231001
सभी मतदान केन्द्रो पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के दौरान बोले अपर पुलिस अधीक्षक नितेश सिंह
Mirzapur, Uttar Pradesh:यूपी चुनाव हेतु आज मिर्जापुर के मझवा विधानसभा में सुबह से मतदान जारी है कल 422 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिसमें त्रिस्तरी सुरक्षा व्यवस्था लगाई गई है बूथ संख्या 416 पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक ने मीडिया से बातचीत में बताया कि विधानसभा क्षेत्र में 137 बूथ संवेदनशील है परंतु मतदाताओं को डरने की जरूरत नहीं वह निर्भीक होकर मतदान करें0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
घर में घुसा अजगर, ग्रामीणों में मचा हड़कंप,वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अजगर को पकड़ा
Deoria, Uttar Pradesh:गौरीबाजार थाना क्षेत्र के हरीरामपुर गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गांव निवासी नित्यानंद सिंह के घर में अचानक एक अजगर घुस गया। घर में अजगर दिखाई देने से परिजन और ग्रामीण भयभीत हो गए। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी सतर्कता के साथ अजगर को पकड़ लिया। अजगर के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।0
0
Report
संत कबीर नगर में बीबीजी राम योजना की फर्जी हाजिरी का बड़ा मामला
Uska Khurd, Uttar Pradesh:संत कबीर नगर में बीबीजी राम योजना में फर्जीवाड़ा सामने आया है। जिले के पांच ब्लॉकों के बारह ग्राम पंचायतों में श्रमिकों की फर्जी हाजिरी और फर्जी फ़ोटो ग्राफ लगाकर काम कराने की अनियमितता पाई गई है। मामला सामने आने के बाद सीडीओ ने ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सेवक सहित चौबीस लोगों के खिलाफ कार्यवाई के सख्त निर्देश दिए हैं। जिले में यह फर्जीवाड़ा एमआईएस रिपोर्ट की समीक्षा के दौरान सामने आया है। 30 अक्टूबर को ग्राम विकास आयुक्त ने वीबी राम जी योजना की समीक्षा की थी। इसमें यह पाया गया कि जिले के बघौली ब्लॉक की 6, मेंहदावल की एक , सांथा ब्लॉक की तीन, नाथनगर की एक और सेमरियावां ब्लॉक की एक ग्राम पंचायत में 17 कार्यों के 37 मस्टर रोल पर एनएमएमएस एप पर श्रमिकों का अपलोड फोटा डुप्लीकेट दिख रहा है। इसके साथ ही मस्टर रोल पर श्रमिकों की हाजिरी भी फर्जी दर्ज की गई थी। समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि इन ग्राम पंचायतों में फर्जी हाजिरी लगाकर बीबी राम जी योजना में अनियमितता का बड़ा खेल खेला जा रहा था। योजना में बरती जा रही इस अनियमितता को लेकर ग्राम्य विकास आयुक्त ने सीडीओ को कार्यवाई के निर्देश दिए थे। अब मामले में कार्यवाई करते हुए सीडीओ ने मनरेगा उपायुक्त को इन ग्राम पंचायतों के सचिव, रोजगार सेवक और मेट सहित 24 लोगों के खिलाफ एक्शन लेने को कहा है। अब इस फर्जीवाड़े में शामिल सचिवों के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि और रोजगार सेवकों के खिलाफ सेवा से बर्खास्तगी की तलवार लटकी है। कार्यवाई को लेकर जिम्मेदारों में हड़कंप मचा है।0
0
Report
सोनभद्र की तीन सड़कों के लिए 125 करोड़ से उद्योग-व्यापार में नई गति
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने और औद्योगिक विकास को नई गति देने के लिए योगी सरकार ने खजाना खोल दिया है। जिले की तीन महत्वपूर्ण सड़कों के कायाकल्प के लिए 125 करोड़ 25 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत कर जारी की गई है। इसमें चोपन-कोटा-कोन-खरौंधी मार्ग से लेकर आरएस रोड-कोदरा टोला मार्ग और वाराणसी-शक्तिनगर स्टेट हाईवे शामिल हैं। इन सड़कों के मजबूत और बेहतर होने से न सिर्फ औद्योगिक इकाइयों तक पहुंच आसान होगी, बल्कि व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही आम लोगों को भी जर्जर सड़कों और आवागमन की परेशानियों से राहत मिलने की उम्मीद है। दरअसल, औद्योगिक लॉजिस्टिक योजना के तहत शासन ने सोनभद्र की तीन प्रमुख सड़कों के सुदृढ़ीकरण और सतह सुधार के लिए यह बड़ी धनराशि जारी की है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के अनुसार, इन परियोजनाओं का उद्देश्य औद्योगिक क्षेत्रों तक बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध कराना है, जिससे भारी वाहनों की आवाजाही सुगम हो और माल तथा कच्चे माल की ढुलाई में लगने वाला समय और खर्च कम हो सके。 पहली परियोजना में चोपन-कोटा-कोन-खरौंधी मार्ग के 15.84 किलोमीटर हिस्से का सुदृढ़ीकरण कराया जाएगा। इस पर 41 करोड़ 56 लाख 3 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं, आरएस रोड से कोदरा टोला तक 12 किलोमीटर 150 मीटर सड़क के सुधार के लिए 25 करोड़ 83 लाख 76 हजार रुपये की स्वीकृति मिली है। इन दोनों परियोजनाओं के लिए जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराने की तैयारी है。 वहीं, जिले के प्रमुख वाराणसी-शक्तिनगर स्टेट हाईवे-5ए को भी बेहतर बनाने की योजना तैयार की गई है। इस मार्ग पर 166.130 किलोमीटर से 184.417 किलोमीटर तक कुल 18.287 किलोमीटर हिस्से का सुदृढ़ीकरण और सतह सुधार कराया जाएगा। इसके लिए 57 करोड़ 85 लाख 10 हजार रुपये जारी किए गए हैं। यह सड़क औद्योगिक गतिविधियों और भारी वाहनों के आवागमन के लिहाज से बेहद अहम है। ऐसे में इसके बेहतर होने से उद्योगों के साथ-साथ स्थानीय व्यापार और आम नागरिकों को भी बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। कुल मिलाकर, सोनभद्र की तीन प्रमुख सड़कों पर होने वाला यह निवेश जिले के विकास को नई दिशा देने वाला कदम माना जा रहा है। बेहतर सड़कें होंगी तो उद्योगों को विस्तार मिलेगा, व्यापार को गति मिलेगी और आम लोगों کا سفر भी आसान होगा। अब इन परियोजनाओं के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी होने और निर्माण कार्य धरातल पर शुरू होने का इंतजार है。0
0
Report
Advertisement
आजम खान के समर्थन में सैकड़ों युवाओं का कुशीनगर में प्रदर्शन
Kushinagar, Uttar Pradesh:कुशीनगर - सपा नेता आजम खान के समर्थन में सैकड़ों मुस्लिम समाज के युवा - बार-बार जेल भेजने और प्रताड़ित करने का सरकार पर लगाया आरोप - कैदी के भेष में नजर आए प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिला पंचायत सदस्य डॉ. इरफान - सैकड़ों युवाओं ने पैदल मार्च कर डीएम कार्यालय पहुंचकर किया प्रदर्शन - राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर आजम खान के समर्थन में उठाई आवाज - पडरौना रविंद्र नगर में अनोखे प्रदर्शन की हो रही चर्चा0
0
Report
पौड़ी लकड़ी टाल पर कमी, दाह संस्कार प्रभावित; जल्द टिन शेड से समाधान
Olakamanda, Uttarakhand:पौड़ी。 स्लग- पौड़ी के लकड़ी की कमी से अंतिम संस्कार में परेशानी。 पौड़ी शहर के लकड़ी टाल में आए दिन लकड़ी की कमी होने से अंतिम संस्कार करने में स्थानीय लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। पौड़ी शहर के अलावा आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी इसी लकड़ी की टाल पर निर्भर है। ऐसे में दाह संस्कार के लिए पहुंच रहे लोगों को टाल पर लकड़ी उपलब्ध न होने के चलते परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लंबे समय से बनी यह समस्या स्थानीय लोगों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। स्थिति यह है कि अंतिम संस्कार के समय लकड़ी की पर्याप्त उपलब्धता नहीं होने से लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ता है। वहीं पूरे मामले को लेकर जिलाधिकारी ने आमजन से जुड़ी इस समस्या के जल्द समाधान का भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा कि आपातकालीन स्थिति में लकड़ी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जाएंगे, ताकि अंतिम संस्कार के दौरान लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। साथ ही उन्होंने बताया कि इससे पहले भी यह समस्या उनके संज्ञान में आई थी। जानकारी में सामने आया था कि लकड़ी टाल में पर्याप्त टिन शेड नहीं होने के कारण बारिश के दौरान लकड़ियां भीग जाती हैं। इसी वजह से लकड़ी की आपूर्ति भी सीमित रखी जाती थी। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए टाल में टिन शेड निर्माण हेतु धनराशि स्वीकृत कर दी गई है। जल्द ही टिन शेड का निर्माण कराया जाएगा, जिससे लकड़ियों को बारिश और नमी से बचाया जा सकेगा और उनका लंबे समय तक सुरक्षित भंडारण संभव हो पाएगा。0
0
Report
जगदलपुर के गोलबाजार में दीपा सागर मौत के बाद परिजनों ने दुकान घेराव किया
Jagdalpur, Chhattisgarh:एंकर – जगदलपुर के गोलबाजार स्थित पूर्व विधायक संतोष बाफना के प्रतिष्ठान के सामने मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ। मृतका दीपा सागर के परिजनों और बड़ी संख्या में वार्डवासियों ने दुकान का घेराव कर गमलों में तोड़फोड़ की और शटर पर पत्थरबाजी की। स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। दरअसल, सोमवार सुबह दुकान की छत पर सेल्स गर्ल दीपा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
तेंदूखेड़ा में लोकतंत्र बचाओ गोष्ठी: कांग्रेस पर आरोप, विदेशी फंडिंग की साजिश का दावा
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान के तहत प्रबुद्ध जन गोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में एमपी वेयरहाउसिंग चेयरमैन संजय नागायच ने कांग्रेस और विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए देश में भ्रम और अराजकता फैलाने का आरोप लगाया। तेंदूखेड़ा में आयोजित इस गोष्ठी में स्थानीय विधायक और भाजपा जिलाध्यक्ष सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। मीडिया से बात करते हुए संजय नागायच ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर देश और समाज के खिलाफ अराजकता फैलाने की छूट किसी को नहीं दी जा सकती। उन्होंने आरोप लगाया कि विदेशी फंडिंग और असामाजिक तत्वों के जरिए देश का माहौल बिगाड़ने की साजिश रची जा रही है। बही राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा अगर कांग्रेस को वोट चोरी का शक है, तो राहुल गांधी सांसद पद से इस्तीफा दें और अपनी राज्य सरकारों को दोबारा चुनाव में उतारें। कर्नाटक एमएलसी चुनाव में बैलेट पेपर से भी जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है। नागायच ने जनता से अपील की कि वे ऐसे विघटनकारी प्रयासों को पहचानें और लोकतंत्र की मजबूती के लिए एकजुट रहें। बाइट संजय नागायच, अध्यक्ष, एमपी वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन बाइट मुलायम सिंह पटेल (विधायक तेंदूखेड़ा)0
0
Report
7 हजार रिश्वत मांगने पर अमीन गिरफ्तार: निगरानी विभाग ने कार्रवाई की
Gaya, Bihar:7 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ अमीन गिरफ्तार, आवेदक के शिकायत पर निगरानी विभाग ने की कार्रवाई। सुशाशन की सरकार में जँहा सरकार लोगो की समस्याओं के निदान के लिए लगातार दिशा निर्देश जारी कर रही है। लेकिन सरकारी कर्मियों सरकार के दिशा निर्देश के ताख पर रखकर अवैध वसूली करने में कोई भी कसर नही छोड़ रहे है। ऐसे कर्मियों पर निगरानी विभाग भी पूरी तरह से मुस्तैद है और ऐसे भ्रष्ट कर्मियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। ऐसा ही एक ताज मामला सामने आया है जँहा जमीन की मापी के लिए रोहित कुमार ने आवेदन दिया था और उस आवेदन के आधार पर जमीन की मापी के रिपोर्ट देने के लिए 7 हजार रुपये रिश्वत की माँग की गई थी। रिश्वत की माँग पर आवेदक रोहित कुमार ने इसकी शिकायत निगरानी विभाग में कर दी और निगरानी विभाग के अनुसार तय समय व स्थान पर आवेदक और निगरानी की टीम मौके पर पहुँचल गई। तब वहाँ अमीन पहुँच और सात हजार रुपये आवेदक के द्वारा दिया गया और रुपये लेते ही रंगेहाथ निगरानी की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। वंही इस मामले को लेकर निगरानी विभाग के डीएसपी वसीम फिरोज ने बताया कि रोहित कुमार ने अपनी जमीन की मापी के लिए आवेदन दिया था। मापी रिपोर्ट उपलब्ध कराने के बदले उनसे 7 हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी। इसके बाद रोहित कुमार ने निगरानी विभाग से शिकायत की। शिकायत के आधार पर निगरानी टीम ने कार्रवाई करते हुए गया में एपीआर मॉल के समीप दोनों आरोपियों को 7 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अभिषेक कुमार और दीपू कुमार के रूप में पहचान किया गया है। फिलहाल निगरानी विभाग की टीम मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है。0
0
Report
चिराग पासवान ने कांग्रेस पर विदेशी ताकतों से सत्ता पाने का बड़ा हमला किया
Hajipur, Bihar:खबर वैशाली से है जहाँ जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति(दिशा) की बैठक में भाग लेने पहुंचे हाजीपुर सांसद और केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया है कि कांग्रेस और राहुल गांधी विदेशी ताकतों के सहारे सत्ता हासिल करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यह वो सोच है,जो विदेशी ताकतों को बल देने का काम करती है। यह वही सोच है जिसके माध्यम से कांग्रेस और राहुल गांधी स्वयं अपनी खोई हुई ज़मीन हासिल करना चाहते हैं। चिराग पासवान ने आगे कहा कि अगर आज वे प्रधानमंत्री पर विदेशी ताकतों के बल पर प्रधानमंत्री बनने का आरोप लगा रहे हैं तो उन्हें यह स्पष्ट करना चाहिए कि उनके परिवार के सदस्यों ने ऐसे संगठनों से मुलाकात क्यों की जो दुनिया भर में सरकारों को अस्थिर करने के लिए जाने जाते हैं इसलिए स्पष्टीकरण उनकी तरफ से भी आना चाहिए कि क्यों उनके परिवार के सदस्यों ने एक ऐसे संगठन से मुलाकात की। चिराग ने कहा कि यदि इन्हें जनता की समस्याओं—जैसे सड़क, बिजली, पानी और रोजगार—की असल चिंता होती तो वह उन मुद्दों पर सरकार को घेरते। लेकिन इनका एकमात्र मकसद किसी तरह सत्ता हासिल करना है जो स्वस्थ लोकतंत्र के लिए बिल्कुल ठीक नहीं है। बतादे कि इस बैठक में वैशाली सांसद वीणा देवी के अलावा सभी विधायक और दोनो मंत्री भी मौजूद रहे जिनकी उपस्थिती में दो घण्टे तक बैठक चली जिसमें कई निर्णय भी लिए गए।0
0
Report
Advertisement
NC की अंदरूनी कलह पर BJP का हमला, डिप्टी CM का पलटवार
Jammu, जम्मू-कश्मीर में NC की अंदरूनी कलह पर BJP का हमला, डिप्टी CM का पलटवार जम्मू-कश्मीर की सियासत में इन दिनों नेशनल कॉन्फ्रेंस के भीतर सबकुछ ठीक नहीं होने के संकेत मिल रहे हैं। पार्टी के कुछ विधायकों की नाराजगी और सांसद आग़ा सैयद रुहुल्लाह के इस्तीफे ने सियासी हलचल तेज कर दी है। इसी मुद्दे पर बीजेपी नेशनल कॉन्फ्रेंस को घेरने में जुट गई है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री रविंदर रैना ने सीधे तौर पर NC पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी के विधायकों की बगावत और आग़ा रुहुल्लाह का इस्तीफा नेशनल कॉन्फ्रेंस की अंदरूनी कमजोरी और आपसी टकराव को उजागर करता है। रैना ने इसे पार्टी के भीतर बढ़ती खींचतान का संकेत बताया वहीं, दूसरी तरफ जम्मू पहुंचे मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने निर्माणाधीन नए विधानसभा परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी भी मौजूद रहे। निरीक्षण के बाद जब उनसे आग़ा रुहुल्लाह के इस्तीफे और विधायकों की नाराजगी को लेकर सवाल हुआ तो उन्होंने बीजेपी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस कैडर आधारित पार्टी है और किसी एक नेता के फैसले से पार्टी पर कोई फर्क नहीं पड़ता ऑपरेशन लोटस को लेकर भी सुरिंदर चौधरी ने बीजेपी पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में कोई ऑपरेशन लोटस नहीं चल रहा और कमल का अब कोई वजूद नहीं है इस तरह एक तरफ बीजेपी NC की अंदरूनी कलह को पार्टी की कमजोरी बता रही है, तो दूसरी तरफ डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी इसे बेबुनियाद बताते हुए पार्टी की मजबूती का दावा कर रहे हैं। अब सवाल यही है कि क्या नेशनल कॉन्फ्रेंस अपनी अंदरूनी नाराजगी को बातचीत से खत्म कर पाएगी या फिर आने वाले दिनों में जम्मू-कश्मीर की सियासत में यह खींचतान और तेज होगी? साहिल केरनी ज़ी मीडिया जम्मू0
0
Report
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव आज यूनियन हाल से शुरू—फाइनल स्पीच में तेज़ प्रचार
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव की आज यूनियन हाल की ऐतिहासिक इमारत से की जा रही है फाइनल स्पीच, स्टूडेंट की फाइनल स्पीच में हजारों की तादात में पहुंचे छात्र-छात्राएं, 5 तारीख को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए होना है मतदान, छात्र संघ चुनाव से 2 दिन पहले यूनियन हाल की ऐतिहासिक बिल्डिंग से दी जा रही स्पीच, छात्र संघ अध्यक्ष उपाध्यक्ष और सचिव पद के दवादारों द्वारा छात्रों को अपने पक्ष में ले मतदान के लिए दी जा रही स्पीच, 8 वर्षों के बाद अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में होने जा रहा है छात्र संघ चुनाव,0
0
Report
हमीरपुर में बैंक से 70 हजार रुपये छीने गए, टप्पेबाज पकड़ा गया
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर : बैंक से रुपये निकालकर जा रहे अधेड़ से 70 हजार रुपये की टप्पेबाजी, इंडियन बैंक से 70 हजार रुपये निकालकर बैग में रखकर जा रहे अधेड़ को टप्पेबाज ने बनाया निशाना, रुपए से भरा बैग छीनकर मौके से भागा था टप्पेबाज, शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने दौड़ाकर टप्पेबाज को पकड़ा, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छीने गए 70 हजार रुपये किए बरामद, दिनदहाड़े बैंक के पास हुई वारदात से इलाके में मचा हड़कंप, मामला राठ कोतवाली क्षेत्र में इंडियन बैंक के पास का।0
0
Report
Advertisement
बहराइच के मेले में जलपरी शो के कारण बड़ा हादसा, कई घायल
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी खबर, खबर का हुआ बड़ा असर, दादा मियाँ की मज़ार पर चल रहे मेले में हुए हादसे का मामला, मेले में बिना अनुमति चल रहे जलपरी के शो के दौरान काँच का एक्वेरियम फटने से 4 बच्चों समेत कई लोग घायल, थाना फखरपुर में आयोजकों समेत 7 नामजद लोगों पर दर्ज हुआ केस, शान बाबू,फय्याज,राहुल कुमार पटेल,शादाब,नदीम अहमद,रिजवान खां और वाजिद अली पर गम्भीर धाराओं में दर्ज हुआ केस, 4 आरोपी गिरफ्तार, बाकी फरार, पुलिस जांच में जुटी, थाना फखर पुर इलाके का मामला, बिना अनुमति के मेले में लगाया गया था जलपरी शो, व झूला0
0
Report
हमीरपुर: दिव्यांग पर चाकू-हथियार से हमला, गिरफ्तारी की मांग जिला प्रशासन तक पहुंची
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर :- आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दिव्यांग ने डीएम से की शिकायत, खेत बुवाई के लिए रुपये देने के बाद भी खेत न बोने पर हुआ था विवाद, आरोपियों ने दिव्यांग पर चाकू व लोहे की राड से हमला कर किया था घायल, दिव्यांग पीड़ित ने खेत बुआने के पहले कर चुका था ऑनलाइन और नगद भुगतान, दिव्यांग द्वारा खेत जुताई के लिए दिये गए रुपये मांगने और झूठी गवाही देने से मना करने पर दबंगों ने की थी मारपीट, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया था मुकदमा, आरोपियों पर पीड़ित परिवार को झूठे मुकदमे में फसाने की धमकी देने का आरोप, दिव्यांग परिवार सहित डीएम कार्यालय पहुंच आरोपियों की गिरफ्तारी की लगाई गुहार, सदर कोतवाली क्षेत्र के शीतलपुर गांव का मामला。0
0
Report
देवरिया पुलिस ने 268 मोबाइल लौटाकर दिवाली से पहले लोगों को राहत दी
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया पुलिस ने लोगों को बड़ी राहत देते हुए गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस लौटाए。 मोबाइल रिकवरी टीम, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में अलग-अलग कंपनियों के कुल 268 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत 55 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है。 पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर ने बताया कि बरामद मोबाइल फोन अलग-अलग स्थानों पर गुम हुए थे। कुछ लोगों के मोबाइल रास्ते में गिर गए थे, जबकि कुछ लोग वाहन या अन्य स्थानों पर फोन भूल गए थे। पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता और सर्विलांस के माध्यम से इन मोबाइलों को बरामद कर उनके मालिकों तक पहुंचाया。 बरामद मोबाइलों में रियलमी के 60, वीवो के 50, ओप्पो के 50, रेडमी के 42, सैमसंग के 18, मोटोरोला के 15, टेक्नो के 12, वनप्लस के 9, इंफिनिक्स के 6, इंटेक्स के 5 और ऑनर का एक मोबाइल शामिल है。 मोबाइल वापस मिलने से लोगों को बड़ी राहत मिली है। इनमें देवरिया के अलावा अन्य जनपदों के लोग भी शामिल हैं, जिनके मोबाइल फोन देवरिया में गुम हुए थे。 दिवाली से पहले मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।0
0
Report
Advertisement
