मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 272 जोड़ोे की रचाई गई शादी
Mirzapur, Uttar Pradesh:मिर्जापुर नगर के महुवरिया स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 272 जोड़ो का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ. जिले के विभिन्न ब्लाक एवं नगर पालिका क्षेत्र से आये वर वधू ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लेकर जीवन साथी बने. इस मौके पर अधिकारियों एवं जन प्रतिनिधियों ने नव युगल जोड़ों को आशीर्वाद दिया,विवाह की रस्म के बाद गिफ्ट देकर वधुओं को विदा किया गया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
