231001
मिर्जापुर में बाबा शेरनाथ का वार्षिक श्रृंगार और सामूहिक विवाह सम्पन्न
Mirzapur, Uttar Pradesh:लोहदी कला स्थित बाबा शेरनाथ मंदिर में वार्षिक श्रृंगार और सामूहिक विवाह का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस कार्यक्रम में विंध्याचल के तीर्थ पुरोहित त्रियोगी मिट्ठू मिश्रा, राष्ट्रवादी मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव और भदोही के सांसद वीरेंद्र सिंह सहित कई गणमान्य अतिथियों ने भाग लिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ऊंट संरक्षण योजना में रिश्वतखोरी: मोहनगढ़ के डॉक्टर और पशुधन निरीक्षक गिरफ्तार
Jaisalmer, Rajasthan:जैसलमेर जिले के मोहनगढ़ स्थित राजकीय प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय के डॉ. राघव डोई और पशुधन निरीक्षक सोनू रैगर को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत 3 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए एसीबी ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। शिकायत के अनुसार ऊंट संरक्षण योजना के तहत गर्भवती ऊंटनी और उसके बच्चे के संरक्षण के लिए 10-10 हजार रुपये की अनुदान राशि के लिए आवेदन किया गया था। आरोप है कि सत्यापन, ऊंटनी और बच्चे की टैगिंग तथा ऑनलाइन आवेदन कर अनुदान राशि बैंक खाते में जमा कराने के बदले दोनों आरोपी ने कुल 4 हजार रुपये रिश्वत मांग थी। जांच के दौरान एक हजार रुपये पहले फोनपे से दिए जाने की जानकारी मिली। एसीबी ने ट्रैप कार्रवाई कर मोहनगढ़ पशु चिकित्सालय में शेष 3 हजार रुपये लेते समय दोनों आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया। रिश्वत की राशि सोनू रैगर के कब्जे से बरामद की गई। एसीबी अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायत हेल्पलाइन 1064 पर मिली थी; सत्यापन के बाद जोधपुर रेंज के उप महानिरीक्षक के सुपरविजन में ट्रैप किया गया। एसीबी ने दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान शुरू कर दिया है।0
0
Report
बलरामपुर पहुंचे जगद्गुरु अभिमुक्तेश्वरानंद, गौमाता को राष्ट्रमाता बनाने की मांग पर जनसंवाद
Balrampur, Uttar Pradesh:गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर बलरामपुर आएंगे जगद्गुरु अभिमुक्तेश्वरानंद,दो दिवसीय प्रवास के दौरान चारों विधानसभा क्षेत्रों में करेंगे जनसंवाद, आयोजकों ने बताया गैर राजनीतिक अभियान बलरामपुर में गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर देशभर में जनजागरण अभियान चला रहे जगद्गुरु अभिमुक्तेश्वरानंद सरस्वती मंगलवार को दो दिवसीय प्रवास पर बलरामपुर पहुंचेंगे। उनके आगमन की तैयारियों को लेकर सोमवार शाम युवा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मृगेंद्र उपाध्याय ने प्रेसवार्ता कर कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। मृगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि जगद्गुरु मंगलवार शाम जिले में पहुंचेंगे और तुलसीपुर में विश्राम करेंगे। इसके बाद उनका कार्यक्रम जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित किया जाएगा। प्रवास के दौरान वे गौ संरक्षण, भारतीय संस्कृति और गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर जनसंवाद करेंगे। उन्होंने बताया कि देश के कई जिलों में इसी उद्देश्य से जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है और बलरामपुर भी उसी अभियान का हिस्सा है。 उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को किसी भी राजनीतिक दल या जाति विशेष से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। यह पूरी तरह राष्ट्रहित और सामाजिक जागरूकता का अभियान है। इसमें भाजपा, समाजवादी पार्टी सहित सभी राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता और आम नागरिक शामिल हो सकते हैं। साथ ही सभी धर्मों और वर्गों के लोगों का भी स्वागत है। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य गौ संरक्षण के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना और गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को जनसमर्थन दिलाना है। दो दिवसीय प्रवास के दौरान विभिन्न स्थानों पर धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, जिनमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है। प्रेसवार्ता में पुंडरीक मिश्रा, अनिल मिश्रा, हरिराम पांडे, सुशील मिश्रा, राजेंद्र द्विवेदी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
नवादा: 18 लाख से अधिक के भवन निर्माण वित्तीय घोटाला, शिक्षक गिरफ्तार
Nawada, Bihar:नवादा: प्राथमिक विद्यालय त्रिलोकी बीघा के भवन निर्माण में 18 लाख रुपये से अधिक की कथित वित्तीय अनियमितता के मामले में मुफस्सिल थाना पुलिस ने शिक्षक रणधीर कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई जिला शिक्षा पदाधिकारी के लिखित आवेदन पर दर्ज प्राथमिकी के आधार पर की। बताया गया कि भवन निर्माण के लिए आवंटित सरकारी राशि के दुरुपयोग का आरोप लगाया गया था। जांच के दौरान मिले तथ्यों के आधार पर पुलिस ने सोमवार को त्रिलोकी बीघा स्थित एक मंदिर के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे नवादा सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया। मुफस्सिल थाना के दरोगा वीरेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है और यदि किसी अन्य की संलिप्तता सामने आती है तो उसके विरुद्ध भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मेडिकल जांच के बाद आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत अदालत में पेश किया गया।0
0
Report
Advertisement
गोड्डा ज्वेलरी डकैती: पुलिस ने दो गिरफ्तार, 39.85 ग्राम सोना बरामद
Godda, Jharkhand:8 जुलाई को गोड्डा मेन मार्केट में सरेशाम हुए ज्वैलरी लूट कांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शहर के बंगाल ज्वेलर्स में हुए लुटपाट और फायरिंग मामले में पुलिस की कार्रवाई में दो अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं । दोनों आरोपी देवघर जिले के रहने वाले है। इनका पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। आरोपी एक नया गिरोह का बताया जा रहा है। कांड के उद्भेदन के साथ पुलिस को 39.85 ग्राम लूटा गया सोना और साथ 41500/नगद भी बरामद हुआ है। और अपराधियों के पास से हथियार के साथ गोली की बरामदगी भी हुई है। अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। गोड्डा sp मुकेश कुमार ने बताया कि कांड के अनुसंधान के पुलिस ने झारखंड,बिहार, बंगाल आदि जगहों पर छापेमारी की जा रही है जल्द ही मुख्य सरगना पकड़ा जाएगा। घटना के बाद पुलिस पर चौतरफा दबाव था。 बाइट मुकेश कुमार _SP _गोड्डा0
0
Report
वीणा मानवी की नामांकन के तुरंत बाद गिरफ्ताल, बाद में जमानत मिली
Patna, Bihar:बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की प्रत्याशी वीणा मानवी को नामांकन दाखिल करने के तुरंत बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनकी अधिवक्ता निशा सिंह (पटना हाईकोर्ट) ने बताया कि वीणा मानवी नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर बाहर निकली ही थीं कि पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। इसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। अधिवक्ता निशा सिंह के अनुसार, यह कार्रवाई एक पुराने कंप्लेंट केस के सिलसिले में की गई थी। कोर्ट में पेशी के दौरान दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायालय ने वीणा मानवी को जमानत दे दी। उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी पूरी तरह कंप्लेंट केस के आधार पर हुई थी और अब कोर्ट से उन्हें राहत मिल गई है।0
0
Report
राजस्थान हाईकोर्ट के फैसले पर जसोल ने स्वागत किया, सीमा क्षेत्र अतिक्रमण ध्वस्त होंगे
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर भारत पाक बॉर्डर क्षेत्र में सीमा से 0 से 50 किलोमीटर के दायरे में स्थित धार्मिक स्थलों एवं अन्य निर्माणों को जारी नोटिसों के खिलाफ दायर याचिकाओं को खारिज करने के राजस्थान हाईकोर्ट के निर्णय का पूर्व सांसद मानवेन्द्रसिंह जसोल ने स्वागत किया। उन्होने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ऐसा नही है कि बॉर्डर एरिया में केवल धार्मिक स्थलों पर बल्कि सभी अतिक्रमण पर नोटिस जारी किए गए है। ऐसे में राजस्थान हाईकोर्ट न्यायाधीश ने राष्ट्रीय सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए याचिकाए खारिज की है। जिसकी आवश्यकता भी है क्योकि राष्ट्र से उपर ना कोई धर्म ना कोई मजहब है उन्होने कहा कि वहा पर लम्बे समय से ऐसे अतिक्रमण थे जिनको नोटिस जारी किए जा रहे है। कुछ लोगो द्वारा इन नोटिसों का विरोध करते हुए याचिकाए दायर की थी लेकिन अब तो कोर्ट ने भी सरकार के कार्य पर मोहर लगा दी है। ऐसे में सीमा क्षेत्र में हो रहे अतिक्रमण को ध्वस्त करने की राह आसान हो गई है। सिंह ने कहा कि अतिक्रमण कही पर भी हो वो हटाया जाना चाहिए। ऐसा नही है कि धार्मिक इमारतों को ही नोटिस दिया है एक प्राचीन दरगाह पर आज भी इबादत हो रही है ऐसे में किसी प्रकार का भेदभाव का आरोप पूरी तरह से निराधार है राजस्थान हाईकोर्ट के निर्णय से अब सरकार को काम करने में आसानी होगी और अतिक्रमण को भी ध्वस्त किया जा सकेगा।0
0
Report
Advertisement
हरियाणा में AAP के राज्य अध्यक्ष Sushil Kumar Gupta
Noida, Uttar Pradesh:Sushil Kumar Gupta - State President Aam Aadmi Party Haryana0
0
Report
डीडवाना तालाब में डूबकर 18 वर्षीय रुकसाना की मौत, तहसीलदार ने मर्ग जांच शुरू की
Didwana, Rajasthan:डीडवाना तालाब में डूबकर 18 वर्षीय रुकसाना की मौत की घटना मौलासर थाना क्षेत्र के खीचियाबासनी ग्राम की बन्दाकी ढाणी तालाब में हुई। मृतका पुदीना राम की पुत्री बंजारा समाज से बताई गई है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 10 बजे रुकसाना पास के तालाब पर नहाने और कपड़े धोने गई थी। काफी देर तक लौटने पर परिजनों ने खोज शुरू की। तालाब के किनारे से रुकसाना की चप्पलें, बाल्टी और कपड़े मिले, जबकि उसका शव पानी में तैरता मिला। घटना की सूचना मिलने पर तहसीलदार ओमप्रकाश मेव पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाकर एम्बुलेंस से राजकीय बांगड़ जिला चिकित्सालय भेजवाया। तहसीलदार ने बताया कि कपड़े धोने के दौरान पांव फिसलने और तालाब के नीचे दलदल होने के कारण युवती उसमें फंस गई, जिससे यह हादसा हुआ। हादसे के समय परिवार के अधिकतर लोग शादी समारोह में गए हुए थे।0
0
Report
सवाई माधोपुर के मलारना डूंगर में अवैध बजरी ट्रांसपोर्ट पर सवाल, तबादला सूची के बाद बढ़ोतरी
Sawai Madhopur, Rajasthan:सवाई माधोपुर जिले के मलारना डूंगर थाना क्षेत्र में अवैध बजरी परिवहन को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस अधिकारियों की तबादला सूची जारी होने के बाद क्षेत्र में अवैध बजरी के वाहनों की आवाजाही अचानक बढ़ गई है। आरोप है कि बीती रात अवैध बजरी से भरे डंपर और ट्रैक्टर-ट्रॉलियां बेखौफ होकर रातभर सड़कों पर दौड़ती नजर आई।कई डम्फर पुलिस थाने के सामने से गुजरते दिखाई दिए, जबकि कई ट्रैक्टर-ट्रॉलियां कस्बे की घनी आबादी के बीच होकर दौड़ती रही। जिससे किसी बड़े हादसे का अंदेशा बना रहा। पुलिस कार्रवाई के अभाव में अवैध बजरी परिवहन करने वालों के हौसले बुलंद नजर आये। जिस तरह से पिछले 2 दिन से पुलिस अधिकारियों की तबादला सूची जारी होने के बाद थाना क्षेत्र में अवैध बजरी का परिवहन धड़ल्ले से किया जा रहा है उससे पुलिस की कथित मिलीभगत की आशंका जताई जा रही है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर तबादलों के बाद अवैध बजरी परिवहन में अचानक तेजी क्यों आई? क्या पुलिस इस पर सख्त कार्रवाई करेगी, या फिर अवैध बजरी के वाहन इसी तरह कानून को चुनौती देते रहेंगे?0
0
Report
Advertisement
ताबिश बेग के बारे में जिला सदर में AIMIM लखनऊ की बड़ी खबर
Lucknow, Uttar Pradesh:ताबिश बेग ज़िला सदर, AIMIM लखनऊ0
0
Report
Essel Group के चेयरमैन सुभाष चंद्रा के नंद किशोर गोयनका का निधन, शोकसंतप्त परिवार
Noida, Uttar Pradesh:Essel ग्रुप के चेयरमैन एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सुभाष चंद्रा जी के पूज्य पिताश्री, समाजसेवी श्री नंद किशोर गोयनका जी के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। उनका निधन समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों एवं समस्त शुभचिंतकों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति व संबल प्रदान करें। ॐ शांति。0
0
Report
एस्सेल चैरमैन डॉ. सुभाष चंद्रा के पिता का निधन, हिसार में अंतिम संस्कार
Noida, Uttar Pradesh:एस्सेल ग्रुप चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद्रा के पिता नंद किशोर गोयनका का निधन, 15 जुलाई को हिसार में होगा अंतिम संस्कार मुंबई/हिसार देश के प्रख्यात उद्योगपति एवं एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद्रा के पिता, वरिष्ठ समाजसेवी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समर्पित स्वयंसेवक नंद किशोर गोयनका का सोमवार दोपहर 12:30 बजे मुंबई स्थित उनके निवास पर निधन हो गया। वे 96 वर्ष के थे। उनके निधन से एस्सेल परिवार, सामाजिक संगठनों, वैश्य समाज तथा अग्रोहा धाम से जुड़े हजारों लोगों में शोक की लहर है。 नंद किशोर गोयनका का पार्थिव शरीर वर्तमान में मुंबई स्थित उनके निवास ए रोड, वसंत सागर, मरीन ड्राइवपर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है, जहां परिजन, मित्र एवं शुभचिंतक उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं。 मंगलवार, 14 जुलाई को प्रातः 7 बजे उनका पार्थिव शरीर चार्टर्ड विमान से हरियाणा के पैतृक शहर हिसार लाया जाएगा। हिसार पहुंचने के बाद अंतिम दर्शन के लिए उनकी पार्थिव देह गोयनका हाउस, 166, कृष्णा मंडी, हिसार में रखी जाएगी。 नंद किशोर गोयनका का अंतिम संस्कार 15 जुलाई (बुधवार) प्रातः 11 बजे हिसार में किया जाएगा। उनकी पार्थिव देह अग्रोहा धाम स्थित गोयनका उद्यान में पंचतत्व में विलीन होगी। उल्लेखनीय है कि उनकी धर्मपत्नी का अंतिम संस्कार भी इसी स्थान पर किया गया था। नंद किशोर गोयनका का जन्म 28 सितंबर 1930 को हरियाणा के हिसार में हुआ था। उन्होंने अपना पूरा जीवन सादगी, सेवा, संस्कार और सामाजिक समर्पण के साथ व्यतीत किया। यद्यपि उनका परिवार देश के प्रमुख औद्योगिक घरानों में गिना जाता है, फिर भी उन्होंने स्वयं को व्यवसायिक गतिविधियों से दूर रखते हुए समाज सेवा, राष्ट्र निर्माण और धार्मिक कार्यों के लिए समर्पित रखा। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक निष्ठावान स्वयंसेवक थे और संगठन में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया। सामाजिक समरसता, राष्ट्रहित और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा。 महाराजा अग्रसेन की ऐतिहासिक राजधानी अग्रोहा धाम की स्थापना और उसके विकास में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही। वे अग्रोहा धाम के प्रमुख संस्थापकों में शामिल रहे। उनकी दूरदर्शी सोच के कारण अग्रोहा धाम को राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी एक विशिष्ट पहचान मिली। इसके विस्तार और विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा。 हिसार के सामाजिक, धार्मिक और शैक्षणिक विकास में भी उनका योगदान उल्लेखनीय रहा। वे श्री देवी भवन मंदिर गौशाला ट्रस्ट, हिसार के संरक्षक रहे तथा श्री वैष्णव अग्रसेन गौशाला के अध्यक्ष और संरक्षक रहे। शिक्षा के क्षेत्र में वे फतेहचंद महिला महाविद्यालय के चेयरमैन तथा जीएनजी गोयनका स्कूल, पड़ाव चौक, हिसार के संरक्षक रहे। उन्होंने विशेष रूप से बालिका शिक्षा के प्रसार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए निरंतर कार्य किया。 गोसेवा उनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा रही। उन्होंने गौसंरक्षण और गौसेवा से जुड़े अनेक कार्यों को बढ़ावा दिया तथा विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से इस दिशा में निरंतर योगदान दिया。 वैश्य समाज को संगठित एवं सशक्त बनाने के लिए भी उन्होंने उल्लेखनीय प्रयास किए। समाज में एकता, सहयोग और संगठन की भावना को मजबूत करने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा。 उनके व्यक्तित्व की सबसे बड़ी विशेषता उनकी सादगी, विनम्रता और सहज व्यवहार था। वे समाज के हर वर्ग से आत्मीयता के साथ जुड़े रहे और सेवा को जीवन का सर्वोच्च धर्म मानते थे। उनके निधन से केवल एस्सेल परिवार ही नहीं, बल्कि सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक और वैचारिक जगत ने भी एक ऐसे व्यक्तित्व को खो दिया है, जिन्होंने जीवनभर सेवा, संस्कार और समाजहित को अपना ध्येय बनाया। उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।0
0
Report
Advertisement
प्रयागराज में बमबारी: दबंगों के डर से शहर में दहशत, CCTV से जांच जारी
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज में एक बार फिर से बमबाजी हुई...एक घर को टार्गेट करके दबंगों ने तीन बम फेंके...इलाके में बम बरसने से पूरा इलाका अब दहशत में है.... आशंका जताई जा रही है कि सिर्फ दहशत फैलाने के इरादे से दबंगों ने बम बरसाए...फिलहाल CCTV फुटेज के जरिए पुलिस इन बमबाजों की तलाश में जुटी हुई है...0
0
Report
हरदा के किसान मूँग MSP विरोध: सिर पर मूंग रखकर कलेक्ट्रेट पहुंचे
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:हरदा में भारतीय किसान संघ का ग्रीष्मकालीन मूँग की शत-प्रतिशत समर्थन मूल्य पर खरीद की मांग को लेकर धरना 10वें दिन भी जारी रहा। किसानों ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने सिर पर एक-एक किलो मूँग रखकर कृषि उपज मंडी से कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली। किसानों ने सरकार द्वारा प्रति एकड़ तय की गई 1 क्विंटल 20 किलो मूँग मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराई। सरकार ने समर्थन मूल्य पर प्रति एकड़ केवल 1 क्विंटल 20 किलो मूँग खरीदने की सीमा तय की है। इतनी कम मात्रा ट्रैक्टर में कैसे लाएं। इसी के विरोध में वे एक-एक किलो मूँग पॉलीथिन में भरकर सिर पर रखकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। किसानों ने आरोप लगाया कि उन्हें कलेक्ट्रेट के अंदर भी नहीं जाने दिया। जिले के 40 हजार से अधिक किसानों ने कड़ी धूप में मूँग की फसल तैयार की है। उन्होंने कहा कि प्रति एकड़ उत्पादन 4 से 5 क्विंटल है, लेकिन सरकार ने समर्थन मूल्य पर खरीद की मात्रा बहुत कम तय की है। इससे किसानों को अपनी उपज कम कीमत पर मंडी में बेचनी पड़ रही है और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है。0
0
Report
राम मंदिर घोटाले के नाम पर सियासत गरमा, कांग्रेस ने BJP पर आरोप लगाए
Jagdalpur, Chhattisgarh:राम मंदिर और भगवान श्रीराम की आस्था के नाम पर कथित घोटाले को लेकर सियासत गरमा गई है, कांग्रेस पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं, पार्टी का कहना है कि ट्रस्ट के जरिए अरबों रुपए के गबन का मामला सामने आया है, लेकिन जांच के नाम पर सिर्फ औपचारिकता निभाई जा रही है, उक्त मुद्दे को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मां दंतेश्वरी मंदिर से गोल बाजार चौक तक रैली निकाली इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।0
0
Report
Advertisement
