Back
शैक्षिक भ्रमण में किया रामलला का दर्शन,छात्र-छात्राओं ने जाना अयोध्या धाम का इतिहास
Madhuban, Uttar Pradesh
मधुबन। स्थानीय तहसील क्षेत्र अंतर्गत तिनहरी परसुपुर स्थित शंभू नाथ महाविद्यालय एवं फार्मेसी के छात्र और शिक्षक रविवार सुबह 7 बजे ऐतिहासिक अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए। सभी लोग निजी बस से निकले। बस को महाविद्यालय के प्रबंध निदेशक राहुल तिवारी एवं गार्जियन विनोद तिवारी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। छात्र और शिक्षक मझवारा , घोसी, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से होते हुए अयोध्या धाम पहुंचें। वहां धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों का भ्रमण किया। जिसमें छात्रों ने शैक्षिक भ्रमण के तहत रामजन्म भूमि, कनक भवन, दशरथ महल, नागेश्वर मंदिर, लता मंगेशकर चौक तथा सरयू घाट का दर्शन किया। इसके माध्यम से छात्र छात्राओं के अंदर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन चरित्र का दर्शन कराना रहा। जिससे छात्रों के अंदर संस्कृति का प्रादुर्भाव हो सके और विद्यार्थी स्वयं का स्वानुशासित रहकर एक सुयोग्य नागरिक बन सकें। महाविद्यालय के व्यवस्थापक राकेश तिवारी ने कहा कि महाविद्यालय प्रशासन की ओर से हर साल शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया जाता है। इस साल छात्र-छात्राओं ने अयोध्या में रामलला के दर्शन किए। साथ ही हनुमान गढ़ी समेत कई अन्य मंदिरों का इतिहास जाना। शैक्षणिक भ्रमण में 95 छात्र छात्रा, 10 शिक्षकों समेत दो अभिभावकों ने भाग लिया। इस मौके पर प्रिंसिपल संतोष तिवारी अजय उपाध्याय, सत्येंद्र कुमार, वाल्मीकि भट्ट, अरविंद कुमार, पप्पू तिवारी, दुर्गा त्रिपाठी,मुन्ना उपाध्याय, अंशु यादव शिक्षक गण सहित अन्य मौजूद रहे। इस यात्रा का उद्देश्य छात्रों को धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व की जानकारी देना रहा। जिसमें छात्रों को स्थापत्य कला ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व से रूबरू कराना था। यह अनुभव छात्र- छात्राओं के लिए ज्ञानवर्धक रहा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KBKuldeep Babele
FollowMar 16, 2026 10:22:510
Report
DSDevendra Singh
FollowMar 16, 2026 10:22:270
Report
DSDanvir Sahu
FollowMar 16, 2026 10:22:020
Report
KBKuldeep Babele
FollowMar 16, 2026 10:21:470
Report
CRCHANDAN RAI
FollowMar 16, 2026 10:21:280
Report
SPSatya Prakash
FollowMar 16, 2026 10:21:060
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 16, 2026 10:20:56Noida, Uttar Pradesh:CHANDIGARH: ABHAY SINGH CHAUTALA (INLD NATIONAL PRESIDENT) PRESS CONFERENCE
0
Report
NJNEENA JAIN
FollowMar 16, 2026 10:20:500
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 16, 2026 10:19:5876
Report
NBNARAYAN BEHERA
FollowMar 16, 2026 10:19:4877
Report
VSVIPIN SHARMA
FollowMar 16, 2026 10:19:2086
Report
96
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowMar 16, 2026 10:19:0054
Report
SMSandeep Mishra
FollowMar 16, 2026 10:18:27109
Report
VAVijay Ahuja
FollowMar 16, 2026 10:18:0945
Report