231312
Chilh (Mirzapur) -खाद्य के लिए उपभोक्ताओं में मचा घमासान
Prajapatipur, Uttar Pradesh:चिल्ह मिर्जापुर में उपभोक्ता डीएपी खाद्य के लिए परेशान है। लगातार कोऑपरेटिव का चक्कर मार रहे हैं लेकिन तमाम परिस्थितियों के बाद भी उनको खाद्य नहीं मिल पा रही है। जबकि साधन सहकारी समिति के जो सचिव है ,उनका कहना है कि हमारे पास स्टॉक है ,तमाम कानूनी प्रक्रिया है। जिसको पूर्ण की जा रही है उसके बाद ही सब को खाद्य उपलब्ध करा दी जाएगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भुसावल में शिंदे गट प्रवेश से राजकीय समीकरण बदले, चुनावी हलचल तेज
Jalgaon, Maharashtra:भुसावळमध्ये राष्ट्रवादी काँग्रेस शरद पवार गटाला मोठा राजकीय धक्का बसला आहे. पक्षाचे माजी नगराध्यक्ष अनिल चौधरी आणि माजी नगराध्यक्षा गायत्री भंगाळे यांनी शिवसेना शिंदे गटात प्रवेश केला आहे. उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे यांच्या उपस्थितीत मुंबईत हा पक्षप्रवेश पार पडला. विशेष म्हणजे, 2025 मध्ये झालेल्या भुसावळ नगरपरिषदेच्या निवडणुकीत गायत्री भंगाळे यांनी वस्त्रोद्योग मंत्री संजय सावकारे यांच्या पत्नी रजनी सावकारे यांचा पराभव करत नगराध्यक्षपदाची निवडणूक जिंकली होती. मात्र, त्यानंतर जात प्रमाणपत्र पडताळणी समितीने त्यांचे जात प्रमाणपत्र अवैध ठरवल्याने त्यांना नगराध्यक्षपदावरून अपात्र ठरवण्यात आलं होतं. आता भंगाळे आणि अनिल चौधरी यांच्या शिवसेना शिंदे गटातील प्रवेशामुळे भुसावळच्या राजकारणात नव्या समीकरणांची चर्चा सुरू झाली आहे.0
0
Report
अमेठी में जन्माष्टमी उत्साह: कान्हा की मूर्तियाँ और श्रृंगार सामग्री की खरीद तेज
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी:- भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर बाजार हुए गुलजार। श्रद्धालु लड्डू गोपाल की मूर्तियाँ, आकर्षक श्रृंगार सामग्री, वस्त्र, मुकुट और अन्य पूजन सामग्री की जमकर कर रहे खरीदारी। दुकानों पर कान्हा की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की अलग-अलग वैरायटी लोगों को कर रही आकर्षित। त्योहार को लेकर बाजारों में भीड़ बढ़ने के साथ पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के किए है पुख्ता इंतजाम। वहीं थानों और पुलिस लाइन गौरीगंज में भी भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाने की कि जा रही तैयारिय。0
0
Report
अमेठी पुलिस ने 55 लाख रुपये कीमत के 217 खोए मोबाइल फोन बरामद, मालिकों को वापस किये
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - अमेठी पुलिस को मिली बड़ी सफलता , 55 लाख रुपए कीमत के 217 खोये हुए मोबाइल फोन किया बरामद, पुलिस ने खोये हुए मोबाइल फ़ोन के मालिकों को बुलाकर दिया फ़ोन, अपने मोबाइल को पाकर लोगों के चेहरे पर आई मुस्कान अमेठी पुलिस का जताया आभार वहीं पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी ने सर्विलांस टीम की सराहनीय, अमेठी एसपी ने प्रेस कांफ्रेंस कर लोगों को सौंपा फ़ोन,0
0
Report
Advertisement
मैनपुरी SBI ATM में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी ब्रेकिंग एसबीआई बैंक के एटीएम में लगी भीषण आग आग की घटना से मौके पर मची अफरा तफरी शॉर्ट सर्किट के चलते एटीएम में आग लगने की आशंका मामले की जाँच पड़ताल में जुटी पुलिस कड़ी मसक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू शहर कोतवाली मैनपुरी इलाके के स्टेशन रोड का मामला0
0
Report
हेमा मालिनी: मथुरा के मंदिरों में कृष्ण जन्माष्टमी की भीड़ और प्रशासन से भरोसा
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा, उत्तर प्रदेश: भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने कहा, "मैं सभी को कृष्ण जनमाष्टमी की शुभकामनाएं देती हूं... मथुरा में सभी मंदिरों में भीड़ रहती है। अब भीड़ बहुत ज्यादा होगी तो मुझे इसकी फिक्र भी रहती है लेकिन मेरा विश्वास है कि प्रशासन सभी चीजों को अच्छे से संचालित करेगा।"0
0
Report
आगर मालवा जन्माष्टमी पर मासूम बच्चों की भक्ति, प्रेम और भाईचारे की मिसाल बन गई
Agar, Madhya Pradesh:आगर मालवा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्साह एक दिन पहले ही देखने को मिला... नन्हे-मुन्ने बच्चे कान्हा और राधा का रूप धरकर पहुंचे, तो पूरा माहौल कृष्णमय हो गया। कहीं नटखट बाल गोपाल ने माखन की मटकी फोड़ी, तो कहीं बच्चों ने भगवान कृष्ण के जीवन और उनके संदेशों को अपने अभिनय के जरिए लोगों तक पहुंचाया। लेकिन इन तस्वीरों की खूबसूरती सिर्फ कृष्ण की भक्ति तक सीमित नहीं थी... यहां मजहब की कोई दीवार नहीं थी। कोई आदिल कृष्ण बना तो कोई आदित्य कान्हा के रूप में नजर आया... किसी ने राधा का रूप धरा तो किसी ने कृष्ण के जीवन से जुड़े प्रसंगों को मंच पर जीवंत किया। इन नन्हे बच्चों ने अपने मासूम अंदाज में एक बड़ा संदेश दिया कि आस्था अलग हो सकती है, लेकिन इंसानियत, प्रेम और भाईचारा सबको जोड़ता है। आगर-मालवा की ये तस्वीरें जन्माष्टमी के उत्सव के साथ-साथ सामाजिक सौहार्द और गंगा-जमुनी तहज़ीब की भी शानदार मिसाल पेश करती नजर आईं।0
0
Report
Advertisement
बरगी डैम के 13 गेट खुले, जलस्तर बढ़ने से नर्मदा घाटों में बाढ़ का खतरा
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर बरगी डैम के दोबारा खोले गए 8 और गेट अब तक बरगी डैम के 13 गेट खोले गए बरगी डैम के 13 गेट लगभग 1.96 मीटर तक खोला गया 13 गेट खोलने से 3802 क्यूमेक जल निकासी की जा रही नर्मदा के घाटों पर जल स्तर में लगभग 7 से 8 फीट होगी वृद्धि प्रसासन ने अलर्ट किया जारी जबलपुर सहित बरगी डैम के केचमेंट एरिया में हो रही लगातार बारिश से नर्मदा नदी का बढ़ रहा था जलस्तर बरगी डेम में लगातार बढ़ रहा था पानी बरगी बांध का जल स्तर 422.35 मीटर एवं जल भराव 97.18 प्रतिशत माँ नर्मदा के घाटों/तटीय क्षेत्रो से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील0
0
Report
योगी आदित्यनाथ ने जन्माष्टमी से एक दिन पहले ब्रजवासियों को मटकी भरे उपहार दिए
Noida, Uttar Pradesh:जन्माष्टमी से पहले मुख्यमंत्री योगी ने उपहारों के माखन से भरी ब्रजवासियों की ‘मटकी’ मुख्यमंत्री ने स्वामी हरिदास प्रेक्षागृह का किया लोकार्पण, संतों को सम्मानित भी किया सीएम ने किया स्टॉलों का अवलोकन, पुस्तक का किया विमोचन योजनाओं के लाभार्थियों को दिए प्रमाण पत्र, स्वीकृति पत्र, चाबी और चेक सीएम ने बच्चों का कराया अन्नप्राशन, महिलाओं को दिए उपहार मंच पर उतरी भारतीय संस्कृति, भगवान श्रीकृष्ण के विभिन्न स्वरूपों व भावों को 51 कलाकारों ने नृत्य के जरिए किया प्रस्तुत मथुरा, 3 सितंबरः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जन्माष्टमी से एक दिन पहले विकास परियोजनाओं के उपहारों के माखन से ब्रजवासियों की ‘मटकी’ भर दी, जो स्थानीय नागरिकों के जीवन में खुशियों की बहार लेकर आई। मुख्यमंत्री ने स्वामी हरिदास प्रेक्षागृह का लोकार्पण किया। यहाँ संतों को सम्मानित भी किया। साथ ही उन्हें सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया। सीएम ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने आयोजन से पहले एक लाभार्थी को ट्रैक्टर की चाबी भी प्रदान की। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ पाने वाले सपेरा संवर्ग के लाभार्थियों समेत जनप्रतिनिधियों, संतों, उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद के पदाधिकारियों, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं आदि ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिह्न प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने 1980 बैच की आईएएस (सेवानिवृत्त) आराधना जौहरी की पुस्तक का विमोचन किया। सीएम ने उन्हें भी बधाई दी। मुख्यमंत्री ने बच्चों का कराया अन्नप्राशन मुख्यमंत्री ने नन्हे-मुन्नों को गोद में लेकर दुलारा-पुचकारा। चंदन लगाया, गुड़िया व खिलौने दिए। सीएम ने बच्चों का अन्नप्राशन करते हुए उन्हें खीर भी खिलाई। सीएम ने मातृशक्ति को उपहार व फलों की टोकरी भी दी। मुख्यमंत्री ने स्वामी हरिदास प्रेक्षागृह का किया लोकार्पण, संतों को सम्मानित भी किया मुख्यमंत्री ने स्वामी हरिदास प्रेक्षागृह का लोकार्पण किया। यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सांसद/फिल्म अभिनेत्री हेमामालिनी आदि ने फोटो भी खिंचवाई। इस दौरान प्रेक्षागृह के निर्माण, विकास से जुड़ी लघु फिल्म भी दिखाई गई। इससे पहले उन्होंने मंत्रोच्चार करने वाले बटुकों से भी परिचय प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने संतों को माल्यार्पण, फल, अंगवस्त्र आदि देकर सम्मानित भी किया। भगवान के विभिन्न स्वरूपों व भावों को 51 कलाकारों ने नृत्य के जरिए किया प्रस्तुत मंच पर हनुमान प्रसाद धानुका विद्यालय, वृंदावन की छात्राओं ने राष्ट्रगीत भी प्रस्तुत किया। 51 कलाकारों ने शिवोअहं प्रोडक्शन की ओर से भारत के विभिन्न राज्यों की नृत्य शैली के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के विभिन्न स्वरूपों व भावों को प्रस्तुत किया। इसकी कोरियोग्राफर बीएचयू वाराणसी की कथक नृत्यांगना शिवानी मिश्रा थीं। सीएम ने किया स्टॉलों का अवलोकन मुख्यमंत्री ने यहां विभिन्न विभागों की तरफ से लगाए गए स्टॉलों का भी अवलोकन किया। योजनाओं की प्रगति के साथ ही महिलाओं समेत विभिन्न सामग्रियों, वस्त्रों, उत्पादों को तैयार करने वालों से कार्यों आदि के बारे में जानकारी ली। महिला स्वयंसेवी समूहों की महिलाओं ने भी अपने कार्यों से सीएम को अवगत कराया। सीएम ने दिए प्रमाण पत्र, स्वीकृति पत्र, चाबी/चेक सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 (शहरी) व मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 7240 लाभार्थियों में सहायता राशि का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने मंच पर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, प्रमाण पत्र, चेक-चाबी आदि प्रदान किया। सीएम के हाथों इन्हें मिला सम्मान मनोज कुमार- मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 5 लाख का चेक अर्चना- विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत दर्जी ट्रेड का टूल किट तोरन सिंह- मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना क तहत 3.20 लाख का स्वीकृति पत्र शैलेंद्र सिंह- मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के तहत 11.80 लाख का स्वीकृति प्रमाण पत्र पुष्पेंद्र सिंह- मुख्यमंत्री स्वदेशी गोसंवर्धन योजना के तहत 80 हजार का स्वीकृति प्रमाण पत्र डॉ. प्रिंसेज चक्रवर्ती- नियुक्ति पत्र डॉ. रजत द्विवेदी- नियुक्ति पत्र मुरारी लाल- कन्या विवाह सहयोग योजना के तहत 65 हजार का चेक राजवीर सिंह- दुग्ध प्रसंस्करण के लिए 8.75 लाख का चेक सौरभ कुमार वर्मा- मसाला प्रसंस्करण के लिए 4.12 लाख से अधिक का चेक अजय- डिजिटल लाइब्रेरी व पुलिस विभाग में उप निरीक्षक पद पर चयनित होने के लिए प्रशस्ति पत्र पायल- लाड़ली वन व वृहद पौधरोपण के लिए प्रशस्ति पत्र श्यामवती- मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृति पत्र व चाबी ममता- मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृति पत्र व चाबी सुखदेई- मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत 5 लाख का चेक。0
0
Report
राजनांदगांव में रुपयों के लेनदेन के विवाद में युवक की हत्या, पुलिस जांच जारी
Rajnandgaon, Chhattisgarh:एंकर राजनांदगांव में रुपयों के लेनदेन को लेकर एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चिखली चौकी क्षेत्र की दीनदयाल कॉलोनी में एक मकान के भीतर युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मकान का ताला तोड़कर शव बरामद किया है। पुलिस ने प्रथम दृष्टया इसे हत्या का मामला माना है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। मामला राजनांदगांव शहर के चिखली चौकी अंतर्गत दीनदयाल कॉलोनी का है। पुलिस के मुताबिक कॉलोनी में वर्मा नाम का व्यक्ति किराए के मकान में रह रहा था। बताया जा रहा है कि रुपयों के लेनदेन को लेकर उसका अर्जुन वाधवाणी नामक युवक से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते वर्मा ने अर्जुन को देर रात अपने घर बुलाया था। दोनों के बीच रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ और इसी दौरान अर्जुन की हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार हत्या के बाद शव को चादर में लपेटकर आरोपी मकान से बाहर चला गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन मकान बाहर से बंद था। इसके बाद पुलिस ने मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां अर्जुन वाधवानी का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आरोपी से पूछताछ के जरिए हत्या की वजह और पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
रामदेवरा मेले में ER टीम ने सुरक्षा चाकचौबंद कराई, भीड़ नियंत्रित
Jaisalmer, Rajasthan:इमरजेंसी रिस्पांस टीम के कमांडो व अधिकारी पहुंचे रामदेवरा रामदेवरा मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मेला क्षेत्र समाधि स्थल परिषर राम सरोवर तालाब का किया भ्रमण मेले में असामाजिक तत्व द्वारा किसी प्रकार की कोई हरकत करने पर इमरजेंसी रिस्पांस टीम उससे निपटने में सक्षम मेला क्षेत्र के भीड़ भाड़ वाले स्थानों के सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा रामदेवरा, जैसलमेर पश्चिमी राजस्थान का महाकुंभ बाबा रामदेव भादवा मेला प्रशासनिक रूप से शुरू हो गया है। प्रतिदिन औसतन 2 लाख से अधिक लोग रामदेवरा पहुंच रहे हैं। ऐसे में किसी असामाजिक तत्व द्वारा मेले में अप्रिय वारदात कि घटना को अंजाम नहीं दे इसको लेकर इमरजेंसी रिस्पांस टीम के कम्पनी कमाण्डर सुरेश व अन्य पदाधिकारीयों ने रामदेवरा पहुंचकर सभी भीड़ भाड़ वाले स्थान का घूम कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इमरजेंसी रिस्पांस टीम के सह प्रभारी विनय करण सहित 30 से अधिक कमांडो रामदेवरा पहुंचे उन्होंने सर्वाधिक सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण बाबा रामदेव समाधि स्थल परिसर प्रवेश द्वार निकासी द्वार सहित रामसरोवर तालाब परचा बावड़ी मेला चौक स्टेशन रोड पोखरण रोड फलोदी रोड सहित कतार में लगे सभी स्थानों का घूम कर व्यवस्था का निरीक्षण कर जायजा लिया। पिछले 7 दिनों से भी अधिक समय से बाबा रामदेव का भादवा मेला अपने पूरे सबाब पर चल रहा है। देश के अलग-अलग स्थान से लाखों की संख्या में लोग सह परिवार रामदेवरा पहुंचकर बाबा की समाधि के दर्शन कर रहे हैं। मेला शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हो इसको लेकर पुलिस प्रशासन सहित अन्य सुरक्षा एजेंसी के द्वारा के द्वारा पूर्ण रूप से चौकसी की जा रही है। रामदेवरा थाना अधिकारी देवकिशन ने इमरजेंसी रिस्पांस टीम के पदाधिकारीयों की अगवानी कर रामदेवरा मेले कि सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में संपूर्ण विस्तार से जानकारी दी। इमरजेंसी रिस्पांस टीम के कमांडो किसी भी हालात व परिस्थितियों में निपटने में पूर्ण रूप से सक्षम है।0
0
Report
सांडेराव में CNG टैंकर आग, चालक सुरक्षित बाहर, हाईवे पर कतार
Pali, Rajasthan:सांडेराव थाना क्षेत्र के सिंदरू स्थित नेशनल हाईवे पर CNG टैंकर में अचानक भीषण आग, सूचना मिलते ही सांडेराव पुलिस के साथ सुमेरपुर, फालना और रानी से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, दमकलकर्मियों ने तत्परता से मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाया, गनीमत रही कि टैंकर का चालक सुरक्षित बाहर निकल गया जिससे समय रहते बड़ा हादसा टल गया, टैंकर में आग लगने के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार, पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर व्यवस्था संभाली।0
0
Report
चित्तौड़गढ़ सांसद के विवादित बयान पर माफी की मांग, जौहर पर बहस तेज
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने रानी पद्मावती के जौहर के बारे में दिए गए विवादित बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। जोशी ने कहा कि जौहर को कायरता कहना चित्तौड़ की वीरभूमि और मातृशक्ति का अपमान है। उन्होंने कहा कि चित्तौड़ का गौरवशाली इतिहास त्याग, आत्मसम्मान और बलिदान की अमर गाथाओं से जुड़ा है। सांसद ने कहा कि उस दौर की परिस्थितियों को आज के नजरिए से देखकर जौहर पर सवाल उठाना इतिहास की समझ का अभाव है। उन्होंने अपनी ही संस्कृति और इतिहास को अपमानित करने वाली मानसिकता को ‘दिमागी नक्सली सोच’ बताया। सीपी जोशी ने कहा कि चित्तौड़ दुर्ग रानी पद्मावती, रानी कर्णावती और रानी फूल कंवर सहित तीन जौहर की गाथाओं का साक्षी रहा है। उन्होंने विवादित बयान देने वाले व्यक्ति से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
विश्व जैन संगठन ने सम्मेद शिखर जी के संरक्षण के उपायों की मांग की
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा से इस वक्त एक अहम खबर सामने आई है。 झारखंड स्थित सर्वोच्च जैन तीर्थ श्री सम्मेद शिखर जी पारसनाथ पर्वतराज की पवित्रता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर विश्व जैन संगठन ने आवाज उठाई है। संगठन ने केंद्रीय वन मंत्रालय और झारखंड सरकार से पर्वतराज की धार्मिक गरिमा और प्राकृतिक स्वरूप को बनाए रखने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है。 विश्व जैन संगठन ने पर्वतराज के प्रवेश द्वार पर यात्रियों के पंजीकरण और सामान की जांच के लिए चेक पोस्ट बनाने की माँग की है। संगठन का कहना है कि स्कैनर, बैरियर और सीसीटीवी कैमरों के जरिए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाना चाहिए। इसके साथ ही वंदना मार्ग को अवैध अतिक्रमण से मुक्त कराने, पर्वतराज पर बाइक संचालन और नशे पर पूरी तरह रोक लगाने की माँग की गई है। संगठन ने प्लास्टिक सामग्री के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने और फिल्मी गानों पर वीडियो व रील बनाने जैसी गैर-धार्मिक गतिविधियों पर भी रोक लगाने की मांग की है। विश्व जैन संगठन का दावा है कि अश्लील वीडियो, नशे और अन्य गैर-धार्मिक गतिविधियों से तीर्थस्थल की पवित्रता के साथ-साथ पर्यावरण को भी नुकसान पहुंच रहा है।0
0
Report
हनुमानगढ़ में भाजपा के पक्ष में माहौल, बोर्ड बनाने के संकेत
Hanumangarh, Rajasthan:भाजपा के पक्ष में माहौल, हनुमानगढ़ में बनेगा बोर्ड : शंकर गौरा हनुमानगढ़ नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजप ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। गुरुवार को हनुमानगढ़ पहुंचे भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष शंकर गौरा ने युवा सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने जंक्शन के वार्ड नंबर एक से भाजपा प्रत्याशी बलविन्द्र कौर के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन भी किया। गौरा ने दावा किया कि राजस्थान सहित हनुमानगढ़ में भाजपा के पक्ष में सकारात्मक माहौल है और नगर परिषद में पार्टी का बोर्ड बनना तय है। निर्दलीय विधायक को लेकर गौरा ने कहा कि वे अपना वर्चस्व खो चुके हैं और जनता को अब महसूस हो गया है कि उनसे वोट देकर गलती हुई। उन्होंने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर भी निशाना साधते हुए उसे बाड़ाबंदी की सरकार बताया। कांग्रेस पर अंदरूनी कलह और अराजकता का आरोप लगाते हुए गौरा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा अपने ही वरिष्ठ नेताओं से मारपीट की घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति से जनता कांग्रेस की कार्यशैली को समझ चुकी है। गौरा ने कहा कि भाजपा ने इस बार बड़ी संख्या में युवाओं को टिकट देकर नेतृत्व का अवसर दिया है। उनके अनुसार अन्य दलों की तुलना में भाजपा ने युवाओं को अधिक टिकट दिए हैं। उन्होंने दावा किया कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में उत्साह के साथ चुनाव प्रचार में जुटे हैं और युवा वर्ग भाजपा की नीतियों व विकास कार्यों से प्रभावित है। विजुअल बाइट एक ही है बाइट:- शंकर गौरा,प्रदेशाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा0
0
Report
डूंगरपुर में धनबल दबाव की राजनीति पर कांग्रेस विधायक हमला, 9 सितम्बर वोट से जवाब
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन डूंगरपुर हार के डर से बीजेपी कर रही धनबल और दबाव की राजनीति, कांग्रेस विधायक का आरोप- पार्षदों की खरीद-फरोख्त की कोशिश, बोले- 9 सितंबर को जनता वोट से देगी जवाब डूंगरपुर नगर निकाय चुनाव की सियासत के बीच कांग्रेस विधायक एवं जिलाध्यक्ष गणेश घोघरा ने भाजपा और भारतीय आदिवासी पार्टी पर तीखा हमला बोला है। घोघरा ने आरोप लगाया कि भाजपा संभावित हार से घबराकर धनबल और दबाव की राजनीति पर उतर आई है। उन्होंने दावा किया कि वार्ड नंबर 28 के पार्षद समेत कई कांग्रेस से जुड़े पार्षदों पर दबाव बनाया गया और उन्हें खरीदने की कोशिश की गई। परिवार के जरिए दबाव और धमकियां देने के भी आरोप लगाए。 कांग्रेस चुनावी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में घोघरा ने कहा कि यदि भाजपा ने वास्तव में विकास किया है तो उसे जनता के बीच जाकर चुनाव लड़ना चाहिए, न कि पार्षदों को डराने-धमकाने और खरीद-फरोख्त का सहारा लेना चाहिए। उन्होंने भाजपा पर डूंगरपुर में 35 वर्षों से भ्रष्टाचार और मनमानी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता अब सब समझ चुकी है। पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा, असरार अहमद, कांग्रेस से नगर परिषद के सभापति प्रत्याशी भरत नागदा, महामंत्री नारायण पंड्या समेत कई कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे। बीएपी पर भी साधा निशाना विधायक ने बीएपी को भाजपा की ‘सेकंड पार्टी’ और बी-टीम बताते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से कांग्रेस के प्रभाव वाले वार्डों में प्रत्याशी उतारे गए हैं। उन्होंने सवाल किया कि यदि बीएपी वास्तव में आदिवासियों की हितैषी है तो उसे सभी 40 वार्डों में प्रत्याशी क्यों नहीं उतारे। 9 सितंबर को वोट से जवाब देने की अपील घोघरा ने कहा कि 9 सितंबर का मतदान केवल पार्षद चुनने का चुनाव नहीं, बल्कि गरीबों के अधिकार, लोकतंत्र और शहर के विकास की दिशा तय करने की लड़ाई है। उन्होंने मतदाताओं से कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि जनता अपने एक वोट से भाजपा की कथित दबाव और धनबल की राजनीति का जवाब दे। साथ ही कांग्रेस की जीत के बाद रुके विकास कार्यों को गति देने और भ्रष्टाचार के मामलों को उजागर करने का दावा किया। बाइट - गणेश घोगरा विधायक डूंगरपुर0
0
Report
Advertisement
