231307
सीएम योगी का मिर्जापुर दौरा, 767 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास
Mirzapur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर में 767 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इस दौरान 1500 युवाओं को स्मार्टफोन और टैबलेट दिए जाएंगे। मझवा विधानसभा में 23 परियोजनाओं का शिलान्यास और 18 का लोकार्पण होगा, जिसमें राजकीय महाविद्यालय, आधुनिक कार्यशालाएं, और शैक्षणिक कर्मियों के आवास शामिल हैं। इसके अलावा, मत्स्य आहार प्लांट के लिए 3.90 करोड़ रुपये का अनुदान भी प्रदान किया जाएगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भोपाल मेयर मालती राय की गाड़ी पर आग लगाने की कोशिश, हड़कंप मचा
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल भोपाल मेयर मालती राय की गाड़ी में आग लगाने की कोशिश मेयर की गाड़ी में आग लगाने का प्रयास, मचा हड़कंप एक कर्मचारी पर आग लगाने की कोशिश का आरोप घटना के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी0
0
Report
खाटूश्यामजी नगर निकाय चुनाव में घमासान, भाजपा-कांग्रेस के विकास दावों की परीक्षा
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के खाटूश्यामजी में नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दल वार्डों में मतদाताओं को अपने-अपने विकास कार्यों और भविष्य की योजनाओं के नाम पर साधने में जुटे हैं। दोनों दल नगर पालिका में अपना बोर्ड बनने का दावा कर रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी जहां पिछले पांच वर्षों के विकास कार्यों और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में हुए विकास को आधार बनाकर मतदाताओं से समर्थन मांग रहे हैं वहीं कांग्रेस ने भाजपा के विकास के दावों पर पलटवार किया है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि पांच वर्षों में विकास के बजाय अपने घर भरने का काम किया गया। कांग्रेस ने भाजपा से सवाल किया कि विकास के नाम पर एक ऐसा कार्य बताया जाए जो धरातल पर दिखाई दे रहा हो। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ओर से खाटूश्यामजी के विकास के लिए 100 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा की गई थी लेकिन आज तक इसका धरातलीय असर नजर नहीं आ रहा है। कांग्रेस का दावा है कि उसके कार्यकाल में खाटूश्यामजी में उपजिला अस्पताल की स्वीकृति और भूमि आवंटन, सुदर थाना खुलवाने सहित कई विकास कार्य करवाए गए। विधायक वीरेंद्र सिंह ने ली प्रत्याशियों की सामूहिक बैठक नगर निकाय चुनाव को लेकर दांता, खाटूश्यामजी और पलसाना में कांग्रेस का बोर्ड बनेगा। अब चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में दोनों प्रमुख दल पूरी ताकत झोंक रहे हैं। ऐसे में 9 और 11 सितंबर को होने वाले मतदान के बाद जनता किसके सिर जीत का सेहरा बांधेगी और किस दल का बोर्ड बनेगा यह चुनाव परिणाम आने के बाद ही स्पष्ट होगा।0
0
Report
जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट के प्रमुख न्यायधीश बने भाटी की जोधपुर विदाई: भावुक संदेश
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश डॉ. पुष्पेंद्र सिंह भाटी को जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किए जाने के बाद सोमवार को जोधपुर में विदाई रिफरेंस का आयोजन किया गया। राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन और राजस्थान हाईकोर्ट लॉयर्स एसोसिएशन की ओर से हाईकोर्ट ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में अधिवक्ताओं ने उनका अभिनंदन किया। एडवोकेट्स एसोसिएशन अध्यक्ष रणजीत जोशी और लॉयर्स एसोसिएशन अध्यक्ष दिलीप सिंह उदावत ने जस्टिस भाटी का माला पहनाकर स्वागत किया। समारोह को संबोधित करते हुए जस्टिस भाटी भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि वर्ष 1992 से अब तक करीब 35 वर्षों में उन्होंने जो कमाया, उससे कहीं अधिक सम्मान और स्नेह उन्हें एक ही दिन में मिला है। उन्होंने कहा कि अब वे आधिकारिक रूप से भले ही जोधपुर की बार का हिस्सा नहीं रहेंगे, लेकिन दिल से हमेशा बार से जुड़े रहेंगे। यहां से मिल रहा स्नेह और ताकत आगे देश और संविधान की सेवा में उनके लिए बड़ी शक्ति बनेगी। जस्टिस भाटी ने हाईकोर्ट भवन की स्थिति को लेकर भी अधिवक्ताओं को भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि संस्था के कंधों में इतनी शक्ति है कि कोई उसे कमजोर नहीं कर सकता। जल्द भवन को ठीक किए जाने और नई बिल्डिंग बनने की उम्मीद जताते हुए उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं का भविष्य सुरक्षित रहेगा। उन्होंने युवा अधिवक्ताओं से हड़ताल से दूर रहकर कर्तव्यनिष्ठा के साथ काम करने की अपील की। अपने पुराने दिनों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने स्वयं कई हड़तालों में हिस्सा लिया था, लेकिन आज परिस्थितियां बदल चुकी हैं। मुकदमों की बढ़ती संख्या, जागरूक क्लाइंट और सोशल मीडिया के दौर में वकीलों को संयम और मर्यादा के साथ अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। जस्टिस भाटी ने युवा वकीलों से तकनीक को अपनाने और राजस्थान हाईकोर्ट को देश का सबसे तकनीकी रूप से सक्षम हाईकोर्ट बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि धैर्य, मेहनत और निरंतरता के साथ काम करने वाले युवा अधिवक्ताओं के लिए सफलता की कोई कमी नहीं है। बाईट डॉ पुष्पेंद्र सिंह भाटी वरिष्ठ न्यायाधीश राजस्थान हाई कोर्ट0
0
Report
Advertisement
श्रीमाधोपुर नगरपालिका चुनाव: 35 वार्डों में भाजपा-कांग्रेस की भिड़ंत, निर्दलीय किंग मेकर बनेंगे
Sikar, Rajasthan:लोकेशन श्रीमाधोपुर सीकर नगरनिकाय चुनाव में रोचक मुकाबला: 35 वार्डों में 130 प्रत्याशी मैदान में, कहीं ससुर-बहू तो कहीं जेठ-छोटी बहू आमने-सामने भाजपा-कांग्रेस के बागियों ने बिगाड़ा गणित, 29,813 मतदाता करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला, कई वार्डों में त्रिकोणीय मुकाबले के आसार,35 वार्ड, 130 प्रत्याशी और कांटे की टक्कर: भाजपा के 32, कांग्रेस के 11 बागी लड़ रहे निर्दलीय चुनाव, निर्दलीय बन सकते हैं किंग मेकर, चुनाव प्रचार ने पकड़ी रफ्तार एंकर श्रीमाधोपुर में नगरपालिका चुनाव को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। 9 सितंबर को होने वाले चुनाव में 35 वार्डों के लिए 130 प्रत्याशी मैदान में हैं। नामांकन वापसी के बाद कई वार्डों में मुकाबला बेहद रोचक हो गया है। कहीं भाजपा-कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर है तो कहीं निर्दलीयों ने मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है। वार्ड 19 में ससुर बाबूलाल सैनी और पुत्रवधू अनीता निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में आमने-सामने हैं। वहीं वार्ड 23 में भी जेठ महेंद्र उपाध्याय और छोटे भाई की पत्नी रेखा शर्मा निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। पारिवारिक मुकाबलों ने इन वार्डों की चुनावी चर्चा को और बढ़ा दिया है। वार्ड न.13 में यहां भाजपा प्रत्याशी संजू देवी और भाजपा की बागी हंसा कुमारी के बीच सीधा मुकाबला है। वार्ड 3 में भाजपा ने प्रत्याशी नहीं उतारा, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी मनीषा शर्मा के नामांकन वापस लेने के बाद निर्दलीयों के बीच मुकाबला है। वार्ड 5 में निवर्तमान पार्षद के बेटे को टिकट नहीं मिला तो उन्होंने निर्दलीय के रूप में चुनाव मैदान संभाल लिया। 35 वार्डों के चुनाव में भाजपा के 32 और कांग्रेस के 11 बागी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में हैं। कई वार्डों में बागी मजबूत स्थिति में नजर आ रहे हैं। ऐसे में पार्टी के परंपरागत वोटों के साथ प्रत्याशियों का व्यक्तिगत जनाधार भी जीत-हार में अहम भूमिका निभा सकता है। नगरपालिका क्षेत्र में कुल 29,813 मतदाता हैं। इनमें 15,495 पुरुष, 14,317 महिलाएं और एक ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल है। चुनाव मैदान में भाजपा के 33, कांग्रेस के 32, बसपा के 2, आरएलपी का एक और 62 निर्दलीय प्रत्याशी हैं। कई वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी भाजपा-कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवारों का खेल बिगाड़ सकते हैं। चुनाव यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा और कांग्रेस के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह शेखावत के प्रभाव और प्रतिष्ठा से जुड़ा हुआ है। दोनों खेमे अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। चुनाव प्रचार चरम पर है और प्रत्याशी डोर-टू-डोर जनसंपर्क में जुटे हैं। अब 9 सितंबर को मतदाता किसके पक्ष में फैसला देते हैं, इसका खुलासा चुनाव परिणाम के बाद होगा.0
0
Report
हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर विपक्ष का सरकार पर हमला
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र की विधानसभा शाहाबाद में ब्लॉक स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन पहुंचे, दीपेंद्र हुड्डा सफाई कर्मचारियों की मांगों का पूरा समर्थन, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर सियासत तेज हो गई है। विपक्ष ने सफाई कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए सरकार पर उनकी अनदेखी करने और केवल आश्वासन देने के आरोप लगाए हैं। साथ ही राहुल गांधी पर दर्ज FIR को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा गया। सफाई कर्मचारियों की मांगों को हम पूरा समर्थन करते हैं। सरकार की यह बड़ी दुखद बात है कि प्रदेश में सफाई कर्मचारियों की इतनी बड़ी समस्या बनी हुई है, लेकिन उनकी मांगों का समाधान नहीं किया जा रहा। अगर सरकार में थोड़ी भी संवेदना है तो सबसे पहले सफाई कर्मचारियों की मांगों का समाधान होना चाहिए। जिन तरह से उनकी मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है और केवल झूठे आश्वासन दिए जा रहे हैं, यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। वहीं, संबंधित मंत्री जिस तरह से अहंकारपूर्ण जवाब दे रहे हैं, वह पूरी तरह अस्वीकार्य है। राहुल गांधी पर FIR दर्ज की गई है, लेकिन FIR उन लोगों पर होनी चाहिए जिन्होंने अलवर और उत्तराखंड में यज्ञ का आयोजन किया। जहां हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष और नेता जी ने धनस्वाद किया है, वहां भाजपा और RSS से जुड़े कुछ लोगों द्वारा शुद्धिकरण का यज्ञ किया गया, जो पूरी तरह गैर-कानूनी है। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। लेकिन यहां उल्टा राहुल जी पर FIR दर्ज कर दी गई। इससे पता चलता है कि भारतीय जनता पार्टी क्या मानती है और देशवासियों के सामने उसकी सोच क्या है। जनता आने वाले समय में इसका जवाब देगी। हरियाणा सरकार पर निशाना मुख्यमंत्री पंजाब के चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं और हरियाणा में क्या स्थिति है, यह जनता के सामने है। आज हरियाणा में कानून व्यवस्था चौपट है। हर वर्ग सड़क पर है। सफाई कर्मचारी सड़क पर हैं, किसान सड़क पर बैठा है और भ्रष्टाचार के एक के बाद एक मामले सामने आ रहे हैं। मुख्यमंत्री को अगर पंजाब से फुर्सत मिले तो उन्हें हरियाणा के मुद्दों पर भी बात करनी चाहिए और प्रदेश की जनता की समस्याओं का समाधान करना चाहिए। बाइट,,,दीपेंद्र हुड्डा सासंद0
0
Report
जयपुर DGP की बैठक: कानून व्यवस्था बेहतर, गूगल मैप पर हादसों का अलर्ट
Jaipur, Rajasthan:DGP राजीव शर्मा जयपुर रेंज आईजी कार्यालय में मौजूद कानून व्यवस्था का लेकर DGP राजीव शर्मा ले रहे हैं बैठक DG कानून व्यवस्था संजय अग्रवाल, DG ट्रैफिक मालिनी अग्रवाल जयपुर रेंज IG राहुल प्रकाश, रेंज के सभी जिला एसपी बैठक में शामिल DGP राजीव शर्मा ने की रेंज आईजी राहुल प्रकाश की तारीफ, रेंज आईजी के लेन सिस्टम को सुधारने की पहल की तारीफ की, कहा, अब गूगल मैप पर भी मिल रहा है संभावित हादसों वाले पॉइंट का अलर्ट बैठक में निकाय चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था, रेंज में सड़क हादसों सहित अपराधों को लेकर होगी समीक्षा0
0
Report
Advertisement
भखारा में पति ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या, मौत का रहस्य खुला
Dhamtari, Chhattisgarh:धमतरी जिले के भखारा थाना क्षेत्र में हुई महिला की संदिग्ध मौत के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है...... पुलिस के मुताबिक, पति ने ही अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या की और वारदात को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फांसी पर लटकाने की कोशिश की थी...... मृतका वीणा ध्रुव की संदिग्ध मौत के बाद भखारा पुलिस ने मर्ग जांच शुरू की....... वही परिजनों और गवाहों के बयान के साथ पोस्टमार्टम रिपोर्ट की तफ्तीश की गई, जिसमें हत्या की पुष्टि हुई...... इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई..... पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मोबाइल पर किसी दूसरे व्यक्ति से बातचीत को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था....... इसी बात को लेकर हुए विवाद और गुस्से में आरोपी पति विवेक ध्रुव उर्फ गोलू ने नायलॉन की रस्सी से पत्नी का गला घोंट दिया...... हत्या के बाद वारदात पर पर्दा डालने और पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपी ने शव को फांसी पर लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की...... लेकिन मर्ग जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पूरी साजिश का पर्दाफाश कर दिया.... पुलिस ने आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर हत्या में इस्तेमाल की गई नायलॉन की रस्सी बरामद कर जब्त कर ली है...... पर्याप्त साक्ष्य जुटाने के बाद आरोपी विवेक ध्रुव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही है0
0
Report
डिण्डौरी में विशाल अजगर पर वाहन चढ़ा, राहगीर राहत व वन विभाग सक्रिय
Dindori, Madhya Pradesh:डिण्डौरी में जबलपुर-अमरकंटक नेशनल हाईवे के बीच मुड़की गांव के पास विशालकाय अजगर पर चढ़ा वाहन...अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अजगर गंभीर रूप से घायल... हादसे के बाद सड़क पर तड़पता नजर आया विशालकाय अजगर...स्थानीय सर्प मित्र मौके पर पहुंचे। अजगर की लंबाई देखकर मौके पर जुटे राहगीर... वन विभाग को दी गई सूचना...0
0
Report
जालोर में प्रवेश पत्र नहीं मिलने पर नर्सिंग छात्रों का धरना जारी
Jaipur, Rajasthan:जालोर,सांचौर- प्रवेश पत्र नहीं मिलने से नर्सिंग के 35 छात्रों का धरना जारी, प्रवेश पत्र नहीं मिलने पर बी.एससी. नर्सिंग के छात्र परीक्षा से हो रहे हैं वंचित, बी.लाल नर्सिंग कॉलेज दाता के छात्र दे रहे हैं धरना, पूर्व मंत्री सुखराम बिश्नोई, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयकिशन सारण भी पहुंचे धरना स्थल पर, बी.लाल अस्पताल के आगे चल रहा है छात्रों का धरना0
0
Report
Advertisement
कांग्रेस ने शुद्धिकरण अनुष्ठान के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून | उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने परेड ग्राउंड से मुख्यमंत्री आवास तक मार्च निकाला और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद हल्द्वानी के रामलीला मैदान में किए गए ‘शुद्धिकरण’ अनुष्ठान के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।0
0
Report
PG हॉस्टल-कॉचिंग सेंटरों की जर्जर हालत पर ग्राउंड रिपोर्ट: फायर सेफ्टी और NOC
Agra, Uttar Pradesh:रियल्टी चेक सिर्फ पीजी हॉस्टल और कोचिंग केंद्र Elements: जर्जर इमारत, फायर सैफ्टी, NOC, Basement, संकीर्ण गलियां आदि इस तरह के पॉइंट्स पर ग्राउंड रिपोर्ट चाहिए0
0
Report
भागलपुर राघोपुर में नाव हादसा, SDRF ने सभी को सुरक्षित बचाया
Naya Chak, Bihar:Bhagalpur breaking - भागलपुर के राघोपुर में फिर नाव हादसा, 10 से 12 लोग छोटी नाव पर थे सवार, तभी बिजली के ट्रांसफार्मर में टकराने से हुआ हादसा, गनीमत रही SDRF की टीम त्वरित मौके पर पहुँची सभी लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर बाहर निकाला, बाढ़ के बीच लगातार हो रहे हादसे ग्रामीण नहीं हो रहे सतर्क, छोटी नाव या टिन के नाव या जुगाड़ नाव से यातायात कर जान जोखिम में डाल रहे, प्रशासन ने बाढ़ के पानी में सुरक्षित तरीके से आवगमन करने को लेकर की है अपील0
0
Report
Advertisement
बिहार-नेपाल सीमा पर जलप्रलय: त्रिवेणी संगम व गंडक बराज से तीन शव बरामद
Bagaha, Bihar:नेपाल के रसुआ में हुए भीषण जलप्रलय के बारहवें दिन भी हादसे के निशान लगातार सामने आ रहे हैं लिहाजा इंडो-नेपाल सीमा पर स्थित गंडक बराज समेत त्रिवेणी संगम तट से तीन शव बरामद किए गए हैं। दो शव त्रिवेणी संगम तट से मिले हैं जबकि एक शव गंडक बराज के फाटक नंबर 4 और 5 के बीच फंसा हुआ था जिसे बाहर निकाला गया है। दरअसल सैलाब के सितम कों लेकर गंडक बराज के फाटक उठा दिए गए थे जिसे गिराने के बाद सोमवार को नेपाल APF और पुलिस जवानों ने संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर इन शवों को बाहर निकाला। जिस तरह बीते 26 अगस्त को नेपाल के रसुआ में लैंडस्लाइड के बाद आए सैलाब ने भारी तबाही मचाई थी यहीं वज़ह है की त्रिशूली नदी में आया उफान नारायणी-गंडक नदी के रास्ते भारत तक पहुंचा हालांकि की यहां जान माल का भारी नुकसान नहीं हुआ लेकिन निचले इलाकों में जाकर गंडक का पानी अभी भी तबाही मचा रहा है। और अब हादसे के बारहवें दिन भी इस जलप्रलय की निशानियां लगातार सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है की इंडो-नेपाल सीमा पर स्थित त्रिवेणी संगम तट के पास दो शव मिलने से सनसनी फैल गई जबकि एक शव बराज़ के फाटक में फंसा हुआ पाया गया। लिहाजा सूचना मिलते ही नेपाल APF और पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे फिर संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शवों को नदी से बाहर निकाला गया । वहीं वाल्मीकिनगर गंडक बराज के फाटक नंबर 4 और 5 के पास भी एक शव बरामद हुआ। क्योंकि बराज के 36 फाटक डाउन किए जाने के बाद एक शव फाटक में फंसा हुआ दिखा जिसे रेस्क्यू टीम ने बाहर निकाला है। इधर बरामद तीनों शवों की पहचान की कोशिश की जा रही है और नेपाली पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम समेत आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दिया है। इससे पहले भी बगहा में विगत दिनों मिले शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद उन्हें संबंधित प्रक्रिया के तहत हस्तांतरित किया गया था। बता दें की 26 अगस्त की लैंडस्लाइड के बाद नेपाल में आई तबाही का असर अब भी गंडक नदी में दिखाई दे रहा है। यहीं वजह है की लगातार मिल रहे शव इस भीषण जलप्रलय की भयावहता की गवाही दे रहे हैं। फिलहाल नेपाली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां शवों की पहचान और हादसे से जुड़े तथ्यों की जांच में जुटी हैं जबकि पड़ोसी देश होने के नाते भारत से हर संभव मदद किया जा रहा है सरकार से लेकर हर भारतीय अपनी संवेदना जाहिर कर रहे हैं।0
0
Report
खुले गड्ढों में डूबे बच्चों के साथ महोबा में हादसा, तीन की मौत
Mahoba, Uttar Pradesh:खुले और पानी से भरे गड्ढे मासूम बच्चों के लिए कब्रगाह बनते जा रहे हैं.. महोबा में पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबकर भाई-बहन समेत तीन बच्चों की मौत हो गई...0
0
Report
रामगंगा कटान रोकथाम: जिलाधिकारी ने फ्लड फाइटिंग की प्रगति का निरीक्षण किया
Bareilly, Uttar Pradesh:रामगंगा नदी के बढ़ते जलस्तर एवं संभावित कटान को देखते हुए जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने आज तहसील मीरगंज के ग्राम कपूरपुर में रामगंगा नदी के बाएं किनारे पर स्थित प्राचीन रामगंगा मंदिर परिसर के निकट कराए जा रहे फ्लड फाइटिंग कार्यों का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर चल रहे सुरक्षात्मक कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं प्रभावशीलता का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरतने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नदी के बहाव, कटान प्रभावित क्षेत्र तथा मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने बाढ़ खंड के अधिकारियों से फ्लड फाइटिंग कार्यों की तकनीकी जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देशित किया कि कटान रोकने हेतु लगाए जा रहे सुरक्षात्मक उपाय निर्धारित मानकों के अनुरूप एवं युद्धस्तर पर पूर्ण किए जाएं, जिससे नदी के बहाव से मंदिर एवं आसपास की आबादी सुरक्षित रह सके। जिलाधिकारी ने कहा कि रामगंगा तट पर स्थित यह प्राचीन धार्मिक स्थल स्थानीय श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है, इसलिए इसकी सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बाढ़ खंड के अभियंताओं को निर्देश दिए कि संवेदनशील स्थलों पर निरंतर निगरानी रखी जाए तथा जलस्तर में वृद्धि होने पर तत्काल अतिरिक्त सुरक्षा उपाय किए जाएं। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने स्वयं ट्रैक्टर से जाकर जल प्लावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया और ग्राम प्रधान एवं ग्रामवासियों से संवाद कर क्षेत्र की स्थिति, नदी के बहाव तथा कटान से संबंधित स्थानीय समस्याओं की जानकारी ली। ग्रामीणों ने प्रशासन द्वारा कराए जा रहे फ्लड फाइटिंग कार्यों के संबंध में अपने सुझाव भी दिए, जिन पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए.0
0
Report
Advertisement
