मिर्जापुर में गाय को बचाने में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, घंटों बाधित रहा राजमार्ग
Mirzapur, Uttar Pradesh:मिर्जापुर जिले के ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र में मीरजापुर-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रक गाय को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। ट्रक इंदौर से परचून लेकर मुजफ्फरपुर जा रहा था। संयोग से ट्रक घाटी में गिरने की बजाय सड़क पर ही पलट गया जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। हादसे के कारण राजमार्ग का एक लेन घंटों बाधित रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को किनारे कर आवागमन फिर से सुचारू कराया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
