Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Mirzapur231211

हलिया पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान अवैध गांजे के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

Oct 28, 2024 07:11:49
Mirzapur, Uttar Pradesh

हलिया जनपद के हलिया थाना क्षेत्र में शनिवार को थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह और उपनिरीक्षक श्याम लाल की पुलिस टीम ने दिघिया मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी पिंटू बिंद जो होलवापुर थाना विंध्याचल का निवासी है, की बाइक की डिग्गी से एक किलो चार सौ ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AKAshok Kumar1
Mar 04, 2026 05:46:03
0
comment0
Report
DBDevender Bhardwaj
Mar 04, 2026 05:45:05
Gurugram, Haryana:
0
comment0
Report
DIDamodar Inaniya
Mar 04, 2026 05:32:11
Nagaur, Rajasthan:डीडवाना : दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, चार युवक गंभीर घायल हुए। घायलों को निजी वाहन की सहायता से राजकीय बांगड़ जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने घायलों का उपचार शुरू किया, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। डीडवाना उपखंड क्षेत्र में दो हादसों के बारे में मिली जानकारी के अनुसार पहला हादसा छोटा खाटू स्थित माताजी मंदिर के गेट के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया; कार में तीन युवक सवार थे जो छोटी खाटू की ओर आ रहे थे। हादसे में हुंसराज आजडोली की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं कार में सवार अन्य दो युवक रवि और राकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को छोटी खाटू चिकित्सालय पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने इन्हें डीडवाना जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दूसरा हादसा शहर के नागौर रोड स्थित मेले मैदान के पास हुआ; बाइक सवार अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गया जिससे वह घायल हो गया और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय ठाकर राम मेले मैदान क्षेत्र से बाजार की ओर जा रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही डीडवाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है।
0
comment0
Report
SKSanjay Kumar Verma
Mar 04, 2026 05:31:25
0
comment0
Report
sidebar-img
Advertisement
Back to top