231001
विंध्याचल पुरानी vip में पार्किंग के नाम पर स्थानीय दुकानदारों के साथ उत्पीड़न
Mirzapur, Uttar Pradesh:मिर्जापुर के विंध्याचल में स्थित मां विंध्यवासिनी के धाम में पुरानी vip मार्ग पर मंदिर के पास के दुकानदार इन दिनों काफी परेशान हैं यहां आने वाले vip लोगों की गाड़ियां मंदिर के गेट के पास तक होती हैं और वहां सड़क किनारे खड़ी कर दी जाती हैं जिससे वहां के स्थानीय दुकानदार काफी परेशान हैं उनका व्यवसाय प्रभावित हो रहा है वही कुछ दुकानदारों बारा बताया गया कि जब वह इस पार्किंग का विरोध करते हैं तो पुलिस द्वारा उन्हें धमकी भी दी जाती है0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रेवाड़ी गैस ब्लास्ट: बेटी तन्नु और पिता सतबीर चौहान की मौत, IGL पर FIR
Rewari, Haryana:रेवाड़ी में पूर्व फौजी के घर में गैस ब्लास्ट हुआ, जिससे बेटी तन्नु और पिता सतबीर चौहान की मौत हो गई। 9 जुलाई को पहले ही उनकी बेटी तन्नु की इलाज के दौरान मौत हो चुकी थी और शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। हादसे के पांच दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक पुलिस राहत नहीं दे पाई है कि धमाका कैसे हुआ। सतबीर चौहान आर्मी से रिटायर थे और उनकी बेटी की शादी इसी साल 25 नवंबर को होनी थी। घायल तन्नु, उनकी मां मधु, पड़ोसी जयभगवान और चचेरी बहन खुशी दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचाररत हैं। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने मधु की शिकायत पर इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) के कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। परिवार का आरोप है कि गैस लीक के कारण घर के भीतर गैस जमा हो गई और यही blasts का कारण बना। हादसे से कुछ देर पहले मधु ने गैस बदबू आने की बात कही थी।0
0
Report
बरारी में 100 दिन के TB कैंपिंग से 69 TB मरीज, 91 हजार स्क्रीनिंग
Katihar, Bihar:अनोखी पहल -- टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए, बिहार में 100 दिन का टीबी कैंपिंग अभियान जारी कटिहार जिले के बरारी प्रखंड क्षेत्र में भारत सरकार के निक्षय पोर्टल के माध्यम से लगभग 91 हजार लोगों का स्क्रीनिंग किया जाना है अब तक लगभग 50% लोगों का स्क्रीनिंग किया जा चुका है 4 नए टीबी मरीज मिलने के साथ अब बरारी प्रखंड में टीबी मरीजों की संख्या 69 निक्षय मित्र योजना के तहत 8 टीबी मरीजों को लिया गया गोद भारत सरकार के निक्षय पोर्टल के माध्यम से बड़े पैमाने पर चल रही है, टीबी स्क्रीनिंग अभियान बिहार सरकार वर्तमान में टीबी उन्मूलन के लिए टीबी मुक्त भारत अभियान चला रही है। राज्य में स्क्रीनिंग की धीमी प्रक्रिया को देखते हुए सरकार ने इसे मिशन मोड में कर दिया है। जहां अब बिहार में 100 दिनों का टीबी कैंपिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत निक्षय पोर्टल के माध्यम से 14 अगस्त 2026 तक पूरे राज्य के लोगों का स्क्रीनिंग करना है और स्क्रीनिंग के दौरान जिन भी लोगों में टीबी के लक्षण पाए जाएंगे , उनका जांच किया जाएगा। जांच के दौरान पॉजिटिव रिजल्ट आने पर उनका इलाज शुरू किया जाएगा। इसी संदर्भ में कटिहार जिले के बरारी प्रखंड क्षेत्र में भारत सरकार के निक्षय पोर्टल के माध्यम से लगभग 91 हजार लोगों का स्क्रीनिंग किया जाना है। स्क्रीनिंग प्रक्रिया तेजी से सभी पंचायत में चलाई जा रही है। जिसमें अब तक लगभग 50% लोगों का स्क्रीनिंग किया जा चुका है। स्क्रीनिंग के दौरान सभी लोगों का पंजीकरण भारत सरकार के निक्षय पोर्टल पर किया जा रहा है। स्क्रीनिंग में जिन भी मरीजों में टीबी के लक्षण पाए जाते हैं। उन्हें जांच के लिए अस्पताल लाया जाता है। फिलहाल अभी नए स्क्रीनिंग अभियान में 4 नए टीबी मरीज मिले हैं, जिसके साथ अब बरारी में टीबी मरीजों की संख्या 69 हो चुकी है। जांच में पॉजिटिव पाए जाने वाले सभी मरीजों का इलाज शुरू किया जा रहा है। ताकि समय रहते बीमारी पर नियंत्रण पाया जा सके और संक्रमण को आगे फैलने से रोका जा सके। स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार घर-घर पहुंचकर लोगों को टीबी के लक्षण,समय पर जांच और उपचार के प्रति भी जागरूक कर रही है। वहीं टीबी मरीजों के प्रोत्साहन के लिए निक्षय मित्र योजना भी चलाई जा रही है। जिसके तहत कोई भी आम नागरिक,जनप्रतিনিধि, अधिकारी, स्वास्थ्य कर्मी, संस्था इन्हें गोद ले सकती है। जिसको लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरारी के प्रांगण में शनिवार के शाम को संध्या चौपाल का आयोजन कर कुल 8 टीबी मरीजों को गोद लिया गया। स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग कर संभावित टीबी मरीजों की समय पर पहचान करना और उनका इलाज सुनिश्चित करना है, ताकि पूरा बिहार टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाते हुए देश को टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे सके। टीबी मुक्त भारत बनाने को लेकर शपथ ली गई।0
0
Report
शहर में 3 जगह चेन स्नैचिंग: आईजी मीटिंग के बाद भी घटनाएं
Giridih, Jharkhand:शहर में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. नगर, मुफस्सिल और पचंबा थाना क्षेत्रों में चंद घंटों के अंदर 3 जगह चेन स्नैचिंग की घटनाएं हुईं. शनिवार को पुलिस मुख्यालय में क्राइम मीटिंग हुई थी जिसमें आईजी शैलेंद्र सिन्हा शामिल हुए थे, जिन्होंने एसपी डॉ. बिमल कुमार के साथ जिले भर के पुलिस पदाधिकारियों के साथ मीटिंग करते हुए अपराध नियंत्रण के निर्देश दिए. लेकिन मीटिंग खत्म होते ही शाम को लगातार वारदातों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं. बरगंडा: पूर्व सीएम के आवास के पास 4 लाख की चेन लूटी. बरगंडा निवासी आशा देवी शनिवार शाम 7 बजे ईवनिंग वॉक पर निकली थीं. पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के आवास के समीप बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके गले से करीब 4 लाख रुपये की सोने की चेन झपट ली. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है. सिहोडीह: 1.5 लाख की चेन छीनकर फरार. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह में संगीता देवी सोनबाद से घर लौट रही थीं. मंगल मूर्ति लॉज के पास दो हेलमेट पहने बाइक सवारों ने 1.5 लाख की चेन छीन ली और फरार हो गए. कृष्णा नगर: दिनदहाड़े महिला को बनाया निशाना. पचंबा थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर गली नंबर-2 में सोनी कुमारी बच्चे को ट्यूशन छोड़ने जा रही थीं. बाइक सवार दो युवकों ने झपट्टा मारकर चेन छीन ली. पचंभा पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है. महज़ कुछ ही घंटों में 3 थाना क्षेत्रों में हुई इन घटनाओं से आम लोगों में दहशत है. स्थानीय लोगों का कहना है कि जब आईजी की मौजूदगी में क्राइम मीटिंग के बाद भी शहर में कानून-व्यवस्था नहीं सुधर रही तो आम लोगों की सुरक्षा कैसे होगी. लोगों ने गश्त बढ़ाने की मांग की. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी मामलों में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी. शहर में गश्त और चेकिंग अभियान तेज किया गया है.0
0
Report
Advertisement
ग्रेटर नोएडा सूरजपुर पुलिस ने विदेशी नागरिक को साइबर ठगी के आरोप में गिरफ्तार
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा की सूरजपुर पुलिस ने साइबर ठगी के आरोप में एक विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 67 एटीएम/डेबिट कार्ड, 8 स्मार्टफोन, 8 की-पैड मोबाइल फोन, डांगल पेपर, 5 लाख रुपये नकद और एक होंडा सिटी कार बरामद की गई है। पुलिस ने शनिवार शाम को लोकल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से ओमीक्रॉन-3 के सर्विस रोड से नाइजीरियाई नागरिक ओयोटोल ओरेमाडे (Oyotola Oremade S/O Benjamin) को पकड़ा। एनसीआरबी पोर्टल के अनुसार, आरोपी से मिले एटीएम/डेबिट कार्ड से जुड़ी कुल 43 शिकायतें दर्ज हैं। एडिशनल डीसीपी स्वतंत्र सिंह ने बताया कि आरोपी मूल रूप से नाइजरिया का रहने वाला है और वह स्टूडेंट वीजा पर भारत आया था। वह लोगों को पैसे का लालच देकर उनके नाम पर सिम कार्ड खरीदवाता था। इसके बाद उनके बैंक खातों की जानकारी प्राप्त कर इंटरनेट बैंकिंग के जरिए साइबर ठगी करता था। आरोपी मैट्रिमोनियल साइट्स पर शादी का झांसा देकर, दोस्ती में महंगे गिफ्ट भेजने के नाम पर और कस्टम ड्यूटी के बहाने पीड़ितों से पैसे ऐंठता था। इन पैसों को वह मोबाइल बैंकिंग और एटीएम के माध्यम से निकाल लेता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में दूतावास सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को भी सूचित कर दिया गया है।0
0
Report
हाईवा टक्कर से मजदूर की मौत, ग्रामीण जाम कर चालक की गिरफ्तारी की मांग
Munger, Bihar:हाइवा की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग पर घंटों सड़क जाम।आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप, चालक वाहन लेकर फरार। मुंगेर: जिले में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला लगातार जारी है। शनिवार की देर शाम तारापुर - संग्रामपुर मुख्य मार्ग पर रामपुर पंचायत स्थित तीनमाइल चौक के समीप तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक हाइवा लेकर फरार हो गया। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मुख्य सड़क जाम कर मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा तथा दोषी चालक की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और श्रावणी मेला को लेकर जा रहे कई कांवरिया वाहन भी घंटों जाम में फंसे रहे。0
0
Report
सSingrauli में रात बाइक स्टंट का वीडियो वायरल; दो लड़कियां जोखिम भरे स्टंट में
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली ब्रेकिंग: बाइक स्टंट करने का दो लड़कियों का इंस्टाग्राम वीडियो वायरल। वायरल वीडियो माजन मोड़ से बेलौजी के बीच मुख्य सड़क पर देर रात बाइक सवार दोनों लड़कियां हाथ छोड़कर रील बना रही हैं। जान की नहीं है कोई परवाह। मुख्य सड़क होने के कारण वाहनों का आना-जाना रहता है।0
0
Report
Advertisement
TMC सांसद सौगत रॉय ने एंटी-गैंग लॉ को संविधान विरोधी कहा
Noida, Uttar Pradesh:KOLKATA (WEST BENGAL): SUGATA ROY (TRINAMOOL CONGRESS MP) ON ANTI-GANG LAW/TMC LEADER ANUBRATA MANDAL/ABHISHEK BANERJEE पश्चिम बंगाल, कोलकाता: पश्चिम बंगाल पब्लिक सेफ्टी एंड कंट्रोल ऑफ़ एंटी-सोशल एक्टिविटीज़ बिल पर TMC सांसद सौगत रॉय कहते हैं, "...यह बिल संविधान के ख़िलाफ़ है और लोगों से उनके अधिकार छीनता है..."0
0
Report
रामभक्तों के खून से सना समाजवादी पार्टी, आस्था पर सवाल
Noida, Uttar Pradesh:समाजवादी पार्टी का इतिहास रामभक्तों के खून से सना हुआ है। इन्होंने सदैव भारत की विरासत और आस्था को अपमानित किया है...0
0
Report
कल्याण खड़वली में चलती बस में आग, रिक्षाचालक की सतर्कता से बड़ी दुर्घटना टली
Thane, Maharashtra:ब्रेकिंग... खडवलीत धावत्या एसटी बसला आग; रिक्षाचालकाच्या सतर्कतेमुळे प्रवाशांचे प्राण वाचले... कल्याणातून यंत्रदिलासादायक बातमी... धावत्या एसटी बसला भीषण आग लागली, पण रिक्षाचालकाच्या सतर्कतेमुळे मोठी दुर्घटना टळली... बसमधील सर्व प्रवासी सुखरूप... ॲकर... ही घटना घडली कल्याण खडवली येथे. खडवली–पडघा या नियमित फेरीवर असलेल्या भिवंडी एसटी महामंडळाच्या बसला अचानक आग लागली. सायंकाळच्या वेळी बस धावत असतानाच तिला भीषण आग लागली. काही मिनिटांतच संपूर्ण बस जळून खाक झाली. मात्र याच वेळी मागून येणारे रिक्षाचालक शैलेश जाधव यांच्या लक्षात आलं की बसमधून धूर निघतोय. त्यांनी तातडीने हॉर्न वाजवून बसचालकाला आग लागल्याची सूचना दिली. शैलेश यांच्या सतर्कतेमुळे बसचालकाने त्वरित बस थांबवली आणि सर्व प्रवाशांना खाली उतरवले. त्यामुळे कोणतीही जीवितहानी झाली नाही आणि मोठी दुर्घटना टळली. आगीचं कारण अद्याप स्पष्ट झालेलं नाही. एसटी महामंडळाकडून घटनेची चौकशी सुरू आहे. एका सामान्य रिक्षाचालकाच्या प्रसंगावधानामुळे आज अनेकचे प्राण वाचले. शैलेश जाधव यांच्या या सतर्कतेचं सर्वत्र कौतुक होत आहे.0
0
Report
Advertisement
उमर अब्दुल्ला के बयान पर सुरिंदर चौधरी का दावा: BJP झूठ पर टिकती है
Noida, Uttar Pradesh:JAMMU (JAMMU & KASHMIR): SURINDER CHOUDHARY (DY CM) ON OMAR ABDULLAH'S ALLEGATION OF BJP OFFERING MONEY TO NC LEGISLATORS/ POLITICAL DEVELOPMENTS IN J&K जम्मू, J&K: CM उमर अब्दुल्ला के बयान पर डिप्टी CM सुरिंदर चौधरी कहते हैं, "...आप ही बताइए कि BJP ने कब सच बोला है। BJP का काम ही झूठ पर टिका है। वे 2014 में झूठ के दम पर सत्ता में आए, फिर 2019 और 2024 में भी आए, उनकी बुनियाद ही झूठ है। उमर अब्दुल्ला झूठ बोलने वाले नेताओं में से नहीं हैं। वे पहले पूरी सच्चाई की जांच-पड़ताल करते हैं और फिर बयान देते हैं। उनका यह बयान जम्मू-कश्मीर के लोगों को यह सोचने पर मजबूर करेगा कि BJP आखिर चाहती क्या है। जम्मू-कश्मीर में चुनाव बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के बनाए कानूनों के तहत हुए थे। उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर में बनी नेशनल कॉन्फ्रेंस की सरकार नॉमिनेटेड नहीं, बल्कि चुनी हुई सरकार है। लोगों ने उन्हें चुना और अपने ही कानूनों के तहत चुना। और आज, जब हम BJP को लेकर यह सवाल उठा रहे हैं, तो इसमें कहीं न कहीं कुछ सच्चाई तो ज़रूर होगी..."0
0
Report
भूपेश बघेल: 2027 चुनाव की तैयारी के लिए बैठकें, कोई गुटबंदी नहीं
Noida, Uttar Pradesh:RAIPUR (CHHATTISGARH): BHUPESH BAGHEL (CONGRESS) ON MEDIA INTERACTION AT RAIPUR AIRPORT/ VISIT TO BHILAI RESIDENCE पंजाब के लिए AICC के प्रभारी महासचिव भूपेश बघेल कहते हैं, "इन छह दिनों में मैंने कई कमेटियों और चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठकें कीं। मैंने कई वरिष्ठ नेताओं के आवासों पर जाकर उनसे मुलाकात भी की। 2027 के चुनाव नजदीक आ रहे हैं। मैंने इसकी तैयारियों को लेकर सभी नेताओं के अनुभव और सुझाव लिए हैं... कोई गुटबाजी नहीं है। सभी कार्यकर्ता और नेता 2027 के चुनावों में कोई न कोई जिम्मेदारी लेना चाहते हैं।" दतिया उपचुनाव में भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा को टिकट न मिलने पर कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा, "भाजपा में नेताओं को दूध में पड़ी मक्खी की तरफ निकाल कर फेंक दिया जाता है। 'यूज एंड थ्रो' भाजपा की कार्यशैली है। नरोत्तम मिश्रा जैसे बड़े नेता को किस प्रकार से अपमानित किया जा रहा है।"0
0
Report
बंगाल में लक्स इंडस्ट्रीज़ का नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट, बड़े निवेश की उम्मीद
Noida, Uttar Pradesh:पश्चिम बंगाल: डंकुनी में लक्स कोज़ी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट पर, लक्स इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड के चेयरमैन अशोक टोडी (CHAIRMAN, LUX INDUSTRIES LTD.)/SAKET TODI (DIRECTOR, LUX INDUSTRIES LTD.)/SNEHASISH GANGULY (FORMER BOARD MEMBER, LUX INDUSTRIES LTD. AND FORMER CAB PRESIDENT) on new manufacturing plant पश्चिम बंगाल: डंकुनी में लक्स कोज़ी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट पर, लक्स इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड के चेयरमैन अशोक टोडी कहते हैं, "आज का दिन बहुत अच्छा है... एक बिज़नेसमैन के तौर पर, मुझे हमेशा लगता है कि बंगाल में बहुत बड़ा मौका है... इससे अगले साल बंगाल में बहुत ज़्यादा इन्वेस्टमेंट आएगा और बंगाल में ज़बरदस्त ग्रोथ होगी..."0
0
Report
Advertisement
बाराबंकी फर्जी बैनामे से 45 लाख की ठगी: छह जालसाज़ गिरफ्तार
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी ब्रेकिंग - फर्जी बैनामे से 45 लाख की ठगी का खुलासा बदोसराय पुलिस ने छह आरोपियों को किया गिरफ्तार। कूटरचित दस्तावेजों से कराया गया था फर्जी बैनामा। पीड़िता से 45 लाख रुपये की ठगी का आरोप。 15 लाख आरटीजीएस और 30 लाख नकद हड़पे गए। फर्जी व्यक्ति को असली जमीन मालिक बनाकर किया सौदा。 तहसील में फर्जी कागजातों के आधार पर कराया बैनामा。 जमीन पर कब्जा लेने पहुंचे तो खुली धोखाधड़ी की पोल。 पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार बरामद की。 अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस。 एसपी के निर्देश पर टीम ने किया पूरे गिरोह का पर्दाफाश。 Barabanki Story- फर्जी बंशी बनाकर 45 लाख की जमीन का बैनामा, छह जालसाज गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा -बाराबंकी में बदोसरांय कोतवाली पुलिस ने फर्जी व्यक्ति को असली भूमिधर बताकर 45 लाख रुपये की जमीन का बैनामा कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार भी बरामद की है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। - पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि सफदरगंज थाना क्षेत्र के चन्दवारा गांव निवासी कृष्णावती ने 9 जुलाई को तहरीर देकर बताया था कि उन्होंने 7 मई को टिकैतनगर क्षेत्र के डेरेराजा गांव निवासी बंशीलाल की 13 बीघा जमीन का बैनामा कराया था। बाद में पता चला कि असली बंशीलाल की जगह एक फर्जी व्यक्ति को खड़ा कर कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर बैनामा कराया गया और उनसे 15 लाख रुपये आरटीजीएस तथा 30 लाख रुपये नकद, कुल 45 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। - मामले में दर्ज मुकदमे की जांच के दौरान पुलिस टीम ने सुनील कुमार वर्मा उर्फ सुशील, रविनन्दन द्विवेदी, विनोद कुमार, राजकुमार, नन्दकिशोर और बंशी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने वादिनी के पुत्र को डेरेराजा गांव में जमीन दिखाकर बंशी को असली बंशीलाल के रूप में पेश किया और तहसील सिरौली गौसपुर में कृष्णावती के नाम फर्जी बैनामा करा दिया। जमीन पर कब्जा लेने के दौरान धोखाधड़ी का खुलासा हुआ। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। बाइट- अर्पित विजयवर्गीय, एसपी, बाराबंकी。0
0
Report
मैनपुरी-करहल प्रसव के दौरान मृत जन्मे नवजात के शव को लेकर मायके पक्ष की महिलाएं थाने पहुंचीं ।
Kanakpur, Uttar Pradesh:करहल/मैनपुरी मैनपुरी करहल थाने पहुंचा मृत नवजात का शव,ससुराल पक्ष ने नहीं ली सुध,प्रसव के दौरान मृत जन्मे नवजात के शव को लेकर मायके पक्ष की महिलाएं थाने पहुंचीं और घंटों ससुराल पक्ष का इंतजार करती रहीं। जानकारी के अनुसार नगला नृपति की एक युवती का विवाह नगला थम्मन में हुआ था। पति से विवाद के चलते वह गर्भावस्था में मायके में रह रही थी,तबीयत बिगड़ने पर उसे मैनपुरी के निजी अस्पताल ले जाया गया,जहां जांच में गर्भस्थ शिशु की मौत की पुष्टि हुई। ऑपरेशन के बाद मृत नवजात को बाहर निकाला गया,इसके बाद मायके पक्ष की नानी और मौसी शव लेकर करहल थाने पहुंचीं और ससुराल पक्ष के आने का इंतजार करती रहीं। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार पाण्डेय ने बताया कि यह मामला मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र का है,इसके बाद महिलाएं कोतवाली चली गईं,थाना परिसर का माहौल गमगीन रहा।0
0
Report
PRC जारी करने के दावे पर जोशी बोले: ऐसा कॉन्सेप्ट नहीं, कड़े चेक के निर्देश
Noida, Uttar Pradesh:HAVERI (KARNATAKA): PRAHLAD JOSHI (UNION MINISTER) / BASAVARAJ BOMMAI (FORMER CM & LOK SABHA MP) ON PRC CERTIFICATE ISSUE हावेरी, कर्नाटक: राज्य की परमानेंट रेजिडेंस सर्टिफिकेट (PRC) स्कीम पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी कहते हैं, "अब यह PRC जारी किया जा रहा है। कर्नाटक में पहले रेजिडेंस सर्टिफिकेट या डोमिसाइल सर्टिफिकेट जारी करने के जो नियम या सरकारी दिशा-निर्देश थे, और कल जो जारी किए गए हैं, उनमें बहुत अंतर है। वे इसे परमानेंट रेजिडेंस सर्टिफिकेट कह रहे हैं। ऐसा कोई कॉन्सेप्ट नहीं है... मैं सभी संबंधित तहसीलदारों और डिप्टी तहसीलदारों से गुज़ारिश करना चाहता हूँ कि वे दस्तावेज़ों को ठीक से देखें; वरना अगर कुछ गड़बड़ हुई, तो आप सभी को ज़िम्मेदार ठहराया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
