटन की नई उम्मीद जगी
Vijayapura, Karnataka:स्लोग -नक्सलमुक्त इंद्रावती में जंगल सफारी की शुरुआत, दूसरे दिन भी वन्यजीवों ने नहीं दी दस्तक एंकर:- कभी नक्सलवाद के खौफ से वीरान रहा बीजापुर का इंद्रावती टाइगर रिजर्व अब पर्यटन के नए अध्याय की शुरुआत कर रहा है। राज्य स्थापना दिवस पर जंगल सफारी का शुभारंभ हुआ। हालांकि पहले दिन पर्यटकों को वन्यजीवों के दर्शन नहीं हो सके, लेकिन जंगल की खूबसूरती ने सैलानियों को आकर्षित किया। छत्तीसगढ़ तेलंगाना और महाराष्ट्र की सीमा से लगे होने से यहाँ पर्यटकों को भारी आवाजाही की सम्भावना है भोपालपटनम से लगे उल्लूर गाँव के पास से शुरू हुई सफारी में पर्यटक 4 जिप्सीयों से 9 किलोमीटर का सफर करीब 45 मिनट में तय करेंगे। सीसीएफ उत्तम कुमार गुप्ता और जिला पंचायत अध्यक्ष जानकी कोरसा ने हरी झंडी दिखाकर शुरुआत की। फिलहाल चार जिप्सियों के जरिए सफारी संचालित करने की योजना है। भविष्य में रूट को मट्टीमरका तक 33 किलोमीटर विस्तारित किया जाएगा। दशकों तक नक्सली गतिविधियों के कारण पर्यटकों की पहुंच से दूर रहा इंद्रावती का जंगल अब नई पहचान बनाने की ओर है। सफारी शुरू होने से उल्लूर सहित आसपास के गांवों में रोजगार, होमस्टे और पर्यटन सुविधाओं के विकास की उम्मीद जगी है। पहले दिन वन्यजीव भले नजर नहीं आए, लेकिन पर्यटन की नई उम्मीद जरूर दिखाई दी। बंदूक और बारूद के साये से निकलकर अब इंद्रावती पर्यटन के नक्शे पर अपनी पहचान बनाने को तैयार है।0
0
Report
Advertisement
सिद्धार्थनगर डुमरियागंज में भगवान परशुराम की प्राण-प्रतिष्ठा, भंडारे व भजन से गूंजा वाटिका
Malimanha Mustkaham, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज में राप्ती तट स्थित परशुराम वाटिका के मंदिर में आज भगवान परशुराम की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। धार्मिक अनुष्ठान के साथ भंडारे का भी आयोजन हुआ। भजन गायक धर्मेंद्र पंडित ने भजनों से समा बांध दिया। कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि डुमरियागंज के सनातनियों और ब्राह्मण समाज की इच्छा के अनुरूप सभी के सहयोग से भगवान परशुराम का मंदिर स्थापित किया गया है। क्षेत्रवासियों की भावनाएं पूरी हुई हैं और भगवान का आशीर्वाद क्षेत्र में बना रहे, इसलिए यह स्थापना महत्वपूर्ण है।0
0
Report
देवरिया में अवैध पटाखा गोदाम पर छापा, 35 क्विंटल पटाखे जब्त
Deoria, Uttar Pradesh:दीपावली के मद्देनजर पटाखों के अवैध निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को भटनी थाना क्षेत्र के मिश्राली दीक्षित गांव में पुलिस-प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। बैजू मधेशिया के गोदाम पर छापा मारकर करीब 30 से 35 क्विंटल विभिन्न प्रकार के पटाखे जब्त किए गए। गोदाम में पटाखों के भंडारण से संबंधित लाइसेंस और अनुमति के दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिला प्रशासन और पुलिस को सूचना मिली थी कि मिश्राली दीक्षित गांव में एक गोदाम में भारी मात्रा में पटाखों का अवैध भंडारण किया गया है। सूचना के आधार पर सोमवार, 2 नवंबर को थाना भटनी की पुलिस टीम, उपजिलाधिकारी सलेमपुर और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। जांच के दौरान गोदाम में बड़ी मात्रा में विभिन्न वैरायटी के पटाखे रखे मिले। अधिकारियों ने भंडारण से संबंधित लाइसेंस और आवश्यक अनुमति के कागजात मांगे, लेकिन संबंधित व्यक्ति की ओर से कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका। इसके बाद नियमानुसार गोदाम में रखे सभी पटाखों को जब्त कर लिया गया। प्रशासन के अनुसार, जब्त पटाखों की मात्रा करीब 30 से 35 क्विंटल है। मामले में विस्फोटक अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। दीपावली के दौरान पटाखों की मांग बढ़ने के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन अवैध भंडारण तथा बिना अनुमति पटाखों की बिक्री पर नजर रख रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: नारी शक्ति और युवा उत्साह के साथ
Muju, Jeonbuk State:छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह का आयोजन किया जा रहा है। मनेंद्रगढ़ के स्वामी आत्मानंद स्कूल ग्राउंड में आयोजित समारोह में भरतपुर-सोनहत विधायक रेणुका सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। वहीं, कलेक्टर संतना देवी जांगड़े ने जिलेवासियों से sपरिवार शामिल होकर राज्योत्सव की खुशियों में सहभागी बनने की अपील की है। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। आयुष विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष लाभकारी पहल भी की गई है। इस संबंध में जी मीडिया संवाददाता सरवर अली ने आयुष विभाग के डॉक्टर से खास बातचीत की। वहीं, प्रसिद्ध लोक कलाकार भगत बाबू यानी रामजीत लकड़ा, दामिनी पुरी, गुरशीत कौर एंड ग्रुप और राहुल ठाकुर एंड बैंड की प्रस्तुतियां समारोह में चार चांद लगाएंगी।0
0
Report
Advertisement
नर्मदापुरम के सराफा बाजार में दिनदहाड़े चोरी, CCTV में संदिग्ध महिला कैद
Narmadapuram, Madhya Pradesh:नर्मदापुरम के सराफा बाजार में दिनदहाड़े हुई चोरी की एक सनसनीखेज वारदात ने व्यापारियों की नींद उड़ा दी है। हरे रंग की साड़ी, चेहरे पर कपड़ा और इरादे बेहद शातिर खरीदारी का बहाना बनाकर राज ज्वेलर्स पहुंची करीब 25 वर्षीय संदिग्ध महिला दुकानदार को अपनी बातों में उलझाती रही और मौका मिलते ही करीब 200 ग्राम सोने के जेवर समेटकर चंपत हो गई। चोरी हुए सोने की कीमत लगभग 28 लाख रुपये से बताई जा रही है। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद सराफा व्यापारियों में भारी नाराजगी है और अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के सहारे आरोपी महिला की तलाश में जुटी है।0
0
Report
मुजफ्फरपुर गोबरसही पाइप लाइन ब्लास्ट: एक की मौत कई घायल, प्रशासन एक्शन में
Muzaffarpur, Bihar:Muzaffarpur के गोबरसही ब्लास्ट का वीडियो सामने आया है जिसमें पाइपलाइन में लीकेज के बाद आग लगने और ब्लास्ट की स्पष्ट तस्वीर दिख रही है. ब्लास्ट के एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि दर्जनों घायल हैं. मृतक की पहचान गोबरसही के रहने वाले Retired दारोगा श्यामनंदन सिंह के 37 वर्षीय पुत्र श्रीनिवास के रूप में हुई जो घटना के समय बच्चों के स्कूल से फीस जमा कर स्कूटी से लौट रहे थे. धमाके के बाद इलाके में भगदड़ मच गई और बिजली काटी गई तथा गैस पाइपलाइन को बंद कर दिया गया. मौके पर जिलाधिकारी कुमार गौरव और एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र पहुंचे; घटना की जांच की जा रही है, नाला निर्माण के दौरान लापरवाही की बात भी कही जा रही है जिसकी जांच चल रही है; दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हो चुकी है और गंभीर रूप से एक व्यक्ति घायल है, बाकी घायल जो इलाज कराकर लौट गए हैं. पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के गोबरसही चौक के समीप का है, जहां नाला निर्माण के दौरान जेसीबी से खुदाई चल रही थी, नीचे से गैस पाइपलाइन फट गई और पूरा क्षेत्र दहल उठा. दर्जनों घर और गाड़ियाँ क्षतिग्रस्त हो गईं; फायर ब्रिगेड एवं पुलिस रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है. मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे. वॉकथ्रू के साथ डीएम और एसएसपी से बातचीत हमारे संवाददाता मणितोष कुमार से है.0
0
Report
हरदा रैली: राहुल गांधी पर अराजकता फैलाने के आरोप
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:BJP की लोकतंत्र बचाओ रैली, विश्वास सारंग ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप हरदा में BJP ने लोकतंत्र बचाओ रैली निकालकर कांग्रेस के खिलाफ जमकर निशाना साधा। रैली में जिले के प्रभारी मंत्री कैलाश विश्वास सारंग और पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल सहित बड़ी संख्या में BJP पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। नेताओं ने राहुल गांधी पर देश में अराजकता और भ्रम फैलाने के आरोप लगाए। वहीं खातेगांव TI दिलीप पुरी हत्याकांड को लेकर भी प्रभारी मंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल जायसवाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें शराब माफिया बताया और कांग्रेस के कार्यक्रमों के लिए फंडिंग करने का आरोप लगाया। हरदा में आज BJP ने लोकतंत्र बचाओ रैली निकालकर कांग्रेस के खिलाफ राजनीतिक मोर्चा खोला। स्थानीय रविदास चौक से शुरू हुई यह रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए BJP कार्यालय पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। रैली में जिले के प्रभारी मंत्री कैलाश विश्वास सारंग, पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल सहित BJP के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान कैलाश विश्वास सारंग और कमल पटेल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राहुल गांधी देश में अराजकता और झूठ फैलाने के साथ ही युवाओं को गुमराह कर रहे हैं। वहीं देवास जिले के खातेगांव में थाना प्रभारी दिलीप पुरी की हत्या के मामले को लेकर भी प्रभारी मंत्री कैलाश विश्वास सारंग ने कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल जायसवाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें शराब माफिया बताया। सारंग ने दावा किया कि राहुल जायसवाल कांग्रेस कार्यालयों के बिजली बिलों का भुगतान करते हैं और दिल्ली में आयोजित कांग्रेस की रैली के लिए भी फंड उपलब्ध कराते हैं। उन्होंने राहुल जायसवाल को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का करीबी भी बताया। फिलहाल इस पूरे मामले में प्रभारी मंत्री के आरोपों ने जिले की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है。 बाइट 1– कैलाश विश्वास सारंग प्रभारी मंत्री, हरदा बाइट2 – कमल पटेल पूर्व कृषि मंत्री, मध्यप्रदेश0
0
Report
Advertisement
बेतिया नगर निगम में वार्ड पार्षदों का भारी हंगामा, छठ घाटों की तैयारी मुद्दा बना
Bettiah, Bihar:बेतिया नगर निगम में वार्ड पार्षदों ने जमकर हंगामा किया। विरोध प्रदर्शन करते हुए पार्षद धरना पर बैठ गए। हंगामा होने पर बेतिया SDM विकास कुमार और SDPO अजीत कुमार पहुंचे; दर्जनों पार्षदों को पुलिस ने हिरासत में लिया गया। दीपावली और छठ महापर्व को लेकर नगर निगम में बैठक बुलाई गई थी। पार्षदों ने महापौर के खिलाफ विरोध जताया कि छठ घाटों पर समुचित व्यवस्था, साफ-सफाई और बैनर पोस्टर को बिना चर्चा के खत्म कर दिया गया। महापौर गरिमा देवी सिकरिया ने बताया कि सभी घाटों पर व्यवस्था की गई है, लेकिन बैठक में कुछ पार्षदों ने हंगामा कर बैठक स्थगित कर दिया। पार्षद रोहित सिकरिया ने कहा कि छठ घाट के लिए नगर निगम ने पूरी तैयारी की है। उपमहापौर गायत्री देवी ने आरोप लगाया कि महापौर ने छठ महापर्व को लेकर उदासीन रवैया अपनाया है। SDM ने बताया कि यहाँ पहले भी हंगामा हुआ था; नगर आयुक्त की लिखित शिकायत पर पुलिस प्रशासन पहुंची और सबको हिरासत में लिया गया।0
0
Report
अलीगढ़ स्कूल में दो शिक्षिकाओं के आरोप, मैनेजमेंट पर गंभीर सवाल
Aligarh, Uttar Pradesh:स्कूल...जहां बच्चों को सुरक्षित माहौल और बेहतर संस्कार देने की बात होती है... लेकिन अलीगढ़ के एक स्कूल से दो महिला टीचर्स ने ऐसे आरोप लगाए हैं, जिन्होंने स्कूल मैनेजमेंट पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं... अगर वहां काम करने वाली महिला शिक्षिकाएं ही खुद को असुरक्षित महसूस करें, तो यह बेहद गंभीर सवाल है...आरोपों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और सच सामने आना चाहिए... ताकि किसी भी महिला की आवाज दबाव या धमकी के डर से खामोश न हो...0
0
Report
औरैया के दौलतपुर में मामूली बहस के बाद मारपीट, वीडियो वायरल
Auraiya, Uttar Pradesh:Auraiya में दबंगों को नहीं रहा पुलिस का खौफ? मामूली कहासुनी पर मारपीट, वीडियो वायरल! फफूंद थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव का मामला मामूली कहासुनी के बाद मारपीट का आरोप जनपद औरैया के फफूंद थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में मामूली कहासुनी के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित ने पुलिस को दिया प्रार्थना पत्र पीड़ित ने मामले को लेकर पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही मामले की पूरी सच्चाई स्पष्ट हो सकेगी।0
0
Report
Advertisement
रायबरेली खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 748 किलो फोर्टिफाइड सोयाबीन तेल सीज
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली में खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 748 किलो सोयाबीन तेल सीज किया है. दीपावली त्योहार के मद्देनजर रायबरेली में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है. इसी कड़ी में सोमवार को महाराजगंज के गांधी नगर स्थित महाराजगंज ट्रेडर्स का निरीक्षण किया गया. इस दौरान फोर्टिफाइड रिफाइंड सोयाबीन ऑयल का नमूना जांच के लिए लिया गया. गुणवत्ता संबंधी जांच के दृष्टिगत 748 किलो तेल, जिसकी कीमत करीब 1 लाख 30 हजार 900 रुपये है, सीज कर दिया गया. कार्रवाई सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय मानिक चंद्र सिंह के निर्देशन में की गई.0
0
Report
नालंदा में भारी शराब पकड़ी: पिकअप से 747.72 लीटर जब्त, 2 गिरफ्तार
Pariaunna, Bihar:Nalanda police, based on information from the Prohibition and State Narcotics Control Bureau, seized a pickup loaded with liquor on the main Bihata-Sarmara road near Jahana petrol pump. 747.72 liters comprising 3660 bottles of English liquor were recovered. Two smugglers and the driver were arrested. The seized liquor was being transported from Bengabad, Jharkhand to Muzaffarpur. The smugglers had cleverly hidden the liquor inside a hollow space created in the iron railing of the pickup. The recovered bottles include 13 cartons of 750 ml each and 73 cartons of 180 ml each. The accused have been identified as Sonu Kumar of Dhanbad, Jharkhand and Krishna Dever. The station in-charge, Murali Manohar Azad, stated that a FIR under the Bihar Prohibition and Excise Act has been registered and further action is underway. Police are probing for other members of the smuggling network. The question remains: despite liquor bans, how such a large stock of liquor could be recovered? DSP Amarnath declined to comment on the matter.0
0
Report
झांसी हाईवे पर 57 मवेशी से भरा ट्रक गिरफ्तार, ड्राइवर समेत पांच आरोपी
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र के कानपुर हाईवे पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पशुओं से भरा ट्रक पकड़ा है। ट्रक में करीब 57 भैंस और पाड़ा ठूंस-ठूंस कर भरे हुए थे। बताया जा रहा है कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि झांसी की ओर से एक ट्रक में अवैध रूप से मवेशी ले जाए जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने हाईवे पर चेकिंग लगाई और झांसी की ओर से आ रहे ट्रक नंबर MP 15 ZT 0264 को रोका। ट्रक रुकते ही उसमें सवार स्टाफ भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर ट्रक चालक नवी खान निवासी सागर समेत पांच लोगों को पकड़ लिया। पूंछ थाना पुलिस ने जब ट्रक की तलाशी ली तो अंदर का नजारा देखकर सभी हैरान रह गए। ट्रक में 50 से ज्यादा मवेशी क्रूरता पूर्वक भरे हुए थे। पुलिस ने एक-एक करके सभी मवेशियों को नीचे उतरवाया। और अब पकड़े गए लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बरामद भैंसों को सुरक्षित स्थान पर बाड़े में पहुंचाने का इंतजाम पुलिस की ओर से किया जा रहा है। वहीं पूछताछ में सामने आया है कि मध्य प्रदेश के सागर से ट्रक में लाद कर भैंसों को यूपी के उन्नाव जनपद ले जाया जा रहा था।0
0
Report
Advertisement
