Back
धर्म परिवर्तन के दबाव के बाद धारदार हमला: अब्दुल का शव गंगा में मिला
RMRAJESH MISHRA
Dec 10, 2025 10:54:00
Danti, Uttar Pradesh
युवती पर धारदार ब्लेड से प्राणघातक हमला कर सनसनी बना युवक अब्दुल हुआ सुपुर्दे खाक, भारी फोर्स के साथ प्रशासन ने कराया पोस्टमार्टम, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने अब्दुल को किया दफ्न . बीते 5 दिसंबर को कटरा कोतवाली क्षेत्र के गणेश गंज मोहल्ले में एक युवती पर बना रहा था धर्म परिवर्तन का दबाव, नहीं मनाने पर प्राणघातक हमला कर हुआ था फरार । घटना के बाद नगर में मचा था बवाल, हिंदू संगठन प्रदर्शन कर कर रहे थे आरोपी के गिरफ्तारी की मांग, कल गंगा नदी में मिला था अब्दुल का शव । एक रिपोर्ट मीरजापुर के कटरा कोतवाली क्षेत्र के गणेश गंज मोहल्ले स्थित एक युवती को 5 दिसंबर की शाम बहुसंख्यक युवती के घर में घुसकर अब्दुल धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था । युवती के मना करने पर उसके गले और हाथ पर धारदार ब्लेड से प्राणघातक हमला कर फरार हो गया, घायल युवती का गंभीर अवस्था में उपचार ट्रामा सेंटर वाराणसी में किया जा रहा है। इस घटना से पूरे जनपद में हड़कंप मच रहा, आरोपी अब्दुल के 72 घंटे तक गिरफ्तारी नहीं होने से हिंदू संगठन प्रदर्शन कर रहे थे । फरार आरोपी के परिजनों और दोस्तों सहित 9 लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेज चुकी है। फरार आरोपी के गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही थी। कल शहर कोतवाली क्षेत्र में गंगा नदी में आरोपी अब्दुल का शव तैरता मिला था, आज पोस्टमार्टम के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया । कल से ही रामबाग स्थित अब्दुल के घर और आसपास भारी फोर्स मामले की गंभीरता को देखते हुए लगाई गई थी। भारी फोर्स के साथ अब्दुल को परिजनों ने दफ्न किया। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अब्दुल को सुपुर्दे खाक कर दिया गया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी तक पुलिस के सामने नहीं आया है, कानून व्यवस्था नियंत्रण में है, घायल युवती का उपचार चल रहा है -
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
बाराबंकी:मसौली क्षेत्र के ग्राम निजामपुर में जमीन को लेकर दो पक्षों में मार पीट चले जमकर लाठी डंडे ।
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
Kannauj, Uttar Pradesh:कन्नौज जिले के तिर्वा नगर में वैकल्पिक वाईपास और डी०एन० कॉलेज के सामने जल भराव की समस्या को लेकर जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन। सम्पूर्ण समाधान दिवस में अपनी समस्या को लेकर कही यह बात ।
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report