231312
मिर्जापुर में होमगार्ड की पिटाई
Mirzapur, Uttar Pradesh:मिर्जापुर पुलिस को गाली दे रहे मनबढ़ को टोकना होमगार्ड को पड़ा भारी. विंध्याचल कोतवाली में तैनात होमगार्ड विपिन बिहारी सिंह को मनबढ़ ने पीटा दो दिन पूर्व ड्यूटी से घर जा रहे होमगार्ड की रास्ते मे हुई पिटाई. मनबढ़ की पिटाई से डरे सहमे होमगार्ड ने रोते बिलखते हुए सुनाई कहानी. मिर्ज़ापुर जनपद में होमगार्ड भी नहीं है सुरक्षित भला आम जनता का क्या होगा विंध्याचल कोतवाली में तहरीर देकर न्याय के लिए होमगार्ड ने लगाई गुहार।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
केदारनाथ धाम यात्रा का दूसरा चरण शुरू, श्रद्धालु संख्या बढ़ोतरी के बीच सुरक्षा कड़ी
Noida, Uttar Pradesh:रुद्रप्रयाग, उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग की SP निहारिका तोमर कहती हैं, "श्री केदारनाथ धाम यात्रा का दूसरा चरण अब शुरू हो रहा है और श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। अब तक 14,83,000 श्रद्धालु श्री केदारनाथ धाम के दर्शन कर चुके हैं। दूसरे चरण को ध्यान में रखते हुए, हम ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ा रहे हैं। हमारे सभी चेकपॉइंट्स पर पुलिस बल तैनात किया जा रहा है, चाहे वे ट्रांसपोर्ट रूट हों या श्री केदारनाथ धाम और ट्रेकिंग रूट। साथ ही, हमारी अलग-अलग टीमें—जिनमें ड्रोन, फायर और SDRF टीमें शामिल हैं—भी तैनात की जा रही हैं और उन्हें आने वाले दिनों के लिए ज़रूरी निर्देश दिए जा रहे हैं।"0
0
Report
मंडला में 108 एम्बुलेंस के पीछे पहिया निकलने से सुरक्षा पर सवाल
Mandla, Madhya Pradesh:मंडला में बदहाल 108 एम्बुलेंस सेवा की एक और तस्वीर सामने आई है...चलती एम्बुलेंस का अचानक पिछला पहिया निकल गया... जिसके बाद मौके पर अफरातफरी मच गई... गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया... लेकिन सवाल ये है कि आखिर मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ कब तक? तस्वीरें मंडला के बिंझिया क्षेत्र की बताई जा रही हैं... जहां चलती 108 एम्बुलेंस का पिछला पहिया अचानक निकल गया... पहिया निकलते ही एम्बुलेंस सड़क पर असंतुलित हो गई और मौके पर हड़कंप मच गया... हालांकि राहत की बात ये रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। एम्बुलेंस की हालत को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं... बीते महीने ऑक्सीजन खत्म होने के बाद एक युवक की मौत का मामला सामने आया था... जिसके बाद प्रशासन ने जांच और कार्रवाई की कोशिशें भी कीं... लेकिन इसके बावजूद 108 एम्बुलेंस व्यवस्था की बदहाली की तस्वीरें लगातार सामने आ रही हैं... सवाल सीधा है - जिस एम्बुलेंस को मरीज की जिंदगी बचाने के लिए दौड़ना चाहिए, अगर उसी के पहिए रास्ते में निकल जाएं... तो मरीजों की सुरक्षा की जिम्मेदारी आखिर किसकी है? फिलहाल वायरल वीडियो की0
0
Report
बांसवाड़ा में पैंथर पिंजरे में कैद, वन विभाग ने सुरक्षित स्थान पर छोड़ा
Banswara, Rajasthan:बांसवाड़ा शहर के उदयपुर मार्ग पर लगातार पैंथर का मूवमेंट देखने को मिल रहा था, जिससे आम लोगों में भारी डर का माहौल था. वन विभाग की टीम ने पैंथर का रेस्क्यू करने के लिए जगह-जगह पिंजरे लगाएं और आज अल सुबह सफलता मिली. शामपूरा वन क्षेत्र में आज सुबह 4:00 के आसपास पैंथर पिंजरे में कैद हो गया. सुबह जब वन विभाग की टीम वन क्षेत्र में पहुंची तो पिंजरे में पैंथर दिखाई दिया. करीब डेढ़ साल का यह पैंथर बताया जा रहा है. अब वन विभाग की टीम इसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ने के लिए जा रही है. स्थानीय लोगों ने भी राहत की सांस ली है.0
0
Report
Advertisement
बैतूल में गणेश चतुर्थी की तैयारियाँ चरम पर, पंडाल सजावट और बारिश से सुरक्षा
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल में गणेश चतुर्थी को लेकर तैयारियां अब अंतिम दौर में पहुंच गई हैं। शहर के गली-मोहल्लों से लेकर बाजार और प्रमुख इलाकों तक भगवान गणेश के स्वागत के लिए भव्य पंडाल सजाए जा रहे हैं। गणेश उत्सव को खास बनाने के लिए आयोजक पंडालों को आकर्षक रूप देने में जुटे हैं। सजावटी सामान से लेकर आकर्षक डेकोरेशन तक,पंडालों को सबसे खूबसूरत बनाने की होड़ दिखाई दे रही है। बैतूल के गंज,कोठी बाजार और सदर इलाके में ऐसे सैकड़ों पंडाल तैयार किए जा रहे हैं, जहां दिन-रात काम चल रहा है। वहीं मूर्तिकार भी भगवान गणेश की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। मूर्ति लेने दुकानों पर जा रहे गणेश भक्त दुकानदारों से मिट्टी की ही प्रतिमाओं की मांग कर रहे हैं बाजार में पॉप की प्रतिमाओं पर प्रतिबंध लगा हुआ है वही लोग भी आप केवल मिट्टी के गणेश जी विराजित करते नजर आ रहे हैं। इस बार बारिश को देखते हुए पंडालों की तैयारियों में भी खास सावधानी बरती जा रही है। पंडालों को वॉटरप्रूफ बनाया जा रहा है, ताकि बारिश के दौरान पानी अंदर न पहुंचे और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। यानी गणेश चतुर्थी से पहले ही बैतूल में भक्ति, आस्था और उत्सव का रंग दिखाई देने लगा है और अब लोगों को इंतजार है भगवान गणेश के भव्य स्वागत का।0
0
Report
स्वरूप नगर गली 2 की रबड़ फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल मौके पर
New Delhi, Delhi:स्वरूप नगर गली नंबर 2 रबड़ की फैक्ट्री में भयंकर आग0
0
Report
फरीदाबाद में डबुआ-पाली रोड फैक्ट्री और आनंद विला में आग, नुकसान नहीं
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में डबुआ-पाली रोड स्थित 17 नंबर चुंगी के पास आरएन पॉलिमर प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में रविवार सुबह आग लग गई। फैक्ट्री में रबड़ का काम होता है। जिस समय आग लगी, उस समय फैक्ट्री में कर्मचारियों की संख्या काफी कम थी। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। शॉर्ट सर्किट की आशंका, फैक्ट्री में खड़ी दो गाड़ियां जलीं पुलिस के मुताबिक आग लगने के कारणों का अभी आधिकारिक रूप से खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस की शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। डबुआ थाना प्रभारी सुमेर सिंह ने बताया कि आग की chपेट में आने से फैक्ट्री में खड़ी दो गाड़ियां जल गईं। इनमें एक किआ और एक स्कॉर्पियो शामिल है। हादसे में किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है। सेक्टर-81 की आनंद विला सोसाइटी में फ्लैट में लगी आग दूसरी घटना फरीदाबाद के सेक्टर-81 स्थित आनंद विला सोसाइटी की है। यहां देर रात टावर नंबर-4 के फ्लैट नंबर 2ए में अचानक आग लग गई। आग लगने से फ्लैट के अंदर रखा सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर बीपीटीपी थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। एसी में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका, परिवार सुरक्षित बाहर निकला प्रारंभिक जानकारी के अनुसार फ्लैट की बालकनी में लगे एसी में शॉर्ट सर्किट होने के बाद आग लगने की आशंका है। इसके बाद आग बालकनी से फ्लैट के अंदर तक फैल गई। जिस समय हादसा हुआ, फ्लैट में रहने वाले लोग जाग रहे थे। आग का पता चलते ही सभी लोग समय रहते बाहर निकल आए। इस घटना में भी किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.0
0
Report
Advertisement
42 साल के प्रयास से बागेश्वर में बंजर जमीन जंगल में बदली
Bageshwar, Uttarakhand:बागेश्वर में एक शख्स की 42 साल की मेहनत अब जंगल की शक्ल ले चुकी है। पर्यावरण सेवक जगदीश कुनियाल ने दशकों तक पौधरोपण कर बंजर जमीन को हराभरा किया और कई जगह सघन जंगल तैयार किए। उनके इस अभियान की चर्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कर चुके हैं। डीएफओ प्रकाश आर्य कुनियाल के जंगल को देखने पहुंचे। उन्होंने स्थानीय प्रजातियों से तैयार इस जंगल का निरीक्षण किया। कुनियाल के मुताबिक पेड़ों की वजह से इलाके की हरियाली बढ़ने के साथ कई जल स्रोतों को भी जीवन मिला है। डीएफओ ने उनके प्रयास को पर्यावरण संरक्षण की मिसाल बताया।0
0
Report
खेत में स्विफ्ट कार के भीतर युवक की हत्या, ईट से कूच
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:ईट से कूच कर युवक की हत्या, कार में मिला शव कौशांबी जिले से इस वक्त की बड़ी खबर है, जहां खेत में खड़ी स्विफ्ट कार के अंदर युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की हत्या ईट से कूच कर की गई है। सूचना पर पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। मृतक की पहचान 25 वर्षीय रवि यादव, निवासी धूमनगंज के रूप में हुई है। पुलिस हत्या समेत कई पहलुओं पर जांच कर रही है। घटना मंझनपुर थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव का है। जहां खेत में एक स्विफ्ट कार खड़ी मिली। कार की डिग्गी के अंदर युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। मृतक की पहचान धूमनगंज निवासी 25 वर्षीय रवि यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि ये लोग गाँव के बाहर शराब पिया और जब रवि नशे में धुत हो गया तो ईट से कूच कूच कर हत्या कर दी, और स्विफ्ट कार की डिग्गी में भरकर भाग रहे थे, तभी कार अनियंत्रित हो कर खेत मे चली गयी। आरोपी कार छोड़कर फरार हो गए। मृतक रवि का महमदपुर गाँव मे रिश्तेदारी है। लोगो मे चर्चा है कि हत्या के पीछे आशनाई है। पुलिस ने गांव से एक युवक को हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों और वारदात के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है।0
0
Report
दीपावली के समय लखनऊ से बड़े शहरों के उड़ान शुल्क 20,000 से 26,000 रुपये तक पहुंच गए
Lucknow, Uttar Pradesh:मुंबई हैदराबाद बेंगलुरु पुणे चेन्नई जैसे शहरों में नौकरी या पढ़ाई कर रहे लखनऊ के लोगों के लिए इस बार दीपावली पर अपने शहर आना काफी ज्यादा महंगा पड़ने वाला है। क्योंकि अभी से फ्लाइट के टिकट्स आसमान छू रहे हैं यह आंकड़ा ₹20000 से शुरू होकर 26000 रुपए तक पहुंच गया है और जैसे-जैसे सीट बुक होंगी यह दाम और बढ़ेंगे। आपको बता दें कि लखनऊ से बड़ी संख्या में लोग इन महानगरों में पढ़ाई करने या नौकरी करने के लिए जाते हैं लेकिन इस बार शायद दीपावली पर वापस अपने घर पहुंचना काफी मुश्किल होगा। 8 नवंबर को दीपावली है उससे पहले 6 और 7 नवंबर को टिकट के दाम सबसे ज्यादा हाई हैं। आइए हम आपको दिखाते हैं कि किस फ्लाइट का टिकट कितने का पड़ने वाला है। वही लखनऊ की जाने-माने टूर एंड ट्रैवल कंपनी के मालिक राजीव अरोड़ा ने बताया कि पिछले कुछ सालों से एयरलाइन कंपनियां इस ट्रिक को समझ चुकी हैं दीपावली से 2 महीना पहले लोग बुकिंग शुरू कर देते हैं ऐसे में वह अपने टिकट दामों को हाई लेवल पर जाकर फिक्स कर देते मजबूरी में लोगों को लेना पड़ता है कई बार ऐसा भी होता है कि दीपावली से 2 दिन पहले यही टिकट सीट खाली होने के कारण सस्ते भी हो जाते हैं। लेकिन इस बार पहली बार इतने महंगे टिकट्स देखने को मिल रहे हैं। वहीं गोवा में नौकरी कर रहे लखनऊ के हर्ष ने बताया कि मैं अपने घर से दूर अलग-अलग शहरों में रह चुका हूं हर साल दीपावली पर ही घर जाने को मिलता है लेकिन इस बार टिकट के रेट देखकर लग रहा है कि शायद त्योहार अपनों के बीच ना हो सके क्योंकि इतना महंगा टिकट अफोर्ड करना सबके बस की बात नहीं。0
0
Report
Advertisement
पौड़ी डंपर दुर्घटना: चालक जसवंत सिंह की मौत, SDRF ने खाई से लाश निकाली
Noida, Uttar Pradesh:पौड़ी मोहान से लगभग 10 किमी पहले कुमेरिया डेन रिजॉर्ट के पास एक डंपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना भत्रोजखान से SDRF पोस्ट भीकियासैंण की टीम अपर उप निरीक्षक सुंदर सिंह बोरा के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। सघन सर्च अभियान के दौरान SDRF टीम ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन के लापता चालक का शव गहरी खाई में बरामद किया। टीम ने रस्सी (रोप) के सहारे अत्यधिक कठिन एवं दुर्गम खाई से शव को सुरक्षित बाहर निकाला और आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस को सौंप दिया। प्रारम्भिक जानकारी के मुताबिक दुर्घटना के समय डंपर में केवल चालक ही मौजूद था। मृतक की पहचान जसवंत सिंह (36 वर्ष), पुत्र गोपाल सिंह, निवासी ग्राम जाजर, तहसील चौखटिया, जिला अल्मोड़ा के रूप में हुई है।0
0
Report
बैतूल में गणेश उत्सव: पंडालों की भव्य सजावट और बारिश की सावधानियाँ
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल में गणेश चतुर्थी को लेकर तैयारियां अब अंतिम दौर में पहुंच गई हैं। शहर के गली-मोहल्लों से लेकर बाजार और प्रमुख इलाकों तक भगवान गणेश के स्वागत के लिए भव्य पंडाल सजाए जा रहे हैं। गणेश उत्सव को खास बनाने के लिए आयोजक पंडालों को आकर्षक रूप देने में जुटे हैं। सजावटी सामान से लेकर आकर्षक डेकोरेशन तक,पंडालों को सबसे खूबसूरत बनाने की होड़ दिखाई दे रही है। बैतूल के गंज,कोठी बाजार और सदर इलाके में ऐसे सैकड़ों पंडाल तैयार किए जा रहे हैं, जहां दिन-रात काम चल रहा है। वहीं मूर्तिकार भी भगवान गणेश की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। मूर्ति लेने दुकानों पर जा रहे गणेश भक्त दुकानदारों से मिट्टी की ही प्रतिमाओं की मांग कर रहे हैं; बाजार में पॉप की प्रतिमाओं पर प्रतिबंध लगा हुआ है लेकिन लोग भी आप केवल मिट्टी के गणेश जी विराजित करते नजर आ रहे हैं। इस बार बारिश को देखते हुए पंडालों की तैयारियों में भी खास सावधानी बरती जा रही है। पंडालों को वॉटरप्रूफ बनाया जा रहा है, ताकि बारिश के दौरान पानी अंदर न पहुंचे और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। यानी गणेश चतुर्थी से पहले ही बैतूल में भक्ति, आस्था और उत्सव का रंग दिखाई देने लगा है और अब लोगों को इंतजार है भगवान गणेश के भव्य स्वागत का।0
0
Report
सरमथुरा बाजार पूरी तरह बंद, आपातकालीन सेवाएं भी ठप
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर- सरमथुरा में दूसरे दिन भी बाजार पूरी तरह बंद, आपातकालीन सेवाएं भी ठप धौलपुर जिले के सरमथुरा कस्बे में रविवार को दूसरे दिन भी बाजार पूरी तरह बंद रहे। शनिवार को असामाजिक तत्वों द्वारा दुकानों में तोड़फोड़ के बाद व्यापारियों में दहशत का माहौल है, जिसके चलते सुबह से एक भी दुकान नहीं खुली। सरमथुरा- धौलपुर जिले के सरमथुरा कस्बे में रविवार सुबह से ही बाजार पूरी तरह बंद है। शनिवार को हुई तोड़फोड़ की घटना के बाद व्यापारियों में भय बैठ गया है। मुख्य बाजार सहित चारों तरफ सन्नाटा: व्यापारियों की मानें तो शनिवार को कुछ असामाजिक तत्वों ने दुकानों में तोड़फोड़ की थी। इसी दहशत के कारण रविवार सुबह से मुख्य बाजार, बाईपास रोड, करौली रोड और बाड़ी बस स्टैंड क्षेत्र की एक भी दुकान नहीं खुली। बाजार पूरी तरह सुनसान पड़े हैं。 इमरजेंसी सुविधा भी बंद, शहर में पसरा सन्नाटा: आलम यह है कि इमरजेंसी सुविधा वाले मेडिकल स्टोर, लैब आदि भी बंद हैं। शहर में सन्नाटा पसरा हुआ है और लोग घरों में ही दुबके हुए हैं। सड़कों पर आवाजाही भी थमी हुई है। आमजन में भय का माहौल है。 बीते कल हुआ था बवाल: गौरतलब है कि बीते कल शनिवार को बाजारों में तोड़फोड़, हाईवे जाम और पुलिस की गाड़ी पर पथराव की घटना हुई थी। हालात बिगड़ने पर एसपी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा था और स्थिति को नियंत्रित किया था। हालांकि धरना स्थल पर आंदोलन आज भी शांतिपूर्ण तरीके से जारी है।0
0
Report
Advertisement
चौमूं SET 2026: पेपर देर से पहुंचने पर छात्रों में हंगामा, प्रशासन से जवाब मांगा
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर SET परीक्षा 2026 में लापरवाही की तस्वीर आई सामने चौमूं में एक परीक्षा केंद्र पर पेपर लेट पहुंचने पर हुआ हंगामा रेनवाल रोड पर एक निजी स्कूल में बनाया गया परीक्षा सेंटर आक्रोशित परीक्षार्थी मुख्य गेट पर कर रहे हंगामा मौके पर ACP कृष्णराज जांगिड़ SHO गुर भूपेंद्र सिंह पहुंचे सुबह 11 बजे से शुरू होना था पेपर पेपर 15 मिनट देरी से पहुंचने की बात सामने आई कोटा यूनिवर्सिटी करवाती हैं परीक्षा का आयोजन0
0
Report
रामदेवरा मेले में 600 किलोग्राम मिलावटी मावा पकड़ा, नष्ट
Jaisalmer, Rajasthan:जिला-जैसलमेर विधानसभा - पोकरण लोकेशन- रामदेवरा रामदेवरा मेले में मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा प्रहार, 100 रुपये किलो में बिकने जा रहा 600 किलो संदिग्ध मावा मेले में पहुंचने से पहले पकड़ा, नमूने लेकर कराया नष्ट दो अलग-अलग वाहनों से हो रही थी सप्लाई, एंट्री पॉइंट पर खाद्य सुरक्षा टीम ने रोका रामदेवरा, जैसलमेर रामदेवरा मेले में श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 600 किलोग्राम संदिग्ध मावा मेले में पहुंचने से पहले ही पकड़ लिया। मावा दो अलग-अलग वाहनों के जरिए रामदेवरा मेले में सप्लाई के लिए लाया जा रहा था।आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुरलीधर सोनी के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मेले के एंट्री पॉइंट पर दोनों वाहनों को रुकवाकर जांच की। जांच के दौरान वाहनों में भारी मात्रा में मावा मिला। पूछताछ में मावा करीब 100 रुपये प्रति किलो की दर से बेचा जाना बताया गया।खाद्य सुरक्षा टीम ने मौके पर नियमानुसार मावे का नमूनीकरण किया। इसके बाद करीब 600 किलो मावे को मेले में सप्लाई होने से पहले ही नष्ट कर दिया गया। नमूनों को जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा जाएगा और रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।इस कार्रवाई को खाद्य सुरक्षा अधिकारी किशनाराम कड़वासरा, कीर्तिपाल सिंह भाटी एवं गणेशाराम सुथार की टीम ने अंजाम दिया।खाद्य सुरक्षा टीम ने बताया कि रामदेवरा मेले में आने वाली खाद्य सामग्री पर विभाग की पैनी नजर है। केवल दुकानों ही नहीं, बल्कि मेले में खाद्य सामग्री पहुंचाने वाले वाहनों और सप्लाई चेन की भी निगरानी की जा रही है।उन्होंने कहा कि “मिलावट कर मुनाफा कमाने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाली खाद्य सामग्री को मेले तक पहुंचने से पहले ही रोका जाएगा और दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”0
0
Report
ACB ने सांभरलेक में बड़ी कार्रवाई: SHO राममिलन मीणा ट्रैप
Dudu, Rajasthan:जयपुर ACB की सांभरलेक में बड़ी कार्रवाई। ACB की टीम ने सांभर थाना के SHO राममिलन मीणा को ट्रैप किया। करीब 50 हजार की रिश्वत लेते ट्रैप, सड़क निर्माण के कार्य में निपटाने की एवज में 50 हजार की रिश्वत मांगी थी। ASP भूपेन्द्र चौधरी ने बड़ी कार्रवाई के निर्देश DG गोविंद गुप्ता के निर्देशन में कार्रवाई। सांभरलेक थाने में हड़कंप, कार्रवाई जारी है। ACB की टीम SHO राममिलन मीणा से पूछताछ कर रही है। SHO के क्वार्टर और घर पर भी सर्च अभियान चलाया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
