Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Mirzapur231001

विंध्याचल वृद्ध आश्रम से डीएम कार्यालय पहुंचे 'बुजुर्गों ने प्रताड़ित करने का आरोप लगाया'

Dec 27, 2024 07:19:54
Mirzapur, Uttar Pradesh

मिर्जापुर जनपद के विंध्याचल थाना क्षेत्र में पटेगारा नाला के समीप बने वृद्ध आश्रम में इन दोनों विवाद चर्चा का विषय बना हुआ है अभी कुछ दिन पहले हुए विवाद के बाद डीएम के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी में वृद्ध आश्रम का निरीक्षण किया था परंतु न्याय न मिलने से नाराज रहने वाले कुछ लोगों ने आज डीएम कार्यालय पर पहुंचकर ज्ञापन सोपा है

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KAKapil Agarwal
Mar 18, 2026 17:31:21
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग आगरा में रिश्वतखोरी का बड़ा मामला सामने आया है कारगिल युद्ध लड़ चुके पूर्व सैनिक से 20 लाख की मांग का आरोप जमीन कब्जे के केस से नाम हटाने के लिए मांगे गए पैसे 4 लोगों के नाम हटाने के बदले 5-5 लाख प्रति व्यक्ति की डिमांड पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर से की सीधी शिकायत रिश्वत मांगنے की बातचीत का वीडियो भी सौंपा गया वीडियो में एसआई डीसीपी का नाम लेकर दबाव बनाता दिखा *वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल* रुपये न देने पर केस में फंसाने की धमकी देने का आरोप कई बार बुलाकर और फोन पर भी पैसे का दबाव बनाया गया मामला इरादतनगर थाने का, SI मानवेन्द्र गंगवार कर रहे थे जांच प्रारम्भिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर एसआई सस्पेंड पुलिस कमिश्नर ने जीरो टॉलरेंस दिखाते हुए आगे की जांच एसीपी को सौंपी
0
comment0
Report
DRDamodar Raigar
Mar 18, 2026 17:31:01
Jaipur, Rajasthan:जयपुर एंकर- केंद्रीय कपड़ा मंत्रालय की ओर जयपुर में टेक्सटाइल एक्सपोर्ट फैसिलिटेशन सेंटर खोला गया है, आज उद्घाटन हैHANDिक्राफ्ट डेवलपमेंट कमिश्नर अमृत राज ने किया, इस अवसर पर एडिशनल कमिश्नर ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन जुगल किशोर मीना, गारमेंट एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान के अध्यक्ष रक्षित पोद्दार, महासचिव अमित माहेश्वरी, फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन के संयोजक ज्ञान प्रकाश मित्तल, EPCH नॉर्थ वेस्ट रीजन के संयोजक गिरीश अग्रवाल के साथ प्रदेश के टेक्सटाइल, गारमेंट मैनुफैक्चरर्स और एक्सपोर्टर्स शामिल हुए। खास बात है कि केंद्र सरकार के टेक्सटाइल मंत्रालय की ओर से देशभर के 6 शहरों में टेक्सटाइल एक्सपोर्ट फैसिलिटेशन सेंटर खोले गए हैं, इनमें जयपुर भी अब शामिल हो गया है। इस TEFC के माध्यम से प्रदेश के गारमेंट और टेक्सटाइल निर्माता और निर्यातकों को अंतरराष्ट्रीय बाजार के नियमों, दूसरे देशों के साथ भारत सरकार के समझौतों और सरकार की निर्यात प्रोत्साहन योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। बाइट- अमृत राज, डेवलपमेंट कमिश्नर , टेक्सटाइल मंत्रालय बाइट- डॉ केएस मुरलीधर, ज्वाइंट डायरेक्टर, टेक्सटाइल कमेटी
0
comment0
Report
JCJitendra Chaudhary
Mar 18, 2026 17:30:43
Begusarai, Bihar:बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। सभी घायलों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल सभी घायलों का इलाज बेगूसराय के सदर अस्पताल में चल रहा है। दरअसल मामला बलिया थाना क्षेत्र के बड़ी बलिया गांव का है। जहां देर शाम खाना बनाने के दौरान अचानक गैस सिलेंडर में जोरदार ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में एक ही परिवार के पांच लोग बुरी तरह झुलस गए। घायलों में दो बच्चे, एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं। घायलों की पहचान अमर कुमार, नंदनी कुमारी, वंदना कुमारी, मुकेश कुमार और मुकेश की पत्नी खुशबू कुमारी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि सभी लोग घर में गैस चूल्हे पर खाना बना रहे थे, तभी अचानक सिलेंडर फट गया। ब्लास्ट इतना तेज था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को पहले बलिया अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही बलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है और डॉक्टर उनकी हालत पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। पुलिस भी यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर सिलेंडर ब्लास्ट कैसे हुआ।
0
comment0
Report
Mar 18, 2026 17:05:22
1000
comment0
Report
AMAsheesh Maheshwari
Mar 18, 2026 17:02:30
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर पांच राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों में विधानसभा चुनाव और उपचुनाव। राजस्थान से IAS अफसरो को पर्यवेक्षक किया नियुक्त। जिन अधिकारियों की ड्यूटी लगी, उनके पदों का अतिरिक्त प्रभार। 25 IAS अफसरो का दिया अन्य अधिकारियों को अतिरिक्त चार्ज। असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, पुड्डुचेरी में भेजे गए ऑब्जर्वर। नियुक्त अधिकारी इलेक्शन ऑब्जर्वर के रूप में निभाएंगे जिम्मेदारी। चुनाव अवधि के दौरान प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत करने पर फोकस। IAS नवीन जैन का अतिरिक्त चार्ज दिनेश कुमार को दिया। IAS रवि जैन का अतिरिक्त चार्ज जोगराम को दिया। IAS डॉ. समित शर्मा का चार्ज आरुषि मलिक को दिया। IAS रवि सुरपुर का आईटी डिपार्टमेंट का चार्ज अर्चना सिंह को दिया। IAS रवि सुरपुर का प्लानिंग डिपार्टमेंट का चार्ज भवानी सिंह देथा को दिया। IAS आनंदी का चार्ज मंजू राजपाल को दिया। IAS शुचि त्यागी का चार्ज भास्कर ए सावंत को दिया। IAS विश्वमोहन शर्मा का चार्ज RAS मुन्नी मीना को दिया। IAS केएल स्वामी का चार्ज प्रज्ञा केवलरमानी को दिया। IAS नकाते शिवप्रकाश का चार्ज राजन विशाल को दिया। IAS अनुपमा जोरवाल का चार्ज महेंद्र खींची को दिया। IAS हरिमोहन मीणा का चार्ज डॉ. रश्मि शर्मा को दिया। IAS ओमप्रकाश कसेरा का चार्ज रोहित गुप्ता को दिया। IAS हिमांशु गुप्ता का चार्ज सौम्या झा को दिया। IAS नथमल डिडेल का चार्ज वरुण मिश्रा को दिया। IAS चिन्मयी गोपाल का चार्ज शुभम चौधरी को दिया। IAS भारती दीक्षित का चार्ज अमिता शर्मा को दिया। IAS सुरेश कुमार ओला का चार्ज जुगल किशोर मीणा को दिया। IAS डॉ. भंवरलाल का चार्ज आरती डोगरा को दिया। IAS हर्ष सावन सूखा का चार्ज RAS अरुण प्रकाश शर्मा को दिया। IAS आशुतोष गुप्ता का चार्ज रामनिवास मेहता को दिया। IAS पूजा कुमारी पार्थ का चार्ज ऋषभ मंडल को दिया। IAS मातादीन मीणा का चार्ज RAS असलम शेर खान को दिया। IAS अजय असवाल का चार्ज महावीर प्रसाद मीणा को दिया। बालमुकुंद असावा का चार्ज RAS निशा मीणा को दिया। IAS सुखबीर सैनी का चार्ज अवधेश सिंह को दिया।
857
comment0
Report
MIMohammad Imran
Mar 18, 2026 17:02:17
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में JDA का बड़ा एक्शन: एसएमएस हॉस्पिटल के सामने से अतिक्रमण हटाए, 4 अवैध दुकानें ध्वस्त जयपुर विकास प्राधिकरण ने बुधवार को शहर में अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कई प्रमुख स्थानों पर अभियान चलाया। मुख्य कार्रवाई के बिंदु: • एस.एम.एस. हॉस्पिटल के सामने सड़क सीमा से अतिक्रमण हटाया गया • दिल्ली रोड सड़वा क्षेत्र में भी सड़क किनारे से अवैध कब्जे हटाए गए • जोन-18 के ग्राम जोशीवास (तहसील जोबनेर) में 4 अवैध दुकानों को पूरी तरह ध्वस्त किया गया • मुहाना मोड़, सांगानेर क्षेत्र में मुख्य सड़क के दोनों तरफ से कबाड़, टीनशेड और अस्थायी ढांचे हटाए गए उप महानिरीक्षक police आनंद शर्मा के निर्देशन में प्रवर्तन दस्ते ने जेसीबी, क्रेन और मजदूरों की मदद से कार्रवाई की। टीम ने सड़क किनारे खड़ी जर्जर गाड़ियां, लोहे-कबाड़, टायर, टीनशेड, ठेले-थड़ियां, होर्डिंग और अस्थायी दुकानों को हटाकर रोड सीमाओं को साफ कराया। ग्राम जोशीवास में सख्ती जोन-18 क्षेत्र में कृषि भूमि पर बिना अनुमति बनाई गई 4 व्यावसायिक दुकानों और टीनशेड संरचनाओं को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। यह कार्रवाई JDA की पूर्व स्वीकृति के बिना निर्माण पर की गई। एसएमएस हॉस्पिटल के सामने भी कार्रवाई शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक एसएमएस हॉस्पिटल के सामने ठेले, तिरपाल, काउंटर और अन्य अस्थायी अतिक्रमण हटाकर रास्ता खाली कराया गया। अभियान की मॉनिटरिंग पूरी कार्रवाई मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन शिल्पा चौधरी के पर्यवेक्षण में कई जोनों की संयुक्त टीम द्वारा की गई।
893
comment0
Report
PKPrashant Kumar
Mar 18, 2026 17:01:48
Munger, Bihar:च चिकन पार्टी का खुलासा करने वाले छात्र की प्रिंसिपल ने बेरहमी से की पिटाई , मायागंज रेफर। जिला शिक्षा पदाधिकारी बोले, कल होगी कार्रवाई। मुंगेर के असरगंज प्रखंड के मध्य विद्यालय सजुआ में मंगलवार को छात्र को बाहर कर स्कूल के प्रधानाध्यापक पर परिसर में मुर्गा पार्टी करने का आरोप लगा था। वही इस मामले को लेकर जी मीडिया ने प्रमुखता से खबर चलाई थी इसी मामले को लेकर बुधवार को जब छात्र आयुष कुमार स्कूल पहुंचा तो प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार सिंह ने उसे कक्षा से निकालकर जमकर लात-घूंसे से पिटाई कर दी। वहीं अन्य शिक्षक मूकदर्शक बने रहे।पिटाई के बाद छात्र जख्मी हो गया। जख्मी छात्र को सहपाठी ने किसी तरह घर पहुंचाया।वहीं परिजनों को जैसे ही इसकी जानकारी मिली तो मां एवं दादी बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए स्कूल पहुंचीं लेकिन प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार सिंह स्कूल से फरार हो गए। वहीं परिजन आनन-फानन में बच्चे को लेकर असरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। वहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. कामिनी कुमारी ने बच्चे का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।मामले में डॉक्टर ने बताया कि बच्चे के छाती के अंदरूनी हिस्से में गंभीर चोटें आई हैं। मालूम हो कि छात्र आयुष ने स्कूल परिसर में मुर्गा पार्टी का विरोध कर मीडिया से मुखातिब हुआ था जिसका परिणाम उसे लात-घूंसे झेलना पड़ा।छात्र की मां नीतू यादव ने बताया कि आयुष कमजोर है और इनका इलाज भागलपुर के प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है।
912
comment0
Report
RKRohit Kumar
Mar 18, 2026 17:01:27
Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा पुलिस ने अंतरजिला बाइक चोर गिरोह के एक बड़े नेटवर्क में शामिल चार को गिरफ्तार किया। जिसके पास से चोरी के आधा दर्जन बाईक बरामद किया गया। जबकि इस गिरोह के चार सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। सभी गिरफ्तार आरोपी सीमावर्ती नालंदा जिले के सरमेरा और चेरो थाना क्षेत्र के निवासी है। पुलिस की इस बड़ी उपलब्धि पर एसडीपीओ डॉ राकेश कुमार द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित कर विस्तृत जानकारी दिया गया। एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस ने एक बिना नंबर के बाईक संदेह पर रोका और पूछताछ किया तब अंतरजिला बाइक चोर के बड़े नेटवर्क तक पुलिस पहुंच सकी। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान गिरोह के नेटवर्क और अन्य सदस्यों के बारे में भी अहम जानकारी मिली है। और पुलिस ने नालंदा पुलिस के सहयोग से बड़े नेटवर्क के सदस्य को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के निशानदेही पर पुलिस ने नालंदा जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र के घरयारी गांव में छापेमारी की, जहां से हीरो होंडा और पल्सर समेत छह चोरी की बाइक बरामद की गई। साथ ही चार युवकों को गिरफ्तार किया गया। एसडीपीओ डॉ राकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक अंतरजिला वाहन चोर गिरोह से जुड़े हैं। चार को गिरफ्तार किया गया है छह बाईक भी बरामद हुआ है, सभी से पूछताछ की जा रही है, जिससे गिरोह के अन्य सदनों और चोरी के बड़े नेटवर्क खुलासा होने की संभावना है। जबकि पुलिस अन्य स्थानों पर भी लगातार छापेमारी कर रही है। इस बड़े नेटवर्क पर पुलिस की करवाई से अंतरजिला बाइक चोर गिरोह में दहशत है, जबकि चोरी की घटना में कमी आने की संभावना जताई जा रही है।
961
comment0
Report
RJRahul Joshi
Mar 18, 2026 17:01:07
Kota, Rajasthan:हाड़ौती को बड़ी सौगात, भामाशाह मंडी विस्तार को मिली मंजूरी लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रयास लाए रंग वन्यजीव बोर्ड की मंजूरी के बाद 96 हैक्टेयर में होगा मंडी का विस्तार लम्बे अरसे से था इंतजार, वन विभाग की आपत्ति के कारण अटका था मामला हाड़ौती क्षेत्र के लाखों किसानों औऱ व्यापारियों को मिलेगा फायदा विस्तार से भंडारण, विपणन और परिवहन सुविधाएं बेहतर होंगी रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व से जुड़े सड़क कार्यों को भी मिली स्वीकृति रामेश्वर चौराहा–NH-148D सड़क सुदृढ़ीकरण का प्रस्ताव भी मंजूर मण्डावरा-झोटोली सड़क के निर्माण का रास्ता हुआ साफ, स्पीकर बिरला का कहना-भामाशाह मंडी का विस्तार हाड़ौती क्षेत्र के किसानों के भविष्य को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मंडी के विस्तार से किसानों को सुविधा के साथ व्यापार सुगम होगा साथ ही क्षेत्र की कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को भी नई मजबूती मिलेगी। आने वाले वर्षों में कोटा की भामाशाह मंडी देश की सबसे आधुनिक कृषि मंडियों में शामिल होगी और हाड़ौती के लाखों किसानों को इसका सीधा लाभ मिलेगा。
971
comment0
Report
NTNagendra Tripathi
Mar 18, 2026 17:00:45
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में राप्ती नदी को प्रदूषण से मुक्त करने की दिशा में एक बड़ी पहल लगभग पूरी होने वाली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर महेवा और कटनिया नाले के पानी को अब बिना ट्रीटमेंट के नदी में नहीं जाने दिया जाएगा। लगभग 53 करोड़ रुपये की लागत से बन रही इस परियोजना का 92 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और उम्मीद है कि मार्च के अंत तक यह पूरी तरह तैयार हो जाएगी। गोरखपुर शहर का सीवेज लंबे समय से महेवा और कटनिया जैसे बड़े नालों के जरिए सीधे राप्ती नदी में गिरता रहा है, जिससे नदी का पानी लगातार प्रदूषित होता रहा। लेकिन अब इस समस्या के समाधान के लिए इंटरसेप्शन, डायवर्जन और ट्रीटमेंट की आधुनिक परियोजना पर तेजी से काम किया जा रहा है। इस योजना के तहत नाले के पानी को नदी में गिरने से पहले ही रोककर पाइपलाइन के जरिए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट तक भेजा जाएगा। यहां 10 एमएलडी क्षमता का एसटीपी और 27 एमएलडी का मास्टर पंपिंग स्टेशन बनाया जा रहा है, जिससे पानी को साफ करने के बाद ही नदी में छोड़ा जाएगा। इस परियोजना से महेवा, रुस्तमपुर और महुईसुघरपुर वार्ड की करीब 50 हजार आबादी को सीधा फायदा मिलेगा और राप्ती नदी की धारा को स्वच्छ और अविरल बनाए रखने में मदद मिलेगी। अधीक्षक अभियंता पंकज कुमार ने बताया कि “परियोजना का लगभग 92 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। हमारा लक्ष्य है कि इसे मानसून से पहले पूरी तरह चालू कर दिया जाए, और संभावना है कि मार्च के अंत तक यह कार्य पूरा हो जाएगा।”
923
comment0
Report
HSHITESH SHARMA
Mar 18, 2026 17:00:33
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है जहां बोरी थाना क्षेत्र के हीर्री गाँव में एक तेज रफ्तार सफेद स्विफ्ट कार ने विपरीत दिशा से आ रही चार मोटरसाइकिलों को जोरदार टक्कर मार दी इस दर्दनाक भिड़ंत में 9 युवक घायल हो गए जिसमे 16 वर्षीय जगमोहन यादव की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई. दरअसल घटना बोरी थाना क्षेत्र के हिर्री गांव के पास की एक राइस मिल के सामने हुआ सभी युवक अपने काम से घर लौट रहे थे तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सड़क पर दूर तक जा गिरे हादसे के तुरंत बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया हादसे में घायल होने वालों में प्रहलाद, संस्कार, माही, मोहित, करण, चेतन और हिमांशु शामिल हैं जिन्हें प्रार्थमिक उपचार के बाद छुट्टि दे दी गई फिलहाल दो युवकों की हालत नाजुक बनी हुई है जिनका इलाज जारी है पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है.
861
comment0
Report
CSChandrashekhar Solanki
Mar 18, 2026 17:00:21
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में करीब 30 घंटे तक चला प्रदर्शन आखिरकार खत्म हो गया। यह प्रदर्शन दोसी गांव में पुलिस की बैरिकेडिंग के बाद शुरू हुआ था, जहां बड़ी संख्या में लोग अपनी मांगों को लेकर एकत्र हुए थे। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने कलेक्टर कार्यालय की ओर कूच का प्रयास किया पूलिस ने क़ानून व्यवस्था बनाते हुए सभी को डोसी गाव मे फोरलेन पर रोक लिया प्रदर्शनकारियों ने अपनी बात प्रशासन तक पहुंचाने की कोशिश की। कलेक्टर मिशा सिंह ने प्रदर्शनकारियों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए कहा कि हर संभव प्रयास किए जाएंगे। खास बात यह रही कि बिना सीधे मुलाकात के ही प्रशासन ने कई मांगों पर न सिर्फ आश्वासन दिया, बल्कि ठोस प्लान तैयार करते हुए कुछ मांगों पर कार्रवाई भी शुरू कर दी। प्रशासन की इस पहल के 30 घंटे बाद प्रदर्शनकारियों ने अपना धरना समाप्त करने का फैसला लिया। पूरी घटनाक्रम के दौरान पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया।
945
comment0
Report
Advertisement
Back to top