231001
मझवां सीट से जीतने के बाद भाजपा प्रत्याशी ने कहा जनता ने जातिवाद से बाहर निकालकर किया मतदान
Mirzapur, Uttar Pradesh:मझवां विधानसभा 397 उपचुनाव जीतने के बाद भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी श्रीमती सूची स्मिता मौर्य ने इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के मतदाताओं का आभार व्यक्त किया, साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा जाति धर्म देखकर लोगों को लाभ नहीं देती और लोगों ने भी जातिगत राजनीति को छोड़कर विकास की राजनीति के लिए मतदान किया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दतिया पुलिस के 17 आरक्षक प्रधान आरक्षक बने; एसपी ने बधाई दी
Datia, Madhya Pradesh:दतिया पुलिस के 17 आरक्षक बने प्रधान आरक्षक, एसपी मयूर खंडेलवाल ने लगाई नई रैंक\n\nदतिया। जिला पुलिस बल के 17 आरक्षकों को प्रधान आरक्षक के उच्च पद का कार्यवाहक प्रभार प्रदान किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल ने सभी कर्मचारियों को वर्दी पर प्रधान आरक्षक की रैंक लगाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।\n\nएसपी ने पदोन्नत कर्मचारियों से नई जिम्मेदारियों का निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा, कानून-व्यवस्था बनाए रखना तथा पुलिस की सकारात्मक छवि को मजबूत करना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है।\n\nइस अवसर पर रक्षित निरीक्षक सौरव तिवारी, यातायात प्रभारी निरीक्षक सपना शर्मा सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने पदोन्नत प्रधान आरक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।\n\nदतिया पुलिस परिवार में पदोन्नत हुए सभी कर्मचारियों के लिए यह गौरव और उत्साह का अवसर रहा।0
0
Report
नर्मदापुरम में देर रात लूट: चार बदमाश गिरफ्तार, कार जब्त
Narmadapuram, Madhya Pradesh:नर्मदापुरम में देर रात हाईवे पर फिल्मी अंदाज में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले चार बदमाशों को देहात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कार सवार आरोपियों ने सुनसान सड़क पर बाइक सवारों का पीछा किया, फिर रास्ता रोककर मारपीट की और सोने की चेन लूटकर फरार हो गए थे। वारदात के बाद देहात पुलिस ने जिलेभर में सघन जांच अभियान चलाया और करीब 200 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों तक पहुंचने में सफलता हासिल की। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल की ईको स्पोर्ट्स कार जब्त कर ली है। वहीं, लूटी गई चेन को बेचकर प्राप्त 8 हजार 100 रुपये भी बरामद किए गए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने परमश्री गार्डन के पास इस लूटकांड को अंजाम देना स्वीकार किया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य वारदातों में उनकी संभावित संलिप्तता की भी जांच कर रही है। यह सनसनीखेज वारदात 12 जून की देर रात बुधनी रोड पर हुई थी। बुधनी निवासी व्यापारी नारायण सिंह उर्फ राहुल सिंह राजपूत अपने साथी शैलेन्द्र परिहार और उनकी पत्नी के साथ नर्मदापुरम से लौट रहे थे। तभी परमश्री गार्डन के पास एक ईको स्पोर्ट्स कार संदिग्ध तरीके से उनका पीछा करने लगी। कुछ दूरी पर यश ढाबे के आगे कार सवार बदमाशों ने बाइक के सामने कार अड़ाकर रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने पहले शैलेन्द्र परिहार और उनकी पत्नी के साथ मारपीट की। जब राहुल सिंह बीच-बचाव के लिए पहुंचे तो बदमाशों ने उन पर हमला कर गले से सोने की चेन लूट ली और कार से फरार हो गए। आखिरकार पुलिस ने घटना में इस्तेमाल ईको स्पोर्ट्स कार क्रमांक DL-10-CH-8934 को ट्रेस कर रितिक गोस्वामी, हरिओम गोस्वामी, ओमप्रकाश गोस्वामी और सुदीप गौर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में चारों आरोपियों ने लूट की वारदात कबूल किया।0
0
Report
वाराणसी तहसील बार एसोसिएशन ने SDM कोर्ट के कामकाज का पूर्ण बहिष्कार किया
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी तहसील बार एसोसिएशन का बड़ा फैसला SDM कोर्ट के कामकाज का किया पूर्ण बहिष्कार. SDM नितिन सिंह पर वकीलों से अभद्रता और पद के दुरुपयोग का गंभीर आरोप. वकीलों ने प्रस्ताव पारित कर SDM सदर को गैर-जनपद स्थानांतरित करने की मांग की. SDM के रहते जनता को न्याय मिलना संभव नहीं- तहसील बार एसोसिएशन का आरोप. मंगलवार को चैंबर में वरिष्ठ अधिवक्ता को बाहर निकालने पर भड़का वकीलों का गुस्सा. वकीलों ने प्रशासन से वार्ता का प्रस्ताव ठुकराया, कल जिलाधिकारी को सौंपेंगे मांग पत्र. SDM द्वारा दिए गए न्यायिक आदेशों की हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज से जांच कराने की मांग.0
0
Report
Advertisement
कानपुर में फर्जी मैट्रिमोनियल कॉल सेंटर से करोड़ों की ठगी, 23 युवतियाँ गिरफ्तार
Kanpur, Uttar Pradesh:तीन फर्जी मैट्रिमोनियल कॉल सेंटर का पुलिस ने किया भंडाफोड़ -शादी करवाने का झांसा देकर करोङो की ठगी -कुंवारों को फ़साने का जाल बिछाने वाला 23 युवतियों सहित एक युवक गिरफ्तार -23 युवतियों सहित एक युवक गिरफ्तार ,तीन फरार कानपुर पुलिस ने शादी कराने के नाम पर संगठित साइबर ठगी करने वाले एक फर्जी मैट्रिमोनियल कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के मुख्य आरोपी रंजीश कुमार गौड़ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।जबकि गिरोह तीन अन्य आरोपियो की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।गिरोह आरोपी ऑनलाइन मैट्रिमोनियल सेवाओं की आड़ में देशभर के लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की। दरसल चन्देश नामक व्यक्ति ने पुलिस से शिकायत कर बताया कि कुछ लोगों ने खुद को मैरिज ब्यूरो संचालक बताकर शादी कराने का झांसा दिया और उससे ऑनलाइन माध्यम से लगभग 4 लाख रुपये की ठगी की है ।पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने साइबर थाने में FIR दर्ज कर ली । पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपी "परफेक्ट रिश्ते", "शादी मैच इंडिया" और "शादी मैच" नाम से मैट्रिमोनियल सेवाएं संचालित कर रहे थे। और सोशल मीडिया और मैट्रिमोनियल वेबसाइटों से विवाह योग्य युवकों के मोबाइल नंबर एकत्र किए जाते थे · महिला टेलीकॉलर्स पूर्व निर्धारित स्क्रिप्ट के आधार पर खुद को मैरिज काउंसलर बताकर पीड़ितों से संपर्क करती थीं · इंटरनेट से महिलाओं की तस्वीरें डाउनलोड कर AI और फोटो एडिटिंग टूल्स से आकर्षक प्रोफाइल बनाए जाते थे · टेलीकॉलर्स ही अलग-अलग नंबरों से लड़की बनकर बातचीत करती थीं · रजिस्ट्रेशन, प्रोफाइल निर्माण, मैरिज मैचिंग, सुरक्षा जमा राशि आदि के नाम पर पीड़ितों से पैसे ऐंठे जाते थे गिरोह "PRANK PAYMENT" नामक एप्लिकेशन का उपयोग करता था, जिससे फर्जी भुगतान रसीदें और स्क्रीनशॉट तैयार किए जाते थे। इनमें दिखाया जाता था कि लड़की पक्ष ने भी रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा कर दिया है, जिससे पीड़ित पर भुगतान करने का मनोवैज्ञानिक दबाव बनाया जाता था。 जब कोई पीड़ित साइबर क्राइम पोर्टल या पुलिस में शिकायत दर्ज karata था।तो गिरोह समझौते के लिए संपर्क करता और आंशिक या पूर्ण धनवापसी कर शिकायत वापस लेने का प्रयास करता था। इससे फ्रीज बैंक खातों को पुनः सक्रिय कराया जाता था और ठगी का सिलसिला जारी रहता था。 पुलिस की छापेमारी में बर्रा, कर्रही रोड, गौशाला चौराहा और यशोदा नगर में संचालित कॉल सेंटर शामिल हैं। पुलिस ने 43 कीपैड मोबाइल, 13 एंड्रॉयड फोन, 40 रजिस्टर, 10 एटीएम कार्ड, 8 चेकबुक, 3 डेस्कटॉप कंप्यूटर, 5 क्यूआर कोड, प्रचार पम्पलेट और कई अन्य सामान बरामद किए हैं। 23 टेलीकॉलर्स से पूछताछ की जा रही है。 पुलिस ने गिरोह के कब्जे से 10 बैंक खातों का विवरण मिला है। जिनमें बैंक ऑफ बड़ौदा, यूको बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, इंडियन बैंक, केनरा बैंक और इंडियन ओवरसीज बैंक के खाते शामिल हैं。 छापेमारी के दौरान पुलिस ने गिरोह के रंजीश कुमार गौड़ को गिरफ्तार कर लिया है वही फरार आरोपी अमित, करम पटेल और जागृति की तलाश में पुलिस जुटी है बाइट - रघुवीर लाल (कानपुर पुलिस आयुक्त)0
0
Report
शहीद की विधवा पर सहकर्मी की प्रताड़ना, सांसद ने कार्रवाई की सिफारिश
Chhindwara, Madhya Pradesh:शहीद की पत्नी को सहकर्मी ने किया मानसिक रूप से प्रताड़ित, शिकायत मिलते ही सांसद ने प्रभारी मंत्री, कलेक्टर और विभागीय मंत्री से की कार्रवार की अनुशंसा आईटीआई छिंदवाड़ा का मामला आरोपी कर्मचारी पर विधवा होने को लेकर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप, प्राचार्य पर भी संरक्षण देने का आरोप छिंदवाड़ा जिले से एक संवेदनहीन और मानसिक प्रताड़ना का गंभीर मामला सामने आया है. यहाँ आईटीआई (ITI) संस्थान में पदस्थ एक शहीद की पत्नी को उनके ही कार्यालय के एक वरिष्ठ सहकर्मी द्वारा लंबे समय से प्रताड़ित किया जा रहा है. पीड़िता की गोपनीयता और कानूनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उनका और उनके शहीद पति का नाम उजागर नहीं किया जा रहा है.इस गंभीर मामले की शिकायत मिलते ही क्षेत्र के सांसद माननीय विवेक बंटी साहू जी ने तुरंत कड़ा रुख अपनाया है. सांसद ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जिले के प्रभारी मंत्री और कलेक्टर से सीधे बात की है, साथ ही संबंधित विभागीय मंत्री को पत्र लिखकर आरोपी कर्मचारी के खिलाफ तत्काल व कठोर दंडात्मक कार्रवाई करने की बात कही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले एक शहीद की विधवा हैं. पति की शहादत के बाद मध्य प्रदेश शासन द्वारा उन्हें संवेनशीलता दिखाते हुए आईटीआई छिंदवाड़ा में सहायक ग्रेड-3 के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति दी गई थी, पीड़िता का आरोप है कि उसी कार्यालय में पिछले लगभग 20 वर्षों से पदस्थ सहायक ग्रेड-2 कर्मचारी बी.पी. झारिया द्वारा उनके साथ लगातार अभद्र व्यवहार किया जा रहा है. आरोपी कर्मचारी ने पीड़िता के 'विधवा' होने को लेकर बेहद अभद्र, अशोभनीय और अनर्गल टिप्पणियाँ कीं, जिससे वे लंबे समय से गहरे मानसिक तनाव और प्रताड़ना से गुजर रही हैं. प्राचार्य पर झूठा आश्वासन और आरोपी को बचाने का आरोप पीड़िता ने अपने शिकायती पत्र में बताया कि उन्होंने इस घिनौने व्यवहार की लिखित और मौखिक शिकायत संस्थान के प्राचार्य से कई बार की थी. लेकिन, प्राचार्य महोदय द्वारा मामले पर कोई ठोस कदम उठाने के बजाय हर बार झूठा आश्वासन देकर पीड़िता को भ्रमित किया जाता रहा. प्रशासन की इसी ढील और उदासीनता के कारण आरोपी बी.पी. झारिया के हौसले लगातार बढ़ते चले गए. अन्य महिला सहकर्मियों के साथ भी अभद्रता शिकायती पत्र के अनुसार, आरोपी कर्मचारी का यह व्यवहार केवल शहीद की पत्नी तक ही सीमित नहीं है। इसी जून महीने में आरोपी ने संस्था की एक अन्य महिला प्रशिक्षण अधिकारी पर भी अनर्गल टिप्पणियाँ कीं और उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया. इसके अलावा, पूर्व में एक और महिला प्रशिक्षण अधिकारी के साथ भी आरोपी द्वारा अभद्रता की जा चुकी है. इन सभी मामलों की शिकायतें प्राचार्य तक पहुँचीं, लेकिन आज दिनांक तक आरोपी के विरुद्ध किसी भी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई नहीं की गई. बाइट 1 पीड़िता शहीद जवान की पत्नी बाइट 2 सांसद विवेक बंटी साहू0
0
Report
मोहर्रम गाइडलाइन के बाद मुस्लिम समुदाय के रिएक्शन: हथियार और लाऊडस्पीकर बैन पर चर्चा
Aligarh, Uttar Pradesh:मोहर्रम को लेकर सीएम योगी ने गाइडलाइंस जारी कर दी हैं...कई शहरों में मोहर्रम के दौरान सुरक्षा को लेकर फ्लैग मार्च हुआ है...इस पर आम मुस्लिमों के रिएक्शन चाहिए - सवाल करें कि हथियारों के प्रदर्शन और तेज आवाज वाले डीजे लाउडस्पीकर पर बैन लगा है..क्या कहेंगे...मुस्लिम धर्म गुरुओं और मौलानाओं के रिएक्शन चाहिए - ऊपर वाले सवाल ही करें0
0
Report
Advertisement
देवरिया में लाइसेंसी पिस्टल से 13 वर्षीय बालिका मौत, जांच शुरू
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया के सदर कोतवाली इलाके के मोहन रोड में बीती रात एक घर में गोली चलने से 13 वर्षी बालिका गोपी की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मोहन रोड पर रहने वाले सुशील बरनवाल के घर उनके साले की लड़की गोपी पुत्री विजय बरनवाल उम्र लगभग 13 वर्ष निवासी सादात जनपद गाजीपुर एक दिन पूर्व ही उनके घर पर आई थी। सुशील बरनवाल ने लाइसेंसी पिस्तौल घर में लोड करके रखा था और किसी बाहर चले गए थे। रात करीब 10:00 बजे अचानक घर में गोली चली और 13 वर्षीय मासूम गोपी की मौत हो गई। सीओ सदर ने बताया कि घटना रात 09:48 पर सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि गोली सिर में लगने से उसकी मौत हो गई। मृतका के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। परिजनों ने बताया पिस्टल लोड कर लॉक करके रूम में रखा था, गोली कैसे चली किसी को जानकारी नहीं है। प्रथम दृष्टया मृतका द्वारा लापरवाही से गोली चल जाना प्रतीत हो रहा है। फोरेंसिक टीम ने स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित किए हैं। पिस्टल कब्जे में ली गई है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।0
0
Report
समस्तीपुर में गंगा स्नान श्रद्धालुओं के टेम्पू से सड़क हादसा, 6 से अधिक घायल
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में भीषण सड़क हादसा ,गंगा स्नान कर लौट रहे 15 श्रद्धालु दुर्घटना के शिकार, आधा दर्जन से अधिक घायल ।सभी को अस्पताल में कराया भर्ती । समस्तीपुर में एक भीषण सड़क हादसे में गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा एक टेम्पू दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर मोक्षधाम के समीप हुआ, जहां एक साथ कई वाहनों की टक्कर में टेम्पू सवार करीब 15 लोग सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी लोग बेगूसराय के सिमरिया घाट से गंगा स्नान कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान जितवारपुर मोक्षधाम के पास कई वाहनों की आपस में टक्कर हो गई, जिसकी चपेट में श्रद्धालुओं से भरा टेम्पू भी आ गया। हादसे में टेम्पू पर सवार आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। अन्य यात्रियों को भी हल्की चोटें आने की सूचना है।घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कराया।0
0
Report
नीमकाथाना में पाँच वर्षीय भावेश की तलाश तेज, मेगा सर्च अभियान जारी
Sikar, Rajasthan:जिला सीकर लोकेशन नीमकाथाना 5 वर्षीय बालक के लापता होने का मामला।लापता हुए भावेश का 6 वे दिन भी नहीं लगा कोई सुराग।मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत भी पहुंचे मौके पर।घटनास्थल का लिया जायजा।उन्होंने अधिकारियों से सर्च ऑपरेशन की ली जानकारी तथा आवश्यक दिए दिशा-निर्देश。 भावेश की तलाश में चला रखा है आज मेगा सर्च अभियान। सीकर जिले के नीमकाथाना क्षेत्र में हिंगलाज माता मंदिर से लापता हुए 5 वर्षीय बालक भावेश का छठे दिन भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। आज बालक की तलाश के मेगा सर्च अभियान चलाया जा रहा है।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से सर्च ऑपरेशन की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।भावेश की तलाश के लिए सुबह से मेगा सर्च अभियान चलाया जा रहा है। सर्च ऑपरेशन में पुलिस की विभिन्न टीमें, वन विभाग तथा एसडीआरएफ (SDRF) की टीम ओर ग्रामीण आसपास के जंगल और पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार तलाशी अभियान जारी है।पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत ने बताया कि भावेश की तलाश के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। तकनीकी विश्लेषण (टेक्निकल एनालिसिस) के साथ-साथ आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। जांच में तकनीकी डेटा की भी मदद ली जा रही है।उन्होंने बताया कि बच्चे की तलाश में पूरे सेक्टर की पुलिस तलाश में जुटी हुई है अगर जरूरत पड़ी PHQ हैडक्वाटर डीजीपी से बात कर BSF या NDRF से भी सर्च करवाएंगे।प्रशासन का कहना है कि बालक की तलाश लगातार जारी है और उसे जल्द से जल्द सकुशल ढूंढने के लिए सभी संसाधन लगाए गए हैं।इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश मीणा,पुलिस उपाधीक्षक सुशील मान सहित बड़ी संख्या में पुलिस जाब्ता वन विभाग और SDRF की टीम मौजूद रही。 बाइट पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत0
0
Report
Advertisement
करनाल के युवक सुपमनदीप की अमेरिका में मौत, परिवार के सपने टूटे
Karnal, Haryana:करनाल। अमेरिका में थम गई करनाल के युवक की सांसें, घर के सपनों का सहारा छिना...घर के हालात सुधारने के लिए 18 साल की उम्र में विदेश गया सुपमनदीप, अब उसके शव के लौटने का इंतजार करनाल : जिले के शेखपुरा गांव में मातम पसरा हुआ है। परिवार की उम्मीदों का केंद्र और घर का इकलौता सहारा बने सुमनदीप सिंह की अमेरिका में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महज 20 वर्ष की उम्र में सुपमनदीप इस दुनिया को अलविदा कह गया। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार उसकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है。 बेहतर भविष्य की तलाश में छोड़ा था देश : परिजनों के अनुसार सुमनदीप करीब दो वर्ष पहले बेहतर भविष्य और परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के उद्देश्य से विदेश गया था। पहले वह टूरिस्ट वीजा पर कनाडा पहुंचा, लेकिन वहां अपेक्षित काम नहीं मिलने के कारण उसने डंकी रूट के जरिए अमेरिका का रुख किया। परिवार को उम्मीद थी कि विदेश में मेहनत कर वह घर की तस्वीर बदल देगा और अपने सपनों के साथ-साथ परिवार के सपनों को भी पूरा करेगा。 जमीन बेचकर बेटे को भेजा था विदेश : सुमनदीप के परिजनों ने बताया कि परिवार ने बड़ी उम्मीदों के साथ अपनी जमीन बेचकर उसे विदेश भेजा था। संयुक्त परिवार होने के कारण तीन भाइयों के हिस्से में आई जमीन में से दो एकड़ जमीन बेचकर सुमनदीप के विदेश जाने का खर्च जुटाया गया था। परिवार को विश्वास था कि उनका बेटा मेहनत कर एक दिन घर की तस्वीर बदल देगा। रात को काम पर गया, सुबह नहीं उठा : बताया जा रहा है कि सुमनदीप अमेरिका में नाइट शिफ्ट में काम करता था। घटना वाली रात भी वह ड्यूटी पूरी कर अपने कमरे पर लौटा और आराम करने चला गया। सुबह जब उसके साथ रहने वाले दोस्तों ने उसे जगाने का प्रयास किया तो कमरे का दरवाजा नहीं खुला। काफी देर तक कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर दोस्तों ने अंदर पहुंचकर देखा। तब तक सुमनदीप की हालत गंभीर हो चुकी थी। उसे तुरंत चिकित्सकीय सहायता के लिए ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोस्तों के सूचना ने उजाड़ दिया परिवार : सुमनदीप के साथ करनाल क्षेत्र के ही दो अन्य युवक रहते थे। घटना के बाद सबसे पहले उन्हीं दोस्तों ने परिवार को फोन कर दुखद सूचना दी। जैसे ही घरवालों को बेटे की मौत की खबर मिली, पूरे परिवार पर मानो दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मां, दादा-दादी और परिजन बदहवास हो गए। पहले पिता का साया उठा, अब बेटे का सहारा भी छिना : परिवार के लिए यह सदमा इसलिए भी बड़ा है क्योंकि सुमनदीप के पिता का करीब नौ वर्ष पहले निधन हो चुका था। घर में मां, दादा-दादी और एक विवाहित बहन हैं। ऐसे में सुमनदीप ही परिवार का एकमात्र सहारा था। उसकी कमाई से घर की आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे पटरी पर आने लगी थी, लेकिन अचानक आई इस दुखद खबर ने परिवार की सारी उम्मीदें तोड़ दीं। मातृभूमि पर अंतिम संस्कार की गुहार : परिजनों ने सरकार, सामाजिक संगठनों और विदेशों में बसे भारतीय समुदाय से मदद की अपील की है। उनका कहना है कि अमेरिका से पार्थिव शरीर भारत लाने में भारी खर्च आता है और परिवार आर्थिक रूप से इतनी बड़ी राशि जुटाने में सक्षम नहीं है। परिवार चाहता है कि सुमनदीप का अंतिम संस्कार उसकी मातृभूमि और अपने रीति-रिवाजों के अनुसार गांव में ही किया जाए। इंतजार में टकटकी लगाए बैठा परिवार : शेखपुरा गांव में हर आंख नम है। जिस बेटे को परिवार ने सुनहरे भविष्य के लिए विदेश भेजा था, आज उसी के पार्थिव शरीर के लौटने का इंतजार किया जा रहा है। घर की चौखट पर बैठी मां की आंखें अपने बेटे की एक आखिरी झलक पाने के लिए दरवाजे की ओर टिकी हैं。0
0
Report
श्री कृष्ण गौशाला आश्रम में रामजानकी-राधा-कृष्ण की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न
Dholpur, Rajasthan:श्री कृष्ण गौशाला आश्रम में राम जानकी व राधा-कृष्ण मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा सरमथुरा (धौलपुर) सरमथुरा कस्बे के झिरी रोड स्थित श्री कृष्ण गौशाला आश्रम पर राम जानकी एवं राधा-कृष्ण की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा विधि-विधान से संपन्न हुई। पंडित माता प्रसाद शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान कराया। धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और पूरे आश्रम परिसर में भक्तिमय माहौल रहा। प्राण प्रतिष्ठा के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की। इस अवसर पर आश्रम के सेवादार गोपाल स्वामी, आयोजक परिवार के रामेश्वर दयाल सोनी, डॉक्टर संतोष कुमार सोनी, विष्णु सोनी सहित अन्य भक्तगण उपस्थित रहे।0
0
Report
हरियाणवी सिनेमा का भविष्य उज्ज्वल: मासूम शर्मा ने दिया धूम मचाने वाला बयान
Jhajjar, Haryana:हरियाणवी कलाकार मासूम शर्मा ने कहा कि आज हरियाणवी सिनेमा और म्यूजिक इंडस्ट्री बेहतरीन दिशा में आगे बढ़ रहे हैं और इसका भविष्य काफी उज्ज्वल दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि समय के साथ बड़ा बदलाव आया है। एक दौर था जब शादी समारोहों और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में हरियाणवी गीत सुनाई नहीं देते थे, लेकिन आज प्रदेश में शायद ही कोई ऐसा कार्यक्रम हो जहां हरियाणवी गानों की धूम न हो। झज्जर जिले के बादली हलके के गांव मुनीमपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देने पहुंचे मासूम शर्मा ने मीडिया से बातचीत के दौरान हरियाणवी संगीत और सिनेमा के बढ़ते प्रभाव पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि हरियाणा की म्यूजिक इंडस्ट्री ने देशभर में अपनी अलग पहचान बनाई है और कलाकारों की मेहनत का ही परिणाम है कि आज हरियाणवी गीतों को व्यापक लोकप्रियता मिल रही है। मासूम शर्मा ने कहा कि हरियाणा में कोई भी कलाकार ऐसा नहीं है जिसने बिना संघर्ष और मेहनत के सफलता हासिल की हो। सभी कलाकारों ने पूरी लगन और सिद्धत के साथ काम किया है, जिसका सकारात्मक परिणाम आज पूरे प्रदेश के सामने है। उन्होंने कहा कि हरियाणवी कलाकार लगातार नए प्रयोग कर रहे हैं, जिससे इंडस्ट्री का दायरा भी बढ़ रहा है। इस दौरान उन्होंने हरियाणा सरकार की नीतियों की भी सराहना की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को खुशमिजाज व्यक्तित्व बताते हुए कहा कि उनमें हरियाणा के लिए कुछ बेहतर करने की सच्ची इच्छा दिखाई देती है। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ की कार्यशैली की भी उन्होंने प्रशंसा की। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में हरियाणवी सिनेमा और संगीत उद्योग नई ऊंचाइयों को छुएगा तथा राष्ट्रीय स्तर पर अपनी और मजबूत पहचान स्थापित करेगा।0
0
Report
Advertisement
राजद ने बिहार भर में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के विरोध में धरना दिया
Sheikhpura, Bihar:राजद का राज्यव्यापी जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना के तहत शेखपुरा में भी एक दिवसीय धरना दिया गया। शेखपुरा समाहरणालय के मुख्य द्वार पर आयोजित एक दिवसीय धरना राजद के पूर्व विधायक विजय सम्राट की अगुआई में धरना दिया गया। राष्ट्रीय जनता दल द्वारा महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के विरोध में जिलास्तरीय धरना प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर राजद विधायक विजय सम्राट ने कहा कि धरना का मूल उदेश्य पूरे बिहार में कमर तोड़ महंगाई के खिलाफ, भ्रष्टाचार के खिलाफ, अपराध के खिलाफ, बेरोजगारी के खिलाफ, बहरी और गूंगी सरकार कों अवगत कराने के लिये राज्य व्यापी धरना प्रदर्शन किया जा रहा हैं।0
0
Report
महँगाई, भ्रष्टाचार और शिक्षा के मुद्दे पर आरजेडी का धरना; अभय कुशवाहा मौजूद
Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:बढ़ती महंगाई ,भ्रष्टाचार और शिक्षा की बदहाली समेत अन्य मुद्दों को लेकर आरजेडी की औरंगाबाद जिला इकाई की तरफ से आज जिला मुख्यालय पर धरना दिया गया जिसमे सांसद अभय कुशवाहा भी मौजूद रहे।धरनार्थियों ने राज्य सरकार को हर मोर्चे पर जहां विफल बताया वहीं केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।सांसद ने कहा कि एनडीए सरकार से सिर्फ बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश की जनता तबाह और परेशान है。0
0
Report
कैमूर में राजद का धरना: बेरोजगारी और अधूरी परियोजनाओं पर सख्त हमला
Khajuria Khurd, Bihar:मुकुल जायसवाल स्लग - भभुआ में राजद का धरना, कैमूर की उपेक्षा और अपराध पर घेरा मेडिकल कॉलेज, बेरोजगारी और अधूरी परियोजनाओं को लेकर एनडीए सरकार पर बरसे कार्यकर्ता; आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी। वियो - राष्ट्रीय जनता दल (राजद) कैमूर के तत्वावधान में जिला मुख्यालय स्थित लिच्छवी भवन के समीप एक दिवसीय विशाल धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। धरने के माध्यम से राजद नेताओं ने सूबे की एनडीए सरकार पर महंगाई, बेरोजगारी, ध्वस्त कानून-व्यवस्था, पेपर लीक, भ्रष्टाचार और कैमूर जिले की लगातार हो रही उपेक्षा के खिलाफ जमकर हमला बोला। धरने की अध्यक्षता करते हुए राजद जिलाध्यक्ष अकलू राम ने कहा कि सरकार सुशासन के बड़े-बड़े दावे कर रही है, लेकिन जमीनी हकीकत इसके उलट है। लगभग 16 लाख की आबादी वाले कैमूर जिले में आज तक मेडिकल कॉलेज की स्थापना नहीं हो सकी, जिससे मरीजों को वाराणसी या पटना रेफर होना पड़ता है। उन्होंने आरोप लगाया कि रोजगार के अभाव में युवा पलायन कर रहे हैं और विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ माँ मुंडेश्वरी धाम का विकास भी उपेक्षित है। नेताओं ने कहा कि सीमावर्ती जिला होने के कारण यहां शराब की तस्करी और अपराध चरम पर है, जिससे आम जनता में भय का माहौल है। वहीं, इंद्रपुरी जलाशय जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाएं वर्षों से अधूरी पड़ी हैं, जिससे किसानों को सिंचाई संकट का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके पर जिला प्रधान महासचिव भोला नाथ सिंह, पूर्व मंत्री बृजकिशोर बिंद, पूर्व प्रत्याशी बिरेंद्र कुशवाहा, अजीत सिंह, आशिफ मुन्ना खां, डॉ. पुनीत सिंह, सिद्धेश्वर कुशवाहा, सचिदानंद यादव सहित भारी संख्या में नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। राजद ने स्पष्ट किया कि कैमूर के विकास और जनता के हक के लिए यह लोकतांत्रिक संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।0
0
Report
Advertisement
