icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
231001
RRajanFollow27 Nov 2024, 05:35 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कवर्धा में जमीन विवाद ने हिंसक संघर्ष मचा कर चार घायल को किया घायल

Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा ब्रेकिंग: जमीन विवाद ने लिया खूनी संघर्ष का रूप, लाठी-डंडों से हमला, दो महिलाओं समेत चार घायल कवर्धा से बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले के भोरमदेव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिंघनपुरी हाथीडोब में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर खूनी संघर्ष हो गया। मामूली कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई, जहां दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना में दोनों पक्षों के दो महिलाओं समेत कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट और चीख-पुकार के बीच गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही डॉयल 112 की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि लंबे समय से जमीन को लेकर दोनों परिवारों के बीच विवाद चला आ रहा था। इसी बात को लेकर today विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हिंसक झड़प तक पहुंच गया। फिलहाल घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है。 वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए हैं और घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है。
0
0
Report
Advertisement

1 जून को मेधावियों का सम्मान: मुख्यमंत्री करेंगे 223 बोर्ड मेधावी छात्रों को पुरस्कृत

Noida, Uttar Pradesh:सरकार एक जून को करेगी मेधावियों का सम्मान प्रदेश सरकार 1 जून को हाईस्कूल और इंटर के मेधावी छात्रों को सम्मानित करेगी। प्रदेश स्तरीय आयोजन लोकभवन में होगा। इसमें मुख्यमंत्री सभी बोर्डों के कुल 223 विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगे। जिला स्तर पर लाइव प्रसारण किया जाएगा। इनको टैबलेट, एक लाख रुपये और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। इसी के साथ जिला स्तर पर भी आयाजन होंगे। इसमें हाईस्कूल और इंटर के कुल 1, 459 मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा। जिला स्तरीय आयोजन जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में किए जाएंगे。
0
0
Report

जालौन में एक महिला सिपाही का हाईवोल्टेज ड्रामा,जबरजस्ती शताब्दी बस में सफर को लेकर अड़ी महिला सिपाही

AdityaAdityaFollow5m ago
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में एक महिला सिपाही का हाईवोल्टेज ड्रामा, जबरजस्ती शताब्दी बस में सफर को लेकर अड़ी महिला सिपाही, महिला सिपाही के हाईवोल्टेज ड्रामे से दिल्ली जाने वाली सवारियों भी घंटों परेशान रही, उरई से टूरिस्ट पैकेज लेकर दिल्ली जा रही अमर ट्रेवल्स की बस में एक महिला सिपाही ने की जबरजस्ती, बैठने के लिए बस स्टाफ ने यात्री फुल होने की बात कहकर रोकने का किया प्रयास, शताब्दी कर्मचारियों द्वारा महिला सिपाही को रोकने पर खाकी का रौब झाड़ने लगी महिला सिपाही, बस के ड्राइवर ने मामले की सूचना पुलिस को दी, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस, स्थानीय पुलिस के सामने भी महिला कांस्टेबल करती रही घंटों ड्रामा, सिपाही महिला का वर्दी का रॉब दिखाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र का मामला।
0
0
Report
Advertisement

जालौन अग्निकांड : लपटों में जले 25 घर, मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन ने पीड़ितों तक पहुंचाई,

AdityaAdityaFollow8m ago
Orai, Uttar Pradesh:स्लग- जालौन अग्निकांड : लपटों में जले 25 घर, मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन ने पीड़ितों तक पहुंचाई राहत सामग्री और सहायता राशि प्लेस-जालौन यूपी डेट-26-05-2026 एंकर जालौन के डकोर कोतवाली क्षेत्र के कुसमिलिया गांव में भीषण अग्निकांड ने कई परिवारों की जिंदगी को झकझोर कर रख दिया। इस गांव में 25 मई की शाम अचानक लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। घूरे के ढेर से उठी एक चिंगारी तेज हवाओं और भीषण गर्मी के बीच आग का ऐसा तांडव बन गई कि करीब 25 घर इसकी चपेट में आ गए। आग की लपटों में कई परिवारों के कच्चे मकान, छप्पर, कपड़े, राशन और पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। गांव में आग लगते ही अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। ग्रामीण अपने घरों से सामान बचाने में जुट गए, लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि अधिकांश लोग कुछ भी नहीं बचा सके। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं आग के धुएं से बेहोश होकर गिरी एक महिला को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लिया और अधिकारियों को तत्काल राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय देर शाम स्वयं गांव पहुंचे और प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। उनके साथ प्रशासन, राजस्व, दमकल और पुलिस विभाग की टीमें भी मौके पर मौजूद रहीं। एसडीएम ज्योति सिंह ने भी राहत कार्यों की निगरानी की और कोटेदार को प्रभावित परिवारों के लिए तत्काल राशन सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन ने संवेदनशीलता दिखाते हुए प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत सामग्री, भोजन और पीने के पानी की व्यवस्था उपलब्ध कराई। गांव में लंगर संचालित कराया गया ताकि कोई भी परिवार भूखा न रहे। साथ ही राजस्व विभाग की टीम द्वारा नुकसान का विस्तृत सर्वे कराया जा रहा है। प्रशासन की ओर से दैवीय आपदा राहत मद से प्रभावित परिवारों के खातों में तत्काल आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई। इसके साथ ही सभी प्रभावित परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास स्वीकृत किए गए हैं, ताकि उनका उजड़ा आशियाना दोबारा बसाया जा सके। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि बलराम प्रजापति, रामकिशोर प्रजापति, मंगल सिंह श्रीवास और भूरे सिंह राजपूत को 1 लाख 20 हजार रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। वहीं अन्य प्रभावित परिवारों को 4 हजार से 9 हजार रुपये तक की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है कि आपदा की घड़ी में हर पीड़ित परिवार को तत्काल राहत और सम्मानजनक पुनर्वास मिले। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रशासन केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि प्रभावित परिवारों को दोबारा सामान्य जीवन से जोड़ने तक हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी। गांव में प्रशासन की त्वरित कार्रवाई और राहत कार्यों से पीड़ित परिवारों को बड़ी राहत मिली है। संकट की इस घड़ी में सरकार और प्रशासन द्वारा दिखाई गई तत्परता ने ग्रामीणों को यह भरोसा दिलाया कि वे इस कठिन समय में अकेले नहीं हैं। बाइट:- राजेश कुमार पांडेय--डीएम जालौन बाइट:- पीड़ित ग्रामीण बाइट:- पीड़ित महिला
0
0
Report

श्रावस्ती में बकरीद सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, ड्रोन-फ्लैग मार्च से शांति सुनिश्चित

Shravasti, Uttar Pradesh:श्रावस्ती जिले में बकरीद पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। जिले के संवेदनशील इलाकों में पुलिस और पीएसी द्वारा लगातार फ्लैग मार्च किया जा रहा है। वहीं ड्रोन कैमरों से निगरानी कर हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। बकरीद पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए श्रावस्ती पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। जिले को 8 जोन और 17 सेक्टर में बांटकर अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। संवेदनशील और अति संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल के साथ क्यूआरटी टीमों को भी तैनात किया गया है। पुलिस और पीएसी के जवान लगातार फ्लैग मार्च कर लोगों में सुरक्षा का भरोसा जगा रहे हैं। इसके साथ ही ड्रोन कैमरों के जरिए संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी की जा रही है। पुलिस प्रशासन सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर बनाए हुए है। अफवाह फैलाने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। अधिकारियों ने लोगों से आपसी भाईचारे और शांति के साथ त्योहार मनाने की अपील की है। फिलहाल प्रशासन का दावा है कि बकरीद को लेकर सुरक्षा के सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं और जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।
0
0
Report
Advertisement

जमशेदपुर गोलमुरी में पांच घंटे में पांच राउंड गोलीबारी, रंगदारी के बाद नागरिक दहशत

Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में बीती रात अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। पांच घंटे के अंतराल में दो अलग-अलग जगहों पर कुल पांच राउंड गोलियां चलाई गईं। पहली घटना रात करीब 8 बजे नामदा बस्ती स्थित गुरुद्वारा के पीछे हुई, जबकि दूसरी घटना देर रात 12 बजकर 56 मिनट पर राज नामक व्यक्ति के घर के सामने हुई, जहां अपराधियों ने तीन राउंड फायरिंग की। इस दौरान एक गोली राज की थार गाड़ी में जा लगी। सूत्रों के अनुसार, इस पूरी घटना के पीछे जेल में बंद अपराधी बिल्ला पाठक का हाथ बताया जा रहा है। वहीं अमन शेखर, कुंडी और वीर सिंह पर घटना को अंजाम देने का आरोप लग रहा है। पीड़ित राज ने बताया कि घटना से पहले उनके मोबाइल पर एक कॉल आया था। कॉल करने वाले ने खुद को कुंडी बताते हुए 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रंगदारी नहीं देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। कॉलर ने कहा कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो उन्हें कन्हैया यादव के पास “ऊपर पहुंचा दिया जाएगा।” गौरतलब है कि कुछ महीने पहले ही कन्हैया यादव की गोलमुरी डीएसपी कार्यालय से महज कुछ दूरी पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसमें कुंडी का नाम सामने आया था और वह अब भी फरार बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्प्लेंडर बाइक पर सवार तीन अपराधी घटनास्थल पर पहुंचे और फायरिंग कर मौके से फरार हो गए। लगातार हो रही गोलीबारी की घटनाओं से इलाके के लोगों में भय का माहौल है। फिलहाल झारखंड पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है。
0
0
Report

2026 एमएलसी चुनाव यूपी में बीजेपी, सपा और कांग्रेस के बीच सेमीफाइनल जैसा मुकाबला

Noida, Uttar Pradesh:इससे वाक थ्रू गया है इससे बाईट गयी है एमएलसी चुनाव साल 2027 में होगा. उससे पहले साल 2026 में ही एमएलसी चुनाव को लेकर बीजेपी, सपा और कांग्रेस आमने सामने होंगे।एमएलसी चुनाव उत्तर प्रदेश विधानसभा का एक रिहर्सल भी हैं. उत्तर प्रदेश की सियासत के इस सेमीफाइनल में जीत विधानसभा चुनाव फाइनल की ओर एक बड़ा कदम होगी.(पेश है स्पेशल रिपोर्ट) उत्तर प्रदेश में 2026 राजनीतिक दलों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण साल साबित होने वाला है. विधानसभा चुनाव 2027 में होने हैं. लेकिन उससे पहले 2026 में एमएलसी चुनाव होने हैं.इनमें बीजेपी, सपा और कांग्रेस जैसी पार्टियां अपनी पूरी ताकत झोंकेंगी. ये चुनाव 2027 के लिए सेमीफाइनल की तरह माने जा रहे हैं. क्योंकि इनसे जनता का मूड और पार्टियों की ताकत का अंदाजा लगेगा.उत्तर प्रदे…
0
0
Report
Advertisement

बड़ौत में चेन स्नैचिंग के बदमाश मुठभेड़ में घायल, दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत के बड़ौत क्षेत्र में चेन स्नैचिंग करने वाले बाइक सवार लुटेरों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में अंकित उर्फ चिराग नाम का बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका दूसरा साथी कार्तिक उर्फ गोलू पुलिस की घेराबंदी में गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि दोनों बदमाश एक महिला से चेन लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो रहे थे। सूचना मिलते ही बड़ौत कोतवाली पुलिस अलर्ट हुई और मलकपुर क्षेत्र में बदमाशों की घेराबंदी कर दी। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top