मऊ में अनियंत्रित कार ने ठेले में मारी टक्कर, दो की हालत गंभीर
Mau, Uttar Pradesh:मऊ के घोसी थाना क्षेत्र के मझवारा मोड़ पर एनएच हाईवे के पास एक अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे खड़े ठेले में टक्कर मार दी। इस हादसे में कार में सवार चार यात्रियों में से आगे बैठे ड्राइवर और एक अन्य यात्री की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायल गोरखपुर के निवासी हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज जारी है। यह घटना उस वक्त हुई जब कार दोहरीघाट से मऊ की तरफ आ रही थी।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने मंच पर ही Gen z की लगा दी क्लास, बोलीं-खी खी मत करो
Noida, Uttar Pradesh:पटना: भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने एक कार्यक्रम में Gen z को नसीहत देते हुए कहा कि थोड़ा सा लखेरा गिरी करो, अच्छी बात है। खी-खी मत करो… आप के ही घर की लड़की हूं । अच्छा लगेगा, लड़कियों को जलील करते हो, शर्म नहीं आती… Gen z इसका नाम नहीं है बल्कि लड़कीयों का सम्मान करना Gen z का नाम है।
(पटना से जी मीडिया ब्यूरो का इनपुट)
