250002
झांसी के बिजौली में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर
Bijauli, Uttar Pradesh:झांसी के बिजौली क्षेत्र में अपर नगर आयुक्त के नेतृत्व में और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर द्वारा अवैध निर्माण ध्वस्त किया गया था। सूचना के अनुसार वार्ड नंबर 22 में सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाया गया। वहीं उन्होंने अवैध मकानों के फाउंडेशन तोड़कर जमीन को समतल कर दिया। साथ ही इस कार्रवाई से क्षेत्र में सनसनी फैल गई, लेकिन पुलिस की मौजूदगी के कारण कोई विरोध नहीं हुआ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भीलवाड़ा में गंगापुर नगर पालिका मतदान शांतिपूर्ण, सुरक्षा तैनात रही
Jaipur, Rajasthan:भीलवाड़ा- पर्यवेक्षक अरविंद सारस्वत पहुंचे गंगापुर मतदान केंद्रों पर, मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण। पर्यवेक्षक के साथ गंगापुर निर्वाचन अधिकारी विवेक गुर्जर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बुधराज, पुलिस उपाध्यक्ष सुदर्शन पालीवाल, गंगापुर थाना प्रभारी सहित पुलिस जप्त तैनात रहा। गंगापुर में शांतिपूर्ण चल रहा है नगर पालिका चुनाव को लेकर मतदान। मतदान केदो के बाहर मतदाताओं सहित उम्मीदवारों का समर्थकों की भारी भीड़ मौके पर मौजूद। आखिरी समय के चलते हर मतदाता को मतदान केंद्र पर मतदान के लिए लाने का किया जा रहा है प्रयास।0
0
Report
ब्रिक्स समिट के लिए ताजमहल होटल ने मां के हाथ का स्वाद पेश किया
New Delhi, Delhi:दुनिया चखेगी भारतीय माताओं के हाथ का स्वाद। ब्रिक्स सम्मेलन में आए सभी मेहमानों का स्वागत ताजमहल होटल मां के हाथ की स्वाद से करने को पूरी तरीके से तैयार है ट्रेडीशन तू टेबल नाम से ताजमहल होटल ने एक बुक लॉन्च की जिसमें जितने भी शेफ ताजमहल होटल में काम करते हैं उन्होंने अपने मां के रेसिपी को इस बुक में सजाया है जैसा कि हम जानते हैं अगले दो दिन तक भारत में ब्रिक्स सम्मेलन हो रहा है जिसको देखते हुए हजारों की संख्या में विदेशी मेहमान भारत की सर जमीन पर आएंगे इसी के चलते ताजमहल होटल ने अपने खाने-पीने यहां तक की सुबह के नाश्ते से लेकर रात के खाने तक का मेन्यू पूरी तरीके से बदला है और वहीं दूसरी तरफ ताजमहल होटल के किचन से मां के हाथ का स्वाद सीधे मेहमानों की प्लेट तक जाएगा ताजमहल होटल के एरिया डायरेक्टर और जनरल मैनेजर डॉक्टर अनमोल अहलूवालिया ने बताया कि हम पिछले 48 सालों से ताजमहल होटल अपने मेहमानों का स्वागत बाहे फैला कर करता चलाया है ताजमहल होटल देश ही नहीं पूरी दुनिया में अपने काम अपने नाम से जाना जाता है सुरक्षा की बात करें तो दिल्ली पुलिस के जवानों के साथ इंटरनल सिक्योरिटी का ब्याह खास ध्यान रखा गया है हॉस्पिटैलिटी की बात करें तो बेहतर सुविधाएं और एक अच्छा एक्सपीरियंस देने के लिए बहुत सारी चीज नए तरीके से डिजाइन की गई है वहीं दूसरी तरफ अपने मेहमानों के खाने-पीने की बात करें तो काफी हद तक बहुत बदलाव किया गया है हमारे जितने भी शेफ हैं उन्होंने एक किताब की शक्ल में मां के हाथ का स्वाद परोसने की कोशिश की है। ताज महल होटल के एग्जीक्यूटिव चैफ कौशिक मिश्रा ने बताया कि हमने कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक सभी राज्यों के खास व्यंजनों को अपने मेहमानों को परोसने की तैयारी की है भारत के नक्शे के तहत तकरीबन हर राज्य के स्वाद अपने मेहमानों की प्लेट तक पहुंच सके हमने इस बात को लेकर पूरी तैयारी कर चुके हैं हम पिछले 3 महीने से अपने यहां आने वाले सभी देशों के मेहमान के लिए खास तौर पर उनकी पसंद की डिशेस को तैयार करने में पूरी रिसर्च कर रहे हैं मां के हाथ का स्वाद का दीवाना हर कोई शख्स होता है इसलिए हमको यह ख्याल आया है कि जब भी मेहमान भारत से वापस जाएं तो भारतीय माताओं के हाथ का स्वाद हमेशा याद रखें। देश के अलग-अलग राज्यों के खान-पान को लेकर भी ताजमहल होटल ने खास इंतजाम किया है कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक तकरीबन सभी राज्यों के स्वाद को एक प्लेट में परोसने की कोशिश की है दिल्ली से अगर शुरुआत करें तो दिल्ली 6 का कोरमा नाली नहरी गुजरात का ढोकला फाफड़ा राजस्थान की मिठास कन्याकुमारी के एहसास एक प्लेट में परोसने की कोशिश की है। खासतौर पर उत्तर प्रदेश की कचौड़ी उत्तराखंड का स्वाद हमने अपने मेहमानों के लिए तैयार किया है0
0
Report
SVU की छापेमारी: बिहार के पांच ठिकानों पर आय से अधिक संपत्ति के आरोप
Danapur, Bihar:लघु जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता राजेंद्र कुमार के पांच ठिकानों पर SVU की एक साथ छापेमारी बिहार में भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट यानी SVU ने बड़ी कार्रवाई की है। लघु जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता राजेंद्र कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है。 जानकारी के मुताबिक SVU ने राजेंद्र कुमार के पांच अलग-अलग ठिकानों पर तलाशी के लिए पांच टीमें लगाई हैं। सभी स्थानों पर एक साथ जांच की जा रही है। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों की टीम संपत्ति से जुड़े दस्तावेज, बैंकिंग लेन-देन और अन्य वित्तीय रिकॉर्ड खंगाल रही है। SVU की एक टीम पटना स्थित लघु जल संसाधन विभाग के कार्यालय भी पहुंची है। यहां विभागीय दस्तावेजों और राजेंद्र कुमार से जुड़े रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। इसके अलावा उनके चार अन्य ठिकानों पर भी तलाशी अभियान चल रहा है। SVU के मुताबिक, राजेंद्र कुमार पर अपनी आय के ज्ञात स्रोतों की तुलना में कथित तौर पर 100 प्रतिशत से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। इसी आधार पर उनके खिलाफ कार्रवाईکی जा रही है। छापेमारी के दौरान अधिकारियों की ओर से संपत्ति के कागजात, वित्तीय लेन-देन से संबंधित रिकॉर्ड और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच की जा रही है। जांच एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उनकी घोषित आय और अर्जित संपत्ति के बीच कितना अंतर है। फिलहाल SVU की कार्रवाई जारी है। तलाशी अभियान पूरा होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि टीम को किन-किन दस्तावेजों या संपत्तियों से जुड़े साक्ष्य मिले हैं। बरामदगी और आगे की कानूनी कार्रवाई को लेकर SVU की ओर से विस्तृत जानकारी बाद में सामने आने की उम्मीद है।0
0
Report
Advertisement
मुचनार-कोड़नार घाट पर पुल निर्माण से इंद्रावती नदी पार जोखिम घटेगा
Dantewada, Chhattisgarh:दंतेवाड़ा के मुचनार स्थित इंद्रावती नदी के कोड़नार घाट से सामने आई ये तस्वीरें सिस्टम के दावों पर सवाल खड़े करती हैं। यहां आज भी ग्रामीण जान जोखिम में डालकर लकड़ी की नाव के सहारे इंद्रावती नदी पार करने को मजबूर हैं। हर शुक्रवार बारसूर के साप्ताहिक बाजार के लिए करीब 100 से 200 ग्रामीण नदी पार करते हैं। इनमें महिलाएं, पुरुष और छोटे-छोटे बच्चे भी शामिल होते हैं। कई बार तो 4 से 5 माह के नवजात शिशुओं को गोद में लेकर ग्रामीण इस खतरनाक सफर को तय करते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कोड़नार घाट पर पुल नहीं होने के कारण सालों से परेशानी बनी हुई है। नदी पार करते समय नाव पलटने से कई लोगों की जान भी जा चुकी है। इसके बावजूद अब तक पुल निर्माण की मांग पूरी नहीं हुई। इंद्रावती नदी के दूसरी तरफ कोड़नार, कौशलनार-1, कौशलनार-2 समेत दो दर्जन से अधिक गांव बसे हुए हैं। इन गांवों के ग्रामीणों के लिए नदी पार करना रोजमर्रा की मजबूरी बन चुका है। ग्रामीणों के मुताबिक जिला प्रशासन की ओर से मोटरबोट उपलब्ध कराई गई थी, लेकिन मोटर खराब होने के बाद वह भी बंद पड़ी है। ऐसे में अब लकड़ी की नाव ही ग्रामीणों का सहारा है। सबसे बड़ी परेशानी तब होती है जब गांव में कोई बीमार पड़ता है। नदी उफान पर होने के दौरान मरीज को लेकर ग्रामीणों को 15 से 20 किलोमीटर तक पैदल चिंदनार गांव की ओर जाना पड़ता है, तब कहीं जाकर अस्पताल पहुंच पाते हैं। ग्रामीणों की मांग साफ है—मुचनार के इंद्रावती कोड़नार घाट पर जल्द से जल्द पुल का निर्माण किया जाए, ताकि नदी पार करने के दौरान होने वाले हादसों पर रोक लग सके और हजारों ग्रामीणों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके। दंतेवाड़ा कलेक्टर ने बताया कि ग्रामीणों की सुविधा के लिए नाव की व्यवस्था को पहले ही स्वीकृति दी जा चुकी है। जल्द ही एक बेहतर नाव उपलब्ध कराई जाएगी, जिसका ग्रामीण फिलहाल वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में उपयोग कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि दीर्घकालिक समाधान के लिए मुचनार-कोड़नार घाट पर हाई लेवल पुल का निर्माण प्रस्तावित है। पुल को डीएमएफ मद से स्वीकृति मिल चुकी है और इसका टेंडर भी जारी हो चुका है। पुल के निर्माण के बाद ग्रामीणों को इंद्रावती नदी पार करने की समस्या का स्थायी समाधान मिल सकेगा।0
0
Report
युवा फर्स्ट टाइम वोटर में दिखा जबरदस्त जोश; विकास के लिए मतदान
Dholpur, Rajasthan:बदलाव की बयार युवा फर्स्ट टाइम मतदाताओं में दिखा जबरदस्त जोश, विकास के नाम पर किया मतदान धौलपूर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के द्वितीय चरण में युवा मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जिले की तीन नगर पालिकाओं बाड़ी, बसेड़ी और सरमथुरा में पहली बार वोट डालने पहुंचे युवाओं ने लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया。 सुबह से ही पोलिंग बूथों पर युवा मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं। कई युवा छतरी लेकर बारिश के बीच भी मतदान करने पहुंचे। युवाओं का कहना है कि अब वार्ड में पुरानी राजनीति नहीं, बल्कि विकास चाहिए。 युवा फर्स्ट टाइम मतदाता अंजली सिंघल ने बताया कि उनका मुख्य सड़क, सफाई हैं। वे ऐसे प्रत्याशी को चुनना चाहते हैं जो वार्ड में पार्क, लाइब्रेरी और युवाओं के लिए खेल मैदान की व्यवस्था कराए。 बाइट 1 अंजली सिंघल युवा वोटर0
0
Report
प्रशांत किशोर पर भाजपा का हमला: बिहार विकास पर राजनीतिक पड़ताल
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर कई गंभीर आरोप लगाए जिसके बाद भाजपा ने प्रशांत किशोर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया。 भाजपा के प्रवक्ता ने कहा प्रशांत किशोर के नाम में ही ‘प्रशांत’ है, लेकिन उनका काम पूरी तरह इसके विपरीत है। वह जहां जाते हैं, वहां अशांति और भ्रम की राजनीति करने की कोशिश करते हैं। अनाप-शनाप बयान देना और जनता को गुमराह करना ही उनकी राजनीति का आधार बन गया है। उन्होंने चुनाव के दौरान भी झूठे नैरेटिव खड़े करके जनता को भ्रमित करने की कोशिश की, लेकिन आज चुनाव के बाद स्थिति क्या है? एक से डेढ़ महीने से न तो वह जनता के बीच दिखाई दे रहे हैं और न ही अपने कार्यकर्ताओं के बीच। कभी मुंबई तो कभी महाराष्ट्र—आखिर बिहार से उनका संपर्क कहां है? वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार लगातार विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। बाढ़ जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में सरकार ने जिस तरह राहत और बचाव का काम किया, उसकी हर स्तर पर चर्चा हो रही है। अपराधियों पर कार्रवाई हो रही है, भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं और महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण पर सरकार लगातार काम कर रही है। प्रशांत किशोर को बिहार का यह विकास दिखाई नहीं देता, क्योंकि उन्हें सिर्फ राजनीति के लिए नकारात्मक नैरेटिव तैयार करना है। उनकी बौखलाहट साफ दिखाई दे रही है。 मैं उनसे कहना चाहता हूं—अगर बिहार की जनता की इतनी ही चिंता है तो बिहार की जनता के बीच आइए, अपने कार्यकर्ताओं के बीच आइए और जमीन पर उतरकर काम कीजिए। सिर्फ बयानबाजी और भ्रम फैलाने से बिहार की जनता को गुमराह नहीं किया जा सकता। जनता सब देख रही है और आने वाले समय में जनता ही इसका जवाब देगी।0
0
Report
Advertisement
सिमडेगा में सांप के डसने से मामी-भांजे की मौत, पुलिस जांच शुरू
Simdega, Jharkhand:सिमडेगा के रायबहादुर गांव में जहरीले सांप के डसने से मामी और भांजे की मौत हो गई। घटना गुरुवार की रात करीब 11 बजे की है। बताया गया कि अर्जुन बड़ाइक और उसकी मामी बिमला देवी अलग-अलग बेड पर सो रहे थे। इसी दौरान सांप ने दोनों को डस लिया। बिमला देवी की नींद खुलने पर परिजनों ने सांप को मार दिया। रात करीब ढाई बजे बिमला देवी को सदर अस्पताल लाया गया। अर्जुन भी उनके साथ अस्पताल आया, लेकिन अपनी मामी को भर्ती कराने के बाद घर लौट गया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन उसे भी अस्पताल लेकर पहुंचे। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। बताया गया कि अर्जुन दिल्ली में रहता था और अपनी मां का जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए गांव आया था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।0
0
Report
पार्वती बांध का जलस्तर 223.30 मीटर, शाम 7 बजे दो गेट खुले जाएंगे
Dholpur, Rajasthan:पार्वती बांध आँगई के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बांध का वर्तमान गेज 223.30 मीटर पहुंच गया है, जबकि बांध की भराव क्षमता 223.41 मीटर है। जलस्तर में हो रही लगातार वृद्धि को देखते हुए आज शाम 7 बजे पार्वती बांध के 2 गेट खोले जाएंगे। जल संसाधन विभाग द्वारा बांध के जलस्तर और पानी की आवक पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। विभाग ने बांध के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से सावधानी बरतने और निचले क्षेत्रों में आवागमन नहीं करने की अपील की है। सिंचाई विभाग के एईएन पपेंद्र मीणा ने बताया कि बांध की स्थिति पर विभाग की लगातार मॉनिटरिंग जारी है तथा जलस्तर और पानी की आवक के अनुसार आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं。0
0
Report
आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज में नए गौशाला का शुभारंभ,कहा - एक भी गोवंश सड़क पर नहीं भटकेगा"
Lehra, Uttar Pradesh:आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज में नए गौशाला का शुभारंभ,कहा - एक भी गोवंश सड़क पर नहीं भटकेगा" बृजमनगंज, महराजगंज। आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज में आज गौ-सेवा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया। लेदवा चौराहे पर नवनिर्मित गौशाला का शुभारंभ नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल द्वारा किया गया ।नगर अध्यक्ष ने बताया कि यह गौशाला एक करोड़ चौसठ लाख रुपए की लागत से बना है। इसका उद्घाटन माननीय मुख्यमंत्री अथवा केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी जी द्वारा किया जाना है परन्तु समय न मिलने के कारण पशुओं की समस्या को देखकर इसकी शुरुआत की गई है इस गौशाला में निराश्रित गोवंशों के लिए हर सुविधा का ख्याल रखा गया है।गोवंशों के लिए चारा और संतुलित पशु आहार की पूरी व्यवस्था। देखभाल के लिए कर्मचारियों का उचित प्रबंध। बीमार होने पर पशु चिकित्सक द्वारा इलाज की व्यवस्था।पीने के लिए स्वच्छ पानी और रहने के लिए शेड की व्यवस्था। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने कहा, _"गौ सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। हमारी सरकार की मंशा है कि एक भी गोवंश सड़कों पर भटके नहीं। इस गौशाला में 50 से 100 गोवंशों के रहने, खाने-पीने और इलाज की पूरी व्यवस्था की गई है। बृजमनगंज को हम स्वच्छ, सुंदर और गौ-सेवा युक्त नगर बनाना चाहते हैं।"_ उन्होंने आगे कहा कि इस गौशाला के बनने से नगर में आवारा पशुओं से होने वाली दुर्घटनाओं और किसानों की फसलों के नुकसान पर भी अंकुश लगेगा। नगरवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए नगर पंचायत की सराहना की। इस दौरान सभासद धर्मेंद्र चौरसिया, झीनक विश्वकर्मा राजन चौरसिया कर्मचारी सनी रैना, सागर कन्नौजिया, कासिम, तौलन चौरसिया, संतोष गुप्ता, सोनू पाण्डे सहित तमाम लोग मौजूद रहे l0
0
Report
Advertisement
तिगड़ी में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, आरोपी मौके पर गोली मारकर भाग गया
दिल्ली के तिगड़ी थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है. देवेंद्र गुप्ता (48) को सिर में गोली मारकर हत्या दी गई. वे देवली एक्सटेंशन में चक्की की दुकान चलाते थे और साथ ही प्रॉपर्टी डीलिंग का काम भी करते थे. परिवार में उनकी पत्नी और तीन बेटियां हैं. परिवार के अनुसार उन्हें एक परिचित ने बुलाया था, जिसके बाद उन्हें गोली मारी गई. आरोपी ने मौके पर गोली चलाई. पुलिस टीम ने कुछ घंटों में आरोपी मोहिद (36) को गिरफ्तार किया. उनके पास से देसी पिस्तौल और एक खाली कारतूस बरामद हुआ. शुरुआती जांच में आरोपी-पीड़ित के बीच पैसा उधार लेनदेन को वजह माना जा रहा है. पुलिस ने CCTV, फोरेंसिक आदि की जांच शुरू कर दी है. मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है.0
0
Report
DUSU 2026-27 चुनाव: NSUI और ABVP ने आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किए
Noida, Uttar Pradesh:नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ़ इंडिया (NSUI) ने DUSU चुनाव 2026–27 के लिए अपने आधिकारिक उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। अध्यक्ष: विजय शंकर मीणा उपाध्यक्ष: वीर चतरथ सचिव: नम्रता चौधरी संयुक्त सचिव: गोपाल चौधरी ABVP ने दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन (DUSU) चुनाव 2026–27 के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है! अध्यक्ष - यश डबास उपाध्यक्ष - इशू मौर्य सचिव - रिया छावड़ी संयुक्त सचिव - लक्ष्य राज सिंह0
0
Report
जालौन में आकाशीय बिजली गिरने से चरवाहे की मौत, 8 बकरियाँ मरीं
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन में आकाशीय बिजली गिरने से चरवाहे की हुई मौत, आकाशीय बिजली की चपेट में आकर 8 बकरियों की भी हुई मौत, गांव के बाहर बकरियां चराने गया था देशराज निषाद, आकाशीय बिजली गिरने से झुलसकर चरवाहे की मौके पर हुई मौत, अचानक चरवाहे की हुई मौत से पूरे परिवार में पसरा मातम, सूचना पर मौके पर पहुंची राजस्व और पुलिस टीम ने ली घटना की जानकारी, जालौन के डकोर कोतवाली क्षेत्र के खरका गांव का मामला।0
0
Report
Advertisement
नरसिंहपुर के गांव में 13 लाख बजट के बाद भी सड़कों का बुरा हाल
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-विकास के बड़े-बड़े दावों की पोल खोलती एक हैरान करने वाली तस्वीर नरसिंहपुर से सामने आई है। चावरपाठा के एक गांव में 'सबका साथ, सबका विकास' का नारा कीचड़ में धंसता नजर आ रहा है। 13 लाख रुपये पास हुए, बोर्ड भी लगा... लेकिन सड़क सिर्फ कागजों पर ही बनी। देखिए ZEE मीडिया की खास रिपोर्ट तस्वीरें नरसिंहपुर जिले के भामा गांव के 'लंकापुरी' वार्ड की हैं। यहां करीब 300 लोगों की आबादी है, जिनकी जिंदगी इसी एक किलोमीटर लंबे दलदल में फंसी है। कई पीढ़ियां गुजर गईं, लेकिन न पुलिया बनी, न पक्की सड़क। बच्चे स्कूल जाने के लिए और मरीज अस्पताल पहुंचने के लिए रोज इसी कीचड़ से जंग लड़ते हैं। अब जरा इस बोर्ड को देखिए। साल 2021-22 में इस सड़क के लिए 13 लाख 25 हजार रुपये स्वीकृत किए गए थे। बजट पास हुआ, बोर्ड लग गया, लेकिन आज तक एक ईंट नहीं रखी गई। कागजों में विकास हो गया और जमीनी हकीकत आज भी बदहाल है। सवाल बड़ा है कि सड़क के लिए पास हुए 13 लाख रुपये आखिर किसकी जेब में गए? सालों से इस नरक को झेल रहे ग्रामीण अब पूछ रहे हैं कि उनके हिस्से का विकास कब होगा? देखना होगा कि इस खुलासे के बाद कुंभकर्णी नींद सो रहा प्रशासन जागता है या नहीं! वन टू वन ग्रामीणों के साथ मौके पर बाइट- ग्रामीण बाइट- सोनू चौधरी (SDM तेंदूखेड़ा)0
0
Report
गंगा पूजा के दौरान बड़ा हादसा: नाविकों ने तीन युवकों को बचाया, आयुष लापता
Danapur, Bihar:गंगा पूजा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। गंगा में स्नान करते समय खगौल के चार युवक डूबने लगे। मौके पर मौजूद नाविकों ने तीन युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन आयुष गंगा की तेज धारा में लापता हो गया। SDRF की टीम गंगा में तलाश Operation चला रही है, लेकिन अभी तक आयुष का सुराग नहीं मिला है। खगौल के गाड़ीखाना निवासी रोहित, आदित्य, सन्नी और आयुष परिवार के साथ नासरीगंज पहुंचे थे। पूजा के बाद सभी गंगा में स्नान कर रहे थे। एक युवक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा; बाकी तीन युवक भी डूबने लगे। नाविकों ने तत्परता दिखाते हुए नाव लेकर बचाने की कोशिश की और तीन युवकों को बाहर निकाल लिया। आयुष के लापता होने की जानकारी मिलने पर SDRF को सूचित किया गया। मौके पर पहुंचे प्रत्यक्षदर्शी और नाविकों ने सुरक्षित बचाए गए युवकों के बारे में जानकारी दी।0
0
Report
नागपुर SBI बैंक लूट: ATM कर्मियों पर मिर्च पाउडर का हमला, 4.53 लाख बरामद
Noida, Uttar Pradesh:नागपुर कल शाम नागपुर के सक्करदरा पुलिस स्टेशन के तहत SBI बैंक ब्रांच में कैश लूट की घटना हुई... सूरज बोरकर नाम के एक आरोपी ने बैंक का समय खत्म होने के बाद बैंक के पास वाले ATM में पैसे जमा कर रहे कर्मचारियों की आंखों में मिर्च पाउडर फेंका और उनके हाथों से 4 लाख 53 हजार रुपये का बैग लूट लिया... इस बार वह ब्रांच में घुसा और वहां कर्मचारियों की आंखों में मिर्च पाउडर फेंक दिया। जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई... कर्मचारियों के चिल्लाने के बाद, पुलिस की मदद से बैंक से कुछ ही दूरी पर सूरज बोरकर को कुछ ही मिनटों में 4 लाख 53 हजार रुपये कैश के साथ गिरफ्तार कर लिया गया... जिससे बैंक का नुकसान टल गया... शुरुआती जानकारी है कि सूरज ने पहले ही रेकी कर ली होगी कि कर्मचारी ATM में कब पैसे जमा करेंगे और वह बैंक के पास ही इंतजार में बैठा था...0
0
Report
Advertisement
