मिर्जापुर में गुरु पूर्णिमा और देव दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया गया
Mirzapur, Uttar Pradesh:आज गुरु पूर्णिमा के साथ-साथ देव दीपावली का पर्व भी मिर्जापुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर कचहरी घाट को दीपक और विद्युत झालरों से खूबसूरती से सजाया गया। देर शाम होते ही यहां श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया। लोग घाट की सुंदरता का आनंद लेते हुए सेल्फी लेने पहुंचे और मां गंगा के दर्शन व पूजन किए। घाट पर आयोजित इस दृश्य ने वातावरण को धार्मिक और उत्सवमय बना दिया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
